भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतना अब हुआ मुश्किल, इन 2 खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी ने लगाया सपनों पर ग्रहण

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से पहले दो सबसे मजबूत देशों के साथ घरेलू सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) को टी20 सीरीज के पहले मैच में खास जीत हासिल की हैं। लेकिन भारतीय टीम के लिए मुसिबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
भारत की गेंदबाजी यूनिट एक सम्सया नजर आ रही हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) पहले ही विश्व कप से बाहर हैं। आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के बाहर होने की खबर ने सबको बड़ा झटका दे दिया हैं। अब भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने का सपना डगमगाता हुआ नजर आ रहा हैं।
बुमराह और जडेजा ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें

एशिया कप में भारतीय टीम का सफर कैसा था यह हम सबने देखा भारत के प्रदर्शन ने सबका दिल तोड़ा था। दो करीबी मैच खराब प्रदर्शन के हारने के चलते सारी उम्मीदें पानी में बहती दिखी हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के बाहर होने के बाद भारतीय टीम की स्थिति पूरी तरह डगमगा गई थी।
रविंद्र जडेजा को ठीक होने में अभी काफी समय लगने वाला हैं। जिसके चलते वह वर्ल्ड कप से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जिनकी वापसी ने भारत की परेशानी को कम किया था। लेकिन वह 2 मैच खेलकर ही वापस से चोटिल हो गए। अब वह वर्ल्ड कप से बाहर ही हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बुमराह को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती हैं जिससे वह 6 महीने के अंतराल में ठीक हो सकते हैं। यह दोनों भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। इनकी गैरमौजूदगी टीम को सेफ हाथों में नहीं रखती हैं।
बुमराह और जडेजा की गैरमौजूदगी में भारत को बनाना होगा खास प्लान

जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा तो अब चाहकर भी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे। अब भारत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए खास प्लान बनाना होगा। भारत की डेथ गेंदबाजी इस वक्त मुसिबत बनी हुई हैं। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) इस वक्त अच्छे नजर आ रहे हैं।
अगर वह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पूरे मैच में अच्छे नजर आते हैं तो उन्हें ही बुमराह की जगह देनी चाहिए। अर्शदीप अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा को अर्शदीप सिंह (ARSDHDEEP SINGH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के डेथ गेंदबाजी के साथ रहना होगा।
साथ ही ऑलराऊंडर भूमिका के लिए रविचंद्रन अश्विन पर भरोसा दिखाना चाहिए, क्योंकि दीपक हुड्डा चोटिल हैं कब तक ठीक होंगे इसका अभी कुछ नहीं पता हैं। दीपक भी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में भारत को इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने की जरूरत हैं।
Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा,