Tag: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

  • WTC FINAL 2023 में विराट और रहाणे ने टीम इंडिया के जीतने की दिलाई उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया अभी भी मुकाबले में आगे

    WTC FINAL 2023 में विराट और रहाणे ने टीम इंडिया के जीतने की दिलाई उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया अभी भी मुकाबले में आगे

    WTC FINAL 2023: इंग्लैंड के ओवल मैदान में WTC फाइनल की शुरुवात हो चुकी है. फाइनल की शुरुवात 7 जून से हुई थी. यह मैच बहुत ही शानदार नज़र आ रहा है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के हेड और स्मिथ की जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है. इसके बाद टीम इंडिया की हालत खस्ता दिख रही थी. गेंदबाज़ भी सारे फ्लॉप होते हुए नज़र आए. आइए आपको बताते हैं की विराट कोहली ने कैसे देश के लिए अपना योगदान दिया है.

    WTC FINAL 2023 में किंग कोहली ने बचाई देश की नाक

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को विराट कोहली के नाम दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. बता दें की, विराट कोहली इसके पहले अपनी एक फोटो को लेकर काफी ट्रोल हुए थे.

    दरअसल टीम के रन नहीं बन रहे थे और वहीं कोहली भी जल्दी ही आउट हो गए थे. फाइनल (WTC FINAL 2023) में टीम इंडिया की हालत काफी खस्ता दिख रही थी. बता दें की, आउट होने के बाद कोहली मज़े से खाना खाते हुए नज़र आए थे जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनको खूब ट्रोल किया गया था.

    रहाणे ने भी दिया अहम योगदान

    वैसे WTC फाइनल (WTC FINAL 2023) में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ नहीं चल रहे है. जिसमें अगर शुभमन गिल की बात करे तो दूसरे दिन गिल भी जल्दी ही आउट हो गए थे. फ़िलहाल अगर बात किंग कोहली की हो तो फाइनल में किंग कोहली भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

    इसी के साथ अगर मैच पर नज़र डाली जाए तो, 5वें दिन टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए 280 रनों की जरूरत है और टीम के पास 7 विकेट बचे हुए हैं. अगर टीम इंडिया ये आंकड़ा छू लेती है तो टीम को जीतने से कोई नहीं रोक सकता.

     

    ये भी पढ़ें: Sourav Ganguly इंग्लैंड में भी विराट कोहली से निभा रहे पक्की दुश्मनी, घमंड की वजह से विराट को किया इंग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

  • Pakistan ने दिया भारत का साथ, ऑस्ट्रेलिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा गिल-पुजारा और कोहली को बॉल टेंपरिंग से किया आउट

    Pakistan ने दिया भारत का साथ, ऑस्ट्रेलिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा गिल-पुजारा और कोहली को बॉल टेंपरिंग से किया आउट

    Pakistan: WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में हो चुकी है. यह शुरुवात बेहद ही खास रही. ऑस्ट्रेलिया के परिपेक्ष्य से टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन अगर बात टीम इंडिया की हो तो टीम इंडिया इस फाइनल में फ्लॉप होते हुए नज़र आ रही है. आईपीएल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के सामने कमज़ोर पड़ती दिख रही है. इसी कड़ी में बता दें की, अब पाकिस्तान ने भारत का साथ दिया है.

    भारत से हमेशा दुश्मनी रखने वाले Pakistan ने दिया साथ

    बता दें की, पाकिस्तान और भारत की कभी भी नहीं बनती है. हमेशा टकराव की स्थिति बनी रहती है. जहां एक तरफ चाहे क्रिकेट की बात हो या किसी एनी चीज़ की भारत हमेशा पाकिस्तान से आगे रहता है. इसी के चलते पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) भारत से खार खाए रहता है.

    अब पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है की पाकिस्तान (Pakistan) भारत के साथ खड़ा नज़र आ रहा है. इस वक़्त WTC फाइनल चल रहा है. जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं. लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया पर पाकिस्तान ने बेईमानी के आरोप लगाए हैं.

    बॉल टेम्परिंग करके किया इंडियन बल्लेबाज़ को आउट

    बताया जा रहा है की, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भारत का साथ दिया है. उन्होंने कहा है की, बॉल टेम्परिंग करके ऑस्ट्रेलिया ने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया है. ये स्टेटमेंट आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया है.

    WTC के फाइनल के तीन दिनों का खेल समाप्त हो चुका है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया फुल फॉर्म में दिख रही है. जहां एक तरफ सोशल मीडिया में ऐसी खबरे चल रही हैं की आईपीएल की वजह से टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

     

    ये भी पढ़ें: World Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका, फाइनल से पहले लिया संन्यास

  • WTC Final 2023 में रवींद्र जडेजा ने मात्र 93 सेकेंड में रच दिया एक नया इतिहास, तीसरे दिन बने 11 बड़े रिकार्ड्स

    WTC Final 2023 में रवींद्र जडेजा ने मात्र 93 सेकेंड में रच दिया एक नया इतिहास, तीसरे दिन बने 11 बड़े रिकार्ड्स

    WTC Final 2023: इंग्लैंड के ओवल मैदान में WTC फाइनल चल रहा है. 7 जून से फाइनल की शुरुवात हुई थी. आईपीएल के बाद ये फाइनल सबसे बड़ा मुकाबला है. फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी से शुरुवात की. भले ही ऑस्ट्रेलिया की शुरुवात इतनी खास न रही हो लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया. वहीं अगर टीम इंडिया की बाद की जाए तो कुछ ही प्लेयर टीम इंडिया की नाक बचाए हुए हैं.

    WTC Final 2023 का तीसरा दिन रहा बेहद ही ख़ास

    मिली जानकारी के मुताबिक, द ओवल पर WTC फाइनल (WTC Final 2023) जब शुरू हुआ तो 3 विकेट झटकने के बाद टीम इंडिया गजब उत्साह में थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 2 और दूसरे दिन 3 सत्र में पासा पलट दिया है. ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज़ोन ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को परेशान कर दिया.

    बता दें की, टीम ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक से उसने 469 रनों का पहाड़ा सरीखा स्कोर बना कर खड़ा कर दिया. टीम इंडिया के गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों ही नहीं चल रहे हैं.

    रहाणे ने पूरे किए इतने रन

    टीम इंडिया की साख बचाने का काम शार्दुल-रहाणे ने किया है. ऐसे में रहाणे के टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे हो गए हैं. इसी के साथ जडेजा ने भी इतिहास रच दिया. उन्होंने रवींद्र जडेजा ने अपना पहला ओवर महज 93 सेकेंड में पूरा किया.

    बता दने की, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) का खिताब जीतने उतरी टीम इंडिया अब मुश्किल में है और बचे दो दिन में आर-पार की लड़ाई है. जहां एक तरफ अगर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों की बात करे तो उसमें पहला नाम शुभमन गिल का आता है. इस मैच में गिल भी जल्दी आउट हो गए और टीम इससे गहरा धक्का लगा.

     

    ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी बैक टू बैक खेलेंगे 2 ICC WTC फाइनल मुकाबले, अब ट्रॉफी जीतने के लिए हैं तैयार

  • WTC Final 2023 में तीसरे दिन दिखा रहाणे-जडेजा का दम, रोहित शर्मा की टीम अब हार के पंहुची और करीब

    WTC Final 2023 में तीसरे दिन दिखा रहाणे-जडेजा का दम, रोहित शर्मा की टीम अब हार के पंहुची और करीब

    WTC Final 2023: इंग्लैंड के ओवल मैदान में WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून को हुई थी. यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता दिख रहा है. ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं अगर टीम इंडिया की बात की जाए तो टीम इंडिया इस बार फ्लॉप होते हुए नज़र आई है. जिसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर काफी सवाल उठ रहे हैं. इसी के साथ जडेजा ने मैच को काफी हद तक समेटने की कोशिश की है.

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया हार की तरफ बढ़ रही

    मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) के फाइनल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 296 रनों की लीड हासिल कर ली है. टीम ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बनाए. मार्नस लाबुशेन 41 और कैमरन ग्रीन 7 रन पर नाबाद लौटे हैं.

    अब अगर बात चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर चुके जडेजा की हो तो आईपीएल में सभी ने देखा था की कैसे जडेजा ने आखिरी की दो गेंद में छक्का चौका लगाकर मैच जितवाया था. अब ऐसी ही उम्मीद फाइनल (WTC Final 2023) में भी की जा रही थी.

    ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया

    लंदन के द ओवल मैदान पर दूसरी पारी खेल रही ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके लगे थे.  टीम ने 24 रन पर ओपनर्स ख्वाजा 13 रन और वार्नर 1 रन के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन स्मिथ ने पूरा मैच संभाल लिया था.

    इसी के साथ बता दें की, शार्दुल और रहाणे ने भारत की उम्मीद आखिरी तक जिंदा रखी हुई हैं. जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के  मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जोड़ी तोड़ने में मदद की. अब भारत की जीत होने बहुत ही मुश्किल लग रहा है.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 में रोहित शर्मा की जगह अगर ये खिलाड़ी होता, तो टीम इंडिया फाइनल में होती चैंपियन, हो गई बहुत बड़ी गलती

  • WTC Final 2023 में रोहित शर्मा की जगह अगर ये खिलाड़ी होता, तो टीम इंडिया फाइनल में होती चैंपियन, हो गई बहुत बड़ी गलती

    WTC Final 2023 में रोहित शर्मा की जगह अगर ये खिलाड़ी होता, तो टीम इंडिया फाइनल में होती चैंपियन, हो गई बहुत बड़ी गलती

    WTC Final 2023: WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून को हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए हैं. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं. इस फाइनल मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है. जिसकी वजह से अब टीम के कप्तान पर सवाल उठ रहे हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी जाने तक की बात भी सामने आ रही है.

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया के कप्तान ने फेरा फैंस के दिलो पर पानी

    मिली जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड के ओवल मैदान पर चल रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के दो दिन का खेल हो चुका है.इस दो दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे चल रही है और शानदार प्रदर्शन कर रही है.

    बताया जा रहा है की, भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 269 रन यानी अभी 118 रन और बनाने हैं. इसी बीच अब रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में नज़र आ रही है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है.

    यह खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह करता बेहतर प्लानिंग

    बता दें की, कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल से कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. मुंबई भले ही उस वक़्त प्लेऑफ तक पहुँच गई हो लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी जीरो नज़ार आई थी. वो कई बार जीरो पर आउट हुए थे.

    अब बताया जा रहा है की रोहित शर्मा की जगह अगर यशस्वी जायसवाल को खिलाया जाता तो ज्यादा बेहतर होता. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था. इसी के साथ वो फाइनल (WTC Final 2023) में भी कमाल दिखा सकते थे. इसलिए उनको प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाना ज़रूरी था.

     

    ये भी पढ़ें: IPL के फाइनल मुकाबले में ग्राउंड स्टाफ के मेंबर के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए Aambati Rayudu, वायरल तस्वीर

  • WTC Final 2023 में टीम इंडिया को अगर मिली करारी हार, तो रोहित शर्मा को छोड़नी पड़ेगी कप्तानी

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया को अगर मिली करारी हार, तो रोहित शर्मा को छोड़नी पड़ेगी कप्तानी

    WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबला जारी है. दोनों टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले में बहुत ख़राब प्रदर्शन कर रही है.  7 जून को पहला मैच खेला गया. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे. वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी पहली पारी में काफी ख़राब प्रदर्शन किया है.

    WTC Final 2023 में रोहित की सेना ने किया ख़राब प्रदर्शन

    कप्तान रोहित शर्मा की सेना ने फाइनल (WTC Final 2023) में पूरे हिंदुस्तान को निराश किया है. पहले दिन टीम ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया. हेड और स्टीव स्मिथ ने चौके छक्कों की बौछार कर दी. वही टीम इंडिया के गेंदबाजों को पिटते हुए देखा गया.

    मिली जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में टीम इंडिया खबर लिखे जाने तक 173 रनों पर 6 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त भारत के लिए अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं. उनसे बहुत सी उम्मीदें टीम को दिख रही हैं.

    खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल है ज़िम्मेदार

    बता दें की, अब रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.  रोहित शर्मा खुद भी टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं. अगर ऐसी कोई भी स्थिति बनती है तो इस स्थिती में युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को कप्तानी दी जा सकती है.

    अगर गिल बात की जाए तो गिल का प्रदर्शन इस फाइनल कुछ खास नहीं रहा है. बता दें की, अब सोशल मीडिया पर फाइनल में टीम इंडिया के ख़राब प्रदर्शन को लेकर आईपीएल को ज़िम्मेदार कहा जा रहा है.

     

    ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

  • WTC Final 2023 में रोहित शर्मा की टीम ने कटाई नाक, महामुकाबले के दूसरे दिन बने 11 बड़े रिकार्ड्स

    WTC Final 2023 में रोहित शर्मा की टीम ने कटाई नाक, महामुकाबले के दूसरे दिन बने 11 बड़े रिकार्ड्स

    WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तो शानदार हो रहा है. लेकिन भारत की तरफ से कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिख रहा है. दो दिन पूरे हो चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल सस्ते में चलते बने.

    WTC Final 2023 में रोहित शर्मा ने किया बेड़ा गर्ग

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में दूसरा दिन भी भारत को महंगा पड़ा है. बता दें की, रोहित शर्मा 26 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया. जबकि शुभमन गिल 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवैलियन लौटे.

    जहाँ एक तरफ गिल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और शतकीय पारी खेल रहे थे लेकिन फाइनल मैच (WTC Final 2023) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला भी नहीं चला. इसी के साथ बता दें की, विराट कोहली कोप भी काफी ट्रोल किया गया. जिस तरफ से आउट होने बाद वो मज़े से खाना खाते दिखे अब इसको लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं.

    फाइनल में बने कई रिकार्ड्स, जानिए कैसा रहा दूसरा दिन

    मिली जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हॉल लिए.  इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट भी पूरे किए. बताया जा रहा है की, सिराज के करियर का चौथा 4 विकेट हॉल है.

    इधर अगर पैट कमिंस की बात की जाए तो उन्होंने रोहित शर्मा को चार बार आउट किया है. अगर दोनों दिनों को मिला कर देखा जाए तो भारत की हालत बहुत खराब है. फाइनल में ना बल्लेबाज़ चल रहे और ना ही गेंदबाज़.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • WTC Final 2023: गेंद के बाद बल्ले से भी जीरो नजर आई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन ही बढ़ गई ट्रॉफी जीतने की ओर

    WTC Final 2023: गेंद के बाद बल्ले से भी जीरो नजर आई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन ही बढ़ गई ट्रॉफी जीतने की ओर

    WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला जारी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने है.  ये मुकाबला बहुत ही शानदार था. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया के परिपेक्ष्य से देखा जाए तो मुकाबला शानदार रहा. लेकिन टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. कप्तान रोहित शर्मा से लगाकर गेंदबाज़ तक की गेंदबाजी नहीं चली. आइए जानते हैं की क्या हुआ.

    WTC Final 2023 में टीम इंडिया ने किया निराश, गिल के बल्ले से भी नहीं आए रन

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं नज़र आ रहा है. बता दें की, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारूओं ने 469 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक बनाया है.

    अगर बात कप्तान रोहित शर्मा की हो तो, रोहित शर्मा 26 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए हैं. बता दें की, इस मैच में गिल का भी बल्ला नहीं चला. वो भी महंगे साबित हुए हैं. आईपीएल में तो उन्होंने शतकीय पारी खेली लेकिन अब इस मैच में वो जल्दी आउट हो गए.

    पहले दिन भी मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा

    मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन (WTC Final 2023) भारत के गेंदबाजों ने निराश किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम 469 रन का स्कोर बनाने में सफल रही. वहीं, दूसरे दिन बल्लेबाजों ने निराश किया और दो दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 151/5 है.

    वैसे तो पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के ही पक्ष में नज़र आया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. अगर गेंदबाजों की बात की जाये तो इंडिया की तरफ से सिराज ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन बाकी गेंदबाज़ फ्लॉप होते हुए नज़र आए.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

     

  • ‘भूख लगी है आउट हो जाता हूँ…’ Virat Kohli ने हर एक हिंदुस्तानी के साथ किया खिलवाड़, पवेलियन में पेट पूजा करते आए नजर

    ‘भूख लगी है आउट हो जाता हूँ…’ Virat Kohli ने हर एक हिंदुस्तानी के साथ किया खिलवाड़, पवेलियन में पेट पूजा करते आए नजर

    Virat Kohli: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच लंदन के द ओवल  में डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) के दूसरे दिन का खेल हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन शानदार पारी खेली है. बता दें की, 327 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर ये विशाल स्कोर खड़ा किया है. वहीं आज भारत ने भी अपनी खेली. लेकिन विराट जल्दी आउट हो गए.

    Virat Kohli अब फिर से सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

    बता दें की, 8 जून को भारत ने अपनी पारी खेली. ये पारी बहुत ही शानदार थी.  भारत ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं. वहीं विराट कोहली एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं. आज के मैच में कोहली ने कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं किया है.

    दरअसल, हुआ यू की 18.2 ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को गेंद फेंकी. विराट ने आगे बढ़कर शॉट खेला और वो कैच हो गया. कहा जा रहा है की, आउट होने के बाद ये बिलकुल नहीं लगा कि कोहली को इस बात का जरा भी अफ़सोस है.

    विराट को नहीं है किसी भी चीज़ का अफ़सोस

    बता दें की, विराट कोहली (Virat Kohli) जब आउट हो कर वापस लौटे तब बिलकुल भी ऐसा नहीं लगा की उन्हें बुरा लग रहा है. उनका एक विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया में छाया हुआ है. वायरल विडियो में साफ़ देखा जा सकता है की, किंग कोहली कैसे मजे में पेट पूजा कर रहे हैं.

    विराट के वायरल विडियो में ईशान किशन और शुभमन गिल भी दिख रहे हैं. अब कोहली की मानसिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. विराट का प्रदर्शन इस मैच में कुछ ख़ास नहीं दिखा. जिस वजह से फैंस उनसे काफी निराश दिख रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: Sourav Ganguly इंग्लैंड में भी विराट कोहली से निभा रहे पक्की दुश्मनी, घमंड की वजह से विराट को किया इंग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

  • पुरानी बेइज्जती का स्टीव स्मिथ ने लिया अब बदला, WTC FINAL 2023 में शतक जड़कर ASHWIN को दिखाया बल्ला, VIDEO वायरल

    पुरानी बेइज्जती का स्टीव स्मिथ ने लिया अब बदला, WTC FINAL 2023 में शतक जड़कर ASHWIN को दिखाया बल्ला, VIDEO वायरल

    WTC Final 2023: WTC फाइनल की शुरुवात हो चुकी है. ये फाइनल मैच बेहद ही खास हो गया है. 7 जून को फाइनल की शुरुवात हुई थी. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच में चार चाँद लगा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ और हेड ने भारत के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं. हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली और 146 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. आइए बताते हैं की स्टीव स्मिथ ने कैसे भारत को ललकारा है.

    WTC Final 2023 में  तितर-बितर हुई टेस्‍ट क्रिकेट की रिकॉर्ड्स बुक

    बता दें की, फाइनल मैच (WTC Final 2023) ओवल मैदान में खेला जा रहा है. ये मैच बहुत ही शानदार हो रहा है. ऑस्‍ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ ने गुरुवार को भारत के खिलाफ डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) के दूसरे दिन अपने टेस्‍ट करियर का 31वां शतक जमाया.

    इस मैच में स्मिथ भारत को ललकारते हुए दिखे हैं. 229 गेंदों में स्टीव ने अपना शतक पूरा किया. स्मिथ ने सिराज द्वारा किए पारी के 86वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना सैकड़ा पूरा किया. इसी के साथ स्‍टीव स्मिथ ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.

    स्मिथ ने अपना बल्ला अश्विन की ओर दिखाया फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया

    मिली जानकारी के मुताबिक, स्टीव स्मिथ ने 229 गेंदों में 16 चौके की मदद से अपना 31वां टेस्‍ट शतक जमाया है. वैसे तो भारत में अश्विन ने स्मिथ को हमेशा ही अपना शिकार बनाया है. लेकिन इस बार स्मिथ ने अपना बदला निकाल लिया है.

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव ने शतक जड़ने के बाद अश्विन की ओर अपना बल्ला दिखाया है. जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस वायरल पर फैंस खूब मज़े ले रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: WTC FINAL से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम आई दहशत में, चेतेश्वर पुजारा ने स्टीव स्मिथ के सामने ही ठोका लगातार तीसरा शतक