Author: Tanu Chaturvedi

  • भिड़े मास्टर की बचपन वाली सोनू बिटिया अब हो गई है बड़ी, खूबसूरती के मामले में ढाती है कयामत, आप भी देख सकते हैं बोल्ड अवतार

    भिड़े मास्टर की बचपन वाली सोनू बिटिया अब हो गई है बड़ी, खूबसूरती के मामले में ढाती है कयामत, आप भी देख सकते हैं बोल्ड अवतार

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस काफी पसंद करते हैं। सीरियल के किरदारों को भी फैंस फॉलो करते रहते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बचपन वाली सोनू बिटिया की, जो टप्पू की बेस्ट फ्रैंड थीं। इसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और दूसरी सोनू को शो में जगह दे दी गई। दूसरी वाली सोनू का नाम निधि भानुशाली है। आज हम बात कर रहे हैं झील मेहता की। उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनू का किरदार बखूबी निभाया था।

    अब अपने ग्लैमर से करती हैं सबकी छुट्टी

    झील मेहता अब क्यूटनेस छोड़ खूबसूरत और काफी बोल्ड हो गईं हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोस देखकर लोगों को ‘गजनी’ (Ghajini) फिल्म में आमिर खान की को-एक्ट्रेस असिन की याद आ जाती है। झील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta)

    12 साल की उम्र में बनी थी सोनू

    शो में काम के दौरान झील 12 साल की थीं, अब उनकी उम्र 27 साल हो गई है। वह अब काफी सुंदर लगती हैं और नेचर से बहुत प्यार करती हैं। वह कई जगहों पर घूमने भी जाती रहती हैं। अब उन्होंने खुद के साथ साथ लोगों को संवारने का काम शुरू कर दिया है। यानी वो एक मेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं। आपको बता दे उनकी मां भी एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।

    मेकअप आर्टिस्ट होने के अलावा झील मेहता (Jheel Mehta) एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव काम कर रही हैं। शो में चार साल तक काम करने के बाद सोनू यानी झील मेहता ने शो को अलविदा कह दिया था और इसकी पीछे एक जायज वजह भी थी। दरअसल, उन दिनों झील की दसवीं की परीक्षाएं सिर पर गई थीं और शो की वजह से पढ़ाई मैनेज करना आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहा।

  • अर्शदीप सिंह की बहन हैं बला की खूबसूरत, अब उनकी तस्वीरें हो रही है वायरल

    अर्शदीप सिंह की बहन हैं बला की खूबसूरत, अब उनकी तस्वीरें हो रही है वायरल

    अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला डेब्यू मैच खेला था। वह अपने क्रिकेट को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच छाए रहते हैं। आइये आपको बताते हैं उनकी बहन के बारे में…..

    बला की खूबसूरत हैं अर्शदीप की बहन

    इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की बहन गुरलीन गौर बला की खूबसूरत हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते हैं। अर्शदीप सिंह का जन्म मध्य प्रदेश के गुना में हुआ था। उनके पिता का नाम दर्शन सिंह हैं। उनकी मां का नाम बलजीत कौर हैं। इसके आलावा उनका एक भाई हैं, जिसका नाम आकाशदीप सिंह हैं जबकि उनकी बहन का नाम गुरलीन गौर हैं।

    कुछ ऐसा है अर्शदीप का करियर

    अर्शदीप सिंह की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी हुई है। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। सिर्फ 13 साल की उम्र में अपनी स्कूल की टीम से खेलने लगे थे। समय ऐसा भी था जब उन्हें क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए 25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। दरअसल वह खरक से चंडीगढ़ साईकिल से जाते थे। उस समय उनके पास गाड़ी नहीं थे, जिसके चलते उन्हें साइकिल से जाना पड़ता था लेकिन आज क्रिकेट में मेहनत के बाद अर्शदीप सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

    इसके बाद लगातार मेहनत के बाद उन्हें साल 2018 में लिस्ट ए क्रिकेट खेलने का मौका मिला। साल 2019 में उन्हें पंजाब किंग्स ने आईपीएल में अपनी टीम का हिस्सा 20 लाख रुपए में बनाया था। इसके बाद 2020 और 2021 में उन्होंने भी उन्हें सिर्फ 20 लाख रूपए में आईपीएल खेलना पड़ा। साल 2022 की में आईपीएल की नीलामी में उन्हें पंजाब किंग्स ने उन्हें 4 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था।

    अर्शदीप सिंह ने शिखर धवन की कप्तानी में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम इंडिया के लिए बहुत ही महंगे साबित हुए।

  • मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने कही ट्विंकल खन्ना से ये बातें, महेश भट्ट की सच्चाई का सबके सामने किया खुलासा

    मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने कही ट्विंकल खन्ना से ये बातें, महेश भट्ट की सच्चाई का सबके सामने किया खुलासा

    मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो जाती हैं। फिलहाल उन्होंने बॉलीवुड के जाने माने नाम महेश भट्ट को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। ‘मिस यूनिवर्स’ के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसके कारण उनको काफी रोना भी आया था।

    इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना से कहीं ये बातें

    मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन ने ट्विंकल खन्ना को इंटरव्यू दिया। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि 1994 में उनके सिर पर ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज सजने के बाद उन्हें बॉलीवुड से कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, लेकिन सुष्मिता ने मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में दस्तक देने का फैसला किया। सुष्मिता सेन ने तो कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका ये फैसला एक दिन उन पर इतना भारी पड़ेगा।

    उन्हें एक दिन महेश भट्ट का फोन आया कि उन्हें फिल्म में एक किरदार निभाना है। एक्टिंग न आने की वजह से मिस यूनिवर्स ने तुरंत इस ऑफर को ठुकरा दिया था, लेकिन महेश भट्ट भी हार मानने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने भी सुष्मिता को मना कर ही दम लिया। आखिरकार सुष्मिता मान गईं और फिर शुरू हुई उनकी फिल्म ‘दस्तक’ की शूटिंग।

    एक शॉट को लेकर हुई थी ऐसी घटना

    वह फिल्म में एक शॉट नहीं दे पाईं थीं, इसके बाद  इस पर महेश भट्ट को इतना गुस्सा आया किया उन्होंने बिना अगल-बगल देखे सुष्मिता को खरी-खोटी सुना डाली। सुष्मिता सेन ने फूट-फूट कर रोना शुरू कर दिया और उन्होंने शूटिंग छोड़ कर जाने का फैसला किया। इतना ही नहीं, वह गुस्से में तिलमिलाती हुई सीधे महेश भट्ट के पास गईं और कहा कि उन्हें सबके सामने यूं नहीं चिल्लाना चाहिए था। उनके गुस्से को देखते हुए महेश भट्ट ने इतना ही कहा कि उन्हें यही गुस्सा कैमरे पर दिखाना है। बाद में पता चला कि उन्होंने कैमरे पर ये गुस्सा दिखाने के लिए ही ऐसा किया था।

  • साली संग वायरल हो रही राजकुमार राव की फोटो, पत्नी और साली दोनों है बला की खूबसूरत, करती हैं बड़ी बड़ी अदाकाराओं को फेल

    साली संग वायरल हो रही राजकुमार राव की फोटो, पत्नी और साली दोनों है बला की खूबसूरत, करती हैं बड़ी बड़ी अदाकाराओं को फेल

    अपनी कॉमेडी स्किल्स और एक्टिंग से सबको अपना दिवाना बनाने वाले राजकुमार राव को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह अपनी लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में पत्रलेखा के साथ शादी रचाई थी, जो बला की खूबसूरत हैं। वहीं, राजकुमार राव की साली भी किसी अदाकारा से कम नहीं लगती हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी काफी होते हैं।

    वायरल हो रही तस्वीर

    राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा संग उनकी साली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। उनकी साली बला की खूबसूरत हैं। पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन प्रेरणा को बर्थडे विश भी किया था और फोटोज शेयर की थी। इस तस्वीरों को देख एक फैन ने कहा क्या बात है आप काफी खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं दूसरे फैन ने कहा वाह क्या बात है।

    इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं राजकुमार राव

    राजकुमार राव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में पत्रलेखा के साथ शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी 10 साल तक चली थी, इसके बाद दोनों ने साल 2021 में 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी रचाई थी। पत्रलेखा और राजकुमार अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और इसे इंज्वाय कर रहे हैं। दोनों की साथ में कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।

    राजकुमार राव अपनी एक्टिंग स्टाइल से सबको अपना दिवाना बना चुके हैं। वह इमली, गैंग्स ऑफ वासेपुर, डॉली की डोली, फन्ने खान, हमारी अधूरी कहानी, शिमला मिर्ची, क्वीन, लूडो, न्यूटन, छलांग, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में अपना दमदार किरदार निभा चुके हैं। अपनी फिल्मों के लिए राजकुमार को कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले हैं। इसमें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड, एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

  • इस फिल्म स्टार के पीछे पागल हो गए सौरव गांगुली, पत्नी डोना गांगुली से होने लगी थी तलाक की बातेंं

    इस फिल्म स्टार के पीछे पागल हो गए सौरव गांगुली, पत्नी डोना गांगुली से होने लगी थी तलाक की बातेंं

    भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड स्टार्स की जोड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। क्रिकेट दुनिया के सितारों ने तो कई बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ शादी रचाई है और उनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं क्रिकेट प्लेयर से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक का सफर तय करने वाले सौरव गांगुली के बारे में…

    सौरभ गांगुली थे इस अदाकारा पर फिदा

    पहले से शादीशुदा होने के बाद भी सौरव बॉलीवुड की हसीन अदाकारा नगमा पर फिदा हो गए थे। दोनों एक दूसरे से छिप छिप कर मिलते थे। आपको बता दें कि दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें थीं जो न्यूज पेपर में छपना शुरू हो गई थीं। ये बात वर्ल्डकप 2003 की है जब गांगुली और नगमा एक दूसरे से छुप छुप कर मिलने लगे थे और कई लोगों को इस बात का पता चल गया था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सौरव गांगुली की शादीशुदा जिंदगी भी बिखरने वाली थी। इसके अलावा नगमा भी उस समय शादीशुदा थीं।

    सौरव गांगुली का होने वाला था तलाक

    सौरव गांगुली का तब तलाक भी होने वाला था। वह जब नगमा के प्यार में दिवाने बने घूम रहे थे, तो ये बात पत्नी डोना गांगुली को पता लगी और वह पति पर शक करने लगी। यहां तक की जब सौरव गांगुली का कोई मैच खराब होता था तो मीडिया इसका इल्जाम दोनों के अफेयर पर लगाती थी। इसके बाद डोना गांगुली और सौरव गांगुली के बीच कलेश बढ़ गया और दोनों तलाक लेने वाले थे।

    इसके बाद इन दोनों सेलिब्रिटीज ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया। रिश्ता खत्म होने के बाद सौरव गांगुली भी अपनी निजी जिंदगी में खुश रहने लगे तो नगमा भी फिल्म इंडस्ट्री में बिजी हो गई। आपको बता दें नगमा को तमिल, तेलगू और हिन्दी फिल्मों में देखा गया है। वह भाषा, बागी, बेवफा से वफा, लव बर्ड जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं।

  • सिंपल कौल ने निभाया था गुलाबो का किरदार, अपनी अदाओं से किया था जेठालाल को घायल

    सिंपल कौल ने निभाया था गुलाबो का किरदार, अपनी अदाओं से किया था जेठालाल को घायल

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के जेठालाल पर कई मुसीबतें आ जाती हैं। एक एपिसोड में उनकी पहाड़न पत्नी बन एक अभिनेत्री ने सबको चौंका दिया था और अपनी अदाओं से सबको अपना दिवाना बना दिया था। हम बात कर रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में गुलाबो का किरदार निभाने वाली सिंपल कौल की।

    गुलाबो बनी थीं सिंपल कौल

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो हर किसी का फेवरेट शो बन गया है। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। इस शो में सिंपल ने गुलाबो की भूमिका निभाती नजर आईं थीं। उन्होंने अपने लुक्स और बोलने के तरीके से सबको अपना फैन बनाया था। उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। शो में वो जेठालाल को ढूंढते हुए कश्मीर से मुंबई तक पहुंच गईं थीं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

    नाम से जुदा है उनकी शक्सियत

    सिंपल कौल ने भले ही साधारण सी गुलाबो का रोल निभाया था लेकिन वह अपनी रियल लाइफ पर्सेनिलिटी में बिल्कुल भी सिंपल नहीं हैं। वह रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज से सबको अपना दिवाना बना जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी। वह कुसुम, कुटुंब और शरारत जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत को आजमा चुकी हैं।

    वह हिन्दुस्तानी और वेस्टर्न म्यूजिक का भी खासा शॉक रखती हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपना म्यूजिक डेब्यू नहीं किया है। वह एक बिजनेस वूमेन हैं और साल 2010 में उन्होंने राहुल लूंबा से शादी कर ली थी। वहीं, वह बिग बॉस सीजन 12 में सलमान खान से झगड़े को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। सिंपल अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती के दिवाने हैं।

  • लवीना लोध ने लगाए महेश भट्ट पर बहुत बड़े इल्जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    लवीना लोध ने लगाए महेश भट्ट पर बहुत बड़े इल्जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    महेश भट्ट का नाम कई कॉनट्रोवर्सीज में लिया जाता है। महेश भट्ट का नाम सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के दौरान भी लिया गया था। महेश भट्ट पर ड्रग्स सप्लाई की का इल्जाम लगाते हुए लवीना लोध ने कुछ बातें कहीं हैं, आइए आपको बताते हैं ये बात…

    लवीना लोध ने कही ये बात

    महेश भट्ट के चौंकाने वाले खुलासे के एक वीडियो में लवीना ने कहा, “मैं महेश भट्ट के भतीजे सुमित सभरवाल की पत्नी हूं। मैंने सुमित के साथ तलाक के लिए अर्जी दी क्योंकि मुझे पता चला कि वह और महेश भट्ट एक साथ ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई कर रहे थे। महेश भट्ट इस इंडस्ट्री के असली डॉन हैं जो इस पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करते हैं। अगर वे उनका पालन नहीं करते हैं तो वे लोगों के लिए जीवन हराम कर देते हैं।

    महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस वीडियो पोस्ट पर लवीना लोध ने लिखा, “मुझे महेश भट्ट और उनके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्लीज सपोर्ट करें।” वीडियो पोस्ट पर फैंस ने अलग अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं।

    कौन हैं लवीना लोध

    लवीन लोध की शादी पहले महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लवीना सबसे पहले रियलिटी शो ‘सिने स्टार्स की खोज’ में आईं थी। यहीं से फिल्मों की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। इस शो के बाद उन्हें अपना पहला प्रोजेक्ट मिला। यहीं से शोब‍िज की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। इस शो के बाद लवीना को अपना पहला प्रोजेक्ट मिला। उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘निर्दोषी’ में रोल मिला। उन्होंने बॉलीवुड और जैज डांस में ट्रेनिंग ली है। चार साल पहले 2016 में लवीना स्वच्छ भारत अभ‍ियान के तहत एक शॉर्ट फिल्म में नजर आईं थी। इस प्रोजेक्ट का नाम है हम में है दम।

  • ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं रकुल प्रीत सिंह, केवल जैकेट पहनकर घर से निकली अभिनेत्री

    ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं रकुल प्रीत सिंह, केवल जैकेट पहनकर घर से निकली अभिनेत्री

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में दे दे प्यार दे, थैंक गॉड, डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में अपने काम से अपना नाम बना चुकी रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ट्रोल हो रही हैं। हालांकि बॉलीवुड अदाकाराओं के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है वह अपने ड्रेसिंग स्टाइल के कारण लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। रकुल प्रीत सिंह भी इसी कारण इन दिनों काफी चर्चा में हैं, दरअसल उनको उनकी ड्रेसिंग स्टाइल के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ गया लेकिन उन्होंने अपनी बोल्डनेस दिखाते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया था। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला..

    कुछ ऐसी पहनी थी ड्रेस

    रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर देख सकते हैं कि उनकी एक तस्वीर है, जिसमें वह गाड़ी से उतरती हुई नजर आ रही है। लेकिन अचानक देखने पर ऐसा नजर आता है कि वह अपने कपड़ों के नीचे पेंट पहनना भूल गई है। लेकिन उन्होंने डैनिम का शॉर्ट्स पहना था। उनके इस लुक पर एक ट्रोलर ने कमेंट किया  “आप नीचे पेंट पहनना भूल गए हो।” तो वहीं दूसरी और एक सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी लिख दिया कि, “बाहर आने से पहले आप सोचते नहीं हो क्या कि आपको क्या कपड़े पहनने हैं?” इसके बाद रकुल प्रीत भड़क गईं और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

    जवाब में कुछ ऐसा बोली रकुल प्रीत

    रकुल प्रीत सिंह ने रिएक्ट करते हुए कहा कि, ‘मेरी नैतिकता पर सवाल उठाने वाले वह लोग उस वक्त कहां गए जब महिलाओं पर शोषण किया जाता है? उस वक्त कोई अपनी आवाज क्यों नहीं उठाता?’ उन्होंने कहा कि ‘मानसिक रूप से बीमार लोगों को एहसान जताने के लिए मैं उन्हें सुना रही हूं ताकि उन्हें यह बात याद रहे कि उनका भी एक परिवार है। अगर आपके परिवार में भी किसी महिला को इस तरह से ट्रोल किया जाएगा तो आप किस तरह से रिएक्ट करोगे?’

  • शादी से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में थे हार्दिक पांड्या, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    शादी से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में थे हार्दिक पांड्या, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    टीम इंडिया के लिए टी20 की कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या इन दिनों दोबारा अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के अलावा व्हाइट वेडिंग की थी। आज हम आपको बताएंगे की टीम इंडिया का ये खिलाड़ी और किन खूबसूरत अदाकाराओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुका है।

    नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी से पहले हार्दिक पांड्या का नाम लिशा शर्मा के साथ जुड़ा था। लिशा शर्मा मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी, वेंडेल रॉड्रिक्स, अनामिका खन्ना जैसे प्रमुख फैशन ब्रांडो और डिजाइनरों के मॉडलिंग कर चुकी हैं, हार्दिक पांड्या से उनकी मुलाकात कोलकत्ता के क्वेस्ट मॉल में हुई थी। दोनों कुछ समय साथ रहे फिर अलग होने का फैसला कर लिया।

    एली अवराम के साथ भी जुड़ा था नाम

    हार्दिक पांड्या का नाम एली अवराम के साथ भी जुड़ चुका है। एली अवरामग्रीक-स्वीडिश अभिनेत्री हैं। वह साल 2013 में मिकी वायरस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। वे रियालिटी शॉ बिग बॉस में भी नजर आई थी।

    वहीं, इमरान हाशमी के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर करने वाली ईशा गुप्ता के साथ भी हार्दिक  का नाम जुड़ा था। ईशा और हार्दिक की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी औऱ वे जल्द ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। वह दोनों काफी समय तक रिलेशशिप में रहे थे।

    उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ा है नाम

    हार्दिका पांड्या का नाम उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें तब उडी थी, जब दोनों मुंबई की एक पार्टी के दौरान साथ में स्पोट किया गया था इसके बाद सोशल मीडिया पर खासतौर से यूट्यूब पर उर्वशी औऱ हार्दिक से जुडी खबरें सुर्खियों में रहने लगी। इन सभी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशनशिप में आए और साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है।

  • नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी हैं बेहद खूबसूरत, अपनी हॉटनेस के कारण भी चर्चा में आईं राबिया

    नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी हैं बेहद खूबसूरत, अपनी हॉटनेस के कारण भी चर्चा में आईं राबिया

    नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट सीट पर बैठे तो आप सभी ने देखा ही होगा। लेकिन क्रिकेट की दुनिया से राजनीति तक का सफर तय करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अपनी राजनीति के कारण भी सुर्खियों में बने रहते है। आज हम बात कर रहे हैं उनकी बेटी राबिया सिद्धू की। जो बला की खूबसूरत हैं और अपनी इसी खूबसूरती के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।

    राबिया सिद्धू हैं फैशन डिजाइनर

    26 साल की राबिया सिद्धू सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी पिता का राजनीति में साथ देने के कारण तो कभी अपनी बोल्डनेस और दिलकश अदाओं के कारण। इससे पहले वो किसान आंदोलन के दौरान पटियाला में घर की छत पर काले झंडे लगाते देखी गईं थी। राबिया एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने सिंगापुर में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के बाद लंदन से इसी विषय पर मास्टर्स डिग्री ली है।

    उन्होंने अपनी पढ़ाई पटियाला के यादविंदर पब्लिक स्कूल से की और उसके बाद वह पढ़ने के लिए दिल्ली चली गई। वह इंटरनेट मीडिया खास तौर पर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अलग-अलग स्टाइल और परिधानों में अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Rabia Sidhu (@rabiasidhu)

    राबिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक से एक दिलकश फोटोज देखी जा सकती हैं। उनकी फोटोज में उनका लुक साफ बताता है कि फैशन के मामले में उनको काफी जानकारी है, जो कि उनके प्रोफेशन को और मजबूत बनाने में मदद करती है।

    पिता के लिए चुनाव प्रचार में भी हैं सक्रिय

    राबिया सिद्धू जहां अपने प्रोफेशन को संभाले हैं वहीं उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्वी में उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव के कारण सिद्धू भी राजनीति में काफी एक्टिव हैं। नेता एक दूसरे पर टिप्पणियां देना शुरू कर चुके हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान और प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।