Tag: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

  • Sourav Ganguly इंग्लैंड में भी विराट कोहली से निभा रहे पक्की दुश्मनी, घमंड की वजह से विराट को किया इंग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

    Sourav Ganguly इंग्लैंड में भी विराट कोहली से निभा रहे पक्की दुश्मनी, घमंड की वजह से विराट को किया इंग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

    Sourav Ganguly: WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून को हो गई थी. इस मैच ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन टीम ऑस्ट्रेलिया ने 327 रन 3 विकेट के नुक्सान पर बनाए. ये मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ कुछ खास कमाल नहीं करते हुए नज़र आ रहे हैं. अब इंग्लैंड में दादा और कोहली का भी एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं की आखिर क्या है पूरा मामला.

    Sourav Ganguly के इस अंदाज़ से सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

    ट्रेविस हेड के बेहतरीन शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के पहले दिन 327 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया है. हेड ने 146 रनों की नाबाद पारी खेली है. उनका शतक WTC फाइनल में इतिहास बन गया है. वो एक लौते ऐसे प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने WTC में शतक जड़ा है.

    मैच के पहले दिन ही बहुत कुछ देखने को मिला है. दादा और विराट की गहमागहमी काफी वक़्त से देखने को मिल रही है. बता दें की, र्ल्ड टेस्ट चैंपियन का  दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मैदान पर रवि शास्त्री सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज मैच का विश्लेषण कर रहे थे. इसी बीच एक विडियो तेज़ी से अब वायरल हो रहा है.

    दादा और कोहली की लंबे वक़्त से चल रही है दुश्मनी

    दरअसल हुआ यूँ की, विराट कोहली हरभजन सिंह और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री से बात करते हुए बिग स्क्रीन पर नज़र आ रहे थे.  इसके थोड़ी ही देर बाद फ्रेम में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान गांगुली (Sourav Ganguly) नज़र आए. लेकिन उस वक़्त विराट वहा से जा चुके थे.

    अब दोनों का ये विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. दोनों के फैंस अपनी-अपनी तरह से कमेंट कर रहे हैं. अब फैंस कह रहे हैं की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट से बिना मिले चले गए.

     

    ये भी पढ़ें: हो गया सौरव गांगुली और जय शाह की पॉलिटिक्स का खुलासा! दादा चले ICC के सबसे बड़े अधिकारी बनने और जय शाह….

  • WTC Final 2023 में पहले ही दिन रचा गया इतिहास, बने कुल 18 बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित शर्मा की कप्तानी पर फिर लटकी तलवार

    WTC Final 2023 में पहले ही दिन रचा गया इतिहास, बने कुल 18 बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित शर्मा की कप्तानी पर फिर लटकी तलवार

    WTC Final 2023: आईपीएल के फाइनल के बाद अब WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून से हो चुकी है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया है. जो अभी तक नहीं हुआ वो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने कर दिखाया है. बता दें की, ऑस्ट्रेलिया ने वैसे तो पहले दिन 327 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए. जिसमें हेड ने 146 रनों की नाबाद पारी खेली है. आइए आपको बताते हैं की आखिर पहले दिन क्या-क्या हुआ.

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया दिखी फुल फॉर्म में

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) के खिताबी मुकाबले में पहले दिन भारत को बड़ा हेडेक दिया है. टीम इंडिया बहुत सी उम्मीदें थीं लेकिन अब वो उम्मीदें तार-तार होते हुए नज़र आ रही हैं. बता दें की, पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ फेल होते हुए नज़र आए.

    अगर बात ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की हो तो, स्टीव स्मिथ ने (95 रन, 227 गेंद, 14 चौके) जड़े हैं. वहीं ट्रैविस हेड ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली है. ट्रैविस हेड ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा है. उन्होंने ने पहले दिन 146 रनों की शानदार पारी खेली और नाबाद रहे.

    पहली बार जून में हो रहा WTC फाइनल

    क्रिकेट का इतिहास सौ साल से भी ज्यादा पुराना है. बता दें की, ओवल मैदान पर पहली बार जून में ये फाइनल हो रहा है. भारत ने इस मैच में टॉस जीता और गेंदबाज़ी का फैसला किया है. लेकिन अब कप्तान रोहित शर्मा का ये फैसला उल्टा पड़ता नज़र आ रहा है.

    बता दें की, रोहित शर्मा के गेंदबाज़ बुरी तरह से इस मैदान पर पहले दिन फेल हुए हैं. इस फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैविस हेड डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • 12 जुलाई से शुरू हो रहा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा, BCCI ने सभी मुकाबले की डेट का कर दिया अधिकारिक ऐलान

    12 जुलाई से शुरू हो रहा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा, BCCI ने सभी मुकाबले की डेट का कर दिया अधिकारिक ऐलान

    BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भारत-वेस्टइंडीज मैच की घोषणा कर दी है. फ़िलहाल तो अभी, इंग्लैंड के ओवल मैदान में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच के बाद भारत-वेस्टइंडीज मैच की डेट भी फाइनल हो गई है. आईपीएल खत्म होने के बाद भारत के लगातार दौरे दूसरे देश में लगे हुए हैं. आइए बताते हैं किन तारीखों का एलान किया गया है.

    BCCI की घोषणा के बाद फैंस में छाई खुशी की लहर

    वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना होगी. यह सीरीज भी टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होने वाली हैं. इसका कारण यह है की इसी साल अक्टूबर में वर्ल्ड कप भी होने वाला है जिसकी मेजबानी इंडिया कर रहा है.

    इस परिपेक्ष से देखा जाए तो इंडिया के लिए हाल ही में होने वाले सभी मैच बहुत अहम हैं. बता दें की, BCCI ने बताया है की, 12 से 16 जुलाई के बीच टीम इंडिया सीरीज का पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेलेगी. वहीं 20 से 14 जुलाई तक दोनों टीमों के बीच में त्रिनिदाद में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

    वनडे मैचों का आगाज होगा जुलाई में

    मिली जानकारी के मुताबिक, वनडे मैचों का आगाज 27 जुलाई से होने वाला है. BCCI के एलान के बाद अब फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. अब BCCI ने अधिकारिक रूप से जिन डेट का एलान किया है वो हैं ये तारीख-

    12-16 जुलाई: पहला टेस्ट , डोमिनिका

    20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट , त्रिनिदाद

    27 जुलाई : पहला वनडे, बारबाडोस

    29 जुलाई : दूसरा वनडे , बारबाडोस

    1 अगस्त : तीसरा वनडे, त्रिनिदाद

    4 अगस्त : पहला टी20, त्रिनिदाद

    6 अगस्त: दूसरा टी20 , गुयाना

    8 अगस्त: तीसरा  टी20, गुयाना

    12 अगस्त: चौथा टी20, फ्लोरिडा

    13 अगस्त: पाँचवा टी20, फ्लोरिडा

     

     

    ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

     

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC FINAL 2023 में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी टीम इंडिया, जानिए क्या हैं इसका कारण

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC FINAL 2023 में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी टीम इंडिया, जानिए क्या हैं इसका कारण

    WTC Final 2023: इंग्लैंड के ओवल मैदान में फाइनल की शुरुवात हो चुकी है. हर कोई इस फाइनल मैच के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक था. ये मैच की शुरुवात बहुत ही शानदार तरीके से हुई है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. दरअसल, अब सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेट टीम की फोटो तेज़ी से वायरल हो रही है और हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है. आइए आपको बताते हैं वजह.

    WTC Final 2023 में इंडियन क्रिकेट टीम के काली पट्टी बांधने की यह है वजह

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबला इंग्लैंड के ‘द ओवल’ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला 11 जून तक खेला जाएगा. इसी के साथ यह भी जानकारी दी गई है की ICC ने रिजर्व डे की भी घोषणा की थी. यह रिजर्व डे 12 जून रखा गया है.

    बता दें की, 7 जून से यह मुकाबला शुरू (WTC Final 2023) हो चुका है. दरअसल, जो काली पट्टी इंडियन क्रिकेट टीम ने बांधी है उसका कारण है की, यह काली पट्टी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए बांध रखी है.

    ओडिशा में ऐसे हुआ था यह हादसा

    मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालासोर जिले में दो जून यानी शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था. यहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी. इस हादसे की वजह से लगभग 300 लोग मारे गए थे.

    इसी के साथ 1000 लोग घायल भी हो गए हैं. यह हादसा इस सदी का सबसे बड़ा हादसा कहा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर रेल मंत्री तक हादसे की जगह मौजूद थे. यह हादसा दिल दहला देने वाला हादसा था.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • WTC Final 2023 में पहले दिन हुई टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई, रोहित शर्मा की इन 2 गलतियों ने डुबोई लुटिया

    WTC Final 2023 में पहले दिन हुई टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई, रोहित शर्मा की इन 2 गलतियों ने डुबोई लुटिया

    WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुवात हो चुकी है. इस फाइनल का इंतज़ार सभी को था. बता दें की, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में एक बार फिर से रोहित शर्मा पर सवाल उठ रहे हैं. इस मैच की शुरुवात वैसे तो 7 जून को हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की यह धमाकेदार शुरुवात थी. वही टीम इंडिया अब सवाल के घेरो में है. पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों की काफी पिटाई हुई है.

    WTC Final 2023 के पहले दिन टीम इंडिया की निकली हवा

    मिली जानकारी के मुताबिक,  बुधवार यानी की 7 जून को शुरू इस मुकाबले (WTC Final 2023) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. यह फैसला कही ना कही गलत साबित होता हुआ नज़र आया. बता दें की, इस मैच के पहले दिन ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने मुश्किलें खड़ी कर दीं. इन दोनों के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251 रनों की साझेदारी हुई. स्मिथ और हेड ने रिकॉर्ड तोड़ बैटिंग करते हुए इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों की बुरी तरह से पिटाई हुई है.

    ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे गवाएं तीन विकेट

    बता दें की, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए हैं. वैसे तो स्मिथ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 227 गेंदों में 95 रन बनाए. वहीं हेड ने 156 गेंदों का सामना करते हुए 146 रन बनाए हैं. इसी मैच (WTC Final 2023) के पहले दिन टीम इंडिया काली पट्टी बांध कर उतरी थी. इसका काली पट्टी की खूब चर्चा  हुई है. टीम इंडिया ने काली पट्टी इस लिए बांधी क्योंकि ओडिशा में जो हादसा हुआ था उसमें लगभग 300 लोग मारे गए थे.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

    21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

    Team India: आईपीएल का 16वां खत्म हो चूका है. चेन्नई फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है और मुंबई के बराबर पहुँच गई. पहले टूर्नामेंट में सिर्फ मुंबई एक लौती ऐसी टीम थी जिसने पांच टूर्नामेंट जीते हुए थे. लेकिन अब इस कड़ी में चेन्नई का भी नाम जुड़ गया है. बता दें की, इस सीजन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया. आइए आपको बताते हैं की टीम इंडिया ने कैसे रोहित का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है.

    Team India की तरफ से गिल के साथ ओपनिंग करने उतर सकता है ये खिलाड़ी

    बता दें की, आईपीएल 2023 में मुंबई के कप्तान रोहित का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था. टीम जैसे-तैसे प्लेऑफ तक तो पहुँच गई थी लेकिन उसके बाद से टीम का रास्ता थोड़ा कठिन हो गया था. जिस वजह से टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी.

    हालाँकि, अभी 7 जून से WTC फाइनल की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका होने वाली है. अब उनकी बल्लेबाजी के साथ कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. टीम इंडिया (Team India) के लिए ये मैच  बहुत ही ज़रूरी है.

    रोहित शर्मा ने दर्शकों को भी किया है निराश

    बता दें की, रोहित शर्मा ने अपने फैंस को निराश किया है. वैसे तो इंग्लैंड के ओवल मैदान में जो मैच (Team India) खेला जाएगा उसमें कहा जा रहा है की शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. क्योंकि गिल का प्रदर्शन बीते मैच से काफी शानदार रहा है.

    अब अगर बात रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की हो तो, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खुद को आईपीएल में साबित करने वाले यशस्वी जायसवाल अब हिट मैन की जगह ले सकते हैं. उन्होंने ने आईपीएल में 2018 में केएल राहुल द्वारा बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

     

    ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के साथ U19 WC 2006 खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी, आज कोई है दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी तो कोई हुआ गुमनाम

  • WTC Final 2023 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ेंगी मुश्किलें, खलेगी इन 3 खिलाड़ियों की कमी

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ेंगी मुश्किलें, खलेगी इन 3 खिलाड़ियों की कमी

    WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें 7 जून से ओवल के मैदान पर आमने-सामने होगी. ये मुकाबला (WTC Final 2023) बहुत ही शानदार होने वाला है. ICC ने पूरी तयारी कर ली है. इसी के साथ दोनों देश की टीमें दम लगाकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इधर टीम इंडिया भी इंग्लैंड पहुँच गई है. आइए आपको बताते हैं की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को किन खिलाड़ियों कि कमी खलेगी.

    WTC Final 2023 के शानदार मुकाबले में नहीं होंगे ये खिलाड़ी मौजूद

    मिली जानकारी के मुताबिक, 7 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान में शानदार मुकाबला खेला (WTC Final 2023) जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया पूरी तरह से तयारी नज़र आ रही है. टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद ही खास होने वाला है. इसी बीच सबसे अहम और बड़ी ज़िम्मेदारी टीम के कप्तान की होगी.

    कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका देखने को मिलेगी. इसी के साथ बता दें की, रोहित शर्मा को काफी वक़्त से ट्रोल भी किया जा रहा है. जिसकी वजह से उन्हें और सतर्क रह कर खेलना होगा. वैसे जिस खिलाड़ी की कमी सबसे ज्यादा खलने वाली है वो कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत हैं.

    ऋषभ पंत की रिकवरी तेज़ी से हो रही

    हाल ही में, ऋषभ पंत के डॉक्टर ने बताया था की उनकी रिकवरी तेज़ी से हो रही है. पंत मौजूदा वक़्त में बेंगलुरु में हैं. उनको कुछ वक़्त पहले एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इसी के साथ जो दूसरे खिलाड़ी हैं जिनकी कमी रोहित शर्मा को खलेगी वो हैं जसप्रीत बुमराह.

    जसप्रीत बुमराह की कमी खलना इस लिए भी लाज़मी है क्योंकि वो एक बेहतर तेज़ गेंदबाज़ हैं. ऐसे में उनका ना होना टीम इंडिया के लिए घातक सिद्ध हो सकता है. अगला जो इस कड़ी में नाम है वो खिलाड़ी है केएल राहुल. केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे.

     

    ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला, रोहित-विराट और जडेजा रहेंगे बाहर, युवाओं को मिलेगा अब मौका

  • WTC Final 2023: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में कौन है किस पर भारी? महामुकाबले से पहले जानिए TEST में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    WTC Final 2023: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में कौन है किस पर भारी? महामुकाबले से पहले जानिए TEST में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    WTC Final 2023: आईपीएल फाइनल के बाद अब WTC फाइनल 7 जून को खेला जाना है. ये फाइनल मुकाबला बहुत ही शानदार होने वाला है. इस फाइनल का इंतज़ार सभी को था. ये फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार है. टीम इंडिया भी अब इंग्लैंड पहुँच गई है. आइए आपको बताते नहीं की, दोनों टीमों के बीच कैसा मैच होने वाला है.

    WTC Final 2023 से पहले पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    बता दें की, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शुभमन गिल होने वाले हैं. इसी के साथ अब पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है की,

    “भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से वह आक्रामक क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रहे हैं. खासकर, स्टीव स्मिथ से. पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम विपक्षी टीमों के साथ काफी दोस्ताना माहौल में ढ़ल गई है, जो ठीक नहीं है.”

    टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक हुए हैं इतने मैच

    मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टेस्ट क्रिके़ट (WTC Final 2023) में 106 मैच हुए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 44 मैचों में जीत हासिल की है. इसी के साथ बता दें की, भारत ने अब तक 32 मैच जीते हैं.

    इसी के चलते भारत पर एक तरह का दवाब भी होगा. लेकिन टीम इंडिया इस बार पूरी मजबूती से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर उतरेगी. बता दें की, ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच अपने घर में खेलते हुए जीते है और वहीं 14 मैच बाहर खेलते हुए जीते हैं.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • 2023 में बहुत बिजी है टीम इंडिया का शेड्यूल, WTC FINAL 2023 के बाद इन देशों से है भारतीय टीम का सामना

    2023 में बहुत बिजी है टीम इंडिया का शेड्यूल, WTC FINAL 2023 के बाद इन देशों से है भारतीय टीम का सामना

    WTC Final 2023: आईपीएल के 16 वें सीजन का फाइनल बहुत ही शानदार रहा. इस फाइनल में एक तरफ चेन्नई ने जीत हासिल की और दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए BCCI को कई अच्छे प्लेयर मिले. अब WTC Final 2023 की शुरुवात 7 जून से होने जा रही है. फाइनल के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं. फाइनल मैच को लेकर टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है. आइए आपको बताते हैं की इस फाइनल के बाद टीम इंडिया इन देशों से भिड़ने जा रही है.

    WTC Final 2023 के बाद टीम इंडिया इन देशों के लिए कर रही तैयारी

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 7 जून से शुरू होगा. मौसम को मद्देनजर रखते हुए ICC ने रिजर्व डे का भी एलान किया है. ICC ने 12 जून को रिजर्व डे रखा है. बताया जा रहा है की, लगभग टीम इंडिया इंग्लैंड पहुँच चुकी है. ये मैच ओवल मैदान में होने वाला है.

    इसी के साथ बता दें की, अक्टूबर में वर्ल्ड कप भी होने वाला है. ये वर्ल्ड कप नवंबर तक चेलगा. इस बार भारत मेजबानी कर रहा है. जिसको लेकर भारत के ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी है. BCCI वर्ल्ड कप को लेकर काफी मीटिंग भी कर चुका है.

    जून में ही हो सकती है दूसरी सीरीज

    बताया जा रहा है की, टीम इस फाइनल मुकाबले के बाद जून में अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ तीन एक एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ खेल सकती है. जहाँ एक तरफ 7 जून को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से  भिड़ने वाली है वही दूसरी तरफ अफगानिस्तान का भी प्रेशर है.

    इन दो मुकाबलों के बाद टीम इंडिया एक और देश के साथ मुकाबले में उतरे वाली है. ये देश कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज है. वेस्टइंडीज भी शानदार मुकाबला खेलेगी. बता दें की, अभी तो फ़िलहाल WTC Final 2023 में व्यस्त है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL के फाइनल मुकाबले में ग्राउंड स्टाफ के मेंबर के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए Aambati Rayudu, वायरल तस्वीर

  • WTC Final 2023 के लिए प्लेइंग 11 को लेकर आई बड़ी खबर, 8 महीने बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी, ट्रॉफी अभी से हुई पक्की

    WTC Final 2023 के लिए प्लेइंग 11 को लेकर आई बड़ी खबर, 8 महीने बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी, ट्रॉफी अभी से हुई पक्की

    WTC Final 2023: आईपीएल का 16वां सीजन बहुत ही शानदार था. चेन्नई ने इस आईपीएल में शानदार जीत हासिल की थी. बताया जा रहा है की, अब WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून से होने जा रही है. ये फाइनल इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाना है. इसको लेकर प्लेइंग 11 में बड़ा संशय है. अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ये दिग्गज खिलाड़ी अब प्लेइंग 11 का हिस्सा होने वाला है.

    WTC Final 2023 में ये खिलाड़ी कर रहा डेब्यू

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) की तैयारियां तेज हो गईं हैं.  भारत को 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये बड़ा मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले में 11 प्लेइंग 11 किरदार अदा करेगा.

    टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इस बार इस प्लेयर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है की,

    “अब आप WTC FINAL की ओर देखते हैं, और अगर मैं भारत के आखिरी फाइनल को याद करता हूं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप पिछले मैच से क्या सीखते हैं. ऐसे में आपको एक ऐसी टीम चुननी पड़ती है, जो हालात के अनुकूल होती है. पिछली बार साउथंप्टन में मौसम घटादार था, लेकिन यहां मैं अपनी इलेवन में रोहित, गिल, पुजारा, कोहली और नंबर पांच पर अजिंक्य रहाणे को चुनना पसदं करूंगा.”

    ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने अपनी टीम का किया ऐलान

    बता दें की, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच (Aaron Finch) ने अपनी टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को शामिल किया है. बताया जा रहा है की, तीसरे नंबर पर उन्होंने टीम के बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मौका दिया है और चौथे नंबर पर विराट कोहली को रखा है.

    एरोन फिंच (Aaron Finch) ने पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे को चुना है. बतौर विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. अब 7 जून हो को रहे फाइनल (WTC Final 2023) में पता चेलगा की टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करेगी.

     

    ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी बैक टू बैक खेलेंगे 2 ICC WTC फाइनल मुकाबले, अब ट्रॉफी जीतने के लिए हैं तैयार