टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए है।
इससे भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। शमी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया गया था, जबकि टी20 विश्व कप के लिए उन्हें रिजर्व में रखा गया है। ऐसे में टीम इंडिया को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। तो आये जानते है किस वजह से शमी को होना पड़ा बाहर।
इस वजह से शमी हुए ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर

10 महीनों के लंबे अंतराल के बाद मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई थी। पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप के बाद से ही वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। माना जा रहा था कि सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 में नहीं चुनने का फैसला किया था, लेकिन एशिया कप में युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन और जसप्रीत बुमराह-हर्षल पटेल जैसे प्रमुख गेंदबाजों की फिटनेस के कारण फिर से उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया गया।
लेकिन अब बड़ी ख़बर क्रिकबज के हवाले से आ रही है कि, भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार (17 सितंबर) को टीम के मोहाली पहुंचने पर इसकी जानकारी बीसीसीआई और टीम प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पंजाब शहर पहुंच गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा।
🚨🚨 BREAKING 🚨🚨
Mohammed Shami has tested positive for Covid-19 and has been ruled out of the Australia T20Is.@vijaymirror with the details ⏬#INDvAUS
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 17, 2022
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज स्कॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (WK), दिनेश कार्तिक (WK), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद, शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया टीम: आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, एस्टोन अगर, कैमेरॉन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, मैथ्यू वेड, एडाम जेम्पा, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस
