Tag: जसप्रीत बुमराह

  • टीम इंडिया के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, सबसे बड़े 2 मैच विनर खिलाड़ियो की वापसी हुई तय, सीरीज का हो गया फैसला

    टीम इंडिया के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, सबसे बड़े 2 मैच विनर खिलाड़ियो की वापसी हुई तय, सीरीज का हो गया फैसला

    टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भारतीय टीम से अपनी चोट के कारण बहुत दूर हैं। दोनों खिलाड़ियों की अबसेंस को टीम इंडिया के फैंस काफी मिस कर रहे हैं। कई मौकों पर तो टीम को इनकी कमी बहुत खली थी।

    जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा करेंगे टीम में वापसी

    जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में फिर से वापसी कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी काफी समय से अपनी चोट के कारण टीम से दूर हैं। जसप्रीत बुमराह तो बैक इंजरी के कारण भारतीय टीम से दूर हो गए। इसके अलावा एशिया कप से रवींद्र जडेजा घुटने की इंजरी से परेशान रहे हैं, फिलहाल वह रिकवरी करके प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

    खबरों की माने तो टीम इंडिया को जनवरी में श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए वनडे सीरीज में दोनों धाकड़ खिलाड़ी शानदार वापसी कर सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को गंवाने के बाद टीम इंडिया (Team India) के पास साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। यही वजह है कि कई चोटिल खिलाड़ी धीरे-धीरे अब टीम में रिकवरी करके वापसी करते नजर आ रहे हैं।

    टीम इंडिया को मिल सकता है नया कप्तान

    रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया को चेतन शर्मा की अगुवाई में नया कप्तान मिल सकता है। फिलहाल बीसीसीआई ने नई चयनकर्ता टीम का भी गठन नहीं किया है, जिसके कारण चेतन शर्मा ही श्रीलंका टीम का चयन करेंगे। इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जा सकता है। भारतीय टीम की कमान अब तक रोहित शर्मा के हाथ में थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल रहे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हाथ से टीम की कप्तान जा सकती है।

  • संजय मांजरेकर ने बताया आईपीएल जीतने के लिए मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी पर खेले दांव, नीलामी में लगेगी करोड़ो की बोली

    संजय मांजरेकर ने बताया आईपीएल जीतने के लिए मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी पर खेले दांव, नीलामी में लगेगी करोड़ो की बोली

    आईपीएल की धूम भारत में जल्द ही देखने को मिलेगी। इसके लिए आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में होना है। ऑक्शन में टीम मुंबई इंडियंस को लेकर कुछ ऐसी बातें सामने आ रही हैं।

    मुंबई इंडियंस को आईपीएल में है गेंदबाज की जरूरत

    23 दिसंबर को होने वाले इस मिनी ऑक्शन में पूरी दुनिया के 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें से 87 बेस्ट खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को अपनी मजबूती के लिए गेंदबाज की जरूरत है। मुंबई इस मिनी ऑक्शन में अपनी गेंदबाजी मजबूत करना चाहेगी। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया है कि मुंबई को किन खिलाड़ियो पर फोकस करना चाहिए। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस अच्छी पोजिशन में थी, अगर टीम जमकर गेंदबाजी कर लेती तो जीत हासिल करना बहुत ही आसान था।

    जसप्रीत बुमराह पर लगा सकती है बोली

    मुंबई इंडियंस की टीम को गेंदबाज की जरूरत है। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने गेम प्लान ऑक्शन स्पेशल शो कुछ बातें कहीं हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस को टीम में किस घातक गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है और उन्हें टीम का हिस्सा बनाने के लिए फ्रेंचाइजी बड़ी से बड़ी बोली भी लगा सकती है। संजय मांजरेकर ने कहा कि

    ‘आप जानते हैं कि जब आप उनके गेंदबाजी आक्रमण को देखते हैं, तो पिछली बार उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब उनके पास जोफ्रा आर्चर और बुमराह फिट हैं, उनके पास जेसन बेहरेनडॉर्फ हैं, तो यह एक गुणवत्ता आक्रमण है जो उनके पास है। इसलिए यह कोई समस्या नहीं है।’

    ‘बैटिंग में भी, रोहित शर्मा फॉर्म में वापस आते दिखाई दे रहे हैं, जो हर बात का ख्याल रखते हैं, इसलिए वे भी उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें भी लेग स्पिनरों में राशिद खान या सुनील नरेन जैसे किसी की जरूरत है. इसलिए, वे उनकी तलाश कर रहे हैं.’

  • कभी जूते खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे और अब क्रिकेट जगत का बना यॉर्कर किंग, आज दिग्गज मना रहा अपना 27वां जन्मदिन

    कभी जूते खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे और अब क्रिकेट जगत का बना यॉर्कर किंग, आज दिग्गज मना रहा अपना 27वां जन्मदिन

    जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाजों में शुमार हैं। वो अपने गेम से सबको चौंका देते हैं। जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। बुमराह ने आईपीएल-2013 से काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

    जसप्रीत करते हैं शानदार गेंदबाजी

    उन्होंने लसिथ मलिंगा के साथ अपनी गेंदबाजी पर काम किया और उन्हीं की तरह वह यॉर्कर डालने में माहिर बने। जसप्रीत बुमराह ब्लॉकहोल में ज्यादा गेंदबाजी करते हैं। उनकी इसी गेंदबाजी के कारण वह सुर्खियों में बने रहते हैं। घातक गेंदबाजी के दम पर ही बुमराह ने आज के समय के खतरनाक गेंदबाजों में अपना नाम लिखवाया है,लेकिन बुमराह का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा।

    जसप्रीत बुमराह ने महज पांच साल की उम्र में पिता को खो दिया था। उनकी मां दलजीत बुमराह ने हार नहीं मानी और अपने बेटे को आगे बढ़ाने में लगी रहीं। रुपये की कमी के कारण मां दलजीत बुमराह ने उन्हें क्रिकेट खिलाया था। बुमराह ने इतना संघर्ष किया है कि जब बुमराह के पास सिर्फ एक जोड़ी जूते और एक जोड़ी टी-शर्ट थी जिसे बुमराह हर दिन धोकर सुखाते थे ताकि वह अगले दिन पहनी जा सके।

    वहीं, 2019 में बुमराह की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में बुमराह और उनकी मां ने ये कहानी बताई थी। बुमराह ने बताया था कि इसके बाद (पिता को खोने के बाद), हम कुछ एफोर्ड नहीं कर सकते थे। मेरे पास एक जोड़ी जूते थे। मेरे पास एक जोड़ी टी-शर्ट थीं, मैं उन्हें हर दिन धोता था ताकि दोबारा पहन सकूं।

    मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं आईपीएल

    2013 में बुमराह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी। इसके बाद वह टीम इंडिया में आने ही वाले थे कि चोट ने उनको घेर लिया। 2014 के अंत में उन्हें घुटने में चोट लगी और इसी कारण वह साढ़े चार महीने बाहर रहे। मोहम्मद शमी को चोट लगी थी और इसलिए बुमराह को मौका मिला और इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की उड़ना भरी । भारत ने वहां तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीती और बुमराह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

  • मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बांग्लादेश दौरे से हुए बाहर, रफ्तार के किंग ने लिया उनकी जगह

    मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बांग्लादेश दौरे से हुए बाहर, रफ्तार के किंग ने लिया उनकी जगह

    टीम इंडिया से मोहम्मद शमी का नाम अब टीम इंडिया से हट गया है। भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। सीरीज की शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे से होनी है। इस मैच में मोहम्मद शमी की जगह अब उमरान मलिक को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, मोहम्मद शमी को चोट लगने के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे।

    मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते लेकिन वह भी बाहर हो गए हैं जिससे टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है। इसके बाद टीम में उमरान मलिक को शामिल किया गया था।

    बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी के फिटनेस पर दिया बयान

    बीसीसीआई ने बयान में बताया,

    “शमी को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले कंधे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इस समय बेंगलुरू स्थित एनसीए में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।”

    इसके बाद बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को गोपनीयता की शर्त पर बताया,

    “मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अभ्यास किया और इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। उनसे एनसीए में रिपोर्ट करने को कहा गया है इसलिए वह एक दिसंबर को टीम के साथ नहीं गए।”

    फिलहाल तस्वीर साफ नहीं हैं कि शमी को कितनी चोट लगी है। वह टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे या नहीं। सूत्र ने कहा, “शमी का तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर होना निश्चित तौर पर चिंता की बात है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता ये है कि वह टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं और यहां उन्हें बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालनी थी।” टेस्ट सीरीज में न होना कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए चिंता की बात हो सकती है।

  • हार्दिक पांड्या नहीं ये 3 खिलाड़ी बेहतर अंदाज में लेंगे बतौर कप्तान रोहित शर्मा की जगह, बना सकते हैं आईसीसी चैपिंयन

    हार्दिक पांड्या नहीं ये 3 खिलाड़ी बेहतर अंदाज में लेंगे बतौर कप्तान रोहित शर्मा की जगह, बना सकते हैं आईसीसी चैपिंयन

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार ने हर तरफ रोहित शर्मा की आलोचनाओं के पुल बांध दिए थे. फैंस लागतार रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं जिसके बाद अब बीसीसीआई ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया शुरू कर दी है.

    हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बनाया था. चलिए जानते हैं उन 3 और खिलाड़ियों की जो भारतीय टीम की कमान टी20 फॉर्मेट में संभालने के योग्य हैं.

    हार्दिक पांड्या नहीं ये 3 खिलाड़ी बेहतर अंदाज में लेंगे बतौर कप्तान रोहित शर्मा की जगह

    • संजू सैमसन

    इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का है. संजू उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनको उनके घातक फॉर्म के बाद भी भारतीय टीम में खेलने का पर्याप्त मौका नहीं मिलता है. लेकिन जब जब उन्हें मौका मिला है संजू ने हर बार खुद को साबित किया है और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

    उन्होंने आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कई बड़े कारनामे किए हैं. देखा जाए तो संजू के पास टी20 फॉर्मेट का अनुभव है और साथ ही संजू अभी फिलहाल सिर्फ 28 साल के हैं, ऐसे में उनके पास टीम के लिए खेलने का अच्छा खासा समय है. इन सब को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा की संजू सैमसन को टी20 कप्तानी सौंपी जा सकती है.

    • जसप्रीत बुमराह

    इस सूची में दुसरा नाम भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है. बुमराह भारतीय टीम के घातक गेंदबाज हैं जिसका फायदा उन्होंने कई बार भारतीय टीम को कराया है. बुमराह के पास टी20 फॉर्मेट में खेलने का अनुभव भरपूर है जो उनके लिए बेहद अच्छा है. इस सब को देखते हुए कहा जा सकता है की रोहित शर्मा के बाद उन्हें टी20 फॉर्मेट में भारत का अगला कप्तान बनाया जा सकता है.त

    • श्रेयस अय्यर

    इस सूची में तीसरा नाम भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का है. श्रेयस अय्यर के पास कप्तानी का अनुभव है और ये अनुभव उन्होंने टी20 फॉर्मेट में ही हासिल किया है. आईपीएल में पहले दिल्ली कैपिटल्स और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते दिखे हैं.

    श्रेयस एक अच्छे कप्तान साबित होते हैं उनका शांत स्वभाव उन्हें अच्छी कप्तानी और सही डिसीजन लेने में मदद करता है. इस सब को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की श्रेयस अय्यर को रोहित शर्मा की जगह अगला टी20 कप्तान बनाया जा सकता है.

  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया की हार अभी से है लगभग पक्की, इन 3 कमियों पर करना होगा तेजी से काम

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया की हार अभी से है लगभग पक्की, इन 3 कमियों पर करना होगा तेजी से काम

    टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल राउंड में इंग्लैंड की टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से बीसीसीआई टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ पर भी निशाना साधे हुए है। इसके अलावा बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की सदस्यीय समिति को भी भंग कर दिया। लेकिन, अब 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया को अपनी कुछ कमियों को सुधारने पर काम करना होगा। टीम के कुछ खिलाड़ी और कप्तान को लेकर फैंस की चिंता बनी हुई है।

    कप्तानी पर करना होगा काम

    टीम इंडिया को अपने खिलाड़ियों के साथ-साथ कप्तान को भी काम करना होगा। टीम के लिए कप्तान की भूमिका अहम होती है। अगर बात करें 2022 में हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप की तो कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी भूमिका निभाई लेकिन कई मामलों में वह काफी ज्यादा ट्रोल किए गए। तब से कप्तान बदलने पर बातें की जा रही हैं। इस तरह से अलग-अलग फॉर्मेट में टीम इंडिया के अलग-अलग कप्तान होंगे। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी टीम इंडिया के लिए मुद्दा रहा है। अगर हार्दिक को कप्तानी मिलती है तो उनके पास टीम को तैयार करने के लिए 2 साल से भी कम का समय होगा।

    सलामी बल्लेबाजों को लेकर रहें अलर्ट

    टीम इंडिया को अपनी टीम के सलामी बल्लेबाजों पर भी काम करना होगा। कुछ ऐसे सलामी बल्लेबाज चुनने होंगे जो टीम को बड़े रनों तक पहुंचा सकें। ऐसे में चर्चा हैं कि शुभमन गिल, ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी 2024 के वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

    गेंदबाजी पर भी करना होगा काम

    टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के रुप में शानदार तेज गेंदबाज हैं। बुमराह और शमी वर्कलोड के कारण ज्यादा टी20 मैच नहीं खेलते हैं। भुवनेश्वर कुमार आईसीसी के हालिया टूर्नामेंट में नाकाम रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को शानदार गेंदबाजी यूनिट खड़ा करना पड़ेगा

  • भारतीय टीम के लिए आई सबसे बड़ा खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह ने दौड़ लगाते हुए शेयर किया वीडियो, जानिए कब करेंगे वापसी

    भारतीय टीम के लिए आई सबसे बड़ा खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह ने दौड़ लगाते हुए शेयर किया वीडियो, जानिए कब करेंगे वापसी

    जसप्रीत बुमराह की गिनती टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों में होती है। जसप्रीत पिछले काफी समय से पीठ में चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। चोट के कारण जसप्रीत एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह पूरी तरीके से फिट नजर आ रहे हैं।

    दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने कुछ एक्सरसाइज करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इनडोर प्रैक्टिस में वह वॉर्मअप करते दिख रहे हैं। इसके बाद खुले मैदान में भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इससे उनकी फिटनेस का अंदाजा सबको हो रहा है। जसप्रीत अपनी बॉलिंग से दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा देते हैं।

    शेयर किया वीडियो

    जसप्रीत ने अपने इस वॉर्मअप वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘कभी आसान नहीं लेकिन हमेशा इसके लायक’। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बुमराह के कई फैंस लाइक कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि बुमराह, आईपीएल के वजह से फिट हो रहे हैं। ले‍किन 50 ओवर के वर्ल्ड के नजरिए से बुमराह का फिट होना बहुत जरूरी है। दरअसल, उनकी फिटनेस को देखते हुए अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में बुमराह को शामिल किए जाने पर बीसीसीआई विचार कर सकती है। उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

    ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का करियर

    टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हैं। जसप्रीत बहुत धाकड़ खिलाड़ियों में एक हैं। बुमराह ने अभी तक भारत के 30 टेस्ट टीम इंडिया के लिए मैच खेल हैं जिसमें उनके नाम 128 विकेट है। वनडे मैच में  बुमराह ने भारत 72 मैच खेले हैं। टी20 में बुमराह के नाम 60 मैचों में 70 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं आईपीएल में बुमराह ने 120 मैच खेलें हैं, जिसमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज हैं।

  • जसप्रीत बुमराह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर उड़ाएंगे विरोधियों के परखचे, सामने आ रही बड़ी अपडेट

    जसप्रीत बुमराह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर उड़ाएंगे विरोधियों के परखचे, सामने आ रही बड़ी अपडेट

    जसप्रीत बुमराहः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के ठीक बाद भारत द्विपक्षीय सीरीज का हिस्सा बनती हुई नजर आएगी। भारत (INDIA) 18 नवंबर से न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और फिर उसके बाद 4 दिसंबर से बांग्लादेश (BANGLADESH) का दौरा करते हुए नजर आएगी। इन दोनों ही दौरे के लिए BCCI ने टीम की घोषणा कर दी है। रविंद्र जडेजा जो चोटिल होकर एशिया कप व वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे वह बांग्लादेश दौरे से वापसी करते हुए दिख रहे हैं।

    जसप्रीत बुमराह जिन्होने अपने फैंस को और टीम को बड़ा झटका दते हुए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। अब जब टीम की घोषणा हुई हैं तो फैंस बुमराह की वापसी का इंतजार करने लगे हैं। लेकिन अब पता चल चुका हैं कि बुमराह कब वापसी करेंगे। बीसीसीआई चयनकर्ता ने बुमराह के बारे में बात करते हुए बुमराह की वापसी का ऐलान कर दिया हैं। आइए आपको इस खबर की पूरी जानकारी देते हैं।

    बुमराह को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं- चेतन शर्मा

    जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया के साथ हुए घरेलू टी20 सीरीज में वापसी की थी लेकिन वह महज एक ही मैच खेलकर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद मैनेजमेंट के ऊपर काफी सारे सवाल उठते हुए नजर आए थे। फैंस यही दुआ कर रहे थे कि बुमराह ठीक हो और वह वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आए लेकिन बुमराह की गहरी चोट के कारण एशिया कप के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप भी छोड़ना पड़ा।

    बुमराह की वापसी को लेकर चेतन शर्मा (CHETAN SHARMA) ने बात करते हुए कहा हैं कि-

    “हम जसप्रीत बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। हमने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बुमराह की वापसी में जल्दबाजी कर दी और आपने देखा कि नतीजा क्या हुआ। इसलिए हम धैर्य रखना चाहते है बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हम जसप्रीत बुमराह की वापसी में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। हम सतर्क है और एनसीए की मेडिकल टीम बुमराह की अच्छी देखभाल कर रही हैं।”

    आस्ट्रेलिया सीरीज में नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत अभी शानदार नजर आ रही हैं मोहम्मद शमी जो बुमराह के रिप्लेसमेंट बनकर टीम का हिस्सा हैं शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वर्ल्ड कप के बाद भी क्रिकेट का बुखार फैंस के दिमाग से उतरेगा नहीं भारत न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का दौरा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इन दौरों में हमें जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

    31 अक्टूबर को जब दौरों के लिए टीम की घोषणा की गई तो जसप्रीत बुमराह की वापसी का सवाल सबके मन में उठता हुआ नजर आया। बीसीसीआई चयनकर्ता चेतन शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर जानकारी दे दी है।

    चेतन शर्मा के मुताबिक बुमराह फरवरी-मार्च 2023 में होने वाले सीरीजों का हिस्सा बनेंगे। जब आस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करने के लिए आएगी। यानि की अब बुमराह को खेलते देखने के लिए ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

     

     

     

  • टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इन 11 खिलाड़ियों की खलेगी भयंकर कमी, मैच विनर बनकर किसी भी टीम को मात देने की रखते हैं हिम्मत

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इन 11 खिलाड़ियों की खलेगी भयंकर कमी, मैच विनर बनकर किसी भी टीम को मात देने की रखते हैं हिम्मत

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में होने जा रहा हैं। 16 टीमों के साथ शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट कुछ दिन में सुपर-12 बनेगा फिर यहां से असली जंग शुरू होती दिखेगी। इस टी20 वर्ल्ड कप में हम काफी सारे अहम खिलाड़ियों को मिस करने वाले हैं। कुछ चोट के चलते हिस्सा नहीं हैं वहीं कुछ को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया हैं। यह खिलाड़ी अपनी टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित होते थे। आज हम आपके साथ टी20 वर्ल्ड कप की वो प्लेइंग 11 बताने वाले हैं जो इस साल हिस्सा नहीं हैं।

    जॉनी बेयस्टो और जेसन रॉय निभाएंगे सलामी जोड़ी का किरदार

    इंग्लैंड के दो घातक बल्लेबाज जॉनी बेयस्टो और जेसन रॉय जो टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आते थे तो विरोधियों के गले का कांटा बन सकते थे। जेसन रॉय (JASON ROY) जो वर्ल्ड कप से ठीक पहले खराब फॉर्म से जूझने लगे जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली। वहीं जॉनी बेयस्टो टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए।

    जॉनी बेयस्टो (JONNY BAIRSTOW) तीनों ही फॉर्मेट में खतरनाक नजर आ रहे थे लेकिन ना चाहते हुए भी यह टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप में मिस किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में यह दो बल्लेबाज ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

    हेटमायर के कंधे रहेगा मिडिल ऑर्डर

    शिमरोन हेटमायर (SHIMRON HETMEYER) के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कहानी ही बड़ी निराली हैं। शिमरोन हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के चयनित खिलाड़िय़ो में से एक थे, लेकिन उन्होने अपनी फ्लाइट मिस कर दी जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट का यह फैसला उन पर उलटा पड़ता हुआ नजर आ सकता हैं, क्योंकि वेस्टइंडीज को अभी क्वालिफायर मुकाबले खेलने हैं।

    साऊथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज रेसी वैन डर डुसन (RESSIE VAN DER DUSSEN)  अपने संयम भरे खेल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए। शिमरोन हेटमायर और रैसी टी20 वर्ल्ड कप में मिस किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका निभाते दिखेंगे।

    रविंद्र जडेजा और आंद्रे रसेल बनेंगे ऑलराऊंडर

    रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA)  क्रिकेट के हाल के टाइम के बेस्ट ऑलराऊंडरों में से एक हैं, लेकिन उन्हें घुटने के चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। भारतीय टीम उनके प्रदर्शन के बिना कमजोर दिखाई जरूर पड़ेगी। रविंद्र जडेजा के साथ दो खिलाड़ी आंद्रे रसेल और साऊथ अफ्रीका के ड्वेन प्रिटोरियस (DWANE PRETORIUS) जो गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं।

    दोनों ही खिलाड़ियों को उनकी टीम ने नजरअंदाज किया हैं। जबकि यह खिलाड़ी मैच विनर बनते हुए नजर आ सकते थे। टी20 वर्ल्ड कप में मिस किए जाने वाले खिलाड़ियों में ये 3 खिलाड़ी ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

    बुमराह और आर्चर से गेदंबाजी होगी मजबूत

    भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जो सबको स्ट्रैस देकर अपने स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। बुमराह को भारतीय टीम वर्ल्ड कप में काफी ज्यादा मिस करने वाली हैं। वहीं बात करें जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) की तो वह अपने इंग्लैंड के लिए सबसे बड़े हथियार थे लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली।

    सुनील नरेन (SUNIL NARINE) जो वेस्टइंडीज के लिए प्रमुख गेंदबाज हैं साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ी नेथन एलिस (NATHAN ALLICE) को भी उनकी टीम ने वर्ल्ड कप की टीम सेलेक्ट करते वक्त नजरअंदाज किया। यह वह 4 गेंदबाज जो लिस्ट में गेंदबाजी क्रम को मजबूत बनाते हुए नजर आएंगे।

    टी20 वर्ल्ड कप में मिस करने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग 11

    जॉनी बेयस्टो, जेसन रॉय, रेसी वैन डर डुसेन, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, ड्वेन प्रिटोरियस, रवींद्र जडेजा, सुनील नरेन, जोफ्रा आर्चर, नेथन एलिस, जसप्रीत बुमराह।

  • विराट कोहली हैं “भुवन” तो रविचंद्रन अश्विन “कचरा” जानिए लगान के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा क्रिकेटर

    विराट कोहली हैं “भुवन” तो रविचंद्रन अश्विन “कचरा” जानिए लगान के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा क्रिकेटर

    लगान (LAGAAN) भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म में से एक एक हैं। यह फिल्म साल 2001 में आई थी, इस फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव की हैं जहां के लोग अपनी आजादी अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलकर पाते हैं। आमिर खान (AAMIR KHAN) इस मूवी में मुख्य भूमिका में थे।

    जिन्होने सभी गांव वालों को क्रिकेट (CRICKET) का खेल खेलने के लिए प्रेरणा दी थी। क्या कभी आपने सोचा हैं कि अगर लगान के किरदार को रियल लाइफ के क्रिकेटर निभाते तो वह कौन होता। आज हम आपको लगान के किरदार और वह किस भारतीय क्रिकेटरों से मेल खाएंगे इसके बारे में बताएंगे-

    1. भुवन- विराट कोहली

    भुवन (BHUVAN) का किरदार आमिर खान ने निभाया था, जिसने हमेशा अपनी टीम और खिलाड़ियों को मोटिवेट किया और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। अगर यह किरदार विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के ऊपर परफेक्ट बैठता हैं। विराट ने भले ही एक भी टूर्नामेंट भारत को नहीं जीतवाए हो लेकिन वह चाहे कप्तान के रूप में हो या खिलाड़ी के रूप में अपने साथियों को प्रेरित करते हुए नजर आते हैं।

    बाघा- आशीष नेहरा

    यह हमने इसलिए चुना हैं क्योंकि दोनों की ही फील्डिंग स्किल काफी ज्यादा खराब हैं। बाघा (BAGHA) भी फिल्म में कैच पकड़ते हुए मुश्किल में दिखाई देता हैं। वहीं आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA) भी कैच पकड़ते वक्त हमेशा मुश्किल में ही दिखाई देते हैं।

    ईश्वर काका- सुनिल गावस्कर

    सुनिल गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज हैं। ईश्वर काका (ISHWAR KAKA) का रोल उन पर पूरी तरह से फिट बैठता हैं। अगर ईश्वर काका का किरदार नहीं रहते या वो मैच नहीं खेल रहे होते तो टीम मैच जीत ही नही पाती। उनका सीनियर होना टीम के काफी काम आया।

    कचरा- रविचंद्रन अश्विन

    लगान मूवी में कचरा (KACHRA) ने आखिरी में 1 रन लेकर स्ट्राइक भुवन को दिया था। फिर भुवने ने छक्का मारकर टीम को मैच जीतवा दिया था। अगर कचरा वह रन नहीं लेते तो शायद मूवी ही नहीं बनती। इसके अलावा वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी कमाल करते दिखे थे। कचरा ने मैच के दौरान अपने नाम हैट्रिक दर्ज करवाई थी। भारतीय खिलाड़ियों में कचरा का रोल रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) पर फिट बैठता हैं। अश्विन आगामी वर्ल्ड कप में ऐसा कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं।

    अर्जन- शिखर धवन

    अर्जन (ARJAN) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) में समानता इसलिए हैं क्योंकि दोनों ही आग की तरह हैं। और दोनों ही अपने बात के पक्के हैं। अर्जन का किरदार हमें शिखर धवन में ही दिखता हैं।

    लाखा- श्रीसंथ

    लाखा (LAKHA) ने लगान मूवी में मैच फिक्स किया था। श्रीसंथ (SREESANTH) भी रियल लाइफ के क्रिकेट मैच में फिक्स करते हुए नजर आए हैं। इसलिए लाखा का किरदार श्रीसंथ को जाता हैं।

    इसमेल- जहीर खान

    जहीर खान (ZAHEER KHAN) एक महान व सफल तेज गेंदबाज हैं। हमने इसमेल (ISMAIL) और जहीर खान के बीच समानता उनके चोटिल होने को लेकर निकाला हैं।

    भूरा- सुरेश रैना

    भूरा (BHURA) और सुरेश रैना (SURESH RAINA) कमाल के फील्डर हैं दोनों मैदान में हमेशा तैनात रहते हैं। इसलिए भूरा का किरदार सुरेश रैना को जाता हैं।

    राधा- अनुष्का शर्मा

    हर सफल वयक्ति के पीछे एक लड़की का हाथ होता हैं। हमने भुवन का किरदार विराट कोहली को दिया इसलिए राधा (RADHA) का किरदार अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) को जाता हैं।

    कैप्टन रसेल

    कैप्टन रसेल (CAPTAIN RUSSEL) के किरदार को भारतीयों ने कतई पसंद नहीं किया था। कैप्टन रसेल और रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) में काफी समानताएं हैं दोनों के लिए क्रिकेट और प्यार से सब कुछ जायज हैं। दोनों ही मैच को ऐसे नहीं तो वैसे जीतने के लिए जाने जाते हैं।

    गुरा- नवजोत सिंह सिद्धू

    गुरा (GURA) और नवजोत सिंह सिद्धू (NAVJOT SINGH SIDHU) से भले शायरी कितनी भी करवा लो लेकिन इनसे बल्लेबाजी की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती हैं।

    गोली- जसप्रीत बुमराह

    गोली (GOLI)  और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) अपने तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर थे। दोनों जैसा क्रिकेट की दुनिया में कोई नहीं हैं।

    राम सिंह- हर्षा भोगले

    राम सिंह (RAM SINGH) लगान में क्रिकेट का स्कोर बताते हुए नजर आते हैं। जो कि हमारे क्रिकेट में हर्षा भोगले (HARSHA BHOGLE) करते हुए नजर आते हैं। उनके जैसा कोई नहीं हैं। इसलिए राम सिंह का किरदार हर्षा भोगले को जाता हैं।