Tag: शार्दुल ठाकुर

  • WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी जून के महीने में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) मुकाबला इसी 7 जून से द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला है। अब इसी बीच एक खबर सामने आ रही है। बता दें कि, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है तो वहीं कुछ को बाहर कर दिया है।

    World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, इन्हें मिली भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी

    World Test Championship उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका

    बता दें कि संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए कहा है कि, ‘टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इसमें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जगह पक्की की है। दोनों बेहतरीन फॉर्म में भी हैं। वहीं उमेश यादव ने मौका मिलने पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करना चाहिए। वे तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। मालूम हो कि शार्दुल ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।’

    World Test Championship: प्लेइंग लेवल से बाहर रविंद्र जडेजा

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, ‘आर अश्विन अपनी गेंद से हवा में बैटर्स को अधिक परेशान करते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा रफ का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फाइनल में मैं आर अश्विन को मौका देना चाहूंगा। ओपनिंग जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए मौजूदा फॉर्म को तरजीह दी जाती है। ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही फाइनल में ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा तो नंबर-4 पर विराट कोहली खेलेंगे।’

    संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, अय्यर अभी चोटिल है, ऐसे में नंबर पांच की जगह खाली है, इस रेस में सूर्यकुमार यादव से लेकर के केएल राहुल मौजूद है। सरफराज अहमद भी लगातार घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं बतौर विकेटकीपर केएस भरत को भी फाइनल में मौका दिया जा सकता है।

  • शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दोनों की शादी और ब्राइडल लुक की फोटो

    शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दोनों की शादी और ब्राइडल लुक की फोटो

    इन दिनों टीम इंडिया के खिलाड़ी शादी करते जा रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने भी अपने मंगेतर मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) से शादी कर ली है। शार्दुल ठाकुर ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही दूल्हा दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

    इंस्टाग्राम में शेयर की फोटोज

    शार्दुल ठाकुर ने फेरे लेने के दौरान की फोटोज साझा की हैं, जिसमें उनकी पत्नी का लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है। फैंस और सेलेब्स इस कपल को लगातार बधाईयां दे रहा है और मिताली का वेडिंग लुक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह उनकी गर्लफ्रैंड हैं, शार्दुल ठाकुर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी कर चुके हैं।

    लाल जोड़े में सुंदर लग रही हैं मिताली

    मिताली पारुलकर लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने बेज कलर की शेरवानी वियर की थी। उन्होंने इस लाल रंग के लहंगे को फैशन डिजाइनर Dolly J के कलेक्शन से पिक किया था, जिस पर घनी एंब्रॉइडरी दिख रही थी। इस हेवी लहंगे को बनाने में रॉ सिल्क का इस्तेमाल किया गया था।  मिताली ने ब्राइडल मेकअप किया था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं, दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    फैंस इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मिताली की एंट्री हो रही है। वह अपनी चुनरी से घूंघट लेकर वरमाला के लिए एंट्री कर रही हैं।

    वहीं, शार्दुल ठाकुर की बात करें तो मिताली के लाल लहंगे की तो लहंगा फैशन डिजाइनर Dolly J के कलेक्शन से लिया है। डिजाइनर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लहंगे की कीमत 4,75,000 रुपये बताई जा रही है, जिस सुनकर फैंस के होश उड़ गए। साथ ही दोनों की जोड़ी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

  • जसप्रीत बुमराह की वापसी पर 3 गेंदबाजों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, वनडे वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

    जसप्रीत बुमराह की वापसी पर 3 गेंदबाजों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, वनडे वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

    टीम इंडिया के धाकड़ और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका सीरीज में उनकी वापसी हुई थी, लेकिन फिर से इंजरी में प्रोब्लम के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब आपको बताते हैं कि जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया से किन खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

    शार्दुल ठाकुर

    इस लिस्ट में पहला नाम है शार्दुल ठाकुर का। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद से शार्दुल ठाकुर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। लेकिन अपने गेम के दौरान वह ज्यादा रन देकर विकेट लगभग न के बराबर ले पा रहे हैं। ऐसे में जसप्रीत की वापसी पर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

    अर्शदीप सिंह

    जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में हाल ही में डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह का पत्ता भी टीम से कट सकता है। हालांकि डेब्यू के बाद से ही वह टेस्ट और वनडे मैच में अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं, लेकिन उनकी छुट्टी हो सकती है। वर्ल्ड कप के बाद से उनकी गेंदबाजी को तो जैसे नजर लग गई है।  हाल ही में उन्होंने सबसे ज्यादा नो बॉल्स फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बुमराह के आने के बाद उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।

    हर्षल पटेल

    टीम इंडिया के खिलाड़ी हर्षल पटेल बुमराह की गैर मौजूदगी में टी20 गेम के लिए अच्छा ऑप्शन रहे हैं। लेकिन पटेल उन मौकों का फायदा सही ढंग से नहीं उठा पा रहा है। उन्हें अंतिम ओवरों के लिए टीम में खिलाया जा रहा है लेकिन वें न ही रन रोक पा रहे हैं और न ही विकेट चटका पा रहे हैं। उन्होंने साल 2022 से अब तक लगातार 10 की इकोनॉमी से रन दिया है। वे टीम इंडिया के लिए महंगे खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, इसलिए उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है।

  • IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच शार्दुल ठाकुर ने खोल दिया शानदार वापसी के पीछे का राज, बताया खेल में क्या किया है बदलाव

    IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच शार्दुल ठाकुर ने खोल दिया शानदार वापसी के पीछे का राज, बताया खेल में क्या किया है बदलाव

    टीम इंडिया ने 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला। न्यूजीलैंड सीरीज के साथ वनडे मैचों में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी। सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस दौरान टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन का टारगेट न्यूजीलैंड को दिया। हालांकि टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी थी लेकिन इस मैच में भी टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत हासिल की। भारत को मैच जिताने में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का अहम योगदान रहा, जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    शार्दुल ठाकुर ने कही ये बात

    प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने कहा,

    “मुझे वे (टीम के खिलाड़ी) काफी पसंद करते हैं और मैं भी अपने साथियों को भी पसंद करता हूं। मैं हमेशा ख़ुद से पूछता हूं कि क्या करने की ज़रूरत है और अगली बार क्या सुधार करें। मैं ज़्यादा नहीं सोचता क्योंकि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होता है, फिर चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से। हर कोई बल्लेबाजी का आनंद लेता है और आधुनिक समय का खेल बल्लेबाजी के बारे में ही अधिक है।”

    टीम इंडिया के दो खिलाड़ी रहे धुरंधर

    तीसरे वनडे में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था। उन्होंने अपना 34वां वनडे मुकाबला खेलते हुए, वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किये। वहीं, मैच में ठाकुर ने तीन विकेट हासिल करने के साथ 25 रन भी बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों की शानदार पारी खेली।

    शुभमन गिल ने शानदार 112 रन बनाए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। शानदार पारी से दोनों ने आज कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। आपको बता दें कि शुभमन गिल ने सीरीज के पहले मैच में डबल सेंचुरी लगाई थी। उनके लिए ये सीरीज इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने वनडे सीरीज के तीन मैचों में 360 रनों की पारी खेली है और विराट कोहली को पीछे कर, खुद को बाबर आजम के बराबर कर लिया है।

  • IND vs NZ: ऐतिहासिक जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गिल या कुूलदीप को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, जमकर की तारीफ

    IND vs NZ: ऐतिहासिक जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गिल या कुूलदीप को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, जमकर की तारीफ

    टीम इंडिया ने 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत हासिल की थी। सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस दौरान टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन का टारगेट न्यूजीलैंड को दिया। हालांकि टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी थी लेकिन इस मैच में भी टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कुछ बातें कही हैं। आइए आपको बताते हैं क्या बोले…

    कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बातें

    कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि टीम के प्लेयर्स किसे टीम का जादूगर कहते हैं। उन्होंने कहा कि

    ” शार्दुल ऐसा करते आ रहे हैं। स्क्वाड में लोग उन्हें लोग जादूगर कहते हैं और उन्होंने आज भी डेलिवर किया। उन्हें और खेलना होगा। मैंने जब भी कुलदीप को बॉल थमाई है, उन्होंने मुझे जरूरी विकेट्स निकाल कर दिए हैं। रिस्ट स्पिनर्स वक्त के साथ बेहतर होते जाते हैं। मुझे लगता है पिछले 5-6 मैच में हमने ज्यादातर चीज़ें सही की हैं। हम कंसिस्टेंट भी थे।

    शमी और सिराज की ग़ैरमौजूदगी में हम बेंच के प्लेयर्स को मौका देना चाहते थे। मैं देखना चाहता था चहल और उमरान प्रेशर में कैसा करते हैं। मुझे पता था कि हमने अच्छे रन्स बना दिए हैं, पर इस पिच पर कोई भी टोटल सेफ नहीं होता। हमने अच्छी बॉलिंग की और अपने प्लॉन पर डटे रहे। “

    शुभमन गिल के लिए कही ये बात

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल की बैटिंग पर भी बात की। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि

    शुभमन गिल का अप्रोच एक ही रहता है। हर मैच में नई शुरुआत करने की कोशिश करते हैं। एक युवा प्लेयर के तौर पर उनका ये रवैया कमाल का है। वो इसे हल्के में भी ले सकते थे, पर ऐसा लग नहीं रहा। आज की सेंचुरी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं अच्छी बैटिंग कर रहा था।

    आपको बता दें कि सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने शानदार 112 रन बनाए। शुभमन गिल ने सीरीज के पहले मैच में डबल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। दोनों की शानदार पारी से दोनों ने आज कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

  • IND vs NZ: रोहित-गिल के बाद शार्दुल-कुलदीप ने न्यूजीलैंड को नचाया नाच, 90 रनों से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से किया अपने नाम

    IND vs NZ: रोहित-गिल के बाद शार्दुल-कुलदीप ने न्यूजीलैंड को नचाया नाच, 90 रनों से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से किया अपने नाम

    इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. जहाँ पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 50 ओवरो में 385 रन बनाए हैं. जिस लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड की टीम नहीं कर सकी और 90 रनों से मैच हार गई. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया.

    भारतीय टीम ने दिया था 386 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 85 गेंदो में 101 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. वहीं उनका साथ देते हुए शुभमन गिल ने भी सिर्फ 78 गेंदो में 112 रनों आक्रामक पारी खेली. जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इस बीच विराट कोहली ने 36 रन जोड़े तो वहीं ईशान किशन ने 17 रन बनाए.

    सूर्यकुमार यादव सिर्फ 14 रन तो वहीं वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 54 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए 3 चौके और 3 छक्के लगाए. अंत में शार्दुल ठाकुर ने 25 रन बनाकर भारतीय टीम को 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रनों तक पंहुचने में मदद की. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 1 विकेट अपने नाम किया.

    न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की टीम ने किया क्लीन स्वीप

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत खराब रही. फिन एलन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने मात्र 100 गेंदो में ही 138 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे. इस बीच हेनरी निकोल्स ने 42 रन बनाए तो वहीं डेरिल मिचेल ने 24 रन बनाए. इस बीच कप्तान टॉम लॉथम अपना खाता नहीं खोल सके और ग्लेन फिलिप्स सिर्फ 5 रन ही बना सके.

    माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन बनाए तो वहीं अंत में मिचेल सैंटनर ने 34 रन बनाए. जिसके बाद भी न्यूजीलैंड की टीम 90 रनों से मैच हार गई. भारतीय टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए श्रृंखला 3-0 से जीता. टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक ने भी 1-1 विकेट झटके. युजवेंद्र चहल ने भी 2 विकेट अपने नाम किया है.

     

  • शुूभमन गिल के लिए बलिदान देने वाले खिलाड़ी के साथ रोहित शर्मा करेंगे नाईंसाफी, दूसरे मैच में करेंगे प्लेइंग 11 से बाहर

    शुूभमन गिल के लिए बलिदान देने वाले खिलाड़ी के साथ रोहित शर्मा करेंगे नाईंसाफी, दूसरे मैच में करेंगे प्लेइंग 11 से बाहर

    टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है, इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम से बाहर कर सकते हैं। वह खराब प्रदर्शन करने वाले एक प्लेयर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

    शार्दुल ठाकुर हो सकते हैं टीम से बाहर

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन से जिस खिलाड़ी को बाहर करना चाहेंगे, वह और कोई नहीं हैं शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ठाकुर ने विरोधी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खूब रन लुटाए। उन्होंने अपने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अपने खेल से वह प्रभावित करने में नाकाम साबित हुए। वहीं, बल्ले से वह सिर्फ 3 रन बना सके। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

    इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

    टीम इंडिया के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की जगह कप्तान रोहित शर्मा उमरान मलिक जगह मिल सकती है। उमरान मिडिल ओवर्स में बहुत ही खतरनाक गेंदबाजी करते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी बल्लेबाज का विकेट चटका सकें। उमरान मलिक वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर हैं।

    कुछ ऐसा है उमरान मलिक का करियर

    अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ उमरान मलिक ने 7 ODI मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 6 टी20 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके पास भारतीय पिचों पर खेलने का खूब अनुभव है। आपको बता दें कि उमरान मलिक की गेंदबाजी और गेंद की रफ्तार की तारीफ इरफान पठान भी कर चुके हैं। उमरान वनडे मैच में गेंदबाजी करने वाले खास खिलाड़ी हैं, अपनी परफॉर्मेंस से उमरान वनडे वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह बना सकते हैं।

  • शुभमन गिल के दोहरे शतक के पीछे है टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की कुर्बानी, फैंस ने भुला दिया उसका योगदान

    शुभमन गिल के दोहरे शतक के पीछे है टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की कुर्बानी, फैंस ने भुला दिया उसका योगदान

    शुभमन गिल की न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ पारी की सभी तारीफ कर रहे हैं लेकिन उनकी इस पारी के पीछे टीम इंडिया के ही एक खिलाड़ी का नाम है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम है शार्दुल ठाकुर। आइए जानते हैं, कैसे शुभमन गिल के लिए शार्दुल ने दी कुर्बानी….

    शुभमन गिल हो जाते आउट

    मैच के दौरान एक ऐसा मौका आया जब शुभमन गिल आउट हो जाते, लेकिन तब उनके साथी शार्दुल ठाकुर ने अपना विकेट कुर्बान कर दिया। शायद गिल कभी जीवन में शार्दुल ठाकुर का यह कर्ज उतार पाएं। दरअसल, मैच में हुआ यूं कि 47वें ओवर में भारत का स्कोर 302 रन था और 6 विकेट गिर चुके थे। अचानक गिल और शार्दुल ठाकुर एक ही छोर पर खड़े हो गए थे। सेंटनर ने थ्रो फेंका और वह टॉम लाथम के पास पहुंचा और उन्होंने बेल्स गिरा दीं। पहले लग रहा था कि शुभमन गिल पवेलियन लौटेंगे, लेकिन शार्दुल ठाकुर वापस लौट गए। उनकी इस कुर्बानी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

    https://twitter.com/thevibhu90/status/1615945595100839936?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615945595100839936%7Ctwgr%5E6a65001e3cf9b3f1cae7b04a81a643aecfdab476%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-nz-shardul-thakur-sacrificed-wicket-for-shubman-gill-double-century%2F1535863

     शुभमन गिल के 200 रन का वीडियो वायरल

    शुभमन गिल ने अपनी पारी से शानदार जीत टीम इंडिया को दिलाई।  साथ ही अपनी पारी से 208 रनों की डबल सेंचुरी भी लगाई। इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी लाइक भी कर रहे हैं। गिल के इस शॉट की सभी तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उनकी इस पारी के पीछे शार्दुल की कुर्बानी की भी तारीफ हो रही है।

    आपको बता दें कि गिल अब वनडे मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने टीम के साथी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया है,जिन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल और 145 दिन की उम्र में 210 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। वह घरेलू मैच में तहलका मचाकर टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेल चुके हैं।

  • BCCI को पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने दी बहुत बड़ी सलाह, कहा विश्व कप जीतना हैं तो इन 2 खिलाड़ियो को करेंगे बाहर

    BCCI को पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने दी बहुत बड़ी सलाह, कहा विश्व कप जीतना हैं तो इन 2 खिलाड़ियो को करेंगे बाहर

    साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस टूर्नामेंट के बाद से बीसीसीआई (BCCI) ने अपनी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. हाल में बीसीसीआई (BCCI) की एक बैठक में इस बात का निर्णय किया गया है की फरवरी में खेली जाने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई द्वारा 20 खिलाड़ियों को चुना जाएगा जो की वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे. इसमें चौकाने वाली बात रही की एक धाकड़ भारतीय बल्लेबाज को जगह नहीं दी जाएगी.

    इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

    बीसीसीआई (BCCI) की बैठक में किए गए फैसले के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी कृष्णचारी श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया की उनकी लिस्ट में कौन से दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी होंगे जिन्हें जगह नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा,

    ‘दो खिलाड़ी मेरे लिस्ट में नही होंगे और वह हैं शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर. शुभमन गिल को भारतीय टीम में तब लिया गया था जब पिछले साल टी-20 विश्व कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था. लेकिन जब बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज हुई तब शुभमन गिल को टीम में मौका नही मिला था क्योंकि उस सीरीज में टीम के अंदर सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई थी.’

    शार्दुल ठाकुर की भी बुरी है किस्मत

    बीसीसीआई (BCCI) की बैठक में हुए वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में बात करते हुए पूर्व खिलाड़ी कृष्णचारी श्रीकांत ने आगे बताया की उनके मुताबिक शार्दुल ठाकुर भी उनकी सूची का हिस्सा नहीं होंगे. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा,

    ‘मेरे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक होंगे. शमी का 50-50 चांस है. वैसे चार पेसर काफी होंगे. मैं यहां एक चयनकर्ता के रूप में बोल रहा हूँ किसी प्रशंसक के रूप में नही. मैं इसके बजाय टीम में दीपक हुड्डा को खिलाऊंगा. आप क्या चाहते हैं, मैच जीतना, यह वह खिलाड़ी हैं जो आपको मैच जीता देंगे. आपको टीम में युसुफ पठान जैसा खिलाड़ी चाहिए जो अकेले दम पर मैच को जीता दें और मैंने टीम में ऐसे ही खिलाड़ियों को चुना है जो अकेले दम पर मैच जीता सकते हैं.’

  • रोहित शर्मा सहित इन 3 भारतीय खिलाड़ियो के फिटनेस पर है बहुत बड़ा सवाल, नहीं पास कर पायेंगे यो-यो टेस्ट

    रोहित शर्मा सहित इन 3 भारतीय खिलाड़ियो के फिटनेस पर है बहुत बड़ा सवाल, नहीं पास कर पायेंगे यो-यो टेस्ट

    रोहित शर्मा: टीम इंडिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो पूरी तरह अनफिट हैं, लेकिन टीम में चयनित होकर खेलते रहते हैं। टीम इंडिया में इस समय तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि न अनफिट हैं। बल्कि उनके बढ़े हुए वजन को देखकर ये भी कहा जा सकता है कि आखिर उन्हें टीम में जगह कैसे मिल रही है।

    रोहित शर्मा

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा टीम के इम्पोरटेंट खिलाड़ियों में से एक हैं। इस समय तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में ही है। वो अपनी उम्र और वजन के कारण टीम में अनफिट साबित होते हैं, लेकिन वह टीम के लिए खेलते हैं।

    ऋषभ पंत

    टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाड़ी ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। उनकी फिटनेस मे उम्र से कही ज्यादा है, ऋषभ पंत पिच पर रन के लिए दौड़ते वक्त लगी अनफिट नजर आते हैं। ऋषभ पंत इन दिनों अपने खराब फॉर्म के कारण टीम का हिस्सा हैं।

    शार्दुल ठाकुर

    शार्दुल ठाकुर का नाम टीम इंडिया के खिलाड़ियों में शामिल है। टीम इंडिया (Team India) के लिए तेज गेंदबाजी से मैच जिताने वाले शार्दुल ठाकुर का वजन उनके लिए मुसीबत बन रहा है।  वजन के कारण शार्दुल ठाकुर फुर्तीले नहीं है और उनकी गेंद बहुत फीकी नजर आने लगी है। हालांकि फिटनेस के कारण ही ऐसा हो रहा है, उनकी उम्र बहुत ज्यादा नहीं है।  बांग्लादेश के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे मे क्रमशः 0 और 1 विकेट लिए हैं।

    टीम इंडिया के ये खिलाड़ी फिटनेस में कमी के कारण गेम में पिछड़ते जा रहे हैं। लेकिन उन्हें फिटनेस टेस्ट में पास होकर टीम में शामिल होने का मौका मिल रहा है। टीम इंडिया के पास इन अनफिट खिलाड़ियों जगह कई और भी रिप्लेसमेंट्स हैं, जो टीम में उनकी जगह लेकर जीत का मुकाम हासिल करा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी इन खिलाड़ियों के अनफिट होने की बात ने जोर पकड़ा था।