Tag: जसप्रीत बुमराह

  • जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से 6 महीने के बाद करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी, बीसीसीआई ने दिया बहुत बड़ा हिंट

    जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से 6 महीने के बाद करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी, बीसीसीआई ने दिया बहुत बड़ा हिंट

    टीम इंडिया की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया टीम को फरवरी में सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) और फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए सीरीज से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में जसप्रीत बुमराह भी शामिल हो सकते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर बीसीसीआई अधिकारी ने कुछ बातें कही हैं।

    जसप्रीत बुमराह को मिलेगी टीम में जगह

    टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले दो मैचों में जसप्रीत को शामिल नहीं किया गया है। इनसाइडस्पोर्ट की एक खबर के मुताबिक वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। जसप्रीत बुमराह काफी समय से अपनी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इनसाइडस्पोर्ट को बताया,

    ‘जहां तक बुमराह की बात है, तो इसमें एक-एक महीना और लगेगा। हमें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वह फिट हो जाएंगे, लेकिन यह उसकी प्रगति पर निर्भर करेगा। वर्तमान में, वह फिट नहीं है।’

    काफी समय से हैं टीम इंडिया से बाहर

    टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत कम मुकाबले खेले हैं। वह एशिया कप से भी बाहर रहे हैं, लेकिन सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर उनकी वापसी हुई थी। दो टी20 सीरीज के बाद बुमराह फिर चोटिल हो गए। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप से भी उनको बाहर रहना पड़ा था।

    अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था। उसके बाद से जसप्रीत टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज का हिस्सा होने वाले थे, लेकिन फिर टीम से बाहर ही रह गए। वो अब कब मैदान में उतरेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी बीसीसीआई ने नहीं दी है।

  • जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से करेंगे भारतीय टीम के लिए मैदान पर वापसी, बीसीसीआई ने दिया फिटनेस पर हिंट

    जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से करेंगे भारतीय टीम के लिए मैदान पर वापसी, बीसीसीआई ने दिया फिटनेस पर हिंट

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब हाल में जसप्रीत बुमराह की मैदान में दुबारा से कदम रखने की संभावनाएं हैं. ऐसा कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा सुनने में आ रहा है.

    हालांकि अभी कुछ बातें पूरी तरह साफ नहीं है की बुमराह मैदान में वापसी करने वाले हैं या नहीं क्योंकि कई लोगों का मानना है की उन्हें वापसी कर लेनी चाहिए और कुछ का मानना है की उनका फिलहाल दूर रहना ही ठीक है. वहीं अब इन सब के बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी का जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर बयान सामने आया है.

    बीसीसीआई अधिकारी का बयान

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मीडिया से बात चीत करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,

    ‘इस बात की बहुत कम संभावना है कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अपना 100% दे पाएंगे. यह तय है कि हम चाहे कोई भी सीरीज खेल लें, उन्हें मैच फिट होने में वक्त लगेगा. पीठ की चोट पूरी तरह ठीक होने में समय लगता है और रिहैबिलिटेशन एक लंबी प्रक्रिया है.’

    बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा,

    ‘इस समय, वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उन्हें वापसी करने में कितना समय लगेगा, यह अब भी संदिग्ध है. इसमें एक महीना या उससे भी ज्यादा लग सकता है.’

    आपको बता दें अभी तक बीसीसीआई के द्वारा जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी गई है.

    जसप्रीत बुमराह की वापसी की हैं उम्मीदें

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जब भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा की उनकी जल्द वापसी करने की संभावनाएं हैं. कप्तान शर्मा का मानना है की बुमराह रिकवर कर रहे हैं और वो जल्द ठीक होकर वापसी कर सकते हैं. फिलहाल जसप्रीत बुमराह बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं और जल्द वापसी कर सकते हैं.

    संभव है की बुमराह फरवरी में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं. आखिरी बार बुमराह साल 2022 में सितंबर में मैदान में खेलते दिखे थे. लेकिन पहले से चली आ रही अपनी पीठ के दर्द के कारण वो सितंबर से पहले भी मैदान से बाहर थे और इस मैच में भी वो मैदान में उतरे तो थे लेकिन उनका दर्द एक बार फिर उभर गया था और वो मैच से बाहर हो गए थे. कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था जिसे देख उनके कमबैक की संभावनाएं लगाई जा रही हैं.

  • रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बताया कब वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह, फैंस को दे डाली बड़ी खुशखबरी

    रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बताया कब वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह, फैंस को दे डाली बड़ी खुशखबरी

    टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज का वनडे मैच खेला है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाकर शानदार पारी खेली है। अपनी पारी के बाद कप्तान की काफी तारीफ हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी के साथ-साथ टीम से दूर चल रहे खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को लेकर भी कुछ बात कही है। आइए आपको बताते हैं क्या बोले रोहित शर्मा…

    जसप्रीत बुमराह को लेकर बोले कप्तान रोहित शर्मा

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि,

    ‘मुझे उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह आखिरी के दो टेस्ट मैच खेलेगा लेकिन फिर से हम उसके साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। पीठ की चोटें हमेशा गंभीर होती हैं। उसके बाद भी हमारे पास काफी क्रिकेट आ रहा है, हम देखेंगे, हम निगरानी करेंगे। हम एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में डॉक्टरों और फिजियो के साथ लगातार संपर्क में हैं और लगातार उनकी बात सुन रहे हैं।’

    रोहित शर्मा ने अपने मैच के बाद कही ये बात

    रोहित शर्मा काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। वह वनडे में शानदार परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे थे, इसको लेकर बीसीसीआई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि

    ‘तीन साल काफी लगते हैं लेकिन मैंने तीन साल में सिर्फ 12 वनडे खेले हैं। आप लोगों को पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है। इस चीज को प्रसारण पर दिखाया गया था। कभी-कभी हमें सही चीजें भी दिखानी पड़ती हैं। पिछले पूरे साल हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला, हम टी20 क्रिकेट पर काफी ध्यान दे रहे थे। कभी कभी वो चीज़ भी ध्यान देना चाहिए, ब्रॉडकास्टर को भी सही चीज़ दिखाना चाहिए।’

    उन्होंने कहा

    ‘पिछले साल कोई भी वनडे मैच नहीं था और फिर पिछले 18 महीनों में ज्यादातर समय हमने टी20 क्रिकेट खेला है और टी20 क्रिकेट में फिलहाल सूर्यकुमार यादव से अच्छा कोई बल्लेबाज नहीं है। उसने दो शतक लगाए हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी और के पास है। चोटिल होने के बाद से मैंने दो टेस्ट खेले हैं, इसलिए आपको इसे परिप्रेक्ष्य में रखना होगा।’

  • जसप्रीत बुमराह की वापसी पर 3 गेंदबाजों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, वनडे वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

    जसप्रीत बुमराह की वापसी पर 3 गेंदबाजों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, वनडे वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

    टीम इंडिया के धाकड़ और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका सीरीज में उनकी वापसी हुई थी, लेकिन फिर से इंजरी में प्रोब्लम के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब आपको बताते हैं कि जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया से किन खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

    शार्दुल ठाकुर

    इस लिस्ट में पहला नाम है शार्दुल ठाकुर का। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद से शार्दुल ठाकुर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। लेकिन अपने गेम के दौरान वह ज्यादा रन देकर विकेट लगभग न के बराबर ले पा रहे हैं। ऐसे में जसप्रीत की वापसी पर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

    अर्शदीप सिंह

    जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में हाल ही में डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह का पत्ता भी टीम से कट सकता है। हालांकि डेब्यू के बाद से ही वह टेस्ट और वनडे मैच में अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं, लेकिन उनकी छुट्टी हो सकती है। वर्ल्ड कप के बाद से उनकी गेंदबाजी को तो जैसे नजर लग गई है।  हाल ही में उन्होंने सबसे ज्यादा नो बॉल्स फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बुमराह के आने के बाद उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।

    हर्षल पटेल

    टीम इंडिया के खिलाड़ी हर्षल पटेल बुमराह की गैर मौजूदगी में टी20 गेम के लिए अच्छा ऑप्शन रहे हैं। लेकिन पटेल उन मौकों का फायदा सही ढंग से नहीं उठा पा रहा है। उन्हें अंतिम ओवरों के लिए टीम में खिलाया जा रहा है लेकिन वें न ही रन रोक पा रहे हैं और न ही विकेट चटका पा रहे हैं। उन्होंने साल 2022 से अब तक लगातार 10 की इकोनॉमी से रन दिया है। वे टीम इंडिया के लिए महंगे खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, इसलिए उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है।

  • जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बल्कि इस सीरीज में करेंगे वापसी, बीसीसीआई कर रही है इंतजार

    जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बल्कि इस सीरीज में करेंगे वापसी, बीसीसीआई कर रही है इंतजार

    टीम इंडिया के खिलाड़ी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी होनी थी लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्हें टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ शामिल किया जाना था, लेकिन मैच से तुरंत पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब खबरे हैं कि श्रीलंका सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी उनको बाहर करने की बात चल रही है।

    बीसीसीआई के सूत्र ने कही ये बात

    टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने यह भी बताया की,

    ‘न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। वह आगे अपने रिहैब पर काम करेंगे। इस समय हम यह नहीं कह सकते कि वह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होंगे। अभी भी कुछ सप्ताह बाकी हैं, देखते हैं कि चीजें उनके लिए कैसी होती हैं।’

    जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से तो बाहर रहेंगे, लेकिन वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चारों टेस्ट खेल सकते हैं या नहीं इस पर फैसला इस महीने के अंत में लिया जाएगा।

    काफी समय से हैं टीम इंडिया से बाहर

    जसप्रीत बुमराह ने अपनी चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत कम मुकाबले खेले हैं। वह एशिया कप से बाहर रहे, लेकिन सितंबर में सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर उनकी वापसी हुई थी। दो टी20 सीरीज के बाद बुमराह फिर चोटिल हो गए। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप से भी उनको बाहर रहना पड़ा था। अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था। उसके बाद से जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज का हिस्सा होने वाले थे, लेकिन फिर टीम से बाहर ही रह गए। वो अब कब मैदान में उतरेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी बीसीसीआई ने नहीं दी है।

  • IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, टीम का ब्रह्मास्त्र हुआ चोटिल, रोहित शर्मा का बढ़ गया सिरदर्द

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, टीम का ब्रह्मास्त्र हुआ चोटिल, रोहित शर्मा का बढ़ गया सिरदर्द

    टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल किए जाने की बात हुई थी, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी नहीं होगी।

    जसप्रीत बुमराह की नहीं हुई वापसी

    बीसीसीआई के एक सोर्स ने क्रिकबज को बताया कि बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की वापसी में अब कोई जल्दबाजी नहीं चाहती है। बुमराह पहले मैच के लिए गुवाहाटी भी नहीं पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें इस बारे में बता दिया गया होगा। मीडिया स्टेटमेंट में बीसीसीआई ने बताया था कि एनसीए ने जसप्रीत बुमराह को फिटनेस क्लीयरेंस (Jasprit Bumrah Injury Status) दे दिया है, जिसके बाद उन्हें वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

    टीम इंडिया में उनकी वापसी से पहले ही स्क्वॉड का ऐलान हो गया था, लेकिन बुमराह को बाद में स्क्वॉड में शामिल किया गया और अब एक बार फिर उनके बाहर होने की खबर आई है। जसप्रीत बुमराह को लेकर एनसीए अभी जल्दबाजी नहीं चाहती है। इसके बाद उन्हें नहीं खिलाने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि ये फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज और फिर उसके बाद होने वाले वनडे वर्ल्डकप को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    विराट कोहली और केएल राहुल की होगी वापसी

    टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली और केएल राहुल की इस मैच में वापसी हो रही है। दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम से दूर थे। वहीं, केएल राहुल आउट फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन इस सीरीज में उन्हें उपकप्तान बनाया जाना था। फिर फैसला बदलकर बीसीसीआई ने उन्हें गेम पर फोकस करने की सलाह दी गई।

    ये होगी वनडे सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, लोकेश राहुल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

  • आईपीएल 2023 से पहले ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, टूर्नामेंट में इनको लेकर फ्रेंचाइजियों की बढ़ गई धड़कने

    आईपीएल 2023 से पहले ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, टूर्नामेंट में इनको लेकर फ्रेंचाइजियों की बढ़ गई धड़कने

    आईपीएल 2023 का दिन धीरे धीरे नजदीक आता जा रहा है और खिलाड़ी हैं के दिन पर दिन चोटिल होते जा रहे हैं. चोट के कारण आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियां अपने खिलाड़ियों को लेकर चिंता में बनी हुई हैं की आखिर इनकी चोट टूर्नामेंट में टीम के महंगी न पद जाए. लिस्ट में एक नाम भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी है जो फिलहाल गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और उनकी चोट काफी गंभीर है.

    जिसके चलते उनका आईपीएल 2023 में खेलना नामुमकिन ही लग रहा है. ऋषभ पंत के अलावा भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो चोटिल हो बैठे हैं और टूर्नामेंट में इनके खेलने को लेकर सवाल बना हुआ है. ऐसे चलिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2023 से पहले चोटिल हो बैठे हैं और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं.

    आईपीएल 2023 से पहले ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल

    • ऋषभ पंत

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का हाल बड़ा एक्सीडेंट हो गया है जिसके चकते उन्हें काफी गंभीर चोटें आई है. ऋषभ पंत फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अब ऐसे में आईपीएल 2023 में ये खेलते नजर आएंगे या नहीं इसको लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है.

    वैसे देखा जाए तो उनका खेलना न मुमकिन ही है क्योंकि उनकी चोट इतनी गंभीर है की उसको ठीक होने में काफी वक्त लग जाना है. ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं और वो टीम के कप्तान भी हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम के पास सबसे बड़ी समस्या उसके कप्तान को लेकर खड़ी हो गई है.

    • मुंबई इंडियंस के आगे दो बड़ी समस्याएं.

    आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम के सामने दो बड़ी समस्याएं आ गई है. पहले टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट है. बुमराह अपनी चोट के कारण लंबे समय से टीम से दूर चल रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम के पास ये मुसीबत तो थी ही की तब तक टीम के एक और खिलाड़ी हैं जो की चोटिल हो बैठे हैं अब. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन हाल में चोटिल हो बैठे हैं.

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कैमरून ग्रीन को चोट लगी है. मुंबई ने आईपीएल 2023 के लिए 17.50 करोड़ रुपयों में शामिल किया है. अब ऐसे में यदि ग्रीन ठीक नहीं हो पाते हैं तो टीम को बड़ी समस्या हो सकती है और टीम को काफी महंगा सौदा पड़ सकता है. अब ये दोनो खिलाड़ी हैं जिनको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है की आईपीएल 2023 में ये खेलते नजर आएंगे या नहीं.

    • ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल गंभीर रूप से चोटिल हो बैठे हैं. उन्हें चोट घर में पैर फिसलने के कारण लगी है. इसी के कारण अब आईपीएल 2023 में ग्लेन मैक्सवेल खेलते नजर आएंगे या नहीं इस बात को लेकर कुछ साफ खुलासा नहीं हुआ है. ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्क्वाड का हिस्सा हैं.

    • जॉनी बेयरस्टो

    इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्ट्रो हाल में गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो बैठे हैं और इसके चलते वो टीम से लंबे समय से दूर बने हुए हैं. आईपीएल 2023 में ये पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन सवाल ये है की क्या ये आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे या नहीं.

  • जसप्रीत बुमराह की वापसी से रफ्तार के किंग को लगा बहुत बड़ा झटका, फैंस को लगेगा बहुत बड़ा झटका

    जसप्रीत बुमराह की वापसी से रफ्तार के किंग को लगा बहुत बड़ा झटका, फैंस को लगेगा बहुत बड़ा झटका

    टीम इंडिया के खिलाड़ी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। वह श्रीलंका के साथ वनडे मैच में गेम खेलते नजर आएंगे। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम में 4 महीने बाद वापसी करेंगे। लेकिन जसप्रीत बुमराह के भारतीय टीम में आने से भारतीय टीम के प्लान को झटका लगा है क्योंकि श्रीलंका के साथ वनडे मैच की टीम पहले ही तैयार हो गई थी और उसी हिसाब से टीम प्लान तैयार हुआ था। अब टीम को नए सिरे से तैयारी करनी होगी।

    इस गेंदबाज को जाना पड़ेगा बाहर

    टीम इंडिया की वनडे प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह के आने से पहले गेंदबाजों में  मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मालिक को चुना गया था। जिनमें से मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक प्लेइंग इलेवन में खेलना निश्चित था, लेकिन अब जब जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने वापसी कर ली थी है, तो इन तीनों में से किसी एक खिलाड़ी का पत्ता कटना निश्चित है।

    टीम से बाहर होने वालों नें उमरान मलिक का नाम ऊपर है। वह युवा और नए खिलाड़ी हैं, उनको टीम से बाहर किया जा सकता है। उमरान एक मात्र भारतीय गेंदबाज हैं, जो 150 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। अगर वह नहीं खेलेंगे तो भारत उनकी गति का फायदा नहीं उठा पाएगा।

    ऐसा रहा है उमरान मलिक का करियर

    उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं। वह 2022 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पहली बार मैदान में उतरे थे। उन्होंने अब तक खेले 4 टी20 मैच में 5 विकेट हासिल किए। वहीं अब तक खेले 5 एकदिवसीय मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं। उमरान ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गति से अपनी पहचान बनाई है। वह लगातार 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उनका जसप्रीत बुमराह के टीम में आने से बाहर होना टीम को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • जसप्रीत बुमराह जैसा एक और तेज गेंदबाज भारतीय टीम को मिला, रफ्तार के साथ स्विंग से भी बल्लेबाजो में पैदा करता है डर

    जसप्रीत बुमराह जैसा एक और तेज गेंदबाज भारतीय टीम को मिला, रफ्तार के साथ स्विंग से भी बल्लेबाजो में पैदा करता है डर

    टीम इंडिया और टीम श्रीलंका के बीच 3 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया। इस  मैच में टीम इंडिया ने 2 रनों के अंतर से जीत अपने नाम कर ली। जीत के साथ ही भारत (TEAM INDIA) ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया। मैच में अक्षर पटेल और शिवम मावी ने शानदार खेल खेला। शिवम मावी के गेम को देख फैंस जसप्रीत बुमराह से उनकी तुलना करने लग गए हैं…

    शिवम मावी ने खेला शानदार गेम

    शिवम मावी ने श्रीलंका सीरीज में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।  शिवम मावी ने अपने पहले ही ओवर में निशंका को आउट कर मैच में अपने मंसूबे साफ कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने अंत में अपने आखिरी ओवर में दो विकेट हासिल कर भारत (TEAM INDIA) को जीत के करीब ले गए। शिवम मावी अपनी सटीक लाइन लेंथ से सभी को अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

    ऐसा रहा टी20 का पहला मैच

    मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को भी सही साबित किया और 94 रन पर 4 विकेट लिए।  टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे  ईशान किशन ने 33 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने 7 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 7 रन बनाए। संजू सैमसन ने 5 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 29 रनों की पारी खेली।

    भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली दीपक ने 41 रन बनाए। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रनों की साझेदारी कर टीम को 162 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम के लिए शानदार परफॉर्मेंस देकर दीपक हुड्डा मैन ऑफ द मैच बने। श्रीलंका की टीम मैच में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

     

  • जसप्रीत बुमराह की श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को नहीं खलेगी कमी, इस गेंदबाज से ही निपटना हो जाएगा मुश्किल

    जसप्रीत बुमराह की श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को नहीं खलेगी कमी, इस गेंदबाज से ही निपटना हो जाएगा मुश्किल

    जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज हैं। उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर निकाला है। अपनी चोट के कारण वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है, जो जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरी तरह से खत्म कर देगा। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह हैं अर्शदीप सिंह।

    अर्शदीप सिंह ने खेला शानदार मैच

    टी20 वर्ल्ड कप से लेकर श्रीलंका सीरीज तक अर्शदीप को टीम इंडिया  शामिल किया गया है। इसके लिए अर्शदीप को दोनों ही सीरीज में मौका दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने जो कमाल दिखाया था उसके बाद हर तरफ इनकी तारीफ हो रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि अर्शदीप टीम इंडिया के लिए शानदार गेम खेलकर टूर्नामेंट जीत सकते हैं। अर्श टीम इंडिया के लिए स्विंग गेंदबाजी करते हैं। वह 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेम खेलते हैं। टीम इंडिया के लिए श्रीलंका सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर वह टीम की झोली में जीत डाल सकते हैं।

    कुछ ऐसा है अर्शदीप सिंह का करियर

    टीम इंडिया (Team India) के लिए अर्शदीप सिंह ने 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए 33 विकेट हासिल किए हैं। यही वजह है कि एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में रखा गया था। धीरे-धीरे इस खिलाड़ी ने अपने काबिलियत के दम पर टीम इंडिया (Team India) में अपना कब्जा जमा लिया है, जो लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए अच्छा गेम खेल सकते हैं। अर्शदीप ने इस साल 21 टी20 में 8.17 के इकोनॉमी रेट और 13.30 के स्ट्राइक रेट से टी20 फॉर्मेट में 33 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने लगभग 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।