सरेंडर नहीं बल्कि Amritpal Singh को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने किया बड़ा खुलासा

By Deepansha kasaudhan On April 24th, 2023
Amritpal Singh

खालिस्तानी समर्थक और भगोड़ा अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। अब अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बात यह है कि, आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि, अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के बारे में हमारे पास पक्की खबर थी। उसने सरेंडर नहीं किया है। पुलिस टीम ने रोड़े गांव को चारों तरफ से घेर लिया था अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के पास कोई चारा नहीं बचा था। हमारी टीम गुरुद्वारे के अंदर नहीं गई। गुरुद्वारे की पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया।

Amritpal Singh के लेडी नेटवर्क का हुआ खुलासा, इन महिलाओं के दम पर देता था पुलिस को चकमा

आज पुलिस की गिरफ्त में आया Amritpal Singh

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को आज सुबह करीब 6:45 पर गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसको विशेष विमान से असम के लिए रवाना कर दिया गया, उसे डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा। आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि, पंजाब में कानून व्यवस्था सांप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई आशंका नहीं है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए के वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Amritpal Singh की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में शांति

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति कानून व्यवस्था बनाए रखें। जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ्तार किया था। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस विंग के ज्वाइंट ऑपरेशन में खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब देखकर चीज अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Tags: अमृतपाल सिंह, खालिस्तानी समर्थक, पंजाब, वारिस पंजाब,