Tag: जसप्रीत बुमराह

  • IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट मैच में पहला दिन रहा गेंदबाजों के नाम, वहीं श्रेयस अय्यर ने बल्ले से फैलाया गेंदबाजों में बड़ा डर

    IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट मैच में पहला दिन रहा गेंदबाजों के नाम, वहीं श्रेयस अय्यर ने बल्ले से फैलाया गेंदबाजों में बड़ा डर

    मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की थी. जिसके बाद आज बैंगलोर में पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच की शुरूआत हुई. जहाँ पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के 92 रनों की पारी के मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट मात्र 86 रनों पर ही खो दिए हैं.

    श्रेयस अय्यर की वजह से भारतीय टीम ने बनाया 252 रन

    श्रेयस अय्यर

    टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल फेल हो गए. जिसके बाद हनुमा विहारी ने 31 रनों की पारी खेली. जबकि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी आज मात्र 23 रन ही बनाए. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 39 रनों की बेहद आक्रामक पारी खेली.

    वहीं नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी. इस दौरान उन्होंने 98 गेंदो में 92 रनों की बेहद अहम पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने भी 13 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए. जबकि श्रीलंका के लिए लसिथ एम्बुल्देनिया और प्रवीण जयाविक्रमा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं धंनजय डी सिल्वा (DHANANJAYA DE SILVA) ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.

    जसप्रीत बुमराह ने दिखाया अपना दबदबा

    INDIAN TEAM

    दिन के तीसरे सेशन में श्रीलंका की टीम पहली पारी खेलने के लिए उतरी तो भारतीय तेज गेंदबाजो के आगे उनकी बल्लेबाजी नतमस्तक रही. जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 3 विकेट तो वहीं मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किया. श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजलो मैथ्यूज (ANGELO MATHEWS) ने जरूर 43 रन बनाए लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.

    जिसके कारण ही दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट गंवा कर 86 रन बनाए. वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से अभी 166 रन पीछे हैं. अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने 1 विकेट लिया. वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 2 शानदार कैच भी पकड़ कर इस दिन का अपने नाम कर लिया है.

     

  • IND vs SL: मोहाली टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम करना चाहेंगी ये 3 बड़े काम, पारी से जीत दर्ज करने की ओर बढ़ गए हैं कदम

    IND vs SL: मोहाली टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम करना चाहेंगी ये 3 बड़े काम, पारी से जीत दर्ज करने की ओर बढ़ गए हैं कदम

    श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) मोहाली के पीसीए स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है. जहाँ पर पहले 2 दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहे हैं. पहली पारी में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 574 रन बनाए. जिसके बाद टीम ने पारी घोषित कर दी. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली है.

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट गंवाकर मात्र 108 रन बनाए. पहली पारी में वो अभी भी 466 रनों से पीछे हैं. अब मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम जीत की तरफ अपने कदम बढ़ाने का प्रयास करेगी. वहीं फॉलोऑन खिलाकर पारी से जीत दर्ज करना भी टीम की प्राथमिकता होगी. जिसके कारण हमने इस लेख में वो 3 बड़े काम बताए हैं, जिसे भारतीय टीम करने का प्रयास करेगी.

    1. पहले सेशन में निकालने होंगे 3 बड़े विकेट

    JASPRIT BUMRAH AND VIRAT KOHLI

    तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) सबसे पहले सेट बल्लेबाज प्रथुम निंसका को पवेलियन भेजने का प्रयास करेगी. टी20 सीरीज में भी इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम को परेशान किया था. वहीं उनके साथ चरित असलंका बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से इन दोनों बल्लेबाजो ने कई बार अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकला है.

    जिसके कारण ही जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) की जोड़ी शुरू के 1 घंटे में दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना चाहेगी. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला का विकेट भी टीम के लिए बेहद अहम होने वाली है. अगर इन 3 बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज पवेलियन भेजते हैं तो फिर मैच पूरी तरहसे भारत के पकड़ में होगा.

    (more…)

  • IND vs SL: मोहाली टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में होंगे कई बड़े बदलाव, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी

    IND vs SL: मोहाली टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में होंगे कई बड़े बदलाव, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी

    टी20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है. जहाँ पर पहला मुकाबला 4 मार्च को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे. जिसके कारण ही वो अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. जिसके कारण कुछ बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं.

    बल्लेबाजी में ROHIT SHARMA करेंगे बहुत बड़ा बदलाव

    INDIAN TEAM

    सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का नजर आना तय है. लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाजी के रूप में कप्तान मंयक अग्रवाल को मौका दे सकते हैं. शुभमन गिल को अभी इंतजार करना पड़ सकता है. नंबर 3 पर हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) को मौका दिया जा सकता है. वो चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) की जगह लेने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं.

    वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का नंबर 4 पर ही खेलना पूरी तरह से तय है. जहाँ पर उनकी बल्लेबाजी पर सभी का ध्यान होगा. वहीं नंबर 5 पर अब अजिंक्य रहाणे की जगह लेने के लिए श्रेयस अय्यर भी तैयार हैं, उनकी मौजूदा फॉर्मे भी इसी तरफ इशारा कर रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) नजर आने वाले हैं. जो अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे.

    गेंदबाजी में खेलेंगे सभी अनुभवी खिलाड़ी

    INDIAN TEAM

    नंबर 7 पर एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) नजर आने वाले हैं. जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. वहीं उनके साथी खिलाड़ी के रूप में दिग्गज रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) भी नजर आयेंगे. जो एक बड़ी रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करेंगे.

    जबकि तेज गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस मैच में मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) और मोहम्मद शमी को मौका दे सकते हैं. वहीं उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इन सभी ने खुद को मैच विनर के रूप में साबित कर दिया है.

    यहाँ पर देखें मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

    INDIAN TEAM

    रोहित शर्मा (कप्तान), मंयक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान).

  • IND vs SL: जसप्रीत बुमराह ने बताया रविंद्र जडेजा के साथ कौन सा ऑलरांउडर होगा टीम का हिस्सा, गेंद और बल्ले दोनों से करता है कमाल

    IND vs SL: जसप्रीत बुमराह ने बताया रविंद्र जडेजा के साथ कौन सा ऑलरांउडर होगा टीम का हिस्सा, गेंद और बल्ले दोनों से करता है कमाल

    श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अब टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. सीरीज का पहला मैच मोहाली के मैदान पर 4 मार्च से खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी वाली भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने उस ऑलरांउडर खिलाड़ी का नाम बताया है, जो रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के साथ खेलते हुए नजर आयेंगे.

    JASPRIT BUMRAH ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसकी जगह है पक्की

    JASPRIT BUMRAH

    मोहाली टेस्ट मैच में पहली बार रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे. वहीं टीम के उपकप्तान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) हैं. जिन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि-

    ” रविचंद्रन अश्विन लगातार अच्छा कर रहे हैं. वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में ही काफी शानदार काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि पहले टेस्ट मैच के लिए वह बेहतरीन टच में दिख रहे हैं. उनकी प्रैक्टिस को देखकर कहा जा सकता है कि वो श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे. हमारा ये मानना है कि उनको लेकर हमें टीम में कोई परेशानी नहीं होगी.”

    चोट से अब वापसी कर रहे हैं रविचंद्रन अश्विन

    RAVICHANDRAN ASHWIN

    बात करें अगर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के स्टार ऑलरांउडर रविचद्रंन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) की तो वो भारतीय सरजमीं पर बल्ले और गेंद दोनो से ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. हाल में ही वो चोट के कारण टीम से कुछ समय के लिए बाहर थे.

    लेकिन अब उनकी वापसी हो गई हैं, जहाँ पर उनकी भूमिका बेहद अहम होने वाली है. अश्विन और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का जोड़ी का सामना एक साथ करना बेहद मुश्किल है. जिसके कारण पहले से ही श्रीलंका की टीम दबाव में होगी, वहीं जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) तेज गेंदबाजों की अगुवाई करते हुए नजर आयेंगे.

  • IND vs SL: 3 खिलाड़ी जो भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज में साबित होंगे मैच विनर, विराट और रोहित का लिस्ट में नाम नहीं

    IND vs SL: 3 खिलाड़ी जो भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज में साबित होंगे मैच विनर, विराट और रोहित का लिस्ट में नाम नहीं

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करके आत्मविश्वास हासिल कर लिया है. अब इन दोनों टीमों के बीच 4 मार्च से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. जहाँ पर पहला मैच मोहाली तो दूसरा मैच बैंगलोर में खेला जाएगा. इस सीरीज में नए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं नजर आ रही है.

    जिसका कारण उनके फॉर्म में आ रहा उतार चढ़ाव है. ऐसे में हम आपको उन 3 भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ियो के बारे में बतायेंगे, जो टीम के लिए मैच विनर के रूप में सामने आ सकते हैं. इनमें से एक खिलाड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी नजर आ रही है.

    1. श्रेयस अय्यर

    SHREYAS IYER

     

    दिग्गज अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) को अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ऐसे में उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी की तलाश चल रही है. जिस रेस में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) का नाम नजर आता है. लेकिन इस रेस में अभी श्रेयस अय्यर आगे नजर आ रहे हैं.

    अय्यर ने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नाबाद रहते हुए लगातार 3 अर्धशतक लगाया है. हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक जड़ दिया है. जिसके कारण ये कहा जा रहा है कि इस खिलाड़ी के बल्ले से जमकर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. ये खिलाड़ी टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

    (more…)