Author: Deepansha kasaudhan

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, किंग करेंगे आराम तो वहीं रिंकू, तिलक के पास होगा मौका, हार्दिक नहीं ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान!

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, किंग करेंगे आराम तो वहीं रिंकू, तिलक के पास होगा मौका, हार्दिक नहीं ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान!

    ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ भारत (India) को इस साल एक दो नहीं बल्कि 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है। आपको बता दें कि यह सीजन एशिया कप (Asia Cup 2023) के बाद और विश्व कप से पहले खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। ऐसे में भारतीय टीम को अपने आप को पूरी तरह से सेट करना होगा।

    लेकिन अब इसी बीच खबर यह भी है कि, विश्व कप से पहले चोट के डर की वजह से सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल आईपीएल (IPL 2023) के सीजन में कुछ युवा बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसमें यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह का नाम शामिल है।

    टीम इंडिया से एक ही मैच में हारी Australia और Pakistan दोनों, जानिए मैच की क्या है खास 9 बातें

    Australia के खिलाफ सीरीज से पहले विराट कोहली को मिलेगा आराम

    यशस्वी जयसवाल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी के रूप में उतरे थे और उन्होंने शानदार पारी पारी खेली थी। जयसवाल ने इस सीजन 1 शतक की मदद से 625 रन बनाया है। इसके बाद अगला नाम रिंकू सिंह का है, वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। रिंकू सिंह ने इस सीजन में अंतिम ओवरों में चेंज करते हुए 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

    रिंकू सिंह का पूरे सीजन में पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 474 रनों का योगदान दिया। इसके बाद नाम आता है, तिलक वर्मा का, जो मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। तिलक वर्मा ने 11 पारी में 303 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। विश्व कप के लिए विराट कोहली को आराम दिया जाएगा।

    विराट कोहली इस विश्व कप के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसलिए उनको पहले से कोई चोट ना लग जाए, इस वजह से उनको आराम दिया जाएगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि अनुभवी मोहित शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले जितेश शर्मा और चेन्नई सुपर किंग के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

  • IPL 2023: Irfan Pathan ने चुनी आईपीएल 2023 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 12 टीम, MS Dhoni को इंग्रोर करके इन्हें बनाया कप्तान

    IPL 2023: Irfan Pathan ने चुनी आईपीएल 2023 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 12 टीम, MS Dhoni को इंग्रोर करके इन्हें बनाया कप्तान

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2023) का 16वां सीजन समाप्त हो चुका है। इस साल आईपीएल 2023 की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से मात दे दी है। आईपीएल 2023 सीजन के कई खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमे एक कई गेंदबाज और बल्लेबाज भी शामिल है। लेकिन अब इसी बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपनी प्लेइंग 12 का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपनी टीम में चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दी है।

    3 भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जिनके नाक पर हमेशा रहता है गुस्सा, खुद को समझते हैं खेल से बड़ा

    Irfan Pathan ने चुनी प्लेइंग 12 टीम

    इरफान पठान ने गुजरात टाइटंस की टीम से 4 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमे 3 गेंदबाज और एक बल्लेबाज शामिल हैं। इसके अलावा इरफान पठान ने आरसीबी के 3 खिलाड़ी और विनिंग टीम सीएसके के 2 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आखिरी स्थान पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद से 1 प्लेयर को लिया है। मुंबई इंडियंस से भी उन्होंने एक बल्लेबाज को अपनी टीम में जोड़ा है। इरफान पठान ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर फाफ डु प्लेसिस और शुभमन गिल को चुना है।

    बता दें कि, शुभमन गिल इस साल आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन करते दिखाई दिए थे। शुभमन गिल ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं फाफ डू प्लेसिस भी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए। फाफ डु प्लेसिस ने 739 और शुभमन गिल ने 890 रन बनाए हैं। विराट कोहली को इरफान पठान ने तीसरे नंबर पर जगह दी है। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को शामिल किया हैं वहीं फिनिशर के तौर पर उन्होंने रिंकू सिंह को जगह दी है।

    राशिद और रविंद्र जडेजा को इरफान ने अपनी टीम में ऑलराउंडर के रूप में जगह दी है। इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को नई गेंद से बॉलिंग करने का जिम्मा भी सौंपा है। इसके अलावा टीम में मोहित शर्मा और मथिशा पथिराना भी है।

  • कट गया SHUBMAN GILL का पत्ता, अपनी बेटी SARA के साथ मिलकर अब Sachin Tendulkar ढूंढ रहे हैं लड़का, मुंह मांगी कीमत देने को है तैयार

    कट गया SHUBMAN GILL का पत्ता, अपनी बेटी SARA के साथ मिलकर अब Sachin Tendulkar ढूंढ रहे हैं लड़का, मुंह मांगी कीमत देने को है तैयार

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दें कि, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती है। अब इसी बीच सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अजीबोगरीब डिमांड कर डाली है। जिसके लिए वह मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार है।

    Shubman Gill and Sara Tendulkar: शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की दोस्ती में दरार? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

    Sara Tendulkar को पोस्ट हुआ वायरल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर मशहूर स्टार किड्स की लिस्ट में आते हैं। सारा तेंदुलकर का नाम कई बार शानदार क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि सारा तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए एक ऐलान कर दिया है।

    Sara Tendulkar ने की ये मांग

    सारा तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है। जिस पर लिखा है कि, उन्हें एक अच्छा फोटोग्राफर होना चाहिए और अगर उसमें खासियत है, तो वह उसे मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार हैं। सारा तेंदुलकर ने जो स्टोरी लगाई है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह एक अच्छा फोटोग्राफर ढूंढ रही है। जो उनकी अच्छी-अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सके और इसके लिए सारा तेंदुलकर उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार हैं।

  • WTC Final 2023: इंग्लैंड पहुंचे Yashasvi Jaiswal ने Virat Kohli से ली ट्रेनिंग, अब बल्ले से धमाल मचाने को हैं तैयार

    WTC Final 2023: इंग्लैंड पहुंचे Yashasvi Jaiswal ने Virat Kohli से ली ट्रेनिंग, अब बल्ले से धमाल मचाने को हैं तैयार

    आगामी 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्लैंड में तैयारी कर रही। भारतीय टीम में भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान यही देखने को मिला, जब विराट कोहली ने युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) को क्रिकेट के गुण टिप्स दिए।

    बता दें कि, भारतीय टीम में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) को सैंडब्वॉय खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। इसके लिए वे इंग्लैंड पहुंच गए और सीनियर खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

    Yashasvi Jaiswal का नया और तूफानी रिकॉर्ड देख खुशी से पागल हुए किंग कोहली, दिए ऐसे रिएक्शन

    Yashasvi Jaiswal ने Virat Kohli से ली ट्रेनिंग

    इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि यशस्वी जयसवाल विराट कोहली से क्रिकेट के टिप्स लेते नजर आ रहे हैं।

    विराट कोहली ने यशस्वी को टेस्ट फॉर्मेट की बैटिंग को लेकर टिप्स दिए हैं। विराट कोहली बिना बल्ले के ही यशस्वी को पैरों की चाल और कवरड्राइव खेलने की तकनीक बताते नजर आ रहे हैं। यशस्वीभी सीनियर विराट कोहली की बातों को बड़े ही ध्यान से सुन रहे हैं।

    बात करें खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल की तो उन्होंने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों के साथ-साथ कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी प्रभावित किया है। यशस्वी जयसवाल ने 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं और इसी के साथ उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिल गई है, पहले वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

  • WTC FINAL: भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को जगह ना मिलने पर भड़के Ricky Ponting, कहा भारत को भुगतना पड़ेगा का खामियाजा

    WTC FINAL: भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को जगह ना मिलने पर भड़के Ricky Ponting, कहा भारत को भुगतना पड़ेगा का खामियाजा

    आईपीएल (IPL 2023) के खत्म होते ही टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की तैयारी में जुट चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी स्क्वायड का ऐलान भी कर दिया है। अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। जिसको लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है।

    ICC T20 WC: रिकी पोंटिंग ने कर दी बड़ी भविष्‍यवाणी, बताया 13 नवंबर को इन दोनों टीमों के बीच होगा फाइनल का महामुकाबला

    इस खिलाड़ी को जगह ना मिलने पर भड़के Ricky Ponting

    रिकी पोंटिंग का मानना है कि, हार्दिक पांड्या को टीम में ना चुनकर टीम मैनेजमेंट ने बहुत बड़ा ब्लंडर कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से हार्दिक पांड्या को बाहर कर दिया गया है। हार्दिक ने पिछले कई सालों से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। वहीं फिटनेस से संबंधित चिंताओं की वजह से उन्होंने पांच दिवसीय क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला लिया है। इसके बावजूद भी रिकी पोंटिंग का ऐसा कहना है कि, हार्दिक पांड्या को इस बड़े टूर्नामेंट में शामिल होना चाहिए था।

    रिकी पोंटिंग के आगे इस बारे में चर्चा करते हुए कहा कि, ‘मुझे पता है कि वह आधिकारिक तौर पर कह चुके हैं कि टेस्ट मैच में खेलना शायद उनके शरीर के लिए थोड़ा अड़ा है। लेकिन सिर्फ एक मैच के लिए…। वह आईपीएल में प्रत्येक मैच में गेंदबाजी कर रहा था और वह तेज गेंदबाजी कर रहा था। ऐसे में अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के साथ होते तो वह मैच का रुख बदलने की काबिलियत रख सकते थे।’

    बात करें हार्दिक पांड्या की साल 2017 के बाद 11 टेस्ट मैच खेलते हुए 532 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा था। हालांकि उनकी टीम गुजरात चेन्नई के साथ हार गए थे।

  • IND vs WI T20 Series: IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन 7 युवा खिलाड़ियों को मिल सकता हैं डेब्यू करने का मौका

    IND vs WI T20 Series: IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन 7 युवा खिलाड़ियों को मिल सकता हैं डेब्यू करने का मौका

    आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आज फाइनल मैच सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और अफगानिस्तान सीरीज को समाप्त करने के बाद जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज (IND vs WI T20 Series) का दौरा करना है। इस दौरान भारतीय टीम 3 टी-20 मुकाबले की सीरीज (IND vs WI T20 Series) खेलती नजर आएगी।

    अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर के अनुसार कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देने की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज (IND vs WI T20 Series) में शामिल किया जाएगा।

    IND vs SL: LIVE मैच में अर्शदीप सिंह पर बुरी तरह से भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या, नो बॉल को लेकर नहीं रोक सके अपना गुस्सा

    IND vs WI T20 Series में इन युवा खिलाड़ियों को मिला सकता है मौका

    इसका मतलब यह है कि युवा खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज काफी अच्छा मौका है। खबरों के अनुसार भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप को मध्य नजर रखते हुए आराम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। बता दें कि, हाल ही में आईपीएल में कुछ युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    जिसमें यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी को पेश किया है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 7 युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। जिसमें रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, आकाश मधवाल, ध्रुव जुरेल, जितेंद्र शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिनका डेब्यू हो सकता है।

    IND vs WI T20 Series के लिए भारतीय संभावित 15 सदस्य टीम

    यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, यश ठाकुर

  • WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट, देखें वीडियो

    WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट, देखें वीडियो

    7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी तैयारियां दोनों टीमों ने कर ली। आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच गए। वहां पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैदान में जमकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    IPL 2023: Rohit sharma ने रच दिया नया इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट

    इस वीडियो में वह नई किट में बल्ले के साथ दिखाई दे रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का परफॉर्मेंस करना बेहद जरूरी है। ऐसे में वह खास तैयारियां कर रहे हैं। रोहित शर्मा का वीडियो सामने आया जिसमें वो मैच में अलग-अलग तरह से शार्ट देते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस उनके शार्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि, रोहित शर्मा इन दिनों खराब फार्म से जूझ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 16 मुकाबलों में सिर्फ 332 रन ही बना पाए थे।

  • IPL 2023: ‘अभी भी याद है वो दिन…’ Ambati Rayudu ने संन्यास के बाद लिखे भावुक कर देने वाले शब्द, फैंस को दिया संदेश

    IPL 2023: ‘अभी भी याद है वो दिन…’ Ambati Rayudu ने संन्यास के बाद लिखे भावुक कर देने वाले शब्द, फैंस को दिया संदेश

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके (CSK) ने अपने नाम कर ली है। सीएसके (CSK) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) के बीच बीते 29 तारीख को खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत की ट्रॉफी दिलाकर खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने संयास ले लिया है। अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया है।

    क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के शानदार करियर का सोमवार को अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत की ट्रॉफी दिला कर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) काफी भावुक नजर आए। एम एस धोनी भी उन्हें गले लगाकर दिलासा देते नजर आए।

    IPL 2023: विनिंग ट्रॉफी लेने MS Dhoni खुद आगे नहीं आए बल्कि Ambati Rayudu को किया आगे, फिर बेटी जीवा को थमाई ट्रॉफी, फैंस कर रहे तारीफ

    Ambati Rayudu ने संन्यास के बाद लिखे भावुक शब्द

    बता दें कि आईपीएल फाइनल से पहले ही अंबाती रायडू ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। मंगलवार को अंबाती रायडू ने रिटायरमेंट पर एक नोट लिखकर अपने जज्बात बयां किए हैं। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे आप यहां पर खुद देख सकते हैं। इस दौरान अंबाती रायडू ने अपने क्रिकेट करियर और कई इमोशनल और स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया है। रायडू ने ट्विटर पर ये नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- य

    ह एक भावनात्मक रात रही है जिसका परिणाम आईपीएल की एक विशेष जीत में सामने आया। अब मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करना चाहता हूं। रायडू ने आगे कहा- घर में टेनिस बॉल से खेलने वाले बच्चे के रूप में जब मैंने क्रिकेट का बल्ला उठाया, तो मैंने उस अद्भुत यात्रा की कल्पना नहीं की थी जो तीन दशकों तक चलेगी। अंडर-15 से उच्चतम स्तर तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मैं अपना सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं। मुझे अभी भी वह दिन याद है जब मैंने 2013 में पहली बार अपनी भारतीय कैप प्राप्त की थी। यह एक ऐसी मेमोरी है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।

    रायडू ने बीसीसीआई समेत कई क्रिकेट एसोसिएशंस का आभार जताया। उन्होंने लिखा-

    मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए), हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए), विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) को मेरी क्षमता में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे मैदान पर खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर दिया। मैं मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स टीमों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे छह बार के आईपीएल विजेता के रूप में अपना करियर समाप्त करने पर गर्व है।

    उन्होंने आगे लिखा- 2013 में मुंबई इंडियंस की पहली आईपीएल जीत का हिस्सा बनने के साथ-साथ 2018, 2021 और निश्चित रूप से 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल का खिताब जीतना ऐसी यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

    उन्होंने आगे लिखा-

    सीएसके और टीम इंडिया दोनों के साथ कप्तान धोनी भाई के साथ खेलना भी एक बड़ा सौभाग्य रहा है। पिछले दो दशकों में हमारे पास मैदान के अंदर और बाहर कुछ बेहतरीन यादें हैं, जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी। मेरे प्रिय परिवार, विशेषकर मेरे पिता संबाशिव राव के समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। मेरे सभी साथियों, सहायक कर्मचारियों, प्रशंसकों और मेरे शुरुआती दिनों के सभी कोचों को धन्यवाद – मेरी यह यादगार यात्रा आप सभी के बिना पूरी तरह से सफल नहीं होती। उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। आपका प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

    37 साल के रायडू ने अपने इंटरनेशनल करियर में 55 वनडे, 6 टी-20 मैच खेले। वनडे में उन्होंने 47.05 के औसत से 1694 रन जबकि टी-20 में 42 रन बनाए। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू जिम्बाब्वे के खिलाफ 2013 में हरारे में किया था।

  • मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

    मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिलाया है। जिसके बाद से चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ एक एस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ हो रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उस वक्त एम एस धोनी (MS Dhoni) दर्द से जूझ रहे थे। बता दें कि एम एस धोनी (MS Dhoni) के पैरों में नी कैप लगा हुआ था। अब खबर आई है कि एम एस धोनी (MS Dhoni) घुटने की चोट के लिए जल्द ही अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं।

    IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni

    खबरों के अनुसार घुटने की चोट के लिए इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एमएस धोनी भर्ती होने के लिए तैयार है। एम एस धोनी अपनी चोट की जांच के लिए अस्पताल जाएंगे। धोनी ने अपने चोटिल घुटने के साथ आईपीएल 2023 में प्रवेश किया था। उन्होंने यह पूरे टूर्नामेंट में नी कैप पहने दिखाई दिए थे। उनको बाएं घुटने पर भी भारी स्ट्रैपिंग के साथ देखा गया था।

    आपको बता दें कि चोट के बावजूद भी एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में पूरा मैच खेला है और अब उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि, धोनी ने आईपीएल फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन में फैंस का दिल जीतने वाली बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह एक और साल के लिए वापस आना चाहेंगे। हालांकि इस मामले पर फैसला केवल दिसंबर के आसपास आईपीएल 2024 नीलामी से पहले लिया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि,

    यदि परिस्थितियों के अनुसार देखते हैं तो वह यह मेरे लिए रिटायरमेंट के ऐलान करने का सबसे अच्छा समय है। इस साल में जहां भी रहा हूं जितना प्यार और स्नेह मुझे दिया गया है मेरे लिए धन्यवाद कहना आसान होगा। लेकिन मेरे लिए सबसे मुश्किल काम अगले 9 महीने कड़ी मेहनत करना और वापसी करके कम से कम एक और आईपीएल सीजन खेलना है। हालांकि काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए 6 से 7 महीने हैं और यह मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा।

  • IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    आईपीएल साल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर ली है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी भावुक नजर आए। आपको बता दें कि, फैंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम नहीं बल्कि इमोशन है। सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का जलवा देखने को मिला।

    हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को खेलते हुए और इस दौरान हर एक पल को देखने के लिए फैंस बेताब रहे। मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच था, लेकिन स्टेडियम में पीली जर्सी से रंगा नजारा देखने को मिला।

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन

    फैंस के चहेते कप्तान एमएस धोनी ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी इस दौरान अपनी टीम को पांचवा आईपीएल खिताब दिलाने के लिए, उन्होंने कमरतोड़ मेहनत की है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब सीएसके के हाथ से बाजी निकलती नजर आई। उस वक्त फैंस के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि, सीएसके ही मैच जीते।

    सीएसके की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोस और तस्वीरें सामने आई है। लेकिन एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। 15वीं और आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। पिछले ओवर में कोई भी बाउंड्री नहीं आई थी। ऐसे में सीएसके के फैंस की धड़कन एक बड़ी हुई थी।

    मोहित शर्मा की पहली गेंद पर शिवम दुबे कोई राणा नहीं ले सके। दूसरे पर दुबे ने एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। फिर तीसरी पर जडेजा ने भी 1 रन ले लिया। अब सीएसके को 3 गेंदों में 11 रन की जरूरत थी। उस वक्त लड़की जोर से रो रही थी। उसकी आंखें लाल थी, उसकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। कैमेरा बार-बार उस लड़की को दिखाने की कोशिश में लगा था। जब चौथी गेंद डाली गई तो दुबे ने भी एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी।

    फिर कैमरा उस लड़की पर चला गया, लड़की दोनों हाथ जोड़े सीएसके के लिए प्रार्थना करती नजर आई और जैसे ही मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोका, लड़की सहित पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। चारों तरफ फैंस खुशी से उछलने लगे। हालांकि ये तो पता नहीं चल पाया है कि ये लड़की कौन थी, लेकिन फाइनल में इस अनोखी फैन ने सीएसके का दिल जरूर जीत लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।