Tag: शार्दुल ठाकुर

  • IPL 2022, MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आरसीबी को प्लेऑफ में पंहुचाया, ऋषभ पंत बने दिल्ली के विलेन

    IPL 2022, MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आरसीबी को प्लेऑफ में पंहुचाया, ऋषभ पंत बने दिल्ली के विलेन

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 69वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट से कर लिया.

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दिया था 160 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को खराब शुरूआत मिली. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने जहाँ आज सिर्फ 5 रन बनाए तो वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) अपना खाता भी नहीं खोल सके. पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने जहाँ इस बीच 24 रन बनाए तो वहीं कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने भी 39 रनों का अहम योगदान दिया.

    इस दौरान सरफराज खान ने 10 रन तो वहीं अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने 19 रनों की बेहद अहम पारी खेली. रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWELL) ने 43 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवर की समाप्ति पर 159 के स्कोर पर पंहुचा दिया. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIAYANS) के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 3 विकेट तो वहीं रमनदीप सिंह ने 2 विकेट झटका है. इस बीच मंयक मारकंडे और डेनियल सैम्स (DANIEL SAMS) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था.

    रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीता

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) को खराब शुरूआत मिली. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने आज 48 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 37 रन जोड़े. जिसके बाद टिम डेविड (TIM DAVID) ने 11 गेदो में 34 रनों की पारी खेलकर मैच का रूख बदल दिया.

    तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने 21 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच 5 विकेट से जीता दिया. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिया तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और एंरिच नोर्तें ने क्रमश: 1-2 विकेट अपने नाम किया. मुंबई की जीत के साथ ही आरसीबी (RCB) की टीम प्लेऑफ में चली गई, जबकि दिल्ली का सफर खत्म हो गया.

  • IPL 2022, PBKS vs DC, STAT: इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने रच दिया है एक नया इतिहास

    IPL 2022, PBKS vs DC, STAT: इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने रच दिया है एक नया इतिहास

    डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 64वां मैच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की बेहद कड़ी चुनौती थी. जिसमें मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 17 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने इतिहास रच दिया है.

    इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास

    1. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की आईपीएल में 30 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें दोनों ही टीमों ने 15-15 मैच जीते हैं.

    2. अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने आज आईपीएल में अपना 100वां विकेट हासिल कर लिया है.

    3. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने आज आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए हैं.

    4. अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने आज टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं.

    5. मिचेल मार्श ने आज आईपीएल का दूसरा अर्धशतक लगाया है.

    6. शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने आज पहली बार आईपीएल में 4 विकेट लिए हैं.

    7. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में पहली बार लगातार 2 मुकाबले जीते हैं.

    8. शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) बनाम पीबीकेएस:
    9 मैच, 16 विकेट, औसत 15.87, स्टॉइक रेट 11.3

    9. आईपीएल में 1000+ रन और 100+ विकेट:
    ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA), सुनील नरेन, अक्षर पटेल

    10. आईपीएल मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले स्पिनर
    केविन पीटरसन डरबन 2009
    मार्लन सैमुअल्स कटक 2012
    जगदीश सुचित मुंबई डब्ल्यूएस 2022
    लियाम लिविंगस्टोन मुंबई डीवाईपी 2022

  • IPL 2022, PBKS vs DC: मैन ऑफ द मैच शार्दुल ठाकुर ने बताया, आख़िर 12वें ओवर के बाद कुलदीप से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी

    IPL 2022, PBKS vs DC: मैन ऑफ द मैच शार्दुल ठाकुर ने बताया, आख़िर 12वें ओवर के बाद कुलदीप से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 64वां मैच आज पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 17 रनों से मैच हार गई। दिल्ली को जीत दिलाने में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अहम भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने मिशेल मार्श की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई।

    मैन ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोले शार्दुल ठाकुर ?

    मैन ऑफ़ द मैच बनने से नवाज़े जाने के बाद दिल्ली के शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने बताया कि वो हमेशा मुश्किल परिस्तिथि में गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। सही मौके पर विकेट मिलते हैं तो उन्हें काफी ख़ुशी होती है। साथ ही उन्होंने स्पिनरों की तारीफ भी की।मैच के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने कहा कि,

    ” मुझे हमेशा मुश्किल परिस्तिथि में गेंदबाजी करना पसंद है। पिछले दो मैच काफी महत्वपूर्ण थे और जब सही मौके पर विकेट मिलते हैं तो मुझे ख़ुशी होती है। छठा ओवर एक बड़ा ओवर था जहां मुझे दो विकेट मिले। वो तेजी से रन बना रहे थे। दोनों पारियों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बने और जैसे ही पावरप्ले खत्म हुआ, रन बनने भी रुक गए। बाद में स्पिनरों ने आकर अच्छा काम किया। ”

    अपनी बल्लेबाजी पर बोले शार्दुल ठाकुर

    12वें ओवर के बाद कुलदीप यादव को गेंदबाजी क्यों नहीं दी गई, इसपर भी ठाकुर ने कहा कि,

     

    ” एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हम क्षेत्र पर काम कर रहे हैं और इसीलिए हमने 12वें ओवर के बाद कुलदीप से गेंदबाजी नहीं कराई क्योंकि उसके बाद ओस आ गई थी।”

    अपनी बल्लेबाजी को लेकर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने कहा,

    ” मैं अच्छी तैयारी कर रहा हूं और जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं रन बनाने की कोशिश करता हूँ। उम्मीद करता हूं कि मैं बल्ले से अपना रन जारी रखूंगा।”

  • IPL 2022, PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर बढ़ाया प्लेऑफ की ओर कदम, पंजाब की बढ़ी मुश्किलें

    IPL 2022, PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर बढ़ाया प्लेऑफ की ओर कदम, पंजाब की बढ़ी मुश्किलें

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 64वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 17 रनों से मैच हार गई.

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दिया था 160 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को खराब शुरूआत मिली. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) आज अपना खाता नहीं खोल पाए. सरफराज खान (SARFARAJ KHAN) ने आज 16 गेंदो में 32 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की अच्छी पारी खेली.

    इस बीच ललित यादव (LALIT YADAV) ने भी 24 रनों की पारी खेली. जिसके बाद अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने भी 17 रन जोड़े. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) ने भी एक विकेट अपने नाम किया.

    पंजाब किंग्स की हार के साथ प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए जॉनी बैरेस्टो ने 28 रन तो वहीं शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मात्र 19 रन बनाए. जिसके बाद भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन और कप्तान मंयक अग्रवाल बुरी तरह से फेल हो गए. विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने जरूर 44 रनों की पारी खेलकर कुछ चुनौती दी, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ और टीम 17 रनों से मैच हार गई.

    अंत में राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने भी 23 रन बनाकर लड़ाई की थी. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने 4 विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. एंनरीच नोर्तें (ANRICH NORTJE) ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. इस हार के साथ पंजाब टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है.

  • IPL 2022: ऋषभ पंत सहित इन 3 खिलाड़ियो को अंपायर से पंगा लेना पड़ा महंगा, इनपर तो एक मैच का लगा बैन

    IPL 2022: ऋषभ पंत सहित इन 3 खिलाड़ियो को अंपायर से पंगा लेना पड़ा महंगा, इनपर तो एक मैच का लगा बैन

    आईपीएल (IPL) के 34वें DC VS RR के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) का अंपायर से पंगा लेना मंहगा पड़ गया है। ऋषभ पंत के मैच की फीस अब नहीं मिलेगी जबकि एक अन्य पर एक मैच का प्रतिबंध लग गया है। बता दें कि  DC VS RR के मैच में आखिरी ओवर की तीसरी बॉल को नो बॉल दिए जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान की ओर से नो बॉल दिए जाने की मांग की जा रही थी।

    कप्तान ऋषभ पंत समेत दो को आईपीएल ने माना अचार संहिता का दोषी

    मैच के बाद आईपीएल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ऋषभ पंत  (RISHABH PANT) समेत शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) व प्रवीण आमरे (PRVIN AMRE) को आचार संहिता का दोषी माना है। दरअसल DC VS RR के मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आखिरी ओवर में 36 रन चाहिए थे। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से गेंदबाजी करने आए ओबेद मैकाॅय (OBED MCCOY) की पहली दो गेंदों पर रोमेन पॉवेल ने छक्के जड़ दिए थे।

    मैकॉय ने अपनी तीसरी गेंद फुलटॉस फेंकी थी। गेंद की उंचाई ज्यादा होने पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) इसके नो बॉल दिए जाने की मांग कर रहे थे। पहले वो ड्रेसिंग रूम से बाउंड्री तक पहुंच गए और बाहर से अंपायर को चौथे अंपायर का इशारा करने लगे लेकिन जब बात नहीं बनी तो वो शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) व प्रवीण आमरे (PRVINAMRE) को लेकर चौथे अंपायर तक पहुंच गए। बाद में खिलाड़ियों को फील्ड से  वापस बुलाने लगे लेकिन शेन वॉटसन के कहने पर खिलाड़ी रूके।

    अब ऋषभ पंत समेत शार्दुल ठाकुर व प्रवीण आमरे ने मानी गलती

    आईपीएल (IPL) के सख्त हो जाने के बाद कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) समेत शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) व कोच प्रवीण आमरे (PRVIN AMRE) ने अपनी गलती मान ली है। आईपीएल प्रशासन ने कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के मैच की 100 प्रतिशत फीस, शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) की 50 प्रतिशत फीस व कोच प्रवीण आमरे (PRVIN AMRE) की 100 प्रतिशत फीस को काट लिया है।

    साथ ही कोच प्रवीण आमरे (PRVIN AMRE) पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगा दिया है। वो अगले मैच में फील्ड पर नहीं जा सकेंगें। बता दें कि ऋषभ पंत (RISHABH PANT) शुक्रवार को मैच के दौरान लगातार मांग करने के बाद भी अंपायर ने चौथे अंपायर के पास जाना उचित नहीं समझा और आगे का मैच अंपायर के उसी निर्णय पर चला। इतना जरूर हुआ कि इसका खमियाजा कप्तान ऋषभ समेत अन्य को भुगतना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC  )के कप्तान ऋषभ समेत सभी ने अपनी गलती मानी है।

  • IPL 2022, RR vs DC: अंपायरो से लड़ने के पहले आपस में ही लड़ रहे थे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, सामने आई अब सच्चाई

    IPL 2022, RR vs DC: अंपायरो से लड़ने के पहले आपस में ही लड़ रहे थे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, सामने आई अब सच्चाई

    आईपीए 2022 (IPL 2022) के 34वें मैच RR VS DC के आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने मिस फील्ड होने पर कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर चिल्लाने लगे। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने अपना रिएक्शन दिया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) यह मैच 15 रन से हार गई।

    फील्ड पर कुलदीप यादव पर जोर-जोर चिल्लाने लगे शार्दुल ठाकुर

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर शानदार 222 रन बनाए। एक बार फिर से जोस बटलर (JOS BATTLER) ने शतक जड़ा। उन्होंने 65 बॉल खेलते हुए 116 रन बनाए। इसी दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से आखिरी ओवर की करने की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) को दी गई।

    20वें ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) की गेंद पर एक तेज शॉट पीछे की तरफ खेला। यह गेंद कुलदीप यादव (KULDDEP YADAV) की तरफ गई लेकिन तेज होने के कारण मिस फील्ड हो गई और चौका चला गया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) मैदान पर ही कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर चिल्लाने लगे।

    ऋषभ पंत ने आखिरी गेंद पर दिया शार्दुल ठाकुर को  रिएक्शन

    RR VS DC के 20वें ओवर की 5वीं गेंद के बाद शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने अपनी अंतिम गेंद फेंकी। इस गेंद पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने शानदार शॉट खेलते गेंद पर छक्का मार दिया। इस दौरान विकेट के पीछे कीपिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHBH PANT) ने जोरदार रिएक्शन दिया।

    वो शार्दुल को घूर कर काफी देर तक देखते रहे। इसके छक्के के राजस्थान रॉयल्स (RR) का स्कोर 222 रन हो गया। अब इन दोनों मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस अपने -अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैंस ने तो यहां तक लिख दिया है कि शार्दुल ठाकुर कह रहे हैं कि मुझे चेन्नई सुपर किंग्स जाना है।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन:

    https://twitter.com/harshkhatwa/status/1517541655624048643?s=20&t=IWOANUadmu7P4GnHe8EdIA

     

  • IPL 2022: 3 गेंदबाज जो आईपीएल 2022 के इस सीजन में हो सकते हैं बुरी तरह से फेल, पिचें नहीं देंगी उनका साथ

    IPL 2022: 3 गेंदबाज जो आईपीएल 2022 के इस सीजन में हो सकते हैं बुरी तरह से फेल, पिचें नहीं देंगी उनका साथ

    बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियों को बेहद तेज कर दिया है. मात्र 4 दिनो के बाद 15वें सीजन की शुरूआत होगी. सीजन का पहला मैच 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच खेला जाना है.

    इस बार सभी मुकाबले मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेले जायेंगे. पिछले सीजन कुछ गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीमों को प्लेऑफ तक ले जाने में मदद की थी. लेकिन इस सीजन में वो गेंदबाज अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो पायेंगे. जिसके कई कारण अब सामने आ रहे हैं.

    1. हर्षल पटेल

    HARSHAL PATEL

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के सबसे अहम गेंदबाज रहे हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने पिछले सीजन में पर्पल कैप अपने नाम किया था. जिसके कारण ही आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए बैंगलोर की टीम ने इन्हें बड़ी रकम देकर उन्हें खरीदा है. पिछले सीजन में हर्षल ने 15 मैच खेले, जिसमें 14.34 के बेहद शानदार औसत से 32 विकेट अपने नाम किया है. वहीं इस दौरान उनका स्टॉइक रेट मात्र 8.14 का रहा था.

    हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने डेथ ओवरों में खुद का लगातार साबित किया. जो इस सीजन शायद ही काम आए, मुंबई के पिचो पर सफलता पाने के लिए गति का होना जरूरी है. इन्हीं वजहो के कारण ही ये कहना गलत नहीं होगा कि हर्षल शायद ही अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दोहरा पाए. इसके अलावा वो बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए.

    (more…)

  • IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो पहली बार दिल्ली कैपिटल्स को जीता सकते हैं आईपीएल ट्रॉफी, चेन्नई और मुंबई को छोड़ देगें पीछे

    IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो पहली बार दिल्ली कैपिटल्स को जीता सकते हैं आईपीएल ट्रॉफी, चेन्नई और मुंबई को छोड़ देगें पीछे

    बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियों को तेज कर दी है. इस बार सीजन 15 मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेली जाएगी. जहाँ पर 3 तीनों का दावा नजर आ रहा है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS), चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है.

    इस सीजन में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की कप्तानी वाली दिल्ली मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) के बाद बेहद मजबूत नजर आ रही है. इस लेख में हम आपको 3 खिलाड़ियो के बारें में बतायेंगे जो दिल्ली कैपिटल्स टीम को पहली बार आईपीएल (IPL) का खिताब दिला सकते हैं. इन खिलाड़ियो ने कई मौको पर खुद को साबित किया है.

    1. ऋषभ पंत

    RISHABH PANT

    विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) टीम के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को फैंस एक बहुत बड़े मैच विनर के रूप में देखते हैं. आईपीएल के दौरान पंत का कद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. बतौर कप्तान पंत ने अपनी क्षमता को बहुत तेजी से आगे बढ़ा दिया है. वो दिग्गजो को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं विकेटकीपर के रूप में वो अब बेहद ताकतवर नजर आते हैं.

    अब बात करें बल्लेबाजी की तो ऋषभ पंत (RISHABH PANT) मौजूदा समय में अच्छी लय से गुजर रहे हैं. जहाँ पर उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. इसके अलावा वो तेजी से रन बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं. पंत इस दौरान नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं, जहाँ से वो मैच को फिनिश करने की ताकत भी रखते हैं. इसी वजह से कप्तान दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को पहला आईपीएल (IPL) खिताब दिला सकते हैं.

    (more…)

  • IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो सीजन 15 में बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गेंद और बल्ले दोनों से मचाते हैं जमकर तबाही

    IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो सीजन 15 में बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गेंद और बल्ले दोनों से मचाते हैं जमकर तबाही

    बीसीसीआई (BCCI) इस बार आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आयोजन मुंबई और पुणे के मैदानों पर करेगी. जिसका आगाज 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच मुकाबले से होगा. इस दौरान कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करते हुए नजर आयेंगे. सबकी नजरें ऑलरांउडर खिलाड़ियो पर टिकी हुई हैं.

    जो गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच को जीताने की क्षमता रखते हैं. जिसके कारण ही वो टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी नजर आते हैं. ऐसे में हम उन 3 खिलाड़ियो के बारे में बताने वाले हैं जो आईपीएल 2022 (IPL 2022) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (PLAYER OFF THE TOURNAMENT) बन सकते हैं. ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से ही तबाही मचा सकते हैं.

    IPL 2022 में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    1. रविंद्र जडेजा

    RAVINDRA JADEJA

    ऑलरांउडर खिलाड़ियो की बात होती है तो उसमें सबसे पहला नाम आज के समय में रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का आता है. मौजूदा समय में वो तीनो फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा जडेजा बल्ले और गेंद दोनों के साथ फिल्डिंग से भी मैच जीताने कि क्षमता रखते हैं. रविंद्र जडेजा का कद टी20 क्रिकेट में लगातार बढ़ता जा रहा है.

    पिछले सीजन में उसकी झलक दिखाई दी थी. अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) को जडेजा अपने नाम करने का प्रयास करेंगे. जिससे चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम के भरोसे पर वो खरे उतर सके. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सीजन उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) कप्तानी भी सौंप सकते हैं. जिसके कारण वो आईपीएल 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीत सकते हैं.

    (more…)