IPL 2023: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज आया 1 करोड़, इंग्लैंड के खिलाड़ी होंगे ऑक्शन में मालामाल

By Tanu Chaturvedi On December 3rd, 2022
आईपीएल

आईपीएल 2023 के ऑक्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस ऑक्शन में दावेदारों ने अपना बेस प्राइज तय करके नामांकन किया है। इसके लिए 911 खिलाड़ियों ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया है लेकिन इसमें एक भी नाम भारतीय खिलाड़ी का नहीं है।

इन खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़, डेढ़ करोड़ और 2 करोड़ के रुपये के लिए खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें  इंग्लैंड के खिलाड़ियों को महंगा खरीदा जा सकता है क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस किया है।

1 करोड़ के बेस प्राइज में इनका नाम

आईपीएल में सबसे ज्यादा बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों में 1 करोड़ बेस प्राइज के लिए मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे का नाम शामिल है। वहीं वेस्टइंडीज से रोस्टन चेज़, रहकीम कॉर्नवाल, शे होप, अकील हुसैन हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के जो रूट, ल्यूक वुड खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन, तबरेज़ शम्सी शामिल हैं।

2 करोड़ की लिस्ट में है इनका नाम

आईपीएल की इस लिस्ट में 2 करोड़ बेस प्राइज के लिए इंग्लैंड के सैम करन, बेन स्टोक्स, आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया में नाथन कुल्टर नाइल, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में जिम्मी नीशम, एडम मिल्न, केन विलियमसन शामिल हैं। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन, जेसन होल्डर हैं। दक्षिण अफ्रीका से राइली रुसो, रेसी वान डर डसन शामिल हैं।

डेढ़ करोड़ बेस प्राइज के लिए ये खिलाड़ी शामिल

डेढ़ करोड़ के बेस प्राइज के लिए आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के सॉन एबट, राइली मेरेडिथ, झाए रिचर्डसन, एडम जैंपाय, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मलान, जेसन रॉय के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम है। वहीं वेस्टइंडीज के शेरफान रदरफॉर्ड शामिल हैं।

Tags: आईपीएल, टीम इंडिया, बीसीसीआई, बैन स्टोक्स, सैम करन,