Category: आईपीएल 2023

  • IPL 2023 Final में दीपक चाहर की इस हरकत से फूटा महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा, बर्बाद किया जीत का सारा प्लान

    IPL 2023 Final में दीपक चाहर की इस हरकत से फूटा महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा, बर्बाद किया जीत का सारा प्लान

    IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल 29 मई को खेला गया. आईपीएल का ये फाइनल बहुत ही शानदार था. बता दें की, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की रिकॉर्ड 10वीं बार इंडियन प्रीमिर लीग (आईपीएल) 2023 के फाइनल में पहुंच गई है. सीएसके आईपीएल इतिहास में 10वीं बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है.

    IPL 2023 Final के इस मैच में धोनी के पालन पर दीपक चाहर ने फेरा पानी

    आईपीएल (IPL 2023 Final) के फाइनल का इंतजार सभी को था. बता दें की, इस फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने गुजरात टाइटंस के सबसे खास बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. चाहर ने ही पहला ओवर डाला.

    गिल से गुजरात को सभी को बहुत उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वैसे तो गिल 3 रन पर ही आउट हो जाते. लेकिन चाहर की एक बड़ी गलती की वजह से गिल थोडा ज्यादा खेल गए. कप्तान धोनी ने खुद गिल को आउट का ज़िम्मा उठाया था.

    दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे ने की थी गेंदबाजी

    बता दें की, दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे की गेंदबाज़ी कमाल की थी लेकिन गिल का कैच दीपक चाहर ने छोड़ दिया था. वैसे तो, जैसे ही बॉल चाहर के पास गई उन्होंने इसे कैच करने की कोशिश की, लेकिन बॉल दोनों हाथों से छिटक कर जमीन में गिर गई.

    वैसे तो, दीपक चाहर आईपीएल (IPL 2023 Final) में इस वक्त सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले भारतीय पेसर हैं. चाहर को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा था.  गुजरात ने फर्स्ट इनिंग में बल्लेबाजी की और गुजरात ने चेन्नई को 215 का टारगेट दिया था.

     

    ये भी पढ़ें: IPL Final 2023, CSK vs GT: फाइनल में Shubman Gill का होगा MS Dhoni से मुकाबला, जीत चुके हैं 4 आईपीएल ट्रॉफी

  • IPL 2023 Final: ‘धोनी की नज़रों से बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन…’ वीरेंद्र सहवाग ने की DHONI के स्टंपिंग की जमकर तारीफ

    IPL 2023 Final: ‘धोनी की नज़रों से बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन…’ वीरेंद्र सहवाग ने की DHONI के स्टंपिंग की जमकर तारीफ

    IPL 2023 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के फाइनल में एक बार फिर से धोनी का जलवा देखने को मिला. धोनी ने इस सीजन में कमाल का गेम खेला है. कप्तान धोनी की बदौलत टीम फाइनल तक पहुंची है. बता दें की, घनघोर बारिश के चलते रविवार को होने वाला फाइनल आज के लिए टाल दिया गया था. सोमवार को भी बरसात का अनुमान था. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं.

    IPL 2023 Final में धोनी की स्टाइल के कायल हुए सहवाग

    आईपीएल का 16 वां सीजन बहुत ही सक्सेसफुल रहा है. फाइनल (IPL 2023 Final) में चेन्नई और गुजरात ने जगह बनाई थी. चेन्नई और गुजरात के अच्छा मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.

    बता दें की, धोनी की स्टाइल के कायल अब सहवाग भी हो गए हैं. सहवाग ने मजेदार ट्वीट कर एमएस धोनी की स्टंपिंग की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट क्र के बताया है की,

    बहुत खूब! बैंक से नोट बदल सकते हैं लेकिन विकेट के पीछे एमएस धोनी नहीं बदल सकते! नहीं बदल सकते.. हमेशा की तरह तेज एमएस धोनी

    इस फाइनल में गिल हो गए फेल

    आईपीएल (IPL 2023 Final) का फाइनल बहुत ही शानदार था. बता दें की, गुजरात के शानदार बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने कुछ खास कमाल नहीं किया. उन्होंने इस सीजन कई बार शतक मारा है. इस शतक की उम्मीद दर्शकों को इस आईपीएल के फाइनल में भी थी.

    बता दें की, चेन्नई को गुजरात ने 215 रनों का टारगेट दिया था. चेन्नई की तरफ से इस तरह की थी प्लेइंग 11.

    रुतुराज गायकवाड, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाति रायुडू, रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथिषा पथिराना, महीष तीक्षणा.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

  • IPL 2023 में इन 5 खिलाड़ियों ने मालिकों को लगाया करोड़ों का चूना, अपनी ही टीम को देते रहे धोखा

    IPL 2023 में इन 5 खिलाड़ियों ने मालिकों को लगाया करोड़ों का चूना, अपनी ही टीम को देते रहे धोखा

    कल यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि, इस साल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने अपने मालिकों को करोड़ों का चूना लगाया है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, जबकि लोगों को उम्मीद थी कि यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    IPL 2023: सचिन तेंदुलकर से मिलने पहुंचे शुभमन गिल, उसके बाद जो हुआ वो अपने आप में इतिहास बन गया

    IPL 2023: इन खिलाड़ियों ने मालिाकों को लगाया करोड़ों का चूना

    आज हम आपको अपने इस लेख में आईपीएल 2023 के सीजन के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हे नीलामी में करोड़ों की कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ मालिकों को बल्कि फैंस को भी निराश किया है।

    सैम करन
    सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी हैं, उनको पंजाब किंग्स की टीम ने 18.50 करोड़ रूपए खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्होंने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया। खिलाड़ी ने सीजन में खेले 14 मैचों में 10 से अधिक की इकॉनोमिक दर से सिर्फ 10 विकेट लिए। सैम ने आईपीएल 2023 में बल्लेबाजी में भी निराशा किया और 14 पारियों में 27.60 की औसत और 135+ की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 276 रन बनाये हैं।

    बेन स्टोक्स
    बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर है, उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ रूपए के साथ टीम में शामिल किया था। लेकिन बेन स्टोक्स का बेहद खराब प्रदर्शन रहा, बेन स्टोक्स ने सीजन में खेले 2 मैचों में सिर्फ 15 रन बनाये हैं।

    हैरी ब्रुक
    हैरी ब्रुक इंग्लैंड के बल्लेबाज है, जिनको सनराइजर्स की टीम ने 13 करोड़ के साथ टीम में शामिल किया था। लेकिन हैरी ने अपनी टीम को करोड़ो का चूना लगा दिया। ब्रुक ने सीजन में खेले 11 मैचों में 21.11 की औसत और 123.28 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाये हैं।

    मयंक अग्रवाल
    मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में 8.25 करोड़ रूपए के साथ शामिल किया था। मयंक अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देने में सफल नहीं हो पाया। मयंक ने सीजन में खेले 14 मैचों में 27 की औसत से 270 रन बनाए। जिसमे एक अर्धशतक शामिल रहा।

    शिवम मावी
    गुजरात टाइटन्स की टीम ने शिवम मावी को 6 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये हैं कि उन्हें सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

  • लगभग खत्म हो गया भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी का IPL करियर, खराब प्रदर्शन से अपनी ही टीम के लिए विलेन बना प्लेयर

    लगभग खत्म हो गया भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी का IPL करियर, खराब प्रदर्शन से अपनी ही टीम के लिए विलेन बना प्लेयर

    आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आखिरी मुकाबाल आज होने वाला है। ये मुकाबला सीएसके (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 16वें (IPL 16th) सीजन में ऐसे कई ​खिलाड़ी हैं जिन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से इन खिलाड़ियों की चर्चा जोरों शोरों से चल रही है। आज हम ऐसे खिलाड़ी की चर्चा करने जा रहा है जिसका आईपीएल करियर करीब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

    इसके पीछे कारण इस खिलाड़ी का सबसे खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है। हर्षल पटेल (Harshal Patel ) के खराब प्रदर्शन की वजह से सेलेक्टर्स उनको बिल्कुल भाव नहीं दे रहे हैं।

    IND vs IRE: हर्षल पटेल ने बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, दीपक चाहर और स्टुअर्ट बिन्नी को छोड़ दिया पीछे

    Harshal Patel आईपीएल 16 खराब प्रदर्शन रहा

    वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हर्षल पटेल (Harshal Patel ) हैं। हर्षल पटेल (Harshal Patel ) को इस आईपीएल सीजन बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। जबकि इस साल उनके पास अच्छा मौका था प्रदर्शन करने का लेकिन उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल सीज 16 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

    बता दें कि इस आईपीएल सीजन में हर्षल पटेल ने 10 मुकाबले में 12 विकेट लिए हैं और रन काफी तेजी से बर्बाद किए हैं। ऐसे में वो अपनी टीम के लिए विलेन बन चुके हैं। हषर्ल पटेल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 29 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि हर्षल पटेल के आंकड़े शानदार है लेकिन पिछले काफी समय से उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उनको मौका पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

  • Virendra Sehwag ने चुना IPL 16 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ियो को इंग्रोर करके युवाओं का नाम किया शामिल

    Virendra Sehwag ने चुना IPL 16 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ियो को इंग्रोर करके युवाओं का नाम किया शामिल

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) अपने अंतिम पड़ाव पर है, आपको बता दें कि आगामी रविवार यानी कल इंडियन प्रीमियर लीग का आखरी और फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ फैंस को बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी प्रभावित किया है।

    ऐसे में इन्हीं में से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने टॉप 5 बल्लेबाज चुने है जिसमें रिंकू सिंह से लेकर यशस्वी जयसवाल तक का नाम शामिल है।

    IPL 2023 विनर को मिलेंगे करोड़ों रूपए, ये खिलाड़ी हो जाएंगे रातो-रात लखपति, BCCI की प्राइज मनी का हुआ खुलासा

    IPL 2023 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ी

    हाल ही में चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने टॉप बल्लेबाजों में पहला नाम रिंकू सिंह का लिया। उन्होंने कहा कि, मेरे दिमाग में पहला नाम रिंकू सिंह का आता है, क्योंकि आपके दिमाग में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं आएगा। जिसने लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई हो, सिर्फ रिंकू सिंह ने ही ऐसा किया है।

    दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए दूसरे नंबर पर मिडिल ऑर्डर बैटर शिवम दूबे हैं। जिन्होंने 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कुल 33 छक्के जड़े हैं। पिछला सीजन अच्छा नहीं था लेकिन इस सीजन वह एकदम साफ मनोदशा से आए और उन्हें छक्के लगाने हैं।

    वीरेंद्र सहवाग ने पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में केवल एक ओपनर को चुना है जो कि राजस्थान के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा है कि, तीसरा पिक मेरा ओपनर है। मुझे उनका नाम लेना पड़ेगा, क्योंकि उसने दमदार बल्लेबाजी है और इसी वजह से मुझे उसे चुनना पड़ा है। ये यशस्वी जायसवाल हैं।’ जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी की कला से सभी को प्रभावित किया है।

    चौथे नंबर पर सहवाग ने टीम इंडिया के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है। सहवाग ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में जीरो बना रहे थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की।’ बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में एक शतक समेत 600 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

    वीरेंद्र सहवाग ने पांचवे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के फिनिशर हेनरी क्लासेन को शामिल किया है। सहवाग ने कहा कि, इस लिस्ट में लास्ट में, मैंने हेनरिक क्लासेन को रखा है, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मध्य क्रम में दमदार बल्लेबाजी की। एक मैच में उन्होंने शतक भी जड़ा। स्पिन के खिलाफ रन बनाना बहुत कम विदेशी खिलाड़ियों को आता है।

  • IPL 2023: शुभमन गिल ने 10 छक्के जड़कर क्वालीफायर 2 में रचा था एक नया इतिहास, अब किंग कोहली से भी निकलेंगे आगे

    IPL 2023: शुभमन गिल ने 10 छक्के जड़कर क्वालीफायर 2 में रचा था एक नया इतिहास, अब किंग कोहली से भी निकलेंगे आगे

    शुभमन गिल आईपीएल के इस सीजन में एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए हैं. उन्होंने इस सीजन ने अपनी टीम को ज्यादातर मैच जीतने में मदद की है. उनका प्रदर्शन इतना ख़ास था की अब उनका नाम किंग कोहली के साथ जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है की गिल अब दूसरे कोहली हैं. वैसे तो आईपीएल में कोहली ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आइए आपको बताते हैं की इस बार गिल ने क्या कमाल दिखाया है.

    कोहली इस इस क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल

    शुभमन गिल ने इस बार इतिहास रच दिया है. उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. टीम इंडिया के लिए भी अब वो एक परफेक्ट प्लेयर हो गए हैं. गिल ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने गुजरात को कई ऐसे मैच दिए हैं जो गुजरात ने सिर्फ उनकी वजह से जीते हैं.

    इसी के साथ बता दें की, बीते मैच में उन्होंने मुंबई को धूल चटा दी है. मुंबई को करारी हार मिली है. जिसके चलते वो अब फाइनल से बाहर हो गई है. गिल ने मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली है. उन्होंने इस मैच में 60 गेंद पर 129 रन बनाए हैं. इन रनों में 10 छक्के 7 चौके शामिल हैं.

    गिल की वजह से फाइनल में आई गुजरात

    वैसे देखा जाए तो गुजरात को फाइनल में पहुँचाने में गिल का बड़ा हांथ रहा है. उन्होंने इस सीजन शतक की बौछार कर दी है. मुंबई को हराने के बाद से गिल और भी ज्यादा जय-जयकार हो रही है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीमस भी खूब वायरल हो रहे हैं.

    बता दें की, गिल मुंबई के खिलाफ मैच खेलने के बाद एक शानदार क्लब में शामिल हो गए हैं. गिल विराट के मुकाबले पर धीरे-धीरे पहुँच रहे हैं. शुभमन गिल ने लगातार 2 शतकों के साथ विराट कोहली और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. गिल ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

     

    ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी

  • IPL 2023 की जैसे हुई थी शुरूआत अब वैसे ही होने वाला है खत्म, जानिए क्या चेन्नई ले पायेगी अहमदाबाद में बदला

    IPL 2023 की जैसे हुई थी शुरूआत अब वैसे ही होने वाला है खत्म, जानिए क्या चेन्नई ले पायेगी अहमदाबाद में बदला

    IPL 2023: आईपीएल का फाइनल रविवार को खेला जाएगा. फाइनल के लिए सभी लोग उत्सुक हैं. आईपीएल का फाइनल गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. बता दें की, गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई को धूल चटा दी थी. जिसके बाद से अब गुजरात टाइटन्स अब फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. अब सवाल ये है की क्या गुजरात टाइटन्स दूसरी बार आईपीएल का ताज अपने सर सजा पाएगी.

    IPL 2023 में फिर से बीते सीजन का इतिहास होगा रिपीट

    आईपीएल (IPL 2023) का ये सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. बता दें की, आईपीएल में इस बार प्लेऑफ में मुंबई,चेन्नई,लखनऊ और गुजरात नज़र आई थी. अब फाइनल में सिर्फ चेन्नई और गुजरात ही पहुंचे हैं. RCB ने इस बार भी अपने फैंस को निराश किया है.

    बता दें की, आईपीएल का फाइनल 28 मई को होने जा रहा है. आईपीएल (IPL 2023) की शुरुवात भी गुजरात और चेन्नई के मैच से हुई थी. वैसे तो बीते मैच में दूसरे क्वालिफायर में गुजरात के लिए जीते के हीरो शुभमन गिल और मोहित शर्मा रहे. गिल ने 60 गेंद पर 129 रनों की शानदार पारी खेली.

    2022 में गुजरात ने किया था कमाल

    बीते सीजन में गुजरात का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. गुजरात ने 2022 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद इस सीजन भी लग रही है. गुजरात के कई प्लेयर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बता दें की, इधर चेन्नई के फैंस धोनी के हाँथ में फिर से ट्रॉफी देखना चाहते हैं. क्योंकि कहा जा रहा है की धोनी का लास्ट सीजन भी हो सकता है. अब देखने वाली बात होगी की 28 मई को कौन सी टीम रचेगी इतिहास.

     

    ये भी पढ़ें: सरेंडर नहीं बल्कि Amritpal Singh को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने किया बड़ा खुलासा

  • IPL 2023: Shubman Gill ने फिर से रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को भी छोड़ दिया पीछे

    IPL 2023: Shubman Gill ने फिर से रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को भी छोड़ दिया पीछे

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. गुजरात को ज्यादातर मैच उन्होंने ही जिताने में मदद की है. आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया था. जिसके बाद से गुजरात की खूब वाहवाही हो रही है. ऐसे में गिल की खूब तारीफ हुई है.

    Shubman Gill की वजह से क्या एक बार फिर गुजरात के सर सजेगा ताज?

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से मात दे दी है. बता दें की, इस मैच में गिल ने कमाल कर दिया है. बताया जा रहा है की, मुंबई की हार के बाद इस टीम को खूब ट्रोल किया जा रहा है.सोशल मीडिया पर लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं. शुभमन (Shubman Gill), सारा और सचिन तेंदुलकर से भी जुड़े मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं. गुजरात के सुपरस्टार प्लेयर गिल ने आईपीएल 2023 में 851 रन बनाए हैं.

    विराट की टक्कर में आए गिल

    वैसे तो सोशल मीडिया में इन दिनों एक चीज़ खूब वायरल हो रही है की अब लोग गिल को विराट का उतराधिकारी मान रहे हैं. विराट का भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन रहा है. भले ही RCB इस बार प्लेऑफ तक न पहुंची हो लेकिन विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

    बता दें की, शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली ने एक सीजन 973 रन बनाए थे. आईपीएल का फाइनल रविवार को होने वाला है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: 15 सालों में 4 ट्रॉफी और 10वीं बार फाइनल में पंहुची MS DHONI की टीम, देखें CSK का आईपीएल में शानदार सफर

  • IPL 2023: Purple Cap की रेस के प्रबल दावेदार की लिस्ट में सबसे आगे ये दिग्गज खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाजों का दबदबा कायम

    IPL 2023: Purple Cap की रेस के प्रबल दावेदार की लिस्ट में सबसे आगे ये दिग्गज खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाजों का दबदबा कायम

    बीते दिन यानी शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस के बीच दमदार मुकाबला हुआं हालांकि यै अलग बात है कि, मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) स्कोर गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) ने 62 रनों के साथ मात दे दी है और इसी के साथ अब फाइनल में गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होना है।

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस मुकाबले में काफी ढीली रही है। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जबकि गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) की टीम से शुभमन गिल ने 229 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में एक बड़ा योगदान दिया है।

    पर्पल कैप की कैंप में Mohammad Shami सबसे आगे

    मुंबई इंडियंस की टीम 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर ही वापस लौट गई। हालांकि अब आईपीएल में बीते दिन के मुकाबले में गुजरात की जीत के बाद अब पर्पल कैप (Purple Cap) रेस में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि, ऑरेंज कैप के साथ-साथ पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस में भी काफी बदलाव हुआ है। गुजरात के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लगातार पर्पल कैप (Purple Cap) की कैंप पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।

    पर्पल कैप की रेस के प्रबल दावेदार

    मोहम्मद शमी – 28 विकेट

    राशिद खान – 27 विकेट

    मोहित शर्मा – 24 विकेट

    पीयूष चावला – 21 विकेट

    युजवेंद्र चहल – 21 विकेट

  • WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी जून के महीने में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) मुकाबला इसी 7 जून से द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला है। अब इसी बीच एक खबर सामने आ रही है। बता दें कि, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है तो वहीं कुछ को बाहर कर दिया है।

    World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, इन्हें मिली भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी

    World Test Championship उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका

    बता दें कि संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए कहा है कि, ‘टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इसमें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जगह पक्की की है। दोनों बेहतरीन फॉर्म में भी हैं। वहीं उमेश यादव ने मौका मिलने पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करना चाहिए। वे तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। मालूम हो कि शार्दुल ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।’

    World Test Championship: प्लेइंग लेवल से बाहर रविंद्र जडेजा

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, ‘आर अश्विन अपनी गेंद से हवा में बैटर्स को अधिक परेशान करते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा रफ का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फाइनल में मैं आर अश्विन को मौका देना चाहूंगा। ओपनिंग जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए मौजूदा फॉर्म को तरजीह दी जाती है। ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही फाइनल में ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा तो नंबर-4 पर विराट कोहली खेलेंगे।’

    संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, अय्यर अभी चोटिल है, ऐसे में नंबर पांच की जगह खाली है, इस रेस में सूर्यकुमार यादव से लेकर के केएल राहुल मौजूद है। सरफराज अहमद भी लगातार घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं बतौर विकेटकीपर केएस भरत को भी फाइनल में मौका दिया जा सकता है।