अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशियसन स्टेडियम में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का बेहद अहम फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 228 रन 5 विकेट गंवाकर बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा श्रीलंका की टीम नहीं कर सकी और 91 रनों से मुकाबला हार गई. फैंस ने अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की है.

अर्शदीप सिंह की जमकर हुई तारीफ

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में अर्शदीप सिंह बुरी तरह से फ्लॉप हुए तो फैंस ने उनकी अटैक किया. हालांकि तीसरे मैच में उनकी वापसी ने फैंस का दिल जीत लिया. इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिला दी. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 91 रनों से जीत अपने नाम कर ली. सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 112 रन बनाकर मैच को भारत के तरफ कर दिया था. अर्शदीप सिंह पर फैंस का आज प्यार उमड़ आया जिसके कारण ही उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. वहीं सूर्या को भी फैंस का प्यार मिल रहा है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/utsav045/status/1611766729109127173?s=20&t=JOixbfPxpAi2fLmV0ofhZw

https://twitter.com/BellBuzzerGong/status/1611766392998744064?s=20&t=xyVG6XDAI5S3Od3gOanPBg