पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने क्रिकेट और बयानों के कारण तो चर्चा में रहते हीं हैं। वहीं, तेज गेंदों से दुनियाभर के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा चुके हैं। वह कई कारणों से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ की और उनकी पत्नी से उनकी मुलाकात की।
शोएब अख्तर की पत्नी हैं 17 साल छोटी
शोएब अख्तर की शादी 38 साल की उम्र में की थी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक बात ऐसी हुई है, जिसने सबको चौंका दिया था। 17 साल छोटी लड़की 21 वर्षीय रुबाब खान से शादी की है। रुबाब खैबर पख्तूनख्वा के ट्रेडिशनल मुस्लिम परिवार से संबध रखती हैं। उनकी शादी में बहुत ही कम और करीबी लोग शामिल हुए थे। सिर्फ करीबी लोग ही उनकी शादी में शामिल हुए थे। शोएब अख्तर को दो बेटे हैं।
View this post on Instagram
अरेंज मैरिज के बाद हुआ था प्यार
शोएब अख्तर की अरेंज मैरिज हुई हैं। उन दिनों शोएब अख्तर हज के लिए मक्का गए थे। वहां उनकी मुलाकात रुबाब के पिता से हुई थी, वहां उन्होंने रुबाब के पिता से शादी के लिए कोई लड़की बताने के लिए कहा, कुछ दिनों के पिता खुद अपनी बेटी रुबाब का रिश्ता शोएब के लिए लेकर आ गए और दोनों का निकाह हो गया। उनकी पत्नी रुबाब बला की खूबसूरत हैं। वहीं उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को कोफी पसंद भी करते हैं। शोएब कई बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं।
आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने साल 1997 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट मैच खेले, इसमें 178 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 163 वनडे मैच खेले और अपनी शानदार गेंदबादी से 247 विकेट अपने नाम किए। 15 इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने के दौरान शोएब ने 19 विकेट अपने नाम किए थे।
