Category: आईपीएल 2023

  • “माही भाई आपके लिए कुछ भी” रवींद्र जडेजा ने FINAL जीतने के बाद MS DHONI के साथ झगड़े पर लगाया पूर्णविराम

    “माही भाई आपके लिए कुछ भी” रवींद्र जडेजा ने FINAL जीतने के बाद MS DHONI के साथ झगड़े पर लगाया पूर्णविराम

    रवींद्र जडेजा की बदौलत चेन्नई आईपीएल जीता है. आखिरी के दो गेंद पर 10 रन चाहिए थे. चेन्नई के जडेजा ने छक्का और चौका मार कर आखिरी की दो गेंद में पूरा मैच मिनटों में पलट दिया. चेन्नई की टीम ने इतिहास रच दिया. चेन्नई से पहले सिर्फ मुंबई एक लौती ऐसी टीम थी जिसने अभी तक पांच टूर्नामेंट जीते थे. लेकिन अब चेन्नई भी उस पोजीशन पर आ गई है.

    रवींद्र जडेजा को धोनी उठाया गोद में, सोशल मीडिया पर भी हो रही तस्वीर आईपीएल

    मैच की आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने छक्का और चौका लगाकर CSK को IPL का पांचवां खिताब दिला दिया.  जैसे ही जडेजा ने जीत का चौका मारा वैसे ही पूरा स्टेडियम खुशी से झूम गया. ऐसा महसूस हो रहा था की अहमदाबाद में दिवाली मनाई जा रही हो.

    बता दें की, यह एक ऐसा पल था जब मैच गुजरात की ओर जाता हुआ दिख रहा था. लेकिन इस बार जड्डू के सामने मोहित शर्मा करिश्मा नहीं कर पाए. जडेजा ने आखिरी की दो गेंद पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिला दी. जीत के बाद जडेजा को धोनी ने गोद में उठा लिया था.

    जडेजा और धोनी के बीच मिट गए सारे फासले

    काफी वक़्त से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे वायरल हो रही थी की रवींद्र जडेजा और धोनी में अन बन चल रही है. लेकिन अब जब जडेजा ने मैच के बाद अपनी स्पीच दी तब उन्होंने बताया की वो आईपीएल की ट्रॉफी और ये जीत धोनी को समर्पित करते हैं.

    धोनी के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा को भी कस के हग कर लिया. ये होतो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बना हुआ है. बता दें की, मैच के बाद जडेजा ने उस सांस रोक देने वाले पल को लेकर बात की और बताया कि आखिर उस समय उनके जेहन में क्या चल रहा था.

     

    ये  भी पढ़ें: Ravindra Jadeja की वजह से IPL की ट्रॉफी हुई CSK के नाम तो धोनी ने जडेजा को उठाया गोद में, वीडिया हुआ वायरल

  • IPL 2023 FINAL: CSK के चैंपियन बनते ही पत्नी रिवाबा को Ravindra Jadeja ने लगाया गले तो दिखा खास अंदाज, फैंस हुए जिसके दिवाने

    IPL 2023 FINAL: CSK के चैंपियन बनते ही पत्नी रिवाबा को Ravindra Jadeja ने लगाया गले तो दिखा खास अंदाज, फैंस हुए जिसके दिवाने

    Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. सीएसके ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. चेन्नई की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे. उन्होंने आखिरी 2 गेंद में बाजी पलट दी. एक छक्का और चौका लगा टीम को चैंपियन बना दिया है.

    Ravindra Jadeja की वजह से चेन्नई ने जीता मैच

    बता दें की, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वैसे तो सिर्फ धोनी ने ही जडेजा (Ravindra Jadeja) को गले नहीं लगाया, बल्कि फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा भी मौजूद थीं. उन्होंने रिवाबा को जोर से गले लगा लिया.

    चेन्नई सुपर किंग्स ने जब खिताब जीता तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने भी फोटो क्लिक करवाई. इससे पहले एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. चेन्नई के फैंस इस नज़ारे पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    चेन्नई के रंग में रंगा पूरा देश

    चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद पूरा देश चेन्नई की तारीफ कर रहा है. जडेजा (Ravindra Jadeja) की तारीफ पूरा देश कर रहा है. वैसे तो जडेजा ने आखिरी की दो गेंद में एक छक्का और एक चौका मारा था. जिसकी वजह से चेन्नई ने टारगेट अपना पूरा कर लिया.

    चेन्नई और गुजरात के मैच की शुरुवात अच्छी हुई थी. लेकिन गुजरात की इनिंग के बाद बारिश होने लगी थी. जिस वजह से मैच रोक दिया गया था. मैच की शुरुवात दुबारा 12:10 पर हुई थी. जिसके बाद मैच देर तक चला था. चेन्नई ने अब मुंबई को टक्कर दे दी है. मुंबई ने भी टोटल पांच जीते हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

  • IPL 2023 FINAL: खिलाड़ियो के साथ ही साथ ग्राउंड स्टॉफ पर भी BCCI ने खर्च किए करोड़ो, रातोंरात बना दिया सबको लखपति

    IPL 2023 FINAL: खिलाड़ियो के साथ ही साथ ग्राउंड स्टॉफ पर भी BCCI ने खर्च किए करोड़ो, रातोंरात बना दिया सबको लखपति

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।आपको बता दें कि, यह मुकाबला 28 मई को होने ही वाला था, लेकिन बारिश की वजह से इसे 29 मई कर दिया गया। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम सीएसके (CSK) ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई ने ये मैच डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

    IPL 2023 Awards: शुभमन ने जीती ऑरेंज कैप तो शमी का पर्पल कैप पर रहा कब्जा, जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड

    IPL 2023 फाइनल में हुई अवार्ड्स की बरसात

    चेन्नई सुपर किंग की जीत के बाद देशभर में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी गुजरात की टीम करती नजर आई। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, इसके बाद बारिश की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 का टारगेट दिया गया। जिसे चेन्नई की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन का लक्ष्य पार करते हुए जीत हासिल की। आईपीएल 2023 में सभी खिलाड़ियों पर अवार्ड की बरसात हुई है, आइए जानते हैं उन अवार्ड्स के बारे में —

    IPL 2023 फाइनल – CSK vs GT अवार्ड्स

    डेवोन कॉनवे ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
    एमएस धोनी ने कैच ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
    साई सुदर्शन ने सबसे लंबे छक्के का पुरस्कार जीता
    साईं सुदर्शन ने मैक्सिमम फोर फोर का पुरस्कार जीता
    साई सुदर्शन ने मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
    साई सुदर्शन ने गेमचेंजर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता
    अजिंक्य रहाणे ने इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता

    IPL 2023 पुरस्कार

    ग्राउंड स्टाफ को 50 लाख का चेक
    एमएस धोनी 20 करोड़ रुपये के विजेता के चेक हासिल करते हैं।
    हार्दिक पंड्या ने उपविजेता शील्ड और 12.5 करोड़ रुपये का चेक जीता।
    CSK के मुख्य कोच, स्टीफन फ्लेमिंग अपनी टीम की ओर से विजेताओं के लिए पुरस्कार लेते हैं।
    ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम सीजन के सर्वश्रेष्ठ स्थानों के लिए पुरस्कार साझा करते हैं।
    शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप (890) पुरस्कार जीता।
    मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप (28) पुरस्कार जीता।
    अजिंक्य रहाणे ने फेयरप्ले ऑफ द सीजन पुरस्कार जीता।

    राशिद खान ने कैच ऑफ द सीजन पुरस्कार जीता।
    फाफ डू प्लेसिस ने सीजन का सबसे लंबा छक्का (115 मीटर) का पुरस्कार जीता।
    शुभमन गिल ने सर्वाधिक चौके (84) का पुरस्कार जीता।
    शुभमन गिल ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीता।
    शुभमन गिल ने सीजन का ड्रीम11 गेमचेंजर पुरस्कार जीता।
    ग्लेन मैक्सवेल ने सीजन के सुपर स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता।
    यशस्वी जायसवाल ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
    दिल्ली कैपिटल्स ने फेयरप्ले अवार्ड जीता।

  • IPL 2023 Final: Dwayne Bravo ने खुद को नहीं बल्कि इन्हें दिया IPL 2023 जीतने का पूरा श्रेय, खोल दिया ड्रेसिंग रूम का राज

    IPL 2023 Final: Dwayne Bravo ने खुद को नहीं बल्कि इन्हें दिया IPL 2023 जीतने का पूरा श्रेय, खोल दिया ड्रेसिंग रूम का राज

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि, चेन्नई की टीम पांचवी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले साल 2010 और 2011 में वो खिताब जीती थी। तब चेन्नई के साथ ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और माइक हसी जुड़े थे। अब ब्रावो बॉलिंग कोच और माइक हसी बैटिंग कोच बन गए हैं। चेन्नई की टीम के लिए ऐसा कहा जाता है कि, वह अपने खिलाड़ियों को कभी नहीं भूलती है। हम आज ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और माइक हसी के बयानों को पढ़ने जा रहे हैं।

    IPL 2023 FINAL, STAT: कप्तान MS Dhoni ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बने कुल 24 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    IPL 2023: क्या बोलें कोच माइक हसी

    चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने कहा कि,

    ‘मैं इसकी ज्यादा श्रेय नहीं ले सकता, लेकिन क्या शानदार खेल है। जिस तरह से उन्होंने लड़ाई लड़ी, श्रेय जीटी को जाता है। जड्डू ने अंत में काफी कुछ किया, शुक्र है। (एमएस धोनी पर) वह एक अद्भुत इंसान हैं, सबसे बड़ी ताकतें युवाओं पर दबाव कम करती हैं।

    आपने इसका अच्छा उदाहरण क्वालीफायर में देखा, उन्होंने उसे शांत रहने के लिए कहा और उसने हमें इतना बड़ा रन आउट दावा किया। शारीरिक रूप से बहुत स्मार्ट, और वह और स्टीफन एक दूसरे के बहुत अच्छे पूरक हैं। यह अनुभव का लाभ है, वे बहुत शांत और शांत हैं। रायडू के उन तस्वीरों में से कुछ, मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कई लोग धीमी रोशनी पर इस तरह से शॉट लगा सकते हैं।’

    Dwayne Bravo ने इन्हें दिया IPL 2023 जीतने का श्रेय

    वर्तमान बाॅलिंग कोच ड्वेन ब्रावो ने कहा कि, ‘

    यह अच्छा रहा, टीम और इस यात्रा से बहुत खुश हूं। इस टीम को श्रेय देना होगा। इन युवा गेंदबाजों को दबाव में देखकर हम सभी खुश और गौरवान्वित हैं। (तुषार देशपांडे पर) उनकी प्रगति से खुश हूं, उनके और अन्य सभी लोगों के साथ काम करने में मजा आया।’

  • IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि, चेन्नई का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ हुआ था। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि, आईपीएल (IPL 2023) फाइनल मुकाबले की आखिरी गेंद पर जैसे ही रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को मैच जिताया।

    हर कैमरा धोनी के ऊपर था, धोनी (MS Dhoni) की आंखें बंद थी वो जीत की प्रार्थना करते दिख रहे थे। डगआउट में बैठे बाकी के प्लेयर्स जीत के जश्न में मैदान में भागे। लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी सीट पर ही बैठे थे।

    IPL 2023 FINAL, STAT: कप्तान MS Dhoni ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बने कुल 24 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    दीपक चाहर को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना

    आखिरी शॉट खेलने के बाद रविंद्र जडेजा सीधे एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरफ दौड़े और जाकर उन्हें गले लगा लिया। उस वक्त एम एस धोनी काफी भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू थे, उन्होंने रविंद्र जडेजा को गोद में उठा लिया, हर कोई जश्न में डूबा दिखाई दे रहा था। ये सारे मोमेंट कैमरे में कैद किए गए। अब इसी दौरान का एक खास वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, खिलाड़ी दीपक चाहर कप्तान धोनी का ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करते हैं। धोनी उन्हें मना कर देते हैं।

    MS Dhoni: दीपक चाहर का वीडियो वायरल

    दीपक चाहर अपने कप्तान एमएस धोनी के पास ऑटोग्राफ लेने जाते हैं। चाहर के हाथ में पेन भी था और वह धोनी से अपनी टीशर्ट पर उनका ऑटोग्राफ मांग रहे थे। लेकिन धोनी ने ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया। इस दौरान वो थोड़ा गुस्सा भी होते हैं। उस वक्त धोनी के साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। राजीव शुक्ला भी इस पल का आनंद लेते नजर आ रहे थे। इसके बाद धोनी ऑटोग्राफ देने के लिए राजी हो जाते हैं।

    आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आई। बता दें कि, पार्टी सुबह 5 बजे तक चलती रही। दीपक चहर होटल में डांस करते नजर आए। दीपक होटल की बॉलकोनी में डांस करते नजर आए। इस दौरान दीपक की वाइफ जया भारद्वाज भी उनके साथ दिखाई दीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ढोल की आवाज आ रही है जिस पर दीपक चाहर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को मात देते हुए आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों चारों तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल (IPL 2023) की जीत पर बधाई दे रहे तो वहीं कई लोग उनका बखान करते नजर आ रहे है।

    आपको बता दें कि, कई लोगों का कहना है कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिर्फ खेल नहीं बल्कि खिलाड़ी भी बनाते हैं। रोहित शर्मा विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने ही बनाया है और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।

    IPL 2023: Ambati Rayudu के संन्यास लेते वक़्त महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बात, सुनकर इमोशनल हुआ पूरा देश

    IPL 2023: क्यों आईपीएल की सबसे सफल टीम हैं धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स

    वह कोई और नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे हैं। एम एस धोनी ने अजिंक्य रहाणे को बनाया तो नहीं लेकिन उनका पुनर्जन्म जरूर करवाया है। ऐसा लग रहा था कि, अजिंक्य रहाणे का कार्य खत्म हो चुका है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उन पर न सिर्फ विश्वास जताया बल्कि मौका दिया। इसी के साथ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल जीतने में भी मदद की और अब उनको इंटरनेशनल लेवल पर भी खेलने का मौका मिल गया है।

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा

    अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद इरफान पठान और जनित सप्रू से बात करते हुए कहा कि, ‘बहुत मजा आया। श्रेय सीएसके प्रबंधन और माही भाई को जाता है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो वे मुझे पूरी तरह से बैक करेंगे और मुझे बताया कि सीजन से पहले मेरी भूमिका क्या थी। उन्होंने बिल्कुल भी दखल नहीं दिया और सीएसके जो आजादी देता है वह बहुत बड़ी है। मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे वास्तव में खुश हूं। यह वाकई खास है, महान चरित्र, बहुत तीव्र, बहुत मेहनती, महान टीम मैन मैं कहूंगा। आज उन्होंने जो पारी खेली वह वास्तव में बहुत खास थी, उसके लिए बहुत खुश हूं।’

    पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बोलते हुए मोईन अली ने कहा कि, ‘आवाज पहले ही जा चुकी है। अद्भुत लग रहा है। इतनी अच्छी टीम को इस तरह के विकेट पर हराना अद्भुत था। आप हमेशा एमएस से सीखते हैं कि आप खिलाड़ियों और अलग-अलग स्थितियों से कैसे निपटते हैं।’

  • IPL 2023: Shubman Gill का मैच देखने स्टेडियम में पहुंची Sara Ali Khan, देखकर फैंस कर रहे क्रिकेटर की टांग खिचाई

    IPL 2023: Shubman Gill का मैच देखने स्टेडियम में पहुंची Sara Ali Khan, देखकर फैंस कर रहे क्रिकेटर की टांग खिचाई

    बीते दिन यानी 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच यह मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पांचवीं बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम की है।

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) का यह मुकाबला काफी दिलचस्पी रहा। जिसे देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से दर्शक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे। तो वहीं बॉलीवुड के युवा कलाकार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी क्रिकेट मैदान पर दिखाई दिए।

    IPL 2023: Orange Cap की रेस के प्रबल दावेदार में सबसे आगे Shubman Gill, तीसरे नंबर पर ये दिग्गज खिलाड़ी शामिल

    Shubman Gill का मैच देखने पहुंची सारा अली खान

    आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल और सारा अली खान के बीच अफेयर की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। हाल ही में दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद सारा अली खान क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची और उन्होंने मैच का लुत्फ उठाया। सारा अली खान के मैदान पर पहुंचते ही फैंस शुभमन गिल की टांग खिंचाई करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई, जिसमें देखा जा सकता है कि सारा अली खान अपने को-स्टार विक्की कौशल के साथ आईपीएल का फाइनल मुकाबला देखने पहुंची।

    विक्की कौशल के साथ पहुंची Sara Ali Khan

    इस दौरान वो टीम को चीयर करती भी दिखाई दी। अगर हम बात करें सारा अली खान और विक्की कौशल की तो ये दोना इन दिनों अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसके लिए सारा अली खान और विक्की कौशल लगातार प्रमोशन करते दिखाई दे रहे हैं।

  • IPL के फाइनल मुकाबले में ग्राउंड स्टाफ के मेंबर के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए Aambati Rayudu, वायरल तस्वीर

    IPL के फाइनल मुकाबले में ग्राउंड स्टाफ के मेंबर के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए Aambati Rayudu, वायरल तस्वीर

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2023)का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। जिसमे धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला जीतकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि, एम एस धोनी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जबकि गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते आई। इस दौरान गुजरात की टीम ने 215 रनों का स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने रखा लेकिन बारिश की वजह से 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट सीएसके (CSK) को मिला।

    Ravindra Jadeja की वजह से IPL की ट्रॉफी हुई CSK के नाम तो धोनी ने जडेजा को उठाया गोद में, वीडिया हुआ वायरल

    ग्राउंड स्टाफ के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए Ambati Rayudu

    मुकाबले में एक बार सीएसके की टीम लड़खड़ाती नजर आई लेकिन अंत में रविंद्र जडेजा ने सीएसके को जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया। इस मैच के दौरान सीएसके के बल्लेबाज अंबाती रायडू सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ग्राउंड स्टाफ के मेंबर के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग अंबाती रायडू पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबाती रायडू एक स्टाफ मेंबर के साथ बदतमीजी करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बात यह है कि बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी थी, जिसमें स्टाफ का एक मेंबर बारिश रुकने के बाद कवर हटाने के लिए जाता है। लेकिन उस समय हल्की हल्की बूंदाबांदी हो रही होती है।

    Ambati Rayudu की तस्वीर वायरल

    ऐसे में पानी जमा हो गया, जिसके बाद अंबाती रायडू उसके पास गए और उस पर बुरी तरह से भड़कते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंबाती रायडू का यह आखिरी मैच था। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि, वह आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलने के बाद संन्यास ले लेंगे। इस खिलाड़ी ने अभी तक आईपीएल की 14 सीजन खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 बार प्लेऑफ और 8 बार फाइनल मुकाबला खेला है।

  • IPL 2023: Ambati Rayudu के संन्यास लेते वक़्त महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बात, सुनकर इमोशनल हुआ पूरा देश

    IPL 2023: Ambati Rayudu के संन्यास लेते वक़्त महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बात, सुनकर इमोशनल हुआ पूरा देश

    Ambati Rayudu: रायडू का ये आखिरी आईपीएल था. इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया है. रायडू के संन्यास के बाद पूरा देश इमोशनल दिखा. इस मैच से ठीक पहले संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती रायडू की वो ख्वाहिश भी पूरी हो गई, जिसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा था. इसी के साथ धोनी ने भी उनकी तारीफ की और कई सारी बातें कहीं.

    Ambati Rayudu ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा

    आईपीएल का फाइनल 29 मई को खेला गया. ये मुकाबला बहुत ही शानदार था. चेन्नई ने गुजरात के दिए गए टारगेट को चेज कर लिया और आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. दरअसल रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए ट्वीट किया था कि

    “2 बेहतरीन आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, 14 सीजन 11 प्लेऑफ 8 फाइनल और 5 आईपीएल ट्रॉफी, मैं उम्मीद करता हूं कि यह मेरा आज शाम को छठी आईपीएल ट्रॉफी हो जाए.”

    इसी के साथ बता दें की, धोनी ने भी रायडू (Ambati Rayudu) की तारीफ और उनके संन्यास को लेकर कुछ बाते कहीं. उनके संन्यास के साथ धोनी ने अपने संन्यास को लेकर भी बहुत कुछ कहा. धोनी ने अपने अधिकारिक बयान  में कहा की,

    “यह मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन यह तोहफा है. जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और स्नेह दिखाया है, मुझे लगता है कि मुझे उनके लिए कुछ करना चाहिए. आप केवल इसलिए भावुक हो जाते हैं क्योंकि यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है, यह यहां से शुरू हुआ और जब मैं नीचे गया तो पहला गेम हर कोई मेरा नाम जप रहा था.”

    धोनी के फैन्स भी थे इमोशनल

    वैसे तो ये धोनी का लास्ट आईपीएल कहा जा रहा था. धोनी के संन्यास की खबरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई थी. आईपीएल ट्रॉफी को जीतने के बाद खुशी से गदगद हुए दिखे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी.

    धोनी ने जडेजा के चौका लगाते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. धोनी ने जडेजा को मैच में हग कर लिया. जडेजा और धोनी की ये तस्वीरे खूब वायरल हुई थी. बता दें की, अब पांच टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी है.

     

    ये  भी पढ़ें: IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी के घर आई नन्ही परी, मिला माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद

  • IPL 2023 Awards: शुभमन ने जीती ऑरेंज कैप तो शमी का पर्पल कैप पर रहा कब्जा, जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड

    IPL 2023 Awards: शुभमन ने जीती ऑरेंज कैप तो शमी का पर्पल कैप पर रहा कब्जा, जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड

    IPL 2023 Awards: आईपीएल 2023 का शानदार मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता. उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वैसे आईपीएल की ये ट्राफी कप्तान धोनी को समर्पित कर दी गई. बता दें की, आईपीएल का पूरा सीजन काफी शानदार रहा. भले ही फाइनल में गुजरात ट्रॉफी ना उठा पाई हो. लेकिन उसके प्लेयर्स ने इतिहास रच दिया. उन्ही प्लेयर में से एक शुभमन गिल भी हैं. आइए बताते है किस को कौन का अवार्ड (IPL 2023 Awards) मिला है.

    IPL 2023 Awards में शामिल है इन खिलाड़ियों का नाम

    वैसे तो 29 मई को खेले गए फाइनल में भी बारिश होने लगी थी. हालाँकि, बारिश बंद हुई और उसके बाद फिर से 12:10 पर मैच शुरू हुआ. आईपीएल का फाइनल बहुत ही शानदार था. बता दें की, शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों ने अवार्ड जीता है.

    बता दें की, शुभमन गिल ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 17 पारियों में 890 रन बनाए. गिल की शानदार बल्लेबाजी के कारण वह इस साल के आईपीएल में ऑरेंज कैप जीत सके. इसी के साथ गिल ऑरेंज कैप जीतने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

    इतने लाख मिली गिल को धनराशि

    आईपीएल अवार्ड (IPL 2023 Awards) में शुभमन गिल को 20 लाख रूपये धनराशि मिली है. इसी के साथ बता दें की, आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप अवॉर्ड गुजरात टाइटन्स के पेसर मोहम्मद शमी को मिला. शमी ने 17 मैच में 28 विकेट झटके हैं.

    आईपीएल के फाइनल में  सीएसके ने गुजरात टाइटंस को रौंद दिया. इस मुकाबले में बारिश ने काफी परेशान किया. लेकिन अंत में ओवरों की कटौती के साथ मैच को पूरा किया जा सका. जिसमें चेन्नई के सर सजा आईपीएल का ताज.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: Hardik Pandya ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, बेंच पर बैठे बीत गया पूरा आईपीएल