MS Dhoni: आईपीएल का फाइनल बीएस अब एक पड़ाव दूर है. जहां 23 मई को चेन्नई और गुजरात के बीच शानदार मैच खेला गया वही अब फाइनल का इंतज़ार सभी को है. वैसे तो कैप्टन कूल की टीम ने 15 रनों से जीत हासिल की है. ऐसे में धोनी भले ही 1 रन बनाकर आउट हो गए हो लेकिन चेन्नई की जीत के बाद धोनी के फैंस खुशी से पागल हो गए हैं. आइए बताते है की बीते 15 सालों में चेन्नई ने क्या-क्या कमाल किए हैं.
MS Dhoni की टीम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अब फिर से आईपीएल का ताज अपने सर सजाने की कर रही तैयारी
चेन्नई सुपर किंग्स कोई छोटी या कमज़ोर टीम नहीं है. चेन्नई में कई बदलाव हुए हैं लेकिन एक चीज़ हमेशा एक जैसी रही है और हैं धोनी. धोनी चेन्नई की जान कहे जाते हैं. थाला को हर जगह प्यार मिलता है. जब-जब येलो जर्सी में थाला नज़र आए हैं तब-तब स्टेडियम सिर्फ येलो ही रंगा दिखा है.
चेन्नई के नाम बीते 15 सालों से कई उपलब्धियां हैं. धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी टीम के लिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं. बता दें की, गुजरात से जीतने के बाद चेन्नई की टीम इस लीग के इतिहास में 10वां बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बन गई है.
चेन्नई ने 11 बार प्लेऑफ में बनाई है अपनी जगह
बता दें की, चेन्नई ने अभी तक 11 बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है. इसी के साथ बता दें की, एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली इस टीम ने कुल 4 बार टाइटल जीता है और 5 बार रनरअप रही है. धोनी की कप्तानी में अब चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार आईपीएल जीत सकती है.
आईपीएल का ये सीजन बहुत ही शानदार रहा है. कहा जाता है की सिर्फ 2020 में ऐसा पहली बार हुआ था जब चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. इसके अलावा कभी ऐसा नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने खत्म किया इन 4 नामी खिलाड़ियों का करियर, जाने कौन हैं वो दिग्गज खिलाड़ी
