Author: Tanu Chaturvedi

  • महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले आई थी ये साउथ की टॉप हिरोइन, माही को बताया था जीवन का काला धब्बा

    महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले आई थी ये साउथ की टॉप हिरोइन, माही को बताया था जीवन का काला धब्बा

    महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के बाद सब जान गए लेकिन उनकी जिंदगी का एक सच ऐसा भी है जो फिल्म में नहीं दिखाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रैंड की डेथ के बाद उनका साउथ की अभिनेत्री के साथ रिलेशन था। इस भारतीय अभिनेत्री का नाम है राय लक्ष्मी।

    धोनी ने कभी अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया लेकिन खुद राय लक्ष्मी ने इस बात को लेकर कुछ कहा था। इसके बाद धोनी और लक्ष्मी के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होने लगी है।

    राय लक्ष्मी ने कही थी ये बात

    जूली 2 फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि “मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग के निशान की तरह है जो लंबे समय तक जाने वाला है।” आपको बता दें खुद राय लक्ष्मी ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहने के बाद 3-4 रिश्तों में रहीं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।  कि अभिनेत्री ने आगे बताया कि “हमारा ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था और हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं।

    मैं वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से जानती थी और नहीं जानती थी कि क्या मैं इसे रिश्ता कह सकती हूं, क्योंकि इसने कभी काम नहीं किया। हम आज भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं। वह आगे बढ़ गए हैं शादी कर चुके हैं और यही इस कहानी का अंत है।”

    इन मूवीज में आ चुकी हैं नजर

    राय लक्ष्मी साउथ इंडस्ट्री की अदाकारा हैं। उन्हें जूली 2, कंचना, सरदार गब्बर सिंह जैसी मूवीज में देखा जा चुका है। वह हॉरर मूवीज और साउथ की कई मूवीज भी कर चुकी हैं। उन्हें कई बड़े अवार्ड्स से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्‍म ‘अकीरा’ में कैमियो किया था। उन्हें डांस और ट्रैवलिंग करना काफी पसंद है।

  • मयंक अग्रवाल की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कपल की फोटोज हो रही हैं अब वायरल

    मयंक अग्रवाल की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कपल की फोटोज हो रही हैं अब वायरल

    मयंक अग्रवाल अपने क्रिकेट के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। वह अपनी क्रिकेट और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आईपीएल में वह इस साल उन्हें रिलीज कर दिया गया, जिसके बाद आज मिनी ऑक्शन में सनराइज़र्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। मयंक अब आईपीएल 2023 में हैदराबाद की ऑरेंज जर्सी में कहर बरपावते हुए नजर आएंगे। वह सोशल मीडिया पर अपने क्रिकेट के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

    मयंक अग्रवाल की पत्नी हैं बला की खूबसूरत

    मयंक अग्रवाल ने 2018 में आशिता सूद के साथ विवाह किया। आशिता एक आईपीएस ऑफिसर की बेटी है। 2022 में दोनों को एक बेटा हुआ है। मयंक अग्रवाल आशिता सूद को दिवाली फेस्टिवल पर मिले थे। उन्होंने आशिता को लंदन के थेम्स नदी के किनारे स्थित आईकॉनिक लंदन आई पर प्रपोज किया था। उन्होंने हाल ही में अपने बेटे के लिए घर पर हवन पूजन का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वे अध्यात्म और पूजा पाठ में बेहद रूचि लेते हैं।

    कुछ ऐसा है आईपीएल का करियर

    IPL 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल को टीम ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। कप्तानी के दबाव में मयंक पिछले सीजन में 122.50 के स्ट्राइक रेट से 196 रन ही बना सके थे। लेकिन, ओवरऑल IPL के 123 मैचों में उन्होंने 134.28 के स्ट्राइक रेट से 2385 रन बनाए। 2020 से IPL में उनका स्ट्राइक रेट पृथ्वी शॉ और जोस बटलर के बाद तीसरे नंबर पर है।

    2019, 2020 और 2021 के IPL सीजन में उन्होंने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ओवरऑल 185 टी-20 मैचों में उन्होंने 134.57 के स्ट्राइक रेट से 4278 रन बनाए हैं। मयंक अब सनराइजर्स की टीम से खेलकर टीम को जीत के करीब ले जाने का काम करेंगे।

  • शोएब अख्तर की पत्नी हैं उनसे 17 साल छोटी, बला की खूबसूरत महिला से कुछ ऐसे मिले थे प्यार के ये दो पंक्षी

    शोएब अख्तर की पत्नी हैं उनसे 17 साल छोटी, बला की खूबसूरत महिला से कुछ ऐसे मिले थे प्यार के ये दो पंक्षी

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने क्रिकेट और बयानों के कारण तो चर्चा में रहते हीं हैं। वहीं, तेज गेंदों से दुनियाभर के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा चुके हैं। वह कई कारणों से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ की और उनकी पत्नी से उनकी मुलाकात की।

    शोएब अख्तर की पत्नी हैं 17 साल छोटी

    शोएब अख्तर की शादी 38 साल की उम्र में की थी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक बात ऐसी हुई है, जिसने सबको चौंका दिया था। 17 साल छोटी लड़की 21 वर्षीय रुबाब खान से शादी की है। रुबाब खैबर पख्तूनख्वा के ट्रेडिशनल मुस्लिम परिवार से संबध रखती हैं। उनकी शादी में बहुत ही कम और करीबी लोग शामिल हुए थे। सिर्फ करीबी लोग ही उनकी शादी में शामिल हुए थे। शोएब अख्तर को दो बेटे हैं।

    अरेंज मैरिज के बाद हुआ था प्यार

    शोएब अख्तर की अरेंज मैरिज हुई हैं। उन दिनों शोएब अख्तर हज के लिए मक्का गए थे। वहां उनकी मुलाकात रुबाब के पिता से हुई थी, वहां उन्होंने रुबाब के पिता से शादी के लिए कोई लड़की बताने के लिए कहा, कुछ दिनों के पिता खुद अपनी बेटी रुबाब का रिश्ता शोएब के लिए लेकर आ गए और दोनों का निकाह हो गया। उनकी पत्नी रुबाब बला की खूबसूरत हैं। वहीं उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को कोफी पसंद भी करते हैं। शोएब कई बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं।

    आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने साल 1997 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट मैच खेले, इसमें 178 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 163 वनडे मैच खेले और अपनी शानदार गेंदबादी से 247 विकेट अपने नाम किए। 15 इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने के दौरान शोएब ने 19 विकेट अपने नाम किए थे।

  • सुरेश रैना का घर नहीं है किसी बड़े महल से कम, फोटो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

    सुरेश रैना का घर नहीं है किसी बड़े महल से कम, फोटो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी टीम के सफल क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट से सन्यास लिया है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। रैना अपने करियर के दौरान तूफानी बैटिंग और तेजतर्रार फील्डिंग के लिए जाने जाते रहे हैं।

    रॉयल लाइफ जीते हैं सुरेश रैना

    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का घर गाजियाबाद और लखनऊ में है। रैना गाजियाबाद वाला घर एक बेहद पॉश इलाके राज नगर में स्थित हैं। बात करें उनके घर की कीमत की तो उसकी कीमत लगभग 18 करोड़ है।

    सुरेश रैना के दो घर हैं तो वो कहां रहते हैं, ये सभी जानना चाहते हैं। दरअसल सुरेश रैना अपने गाजियाबाद वाले घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में उनके माता पिता उनकी पत्नी प्रियंका  चौधरी और बेटी ग्रासिया, बेटे विरोय के साथ रहते हैं।  वर्ष 2017 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनके घर आए थे। उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुरेश के सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

    घर का कुछ ऐसा है डिजाइन

    सुरेश रैना के घर में एक बहुत बड़ा लॉन है, जहां वो कई बार वर्क आउट करते दिखाई देते हैं। इसके आलावा लिविंग रूम, कमरे और किचन आदि घर को काफी लग्जरी बनाता है। घर में बेडरूम और गेस्ट रूम भी काफी शानदार बना है। सबसे खास बात तो यह है कि रैना के घर में एक काफी बड़ा शूज स्टोर भी हैं, जिसे देखकर ऐसा लगेगा की आप किसी शोरूम में आ गए हैं। घर का लिविंग रूम काफी सुंदर और काफी आकर्षक फर्नीचरों से भरा हुआ है, जो काफी सुंदर लगता है। सुरेश रैना कई बार अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करते रहते है, जिनको फैंस काफी पसंद करते हैं।

  • माइकल हसी की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, उनके आगे फेल हैं हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइन

    माइकल हसी की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, उनके आगे फेल हैं हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइन

    माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्हें नेशनल क्रिकेट टीम में देर से खेलने का मौका मिला, लेकिन जब खेलने आए तो लगातार बेहतर खेलते चलेगा।

    क्रिकेट में कर चुके हैं डेब्यू

    माइकल हसी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में सन् 1975 में हुआ था। 5 साल की उम्र में उन्हें नेशनल क्रिकेट टीम में डेब्यू करने का मौका मिला था। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। उन्होंने 79 टेस्ट मैच खेलने में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व करने के बाद वर्ष 2013 में संन्यास लिया था।

    एलन बॉर्डर, डीन जोन्स, स्टीव वॉ और माइकल बेवन जैसे बल्लेबाजों की इस लिस्ट में ऐसा ही एक नाम है- माइकल हसी (Michael Hussey)। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का इंटरनेशनल करियर काफी देर से शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही मौका मिला, तो जबरदस्त शुरुआत हुई और नाम मिल गया – ‘मिस्टर क्रिकेट’।

    1975 में की थी फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत

    27 मई 1975 को वेस्ट ऑस्ट्रेलिया में जन्मे माइकल हसी ने इसी टीम के साथ अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली, क्योंकि वो दौर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए खास रहा था। माइकल बेवन के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 30 साल से ज्यादा की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले माइकल हसी ने अपनी जबरदस्त शुरुआत से खोए हुए वक्त की भरपाई करने की कोशिश की। उन्होंने अपने पहले 5 मैचों में ही 3 शतक जमाकर तहलका मचा दिया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Mike Hussey (@mhussey393)

     पत्नी भी हैं बला की खूबसूरत

    माइकल हसी की पत्नी का नाम एमी हसी है। उनके 4 बच्चे हैं। 2018 के आईपीएल सीजन में माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग के कोच भी रह चुके हैं। 2018 के आईपीएल सीजन में माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग के कोच भी रह चुके हैं। आईपीएल के 2016 के सीजन में उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री भी की थी।

  • संजू सैमसन की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कॉलेज के दिनों में हुई मोहब्बत, फिर फेसबुक से हुई थी मुलाकात

    संजू सैमसन की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कॉलेज के दिनों में हुई मोहब्बत, फिर फेसबुक से हुई थी मुलाकात

    टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन चारुलता रमेश हैं। जिन्हें संजू सैमसन अपने कॉलेज के दिनों से जानते हैं। वह काफी खूबसूरत हैं और पति के साथ सोशल मीडिया पर कई फोटोज काफी वायरल होती है। आइए आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी कब और कहां शुरू हुई थी।

    खुद हैं सोशल मीडिया से दूर

    टीम इंडिया के क्रिकेटर संजू सैमसन की पत्नी चारुलता सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं लेकिन पति के साथ उनकी फोटोज फैंस को काफी पसंद आती है और इस पर फैंस काफी कमेंट्स भी करते हैं। वह साड़ी और ट्रैडिशनल लुक्स मे बला की खूबसूरत लगती हैं। अपनी सादगी से वह फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह अन्य क्रिकेटरों की तरह पति की सफलता का फायदा नहीं उठाती और लाइमलाइट से दूर सुकून की जिंदगी जीती हैं। उन दोनों की कपल फोटो को फैंस काफी पसंद करते हैं।

    कॉलेज में हुई थी मुलाकात

    संजू सैमसन और चारुलता तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में मिले थे, जहां उन्होंने एक साथ पढ़ाई की थी। सैमसन इसी कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए कर रहे थे। चारुलता एक बिजनेस वूमेन हैं। उन्होंने ह्यूमेन रिसोर्सेज में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। कॉलेज में मुलाकात होने के बाद दोनों ने फेसबुक पर एक दूसरे को रिक्वेस्ट भेजी थी। ये रिक्वेस्ट खुद संजू सैमसन ने भेजी थी।

    उन्होंने एक बार कहा था कि चारुलता को उन्होंने 22 अगस्त 2013 को पहली बार मैसेज किया था, इसके बाद उनकी लव स्टोरी चलती रही और पांच साल बाद 22 दिसंबर 2018 को उन्होंने शादी की थी। इसमें फैमली और कुछ फ्रैंड्स ही इनवाइटेड थे। आपको बता दें कि संजू सैमसन एक ईसाई है जबकि चारुलता रमेश एक हिंदू नायर हैं। इसलिए इन दोनों की शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत की गई है।

  • एस श्रीसंत की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, मुश्किल समय में भी नहीं छोड़ा था पति का साथ, फैंस को पसंद आती है जोड़ी

    एस श्रीसंत की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, मुश्किल समय में भी नहीं छोड़ा था पति का साथ, फैंस को पसंद आती है जोड़ी

    टीम इंडिया के लिए शानदार गेम खेल चुके एस श्रीसंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आपको बता दें कि एस श्रीसंत के ऊपर से अब बैन हट चुका है। अपनी इमेज को अच्छा करने के लिए वह बिग बॉस के एक सीजन का हिस्सा भी बन चुके हैं। आज हम बात कर रहे हैं उनकी खूबसूरत पत्नी की, जिनसे एस श्रीसंत बेहद प्यार करते हैं।

    बला की खूबसूरत हैं एस श्रीसंत की पत्नी

    एस श्रीसंत की पत्नी का नाम भुवनेश्वरी है। वह एस श्रीसंत से 9 साल छोटी हैं। 12 दिसंबर साल 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अपने पति के मुश्किल दिनों में भुवनेश्वरी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और अपनी शादी को निभाया। दोनों की शानदार जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं फैंस भुवनेश्वरी की खूबसूरती पर भी फिदा रहते हैं।

    अब हट गया है बैन

    एस श्रीसंत के ऊपर से ये बैन अब हट चुका है। श्रीसंत गेंदबाजी की लाइन लेंथ से गेंदबाजी करते थे उसको देखकर हर कोई उनकी जमकर तारीफ करता नजर आता था। उनके पास अच्छा खासा अनुभव भी है, जिसे देख आईपीएल की फ्रेंचाइजी शायद उन्हे अपने साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर जोड़ना चाहेगी।  बैन होने से पहले श्रीसंत थप्पड़ विवाद के कारण भी सुर्खियों में आए थे।

    इसके बाद से ही उनके करियर में गिरावट आने लगी थी। टीम इंडिया के लिए श्रीसंत ने कई शानदार पारियां खेली हैं। वहीं आईपीएल में 44 मैचों में उन्होंने 40 विकेट अपने नाम किए हैं। श्रीसंत पर लगे बैन 2018 में हटे थे, इसके बाद श्रीसंत को बिग बॉस में भी देखा गया था। जिसके बाद लोग फिर से उनको फॉलो करने लगे।

    2019 में उनके खिलाफ सबूतों की कमी के कारण उनका बैन सात साल के लिए रखा गया। इसके बाद 2021 में वह घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए सामने आ सके हैं। श्रीसंत के विवादित करियर के साथ-साथ फैंस उनको उनकी बेहतर गेंदबाजी के कारण भी जानते हैं इसलिए जरूर आईपीएल में उन्हें खेलते देखना चाहेंगे।

  • अब इस पूर्व क्रिकेटर पर बनेगी सुपरहिट फिल्म, फिल्म निर्देशक राज कुमार हिरानी 2019 से कर रहे हैं इसकी तैयारी

    अब इस पूर्व क्रिकेटर पर बनेगी सुपरहिट फिल्म, फिल्म निर्देशक राज कुमार हिरानी 2019 से कर रहे हैं इसकी तैयारी

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में बायोपिक फिल्मों का भी काफी क्रेज है। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अब एक पूर्व और दिवंगत क्रिकेटर की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले हैं। राजकुमार हिरानी ने अब तक कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हैं। इसमें ‘संजू’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

    2019 में बनने वाली थी इस क्रिकेटर पर बायोपिक

    राजकुमार हिरानी जिस क्रिकेटर की जिंदगी पर बायोपिक बनाने वाले हैं उनका नाम है लाला अमरनाथ। अमरनाथ की बायोपिक के लिए मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी लाल कमर कस रहे हैं, उन्होंने 4 साल पहले यानी 2019 में इस फिल्म की प्लानिंग की थी। आपको बता दें कि लाला अमरनाथ का जन्म पंजाब में, ब्रिटिश इंडिया के समय में हुआ था। उन्होंने उस समय अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया था। वे टेस्ट क्रिकेट में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    इस कारण नहीं बन पाई बायोपिक

    फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाने वाले थे, लेकिन किन्ही कारणों से उनकी फिल्म प्रोजेक्ट में लेट हो गया। दरअसल,  इसका कारण कोई और नहीं बल्कि शाहरूख खान हैं, इस बीच उनकी डंकी फिल्म में राजकुमार हिरानी बिजी हो गए। डंकी फिल्म के रिलीज होते ही राजकुमार हिरानी फिल्म में काम करना शुरू कर देंगे। लाला अमरनाथ का जन्म कपूरथला पंजाब में 1911 में हुआ था। वह 1933 में अंतर्राष्ट्रिय मैच का हिस्सा बने थे।

    लाला अमरनाथ ने 1933 से 1952 के बीच 24 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 878 रन बनाए। उन्होंने आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान थे और 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। लाला अमरनाथ एक ऑलराउंडर क्रिकेटर थे। लाला अमरनाथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 अर्द्धशतक और 1 शतक लगाया। उन्होंने 45 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा लाला अमरनाथ ने 186 प्रथम श्रेणी मैचों में 10426 रन बनाए और 463 विकेट लिए।

  • ननद के आगे फीकी पड़ जाती है दीपिका पादुकोण की खूबसूरती, रणवीर सिंह की बहन की खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चे

    ननद के आगे फीकी पड़ जाती है दीपिका पादुकोण की खूबसूरती, रणवीर सिंह की बहन की खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चे

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता है। दोनों की पेयरिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। दीपिका जितनी सीरियस हैं रणवीर उतने ही चुलबुले। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की बहन की जो बला की खूबसूरत हैं। रितिका भवनानी रणवीर सिंह की बहन हैं और दीपिका पादुकोण की ननद।

    टीवी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

    रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी टीवी सीरीयल्स में काम कर चुकी हैं। वह भी बला की खूबसूरत हैं। हालंकि शादी के बाद से उन्होने एक्टिंग से दूरियां बना ली थी। रणवीर अपनी बड़ी बहन रितिका को छोटी माँ कहते हैं। रणवीर ने एक बार खुद बताया था कि उनकी बहन ने उन्हें बड़े लाड़ प्यार से पाला है। वह सीरीयल्स से दूर हो गईं लेकिन अभी भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज को पोस्ट करती रहती हैं।

    रितिका भवनानी की सोशल मीडिया पर वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों ही ड्रेस में कई फोटोज हैं, दिलचस्प बात ये हैं कि सभी लुक में वह कमाल लगती हैं। फैशन स्टाइलिंग भी काफी यूनिक है। उन्हें कई बार अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के साथ पार्टी करते देखा गया है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रितिका भवनानी का ड्रेसिंग सेंस काफी रॉयल है। वह अपनी निजी जिंदगी को पर्सनल रखना पसंद करती हैं। दीपिका और रणवीर की शादी में भी रितिका भवनानी बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनकी भाई और पैरेंट्स के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है। वह बला की खूबसूरत हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और इवेंट्स को रितिका थोड़ा पर्सनल रखना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और दीपिका की काफी चर्चा देखने को मिलती है। वह अपनी फैमली फोटो में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

  • सदी के खलनायक प्राण की बेटी हैं बला की खूबसूरत, विलेन की बेटी के हैं सोशल मीडिया पर चर्चें

    सदी के खलनायक प्राण की बेटी हैं बला की खूबसूरत, विलेन की बेटी के हैं सोशल मीडिया पर चर्चें

    फिल्म इंडस्ट्री में सदी के खलनायक की बात करें तो प्राण के बिना चर्चा अधूरी रहती है। वह अपनी आवाज के कारण इंडस्ट्री के सबसे मशहूर विलेन माने जाते थे। दिग्गज अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपनी एक्टिंग से हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

    पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में थे प्राण

    फिल्मी करियर के आलावा बात अगर प्राण की पर्सनल लाइफ की करें तो इस दिग्गज ने साल 1945 में शुक्ल सिकंद से शादी की थी, जिसके बाद वह 3 बच्चों के पिता बने। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी बेटी का नाम पिंकी सिकंद है। वह बला की खूबसूरत हैं और बॉलीवुड से दूर है। पिंकी मशहूर बिजनेसमैन विवेक भल्ला संग शादी की है। इसी बीच पिंकी की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिसके कारण प्राण भी फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

    वायरल हो रहा फोटो

    एक्टर प्राण की बेटी पिंकी बला की खूबसूरत हैं, उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। एक फोटो में उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बला की खूबसूरत हैं। ये फोटो एक बुक लांच इवेंट की हैं। बता दें पिंकी के आलावा प्राण के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम सुनील सिकंद और अरविन्द सिकंद हैं। उनकी बहन पिंकी भी बला की खूबसूरत थीं।

    विलेन की डेथ 12 जुलाई, 2013 को हुई थी। दिग्गज प्राण ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे की हैं लेकिन फैन्स उन्हें सबसे ज्यादा जंजीर, डॉन, कालिया और बॉबी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए याद करते हैं। सुपरहिट विलन की फिल्में और उनके बोलने का स्टाइल काफी अच्छा है, इसे लोग काफी पसंद करते हैं। वह वह अपने दौर के सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर हैं। फैंस उनको काफी पसंद करते थे और उनकी एक्टिंग स्टाइल के भी बड़े ही दिवाने थे।