Tag: जसप्रीत बुमराह

  • Jasprit Bumrah का भारतीय टीम में ना होना साबित हो सकता है बड़ा वरदान, इसके 3 बड़े कारण अब आए सामने

    Jasprit Bumrah का भारतीय टीम में ना होना साबित हो सकता है बड़ा वरदान, इसके 3 बड़े कारण अब आए सामने

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल होने की वजह से विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। 29 सितंबर को एक जानकारी प्राप्त हुई, जिसके अनुसार दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को अपनी पुरानी पीठ की चोट की वजह से अगले पांच-छह महीने तक कोई भी गेम खेलना अलाउड नहीं है। इसका अर्थ है कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले ही वह चोटिल हो गए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि की।

    अब भारत के फैंस बहुत दुखी हैं क्योंकि वर्ल्डकप दांव पर है और भारत की सबसे बड़ी ताकत मैदान से बाहर हो चुकी है लेकिन इसी बीच तीन ऐसी बातें भी सामने आई है जिससे साबित होता है कि बुमराह का टीम से बाहर होना भारत के लिए वरदान हो जाए।

    2022 में नहीं कर पाए कोई कमाल

    साल 2022 में जयपुर गुमराह उतना कमाल नहीं दिखा पाए, जितना वह पहले दिखा पाते हैं। इसका असर उनके आंकड़ों पर भी देखा जा सकता है। आईपीएल हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट जसप्रीत बुमराह की वह धारदार गेंदबाजी 2022 में देखने को नहीं मिली। बुमराह पूरा सीजन आईपीएल में खेलने के बाद भी केवल 15 विकेट लेने में ही कामयाब हुए, जिसमें 5 विकेट लेने एक ही मैच में हासिल की है। फिलहाल बाकी 13 मैचों में बुमराह केवल 13 विकेट ही ले पाए तो वही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इस साल 5 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए गेंदबाज ने केवल 4 विकेट अपने खाते में 8 से भी अधिक की इकोनामी रेट से रन लुटा दिए ।

    बड़े मौकों पर बेअसर

    आंकड़ों के अनुसार जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी के अंदाज के कारण विश्व क्रिकेट के सबसे नया गेंदबाजों में से एक है। वह लय में होते हैं तो दुनिया का कोई भी धुरंधर बल्लेबाज उनका सामना करने से डरता है। इसमें कोई अलग बात नहीं है, लेकिन बुमराह ने अभी तक भारत को एक भी बड़ा टूर्नामेंट जिताने में भूमिका नहीं निभाई है। अब तक बड़े मौकों पर जसप्रीत फेल हो चुके हैं।

    चोटिल होने से बढ़ जाती टीम की समस्या

    t20 विश्व कप के जसप्रीत बुमराह की चोट सामने आई। इसके बाद भारतीय टीम के लिए बड़ा फायदा का भी तो कराता क्योंकि चोटिल खिलाड़ी को इतने बड़े टूर्नामेंट में ले जाना भारत की हार का कारण बन सकता था। क्योंकि अगर किसी भी मुकाबले के दौरान बुमराह छोटे होते तो लाचारी के बाद उनके साथ ही बने रहना पड़ जाता। ऐसा ही पिछले साल हार्दिक पांड्या के साथ हो चुका है।

    इसे भी पढ़ें-Unmukt Chand की पत्नी है फिटनेस फ्रीक, खूबसूरत इतनी कि बड़ी-बड़ी हिरोइने भी भरती हैं उनके आगे पानी

  • कोच राहुल द्रविड़ ने जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, टी20 वर्ल्ड कप में मौजूदगी को लेकर भी खोल डाला राज़

    कोच राहुल द्रविड़ ने जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, टी20 वर्ल्ड कप में मौजूदगी को लेकर भी खोल डाला राज़

    राहुल द्रविड़ः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू होने जा रहा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 23 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलती हुई नजर आएगी। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के इंजरी ने भारत को अब तक बड़ी मुसिबत में डाला हुआ हैं।

    सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) के बयान के अनुसार अगले 2-3 दिन में सारी चीजें साफ होने वाली हैं। अब भारत के हेड कोच ने जसप्रीत बुमराह के फिटनेस और उनके वर्ल्ड कप होने को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं। आइए आपको बताते हैं कि राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID)  का क्या कहना हैं-

    वह केवल श्रृंखला से बाहर हैं- राहुल द्रविड़

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। जसप्रीत बुमराह(JASPRIT BUMRAH) जिन्होने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ही वापसी की थी। लेकिन वह सिर्फ दो मैच खेलकर वापस से चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए। जिससे उनके वर्ल्ड में होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने भी जसप्रीत बुमराह के फिटनेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्प्रेंस का हिस्सा बनें द्रविड़ ने कहा-

     “जसप्रीत बुमराह को आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। वह एनसीए गए हैं और हम अगले कदमों पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी तक, आधिकारिक तौर पर वह केवल इस श्रृंखला से बाहर हैं, और हम देखेंगे कि अगले 2-3 दिनों में क्या होता है, लेकिन एक बार जब हमें आधिकारिक पुष्टि मिल जाती है, तो हम इसे साझा करने में सक्षम होंगे।”

    मैं रिपोर्ट में गहराई से नहीं जाता- राहुल द्रविड़

    हर किसी को जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि बुमराह फिट हों। राहुल द्रविड़ ने भी इसी चीज की उम्मीद जताई हैं। राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्प्रेंस में आगे बात करते हुए कहा-

    “जैसा मैंने कहा, मैं चिकित्सा रिपोर्ट में गहराई से नहीं जाता, मुझे यह बताने के लिए विशेषज्ञों पर भरोसा है कि यह क्या है। उन्होंने उसे इस श्रृंखला से बाहर कर दिया और उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। आपको पता चल जाएगा कि इसमें क्या होता है भविष्य। जब तक उन्हें आधिकारिक तौर पर खारिज नहीं किया जाता है, हम हमेशा आशान्वित रहेंगे और हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करेंगे।”

  • Jasprit Bumrah के चोटिल होने पर इन 2 तेज़ गेंदबाजों की चमक गई किस्मत, मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टिकेट

    Jasprit Bumrah के चोटिल होने पर इन 2 तेज़ गेंदबाजों की चमक गई किस्मत, मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टिकेट

    16 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को ऐलान किया की टीम के स्टार प्लेयर और फ़ास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पीठ की चोट के कारण टी 20 वर्ल्ड कप में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में वापिसी करने वाले जसप्रीत एक बार फिर बैक स्ट्रेस इंजरी की वजह से खेल नहीं पाएंगे।

    भारतीय टीम को हुआ भारी नुकसान

    जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की चोट के कारण सबसे बड़ा चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि उनकी रिप्लेसमेंट कौन होगा फिलहाल साउथ अफ्रीका सीरीज में जसप्रीत बुमराह की रिप्लेसमेंट मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को शामिल किया गया है परन्तु मुद्दा यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में उनकी जगह टीम में कौन सा खिलाड़ी शामिल किया जायेगा।

    जसप्रीत बुमराह की चोट से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बोर्ड एक बेहतर विकल्प ढूंढ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीसीसीआई दो तेज़ गेंदबाजों को रिज़र्व प्लेयर्स के तौर पर ऑस्ट्रेलिया साथ में ले जा सकती है। इन दोनों गेंदबाजों को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम में रिज़र्व लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।

    इन खिलाड़ियों को कर सकते है शामिल

    टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक (Umran Malik) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को शामिल कर सकता है। मोहम्मद सिराज ने हाल ही में काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर खेलने का भी अच्छा अनुभव है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन वह जल्द ही इस बारे में जानकारी दे सकती है। उमरान मलिक के पास गति है, जिसका फायदा मिल सकता है.

  • Jasprit bumrah टीम इंडिया से लंबे समय के लिए हो सकते हैं बाहर, लगभग इतने महीनों के बाद करेंगे वापसी

    Jasprit bumrah टीम इंडिया से लंबे समय के लिए हो सकते हैं बाहर, लगभग इतने महीनों के बाद करेंगे वापसी

    Jasprit bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में जीता था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक एक भी T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि इस समय टीम इंडिया अक्टूबर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम 2022 T20 वर्ल्ड कप को हासिल करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। किस भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीधे आईपीएल में ही वापसी कर सकते हैं।

    जसप्रीत बुमराह सिर्फ आईपीएल में करेंगे वापसी

    जसप्रीत बुमराह

     

    आपको बता दें कि भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पिछले कई दिनों से लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप से भी टीम इंडिया से बाहर रहे थे। जसप्रीत बुमराह की कमी टीम इंडिया को एशिया कप में ही बहुत ही ज्यादा महसूस हुई थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से कई दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह सीधे आईपीएल में ही वापसी करेंगे।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं हुए मैच में शामिल

    Jasprit Bumrah

    आपको बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया में शामिल नहीं हुए थे। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में नहीं मौका मिला था। लेकिन आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में के युवा तेज गेंदबाजों द्वारा इस मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया था। इस मैच में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बहुत ही विस्फोटक गेंदबाजी की थी।

    Read More-टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम में छाया मातम का माहौल, 36 साल के इस धाकड़ खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

  • ICC T20 WORLD CUP 2022: टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को ही मिलेगा मौका, जानिए BCCI का मास्टरप्लान

    ICC T20 WORLD CUP 2022: टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को ही मिलेगा मौका, जानिए BCCI का मास्टरप्लान

    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट की वजह से मौजूदा साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज से बाहर हो चुके है। बुमराह न सिर्फ अफ्रीका के खिलाफ बाहर हुए बल्कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP 2022) से भी बाहर हो चुके है, जोकि टीम इंडिया के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह अब आने वाले 5-6 महीनो तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे।

    यानि अगले आईपीएल 2023 के शुरु होने तक। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में 28 साल के मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है। जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) कोविड-19 वायरस की चपेट में आने के बाद अब ठीक होकर टीम में वापसी करने को तैयार है।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिलेगा मौका

    भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) हाल में कोविड -19 से ठीक होकर खुद को नेगेटिव बताया है। इस साल आईपीएल 2022 के बाद से मोहम्मद शमी ने कोई भी टी20 मैच टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है। शमी बीते टी20 वर्ल्ड कप 2021 से ही टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से बाहर चल रहे है।

    लेकिन टीम इंडिया के (Team India) गेंदबाज़ी यूनिट के हर बार फिसड्डी साबित होने के बाद उन्हें आगामी 6 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है।

    एक वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) से बीसीसीआई चयनकर्ता बातचीत कर सकते हैं, जिसमे अगर सारी बात ठीक रहती है तब मोहम्मद शमी वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। मोहम्मद शमी टी20 से पहले तक फिट हो जाएंगे। खिलाड़ी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

    टीम इंडिया के लिए जुलाई में खेला था आखिरी मैच

    मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इस साल जुलाई में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलते नजर आए थे। जोकि खिलाड़ी ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। साथ ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर में दूसरा वनडे खेलकर खिलाड़ी ने 28 गेंदों पर 23 रन भी बनाए थे।

    उन्हे टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह मिली थी, लेकिन सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने के मोहम्मद शमी टीम से बाहर हो गए।

    मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें टेस्ट में 216, वनडे में 152 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कुल 18 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 219 विकेट चटकाएं हैं।

  • 7 महीने से T20 टीम से बाहर होने के बाद भी कैसे मिली Mohammad Siraj को जगह? इस वजह से पीछे रह गए शमी

    7 महीने से T20 टीम से बाहर होने के बाद भी कैसे मिली Mohammad Siraj को जगह? इस वजह से पीछे रह गए शमी

    T20 सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को लाया गया है। 7 महीने से इस मौके का बेसब्री से वो इंतजार कर रही है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे मैचों में खेलते नजर आएंगे। इसके बाद अब ये सवाल उठने लगे हैं कि जब मोहम्मद शमी बतौर स्टैंड बाय खिलाड़ी टीम में है तो उनको मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है।

    जो खिलाड़ी 7 महीने से T20 टीम से बाहर है उसे मौका कैसे मिल गया। असल में उसके पीछे वजह सबसे बड़ी फॉर्म है। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. शमी ने भारत के लिए बीते t20 मैच में नवंबर में खेला था जहां वह बहुत महंगे साबित हो गए थे, मगर फिर आज की बात करें तो पावर प्ले में बेहतरीन गेंदबाजी उन्होंने अच्छी की।

    मोहम्मद सिराज की इकॉनामी रेट

    T20 क्रिकेट में सिराज की का इकॉनामी रेट 8.36 की है,जबकि पावर प्ले में फिर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की इकॉनामी रेट 8.45 की है। पावर प्ले में जहां बल्लेबाजों की प्रयास विस्फोटक शुरुआत होती है। उस समय की रात दिन के हाथों को बांधने में बहुत आगे रहते हैं। उन्होंने पावर प्ले की 60 पारियों 22 विकेट लिए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाने में उन्होंने बड़ा योगदान दिया। काउंटी क्रिकेट में वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने इसी महीने वारविकशर के खिलाफ काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया और पहले ही मैच में समरसेट के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर अपना दम दिखा दिया।

    शमी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

    जिंबाब्वे दौरे पर भी सिराज ने तीन वनडे मैचों में 4 विकेट लिए। भारत के लिए पांच t20 मैच में पांच विकेट हासिल किए, वहीं उन्होंने टोटल 102 टी-20 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने से पहले ही मोहम्मद शमी को कोरोनावायरस की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा। हालांकि अभी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

    Read More-Unmukt Chand की पत्नी है फिटनेस फ्रीक, खूबसूरत इतनी कि बड़ी-बड़ी हिरोइने भी भरती हैं उनके आगे पानी

  • Jasprit Bumrah को लेकर करीबन एक साल पहले ही Shoaib Akhtar ने कर दी थी बड़ी भविष्यवाणी, अब हो रही है सच साबित

    Jasprit Bumrah को लेकर करीबन एक साल पहले ही Shoaib Akhtar ने कर दी थी बड़ी भविष्यवाणी, अब हो रही है सच साबित

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। 1 साल पहले उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए एक भविष्यवाणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्ट्रेस फैक्चर की वजह से बुमराह आगामी टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं कि अख्तर ने वायरल हो रहा है। देखिए इस वीडियो में क्या चेतावनी उनको लेकर दी थी।

    भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिए अगले महीने के पहले ही सप्ताह में ही रवाना हो जाएगी। पर इससे पहले ही भारतीय टीम और उसके फैंस को करारा झटका लग चुका है। टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा। उन्हें स्ट्रेस फैक्चर से उबरने में लगभग 5 से 6 महीने लग जाएंगे।

    शोएब अख्तर ने दी थी चेतावनी

    शोएब अख्तर

    तो वहीं अब गेंदबाज शोएब अख्तर ने 1 साल पहले ही जसप्रीत बुमराह को इस बात के लिए सतर्क कर दिया था कि उनको बैक इंजरी से जूझना पड़ सकता है। बुमराह की पीठ पर चोट के बाद अख्तर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रहे हैं कि

    “उनका बॉलिंग एक्शन फ्रंटल है। इस एक्शन वाले गेंदबाज अपनी पीठ और कंधे की मदद से गेंद डालते हैं। फ्रंट-ऑन एक्शन में आप कोई समझौता नहीं कर सकते। एक बार जब इस तरह की इंजरी हो जाती है तो जल्दी पीछा नहीं छोड़ती है चाहे आप जितनी कोशिश कर लें।”

    हो सकती है इस तरह के गेंदबाजों को परेशानी

    तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गेंदबाजी के बारे में इतना इस वजह से जानते हैं क्योंकि वह खुद एक गेंदबाज हैं उनका मानना है कि फ्रंटल एक्शन वाले गेंदबाज वह होते हैं जो अपनी बैक के दम पर बोलिंग करते हैं, जबकि साइड ऑन वाले गेंदबाज को इंजरी से दूर रहना पड़ता है। फ्रंटल एक्शन वाले गेंदबाज एक बार अगर इंजर्ड हो जाते हैं तो वह बैक इंजरी उनका पीछा नहीं छोड़ती। उन्होंने शेन बांड का उदाहरण देते हुए कहा कि

    “मैंने देखा इयान बिशप और शेन बांड अपनी पीठ के साथ संघर्ष कर रहा था और दोनों फ्रंटल एक्शन के गेंदबाज थे। बुमराह को अब इस तरह से सोचने की जरूरत है, मैंने एक मैच खेला, एक छुट्टी ली, और रिहैब के लिए गया। ”

    इसे भी पढ़ें-Unmukt Chand की पत्नी है फिटनेस फ्रीक, खूबसूरत इतनी कि बड़ी-बड़ी हिरोइने भी भरती हैं उनके आगे पानी

  • Jasprit Bumrah की जगह BCCI ने इस घातक खिलाड़ी को दी टीम में जगह,  लंबे समय के बाद मिली है टीम में एंट्री

    Jasprit Bumrah की जगह BCCI ने इस घातक खिलाड़ी को दी टीम में जगह, लंबे समय के बाद मिली है टीम में एंट्री

    भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चोट लग गई है जिस वजह से वह वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो चुके हैं। टीम को वर्ल्ड कप के पहले ही करारा झटका लग चुका है। T20 वर्ल्ड कप के साथ ही जसप्रीत बुमराह को साउथ अफ्रीका के बाहर होना पड़ा। अब बीसीसीआई उनके स्थान पर एक ऐसा घातक गेंदबाज लाई है जिसकी शानदार फॉर्म है और उसके आते ही अच्छे अच्छे बल्लेबाज के पसीने छूट जाते हैं।आइए उसके बारे में जानते हैं।

    कौन है वह खिलाड़ी?

    बीसीसीआई (BCCI) ने जिस खिलाड़ी को जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मौका दिया है वह कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज हैं। अपने एक बयान में बीसीसीआई ने कहा कि

    ‘सेलेक्टर्स ने मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है. बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।’

    बाकी बचे दो मैचों गुवाहटी में 2 अक्टूबर और इंदौर में 4 अक्टूबर को होंगे।

    ज्ञात हो कि मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी बहुत ही घातक है। उन्होंने अपने दम पर ही भारतीय टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। उनकी लाइन और लेंथ बहुत सटीक साबित होती है और वह बहुत ही किफायती खिलाड़ी हैं। मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम के लिए अपना t20 मैच फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसमें t20 क्रिकेट में उनके 4 ओवर हार और जीत का अंतर तय कर देते हैं।

    भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले मैच

    टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। भारत के लिए 13 टेस्ट में 40 विकेट, 10 वनडे मैचों में 10 विकेट और 5 t20 में 5 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से उन्होंने अपने दम पर ही भारत को जीत हासिल करवाई।

    यह रही साउथ अफ्रीका के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हर्षल पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मो. सिराज

    Read More-भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतना अब हुआ मुश्किल, इन 2 खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी ने लगाया सपनों पर ग्रहण

  • भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतना अब हुआ मुश्किल, इन 2 खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी ने लगाया सपनों पर ग्रहण

    भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतना अब हुआ मुश्किल, इन 2 खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी ने लगाया सपनों पर ग्रहण

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से पहले दो सबसे मजबूत देशों के साथ घरेलू सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) को टी20 सीरीज के पहले मैच में खास जीत हासिल की हैं। लेकिन भारतीय टीम के लिए मुसिबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

    भारत की गेंदबाजी यूनिट एक सम्सया नजर आ रही हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) पहले ही विश्व कप से बाहर हैं। आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के बाहर होने की खबर ने सबको बड़ा झटका दे दिया हैं। अब भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने का सपना डगमगाता हुआ नजर आ रहा हैं।

    बुमराह और जडेजा ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें

    एशिया कप में भारतीय टीम का सफर कैसा था यह हम सबने देखा भारत के प्रदर्शन ने सबका दिल तोड़ा था। दो करीबी मैच खराब प्रदर्शन के हारने के चलते सारी उम्मीदें पानी में बहती दिखी हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के बाहर होने के बाद भारतीय टीम की स्थिति पूरी तरह डगमगा गई थी।

    रविंद्र जडेजा को ठीक होने में अभी काफी समय लगने वाला हैं। जिसके चलते वह वर्ल्ड कप से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जिनकी वापसी ने भारत की परेशानी को कम किया था। लेकिन वह 2 मैच खेलकर ही वापस से चोटिल हो गए। अब वह वर्ल्ड कप से बाहर ही हो चुके हैं।

    जानकारी के अनुसार बुमराह को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती हैं जिससे वह 6 महीने के अंतराल में ठीक हो सकते हैं। यह दोनों भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। इनकी गैरमौजूदगी टीम को सेफ हाथों में नहीं रखती हैं।

    बुमराह और जडेजा की गैरमौजूदगी में भारत को बनाना होगा खास प्लान

    जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा तो अब चाहकर भी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे। अब भारत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए खास प्लान बनाना होगा। भारत की डेथ गेंदबाजी इस वक्त मुसिबत बनी हुई हैं। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) इस वक्त अच्छे नजर आ रहे हैं।

    अगर वह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पूरे मैच में अच्छे नजर आते हैं तो उन्हें ही बुमराह की जगह देनी चाहिए। अर्शदीप अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा को अर्शदीप सिंह (ARSDHDEEP SINGH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के डेथ गेंदबाजी के साथ रहना होगा।

    साथ ही ऑलराऊंडर भूमिका के लिए रविचंद्रन अश्विन पर भरोसा दिखाना चाहिए, क्योंकि दीपक हुड्डा चोटिल हैं कब तक ठीक होंगे इसका अभी कुछ नहीं पता हैं। दीपक भी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में भारत को इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने की जरूरत हैं।

  • भारतीय टीम के बाद पाकिस्तान को भी लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह स्टार गेंदबाज़ हुआ टीम से बाहर

    भारतीय टीम के बाद पाकिस्तान को भी लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह स्टार गेंदबाज़ हुआ टीम से बाहर

    भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुके है। इस खबर के बाद से ही भारतीय टीम (Indian Team) खेमे में निराशा का माहौल है, वही फैंस इसे टीम इंडिया पर एक तगड़ा झटका के रूप में देख रहे है। बुमराह का टीम में ना होने का नतीजा हमने बीते एशिया कप में देख लिया है। भारतीय टीम सिर्फ अपनी गेंदबाज़ी से ही हार कर बाहर हुई थी।

    वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को भी आज यानि 29 सितंबर के दिन बड़ा झटका लगा है। जोकि टी20 वर्ल्डकप से पहले उनकी चिंता में भी इजाफा कर रहा है। दरअसल, पाक टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है जिसमें टीम ने 3-2 से बढ़त भी बनाई हुई है। लेकिन अब स्टार गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाक खेमे में हड़कंप मच गया है।

    पाकिस्तान का स्टार गेंदबाज़ इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर

    पाकिस्तान के स्टार युवा तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इससे एक दिन पहले उन्हें निमोनिया की शिकायत हुई थी हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और पीसीबी ने कहा कि वह “बेहतर महसूस कर रहे हैं।” नसीम इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दौरान पाकिस्तान के खेमे में दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें पाकिस्तान सपोर्ट स्टाफ के कोरोना की चपेट में पाया गया है।

    आज ही उनका प्रशिक्षण किया गया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव निकल कर आई। निमोनिया के इलाज के बाद नसीम ने बुधवार की रात अस्पताल में बिताई और पीसीबी ने घोषणा की कि उनका इन-हाउस मेडिकल पैनल उनकी निगरानी कर रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नसीम शाह (Naseem Shah) को सीधे तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ शेष 2 टी20 मैचों से बाहर कर दिया गया है।

    पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बनाई है 3-2 की बढ़त

    इसके साथ ही बात की जाए पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (PAK vs ENG) 5वें टी20 मैच की तो अबतक ये सीरीज बेहद रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ी है। इस कड़ी में 28 सितंबर को हुआ मुकाबला भी क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बन गया। इंग्लिश कप्तान मोइन अली ने टॉस जीतने के बाद मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहां कप्तान बाबर आजम (9) समेत पूरा मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

    हैदर अली(4), शान मसूद(7), आसिफ अली(5) जैसे बड़े-बड़े नाम कुछ कमाल नहीं कर पाए। सिर्फ मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने डटकर 63 रनों की पारी खेली जिसके बूते पाकिस्तान ने 145 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के भी पसीने छूट गए, इंग्लिश बल्लेबाजी भी फ्लॉप रही सिर्फ कप्तान मोइन अली (51) ने अर्धशतक बनाया। लेकिन वे अंत में 15 रनों की दरकार को पूरा नहीं कर सके।