World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, इन्हें मिली भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी

World Test Championship

आगामी 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) होने जा रही है। इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है और अब इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

दरअसल बात यह है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के मैनेजर का ऐलान कर दिया है और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनिल पटेल को भारतीय टीम के मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया है।

KL Rahul की जगह इस क्रिकेटर की हो सकती है World Test Championship FINAL में एंट्री, ट्रॉफी भारत का जीतना अब पक्का

World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल पटेल गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव है। अनिल पटेल भारतीय टीम के साथ 2017-18-19 के दौरान मैनेजर रह चुके हैं। अनिल पटेल सीरीज में टीम मैनेजर रहे हैं, उसमें टीम इंडिया का सक्सेस रेट 100% रहा है। अनिल पाटिल 9 सीरीज में टीम इंडिया के मैनेजर रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2021 और 2023 के बीच टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 18 मैच खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा, 3 मैच ड्रॉप रहें। बता दे कि पिछली बार एक भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथ से हार का सामना करना पड़ा था।