IPL 2023 FINAL: खिलाड़ियो के साथ ही साथ ग्राउंड स्टॉफ पर भी BCCI ने खर्च किए करोड़ो, रातोंरात बना दिया सबको लखपति

By Deepansha kasaudhan On May 31st, 2023
IPL 2023 Final

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।आपको बता दें कि, यह मुकाबला 28 मई को होने ही वाला था, लेकिन बारिश की वजह से इसे 29 मई कर दिया गया। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम सीएसके (CSK) ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई ने ये मैच डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

IPL 2023 Awards: शुभमन ने जीती ऑरेंज कैप तो शमी का पर्पल कैप पर रहा कब्जा, जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड

IPL 2023 फाइनल में हुई अवार्ड्स की बरसात

चेन्नई सुपर किंग की जीत के बाद देशभर में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी गुजरात की टीम करती नजर आई। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, इसके बाद बारिश की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 का टारगेट दिया गया। जिसे चेन्नई की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन का लक्ष्य पार करते हुए जीत हासिल की। आईपीएल 2023 में सभी खिलाड़ियों पर अवार्ड की बरसात हुई है, आइए जानते हैं उन अवार्ड्स के बारे में —

IPL 2023 फाइनल – CSK vs GT अवार्ड्स

डेवोन कॉनवे ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
एमएस धोनी ने कैच ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
साई सुदर्शन ने सबसे लंबे छक्के का पुरस्कार जीता
साईं सुदर्शन ने मैक्सिमम फोर फोर का पुरस्कार जीता
साई सुदर्शन ने मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
साई सुदर्शन ने गेमचेंजर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता
अजिंक्य रहाणे ने इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता

IPL 2023 पुरस्कार

ग्राउंड स्टाफ को 50 लाख का चेक
एमएस धोनी 20 करोड़ रुपये के विजेता के चेक हासिल करते हैं।
हार्दिक पंड्या ने उपविजेता शील्ड और 12.5 करोड़ रुपये का चेक जीता।
CSK के मुख्य कोच, स्टीफन फ्लेमिंग अपनी टीम की ओर से विजेताओं के लिए पुरस्कार लेते हैं।
ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम सीजन के सर्वश्रेष्ठ स्थानों के लिए पुरस्कार साझा करते हैं।
शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप (890) पुरस्कार जीता।
मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप (28) पुरस्कार जीता।
अजिंक्य रहाणे ने फेयरप्ले ऑफ द सीजन पुरस्कार जीता।

राशिद खान ने कैच ऑफ द सीजन पुरस्कार जीता।
फाफ डू प्लेसिस ने सीजन का सबसे लंबा छक्का (115 मीटर) का पुरस्कार जीता।
शुभमन गिल ने सर्वाधिक चौके (84) का पुरस्कार जीता।
शुभमन गिल ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीता।
शुभमन गिल ने सीजन का ड्रीम11 गेमचेंजर पुरस्कार जीता।
ग्लेन मैक्सवेल ने सीजन के सुपर स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता।
यशस्वी जायसवाल ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
दिल्ली कैपिटल्स ने फेयरप्ले अवार्ड जीता।

Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, सांई सुदर्शन,