भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट की वजह से मौजूदा साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज से बाहर हो चुके है। बुमराह न सिर्फ अफ्रीका के खिलाफ बाहर हुए बल्कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP 2022) से भी बाहर हो चुके है, जोकि टीम इंडिया के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह अब आने वाले 5-6 महीनो तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे।
यानि अगले आईपीएल 2023 के शुरु होने तक। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में 28 साल के मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है। जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) कोविड-19 वायरस की चपेट में आने के बाद अब ठीक होकर टीम में वापसी करने को तैयार है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिलेगा मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) हाल में कोविड -19 से ठीक होकर खुद को नेगेटिव बताया है। इस साल आईपीएल 2022 के बाद से मोहम्मद शमी ने कोई भी टी20 मैच टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है। शमी बीते टी20 वर्ल्ड कप 2021 से ही टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से बाहर चल रहे है।
लेकिन टीम इंडिया के (Team India) गेंदबाज़ी यूनिट के हर बार फिसड्डी साबित होने के बाद उन्हें आगामी 6 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है।
एक वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) से बीसीसीआई चयनकर्ता बातचीत कर सकते हैं, जिसमे अगर सारी बात ठीक रहती है तब मोहम्मद शमी वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। मोहम्मद शमी टी20 से पहले तक फिट हो जाएंगे। खिलाड़ी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।
टीम इंडिया के लिए जुलाई में खेला था आखिरी मैच

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इस साल जुलाई में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलते नजर आए थे। जोकि खिलाड़ी ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। साथ ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर में दूसरा वनडे खेलकर खिलाड़ी ने 28 गेंदों पर 23 रन भी बनाए थे।
उन्हे टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह मिली थी, लेकिन सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने के मोहम्मद शमी टीम से बाहर हो गए।
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें टेस्ट में 216, वनडे में 152 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कुल 18 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 219 विकेट चटकाएं हैं।
