शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी

By administrator On April 27th, 2023
SARA TENDULKAR CRY

MI vs PBKS IPL 2023 Sara Tendulkar: भारतीय पूर्व खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के दोनों बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हाल ही में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपना आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया है।

अपने भाई को सपोर्ट करने उनकी बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भी स्टेडियम में मौजूद थी। सारा अपने भाई की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सपोर्ट करने हर बार पहुंचती है।

इस दौरान सारा की और उनके रिएक्शन की विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। हाल ही में सारा की रोते हुए एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शुभमन गिल नहीं बल्कि एक विदेशी खिलाड़ी को लेकर रोती नजर आ रही है।

इस विदेशी खिलाड़ी के आउट होने पर रोई सारा

बता दें कि हाल ही में हुए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के आईपीएल मैच में सारा को देखा गया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 18 गेंदों पर 46 रन चाहिए थे।

क्रीज पर मुंबई इंडियंस (MI) के शानदार बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) मौजूद थे। लेकिन वह उसी ओवर में आउट हो जाते है। इसके बाद सारा मैदान में रोती हुई देखी गई। तब से सोशल मीडिया पर सारा की यह तस्वीर वायरल होने लगी।

ALSO READ: क्या Katrina Kaif हैं प्रेग्नेंट, अर्पिता खान की ईद की पार्टी के विडियो में दिखा कैट का बेबी बंप

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2023, टिम डेविड, नजब किंग्स, मुंबई इंडियस, सारा तेंदुलकर,