IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

By Deepansha kasaudhan On May 30th, 2023
IPL 2023 CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को मात देते हुए आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों चारों तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल (IPL 2023) की जीत पर बधाई दे रहे तो वहीं कई लोग उनका बखान करते नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि, कई लोगों का कहना है कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिर्फ खेल नहीं बल्कि खिलाड़ी भी बनाते हैं। रोहित शर्मा विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने ही बनाया है और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।

IPL 2023: Ambati Rayudu के संन्यास लेते वक़्त महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बात, सुनकर इमोशनल हुआ पूरा देश

IPL 2023: क्यों आईपीएल की सबसे सफल टीम हैं धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स

वह कोई और नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे हैं। एम एस धोनी ने अजिंक्य रहाणे को बनाया तो नहीं लेकिन उनका पुनर्जन्म जरूर करवाया है। ऐसा लग रहा था कि, अजिंक्य रहाणे का कार्य खत्म हो चुका है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उन पर न सिर्फ विश्वास जताया बल्कि मौका दिया। इसी के साथ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल जीतने में भी मदद की और अब उनको इंटरनेशनल लेवल पर भी खेलने का मौका मिल गया है।

IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा

अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद इरफान पठान और जनित सप्रू से बात करते हुए कहा कि, ‘बहुत मजा आया। श्रेय सीएसके प्रबंधन और माही भाई को जाता है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो वे मुझे पूरी तरह से बैक करेंगे और मुझे बताया कि सीजन से पहले मेरी भूमिका क्या थी। उन्होंने बिल्कुल भी दखल नहीं दिया और सीएसके जो आजादी देता है वह बहुत बड़ी है। मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे वास्तव में खुश हूं। यह वाकई खास है, महान चरित्र, बहुत तीव्र, बहुत मेहनती, महान टीम मैन मैं कहूंगा। आज उन्होंने जो पारी खेली वह वास्तव में बहुत खास थी, उसके लिए बहुत खुश हूं।’

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बोलते हुए मोईन अली ने कहा कि, ‘आवाज पहले ही जा चुकी है। अद्भुत लग रहा है। इतनी अच्छी टीम को इस तरह के विकेट पर हराना अद्भुत था। आप हमेशा एमएस से सीखते हैं कि आप खिलाड़ियों और अलग-अलग स्थितियों से कैसे निपटते हैं।’

Tags: अजिंक्य रहाणे, आईपीएल 2023, एम एस धोनी, मोईन अली,