टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री की पत्नी थीं बला की खूबसूरत, फिर क्यों दोनों ने कर लीं अपनी राहें अलग

By Tanu Chaturvedi On March 7th, 2023
रवि शास्त्री का नाम इन 2 बॉलीवुड एक्ट्रेसस के साथ भी था जुड़ा, जानिए क्या कहा अपनी सफाई में

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच रहे हैं, वह कई बार अपनी बातों और कमेंट्स के कारण चर्चा में रहे हैं। फिलहाल रवि शास्त्री टीम इंडिया से दूर हैं और कमेंट्री बॉक्स पर कमेंट्री करते दिखाई देते हैं। उन्होंने अपने योगदान से टीम इंडिया को कई बड़ी ट्रॉफी दिलवाई हैं। लेकिन आज हम रवि की नहीं बल्कि उनकी खूबसूरत पत्नी और पर्सनल लाइफ की बात कर रहे हैं।

बला की खूबसूरत हैं रवि शास्त्री की पत्नी

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की पत्नी बला की खूबसूरत हैं। रवि शास्त्री की पत्नी का नाम ऋतु सिंह है। हालांकि दोनों ने शादी के 22 साल बाद तलाक ले लिया। दोनों की शादी के 22 साल बाद साल 2012 में ने तलाक देकर अपनी राहें अलग कर ली थी। खबरों की मानें तो रवि शास्त्री के पिता ने उनके शादी के लिए कहा था। इसके बाद दोनों की शादी हो गई थी। उनकी पत्नी बहुत खूबसूरत रही हैं, दोनों को साथ में देखा जाता था।

शादी के करीब 18 साल दोनों के घर में एक बेटी का जन्म हुआ था। उन्होंने ऋतु सिंह से शादी मजबूरी में अपने पिता के कहने पर की थी। मुंबई से प्रकाशित एक अखबार ने खबर दी थी शास्‍त्री ने 22 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद तलाक के लिए अर्जी दी है। इसमें शास्‍त्री के पत्‍नी से मतभेदों को तलाक की वजह बताई गई थी। कुछ वेबसाइट्स की मानें तो ऋतु सिंह पेशे से एक डॉक्टर हैं और उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे।

इस अभिनेत्री संग था अफेयर

खबरों की मानें तो रवि का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ था। दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं थी, लेकिन पिता के कहने पर दोनों अलग हो गए थे और उन्होंने ऋतु सिंह से शादी कर ली थी।

Tags: रवि शास्त्री, रवि शास्त्री की पत्नी,