जसप्रीत बुमराह एक-दो नहीं बल्कि 5 बार हुए हैं घातक चोट का शिकार, अच्छे-खासे करियर में अब छाने लगे हैं संकट के बादल

By Twinkle Chaturvedi On September 29th, 2022
जसप्रीत बुमराह को एक-दो नहीं 5 बार हुए हैं घातक चोट का शिकार, अच्छे-खासे करियर में अब छाने लगे हैं संकट के बादल

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 से बाहर हो चुके हैं। एशिया कप (ASIA CUP) से बाहर रहने के बाद हाल ही में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ सीरीज के दौरान बुमराह ने वापसी की थी। लेकिन दो मैच खेलकर ही बुमराह वापस दोबारा चोटिल हो गए। और इस चीज ने उन्हें वर्ल्ड कप की टीम से ही बाहर कर दिया हैं।

एशिया कप के दौरान भारत का बुमराह के बिना क्या हाल था हम सबको पता हैं, अब भारत की डेथ गेंदबाजी एक बार फिर समस्या बनकर उभर रही हैं। लेकिन आपको पता हैं कि बुमराह का चोटिल होना आज कल की बात नहीं हैं। बल्कि काफी लंबे समय सो वो लगातार चोटिल होते दिख रहे हैं। जो भारत के लिए साथ ही उनके करियर का संकट बनता जा रहा हैं।

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को दी सबसे बड़ी परेशानी

एशिया कप में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) का ना खेलना एक समस्या थी लेकिन अंदाजा था कि वर्ल्ड कप के लिए वो होंगे तो कोई चिंता नहीं हैं। लेकिन अब उनके आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही हैं। भारत का पहला मैच पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ 23 अक्टूबर को होने वाला हैं।

जहां भारतीय टीम अपने पिछले हार का बदला लेने वाली हैं। लेकिन बुमराह के बिना वह बदला अधूरा रहने वाला हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने चोट की खबर से भारत को बड़ी मुसीबत में डाल दिया हैं। पीटीआई की खबर के अनुसार बुमराह स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते करीब 6 महीने तक बाहर रहने वाले हैं।

आपको बता दें यह स्ट्रैस फ्रैक्चर वहीं चोट हैं जिसने बुमराह को शुरू से काफी परेशान किया हैं। पिछले साढ़े 3 साल में बुमराह ऐसी चोटों के चलते ही टीम से बाहर होते दिखे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कब-कब बुमराह के इस चोट ने अपना आतंक दिखाया हैं।

1. मार्च 2019ः

साल 2019 में आईपीएल के दौरान पहले मैच में ही गेंदबाजी करते हुए वह कंधे की चोट से ग्रसित हो गए थे। लेकिन बुमराह इसके दौरान जल्दी ठीक हो गए थे। और वह आगे के मैचों का हिस्सा बनने के साथ-साथ फाइनल मैच में भी खेलते दिखाई दिए थे।

2. सितंबर 2019ः

सितंबर 2019 में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर पीठ के चोट का सामना करते दिखे। इस दौरान उन्हें पहली बार पीठ में स्ट्रैस फ्रैक्चर हुआ। जिसे बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सामान्य बताया था। बुमराह इस चोट के चलते साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। फिर उन्होने ठीक होकर सीधा 2020 जवनरी में ही वापसी की थी।

3. जनवरी 2021ः

जनवरी 2021 में आस्ट्रेलिया दौरे में उन्होने सिडनी टेस्ट के दौरान एबडोमन स्ट्रेन की शिकायत की थी। जिसके चलते वह उस टेस्ट से बाहर हो गए थे। बुमराह इस चोट से भी जल्दी उबर गए थे। और अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे।

4. जुलाई 2022ः

जसप्रीत बुमराह जुलाई 2022 से पहले आईपीएल लीग के दौरान फिट थे। वह पूरे टूर्नामेंट का हिस्सा बनते हुए नजर आए थे। आईपीएल के बाद वह सीधा इंग्लैंड दौरे का हिस्सा बने थे। जहां वो टी20, टेस्ट और वनडे मैचों का हिस्सा थे। लेकिन फिर उन्होने स्ट्रैस फ्रैक्चर की परेशानी का वापस से सामना किया। जिसके चलते वह एशिया कप 2022 से हुए थे।

5. सिंतबर 2022ः

एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद बुमराह लंबे ब्रेक पर थे। जिसके बाद उन्होने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की। जहां उन्होने 2 मैच खेले। दोनों मैच में ही उनका प्रदर्शन शानदार नहीं था। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनें बुमराह निगल के चलते पहले मैच से बाहर हुए थे। अब खबर आ रही हैं कि स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हिस्सा भी नहीं बनेंगे।

बुमराह का चोट बन रहा उनके करियर का कांटा

जसप्रीत बुमराह जिस तरह से लगातार चोट से जूझ रहे हैं। वह भारतीय टीम और खुद उनके लिए परेशानी की बात हैं। कोई भी खिलाड़ी अपने से चोटिल होना कभी नहीं चाहता हैं। लेकिन जो समस्या अभी सामने हैं वह चिंता करने के लायक हैं। बुमराह टीम के अहम गेंदबाज हैं ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी अच्छे संकेत नहीं दे रही हैं।

अब जसप्रीत बुमराह स्ट्रैस फ्रैक्चर से उबरने के बाद लगभग 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। जो कि उनके करियर के लिए ही अच्छा नहीं हैं। हम उम्मीद करेंगे की बुमराह अपने इस चोट से लड़े और जल्द ही मैदान में वापसी करते हुए नजर आए।

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,