Tag: वनडे वर्ल्ड कप

  • IND vs WI T20 Series: IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन 7 युवा खिलाड़ियों को मिल सकता हैं डेब्यू करने का मौका

    IND vs WI T20 Series: IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन 7 युवा खिलाड़ियों को मिल सकता हैं डेब्यू करने का मौका

    आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आज फाइनल मैच सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और अफगानिस्तान सीरीज को समाप्त करने के बाद जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज (IND vs WI T20 Series) का दौरा करना है। इस दौरान भारतीय टीम 3 टी-20 मुकाबले की सीरीज (IND vs WI T20 Series) खेलती नजर आएगी।

    अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर के अनुसार कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देने की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज (IND vs WI T20 Series) में शामिल किया जाएगा।

    IND vs SL: LIVE मैच में अर्शदीप सिंह पर बुरी तरह से भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या, नो बॉल को लेकर नहीं रोक सके अपना गुस्सा

    IND vs WI T20 Series में इन युवा खिलाड़ियों को मिला सकता है मौका

    इसका मतलब यह है कि युवा खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज काफी अच्छा मौका है। खबरों के अनुसार भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप को मध्य नजर रखते हुए आराम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। बता दें कि, हाल ही में आईपीएल में कुछ युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    जिसमें यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी को पेश किया है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 7 युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। जिसमें रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, आकाश मधवाल, ध्रुव जुरेल, जितेंद्र शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिनका डेब्यू हो सकता है।

    IND vs WI T20 Series के लिए भारतीय संभावित 15 सदस्य टीम

    यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, यश ठाकुर

  • ICC World Cup 2023 से पहले पाकिस्तान ने खेल दिया बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को बना दिया अपना हेड कोच

    ICC World Cup 2023 से पहले पाकिस्तान ने खेल दिया बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को बना दिया अपना हेड कोच

    वनडे वर्ल्ड कप जल्द ही शुरू होने वाला है, इससे पहले सभी टीमों ने अपनी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब इसी बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा दांव खेला है। दरअसल बात यह है कि पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले अप्रैल के महीने में ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) को अंतरिम कोच बनाया गया था। लेकिन अब पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से 2 साल के लिए उन्हें पूरी तरह से परमानेंट कर दिया है।

    इसका मतलब यह है कि, अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) है। ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) की अगर हम बात करें तो उनके पास काफी अच्छा अनुभव है।

    ODI World Cup 2023 के लिए ये 3 अनकैप्ड बल्लेबाज ही जीतायेंगे ट्रॉफी, पूर्व कोच ने कर दिया सबसे बड़ा दावा

    पाकिस्तान के टीम हेड कोच बने Grant Bradburn

    उनका यह अनुभव पाकिस्तान टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा इसके अलावा पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए भी अहम योगदान होगा। ग्रांट ब्रैडबर्न ने पहले अपने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में 1 तारीख से पहले 2018 से 2020 तक पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग कोच के रूप में काम किया। इस पर पीवीसी अध्यक्ष नजम सेठी ने एक बयान जारी करते हुए ग्रांट ब्रैडबर्न के ढेर सारे अनुभव की बातें भी शेयर की हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एशिया कप 2023 और भारत में एकदिवसीय विश्वकप से पहले पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेना है, जो ग्रांट ब्रैडबर्न की सबसे पहली चुनौती होगी।

    हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला और 50 ओवर के इस सीरीज में सबसे पहले टीम निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका ऐसा मानना है कि, मुख्य कोच के रूप में पाकिस्तान जैसे अत्यधिक प्रतिभाशाली और कुशल टीम के साथ काम करना मेरा लिए बहुत सम्मान की बात है। हम अपने खेल को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तान बदल सकती हैं ये 3 टीमें, पिछले टूर्नामेंट्स में भी बुरी तरह हो गई थी फेल

    वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तान बदल सकती हैं ये 3 टीमें, पिछले टूर्नामेंट्स में भी बुरी तरह हो गई थी फेल

    टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड के बीच कल वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला होना है। दो मुकाबलों में टीम इंडिया की जीत हुई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा भारत में साल 2023 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप होना है, इसकी तैयारियां कई टीमों ने शुरू भी कर दी हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी टीमों के बारे में जो इस साल वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने कप्तानों को बदल सकती हैं।

    पाकिस्तान

    इस लिस्ट में पहला नाम है पाकिस्तान का। पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप का खिताब टीम अपने नाम नहीं कर पाई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम से भी पाकिस्तान टीम हार चुकी है, इसलिए कप्तान बाबर आजम से वनडे वर्ल्ड कप की कप्तानी छीनी जा सकती है।

    साउथ अफ्रीका

    कप्तान बदलने की लिस्ट में एक नाम है साउथ अफ्रीका टीम का। साउथ अफ्रीका की टीम की  वाइट बॉल क्रिकेट में कप्तानी का भार टेम्बा बावूमा संभाल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट एक्सपर्ट्स और मीडिया में यह बात हो रही है कि कप्तान टेम्बा बावुमा अपनी टीम को फ्रंट से लीड नहीं कर सके हैं। बड़े टूर्नामेंट में उनके बैट से रन नहीं निकले ऐसे में अब टीम की कप्तानी किसी दूसरे अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एक भी बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन नहीं रही है।

    वेस्टइंडीज

    इस लिस्ट में तीसरी टीम का नाम है वेस्टइंडीज का। वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज में टीम इंडिया से हार गई थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का परफॉर्मेंस प्रशंसनीय नहीं रहा था। टीम के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद टीम किसी नए और अच्छे कप्तान की तलाश कर रही है। निकोलस पूरन से पहले टीम की कप्तानी कायरन पोलार्ड के पास थी।

     

  • सौरव गांगुली ने बताया कैसे भारतीय टीम जीतेगी विश्व कप 2023, रोहित-द्रविड़ को दिया सबसे बड़ा गुरूमंत्र

    सौरव गांगुली ने बताया कैसे भारतीय टीम जीतेगी विश्व कप 2023, रोहित-द्रविड़ को दिया सबसे बड़ा गुरूमंत्र

    साल 2023 भारतीय टीम के लिए काफी बिजी होने के साथ साथ ही काफी अहम भी है. पहले टेस्ट चैपियनशिप और फिर वनडे वर्ल्ड कप. सबसे दिलचस्प बात तो ये है की इस साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत की ही जमीन पर खेला जाएगा जिसकी मेजबानी खुद भारत करेगा. ऐसे में भारतीय टीम के लिए काफी सुनहरा मौका होगा 10 साल के आईसीसी टूर्नामेंट के खिताब के सूखे को खत्म करने का.

    खुद की जमीन पर खेलना टीम के किए एक प्लस प्वाइंट होगा जिसका सही उपयोग करते हुए भारतीय टीम इस साल खिताब जरूर आपके नाम करना चाहेगी. ऐसे में भारतीय टीम को आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेलने की टिप्स देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है.

    सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

    भारत की जमीन पर आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. मुकाबले की मेजबानी भारत करेगा लिहाजा भारतीय टीम के पास खुद की जमीन पर खेलने का एक बड़ा फायदा होगा. वहीं अब भारत को इस टूर्नामेंट में किस तरह खेलना चाहिए इसको लेकर अपनी सलाह देते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा,

    ‘भारत कभी भी कमजोर टीम नहीं हो सकती. जिस देश के पास इतनी प्रतिभा हो उसकी टीम कभी कमजोर नहीं हो सकती. आधे खिलाड़ियों को मौका ही नहीं मिलता है. मैं चाहता हूं कि राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और चयनकर्ता वर्ल्ड कप तक एक ही टीम पर बने रहें.’

    इतना ही नहीं आगे बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा,

    ‘वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए. इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वो ट्रॉफी जीतते हैं या नहीं. जिस टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे प्लेयर हो. वह टीम कमजोर नहीं हो सकती है.’

    पिछले दस साल से नही जीता कोई टाइटल

    भारतीय टीम साल 2013 में में आखिरी बार आईसीसी का खिताब अपने नाम करने में सफल हुई थी. इस साल टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतते हुए इतिहास रचा था. तब टीम के कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. वहीं अब उस साल के बाद से अब तक भारतीय टीम अपने आईसीसी खिताब के लिए तरस रही है.

    महेंद्र सिंह धोनी के बाद कप्तान विराट कोहली ने संभाली. उनके नेतृत्व में टीम लीग स्टेज में अच्छा करते हुए नॉकआउट तक पहुंचने में कामयाब हो जाती थी लेकिन नॉकआउट में बाहर हो जाती थी. वहीं उनके बाद कप्तान अब रोहित शर्मा संभाल रहे हैं और अब तक इन्होंने ने भी अपने कार्यकाल में दो टूर्नामेंट गवाया है. पहले एशिया कप 2022 में हार का सामना किया और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी नॉकआउट से बाहर हो गई.

  • ‘अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा नहीं रहेंगे कप्तान…’, दिनेश कार्तिक ने दिया भारतीय टीम के भविष्य पर बड़ा बयान

    ‘अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा नहीं रहेंगे कप्तान…’, दिनेश कार्तिक ने दिया भारतीय टीम के भविष्य पर बड़ा बयान

    टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड टीम के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में कप्तानी की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में दी गई है। इस सीरीज के बाद साल 2023 में टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप मेजबान टीम की तरह खेलना है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के हाथ से कप्तानी छीने जाने की बात भी जंगल में आग की तरह फैल रही है। इसको लेकर टीम इंडिया के ही एक खिलाड़ी ने खुलासा किया है। दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा को लेकर कुछ बातें कही हैं।

    दिनेश कार्तिक ने कह दी ऐसी बात

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए दिनेश कार्तिक से पूछा गया कि रोहित शर्मा की कप्तानी जा सकती है तो दिनेश कार्तिक ने कहा कि

    “अगर मामला खुद पेश होता है, तो क्यों नहीं? लेकिन अभी मेरे लिए कुछ कारणों से इसे कहना सही नहीं है। एक तो भारत इसके बाद 2023 वर्ल्ड कप तक सिर्फ तीन टी20 मैच खेल रहा है। एक बार टूर्नामेंट हो जाने के बाद मुझे लगता है कि हमें पता चल जाएगा कि चीजें कहां खड़ी हैं”।

    रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बोली बीसीसीआई

    एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि

    “अगर रोहित शर्मा की टीम वहां कुछ खास नहीं करती है, तो हम विभाजित कप्तानी का मौका देख सकते हैं। मुझे लगता है कि अवसर उस समय खुद को पेश करेगा। जबकि अगर रोहित कुछ खास हासिल करने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो हम सभी अलग तरह से सोचना चाहेंगे और 2024 टी20 विश्व कप में उन्हें मौका देंगे, अगर वह खुद ऐसा करने के लिए तैयार हैं।”

    हालांकि इसको लेकर कोई खास घोषणा नहीं हुई है लेकिन बीसीसीआई प्लैनिंग कर रही है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले संकेत दिया था कि रोहित विश्व कप के बाद अपने करियर पर फैसला ले सकते हैं। वहीं, टी20 फॉर्मेट के लिए हार्दिक पांड्या के हाथ में हमेशा के लिए कप्तानी सौंपी जा सकती है।

  • जसप्रीत बुमराह की वापसी पर 3 गेंदबाजों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, वनडे वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

    जसप्रीत बुमराह की वापसी पर 3 गेंदबाजों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, वनडे वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

    टीम इंडिया के धाकड़ और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका सीरीज में उनकी वापसी हुई थी, लेकिन फिर से इंजरी में प्रोब्लम के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब आपको बताते हैं कि जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया से किन खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

    शार्दुल ठाकुर

    इस लिस्ट में पहला नाम है शार्दुल ठाकुर का। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद से शार्दुल ठाकुर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। लेकिन अपने गेम के दौरान वह ज्यादा रन देकर विकेट लगभग न के बराबर ले पा रहे हैं। ऐसे में जसप्रीत की वापसी पर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

    अर्शदीप सिंह

    जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में हाल ही में डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह का पत्ता भी टीम से कट सकता है। हालांकि डेब्यू के बाद से ही वह टेस्ट और वनडे मैच में अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं, लेकिन उनकी छुट्टी हो सकती है। वर्ल्ड कप के बाद से उनकी गेंदबाजी को तो जैसे नजर लग गई है।  हाल ही में उन्होंने सबसे ज्यादा नो बॉल्स फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बुमराह के आने के बाद उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।

    हर्षल पटेल

    टीम इंडिया के खिलाड़ी हर्षल पटेल बुमराह की गैर मौजूदगी में टी20 गेम के लिए अच्छा ऑप्शन रहे हैं। लेकिन पटेल उन मौकों का फायदा सही ढंग से नहीं उठा पा रहा है। उन्हें अंतिम ओवरों के लिए टीम में खिलाया जा रहा है लेकिन वें न ही रन रोक पा रहे हैं और न ही विकेट चटका पा रहे हैं। उन्होंने साल 2022 से अब तक लगातार 10 की इकोनॉमी से रन दिया है। वे टीम इंडिया के लिए महंगे खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, इसलिए उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है।

  • दोहरा शतक लगाने के बाद भी शुभमन गिल की जगह विश्व कप 2023 में नहीं है पक्की, इस खिलाड़ूी से मिल रही है कड़ी चुनौती

    दोहरा शतक लगाने के बाद भी शुभमन गिल की जगह विश्व कप 2023 में नहीं है पक्की, इस खिलाड़ूी से मिल रही है कड़ी चुनौती

    टीम इंडिया वैसे तो इन दिनों न्यूजीलैंड सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम के खिलाड़ी इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारियां शुरु कर देंगे। टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा युवा खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले काफी समय से केएल राहुल की गैर मौजूदगी में शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे लेकिन टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज कोच संजय बांगर को शुभमन गिल से भी ज्यादा काबिल एक खिलाड़ी लगता है, वह है ईशान किशन।

    संजय बांगर ने ईशान के लिए कही ये बात

    संजय बांगर ने ईशान किशन को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर कुछ बातें करीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि

    ‘ईशान किशन अभी भी शुभमन गिल के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं। ईशान किशन का लेफ्ट हैंडर होना भी उन्हें खास बनाता है। साथ ही बांगर ने ये भी कहा कि इस तरह एक-एक स्पॉट के लिए प्रतिस्पर्धा भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी बात है, क्योंकि विकल्प सभी असाधारण हैं और टीम इंडिया को दो में से एक को चुनना होगा। मैं अभी तक निश्चित नहीं हूं क्योंकि जाहिर तौर पर ईशान किशन भी किसी से कम नहीं हैं, उन्होंने हाल ही में वनडे की डबल सेंचुरी लगाई थी। फिर दोनों एक ही एज ग्रुप से आते हैं। ईशान 24 साल के हैं तो शुभमन 23 वर्ष के हैं।’

    शुभमन गिल ने लगाई थी डबल सेंचुरी

    शुभमन गिल ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। शुभमन गिल इस समय टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं ईशान किशन 4 नंबर पर मैदान में उतरते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार 208 रनों की पारी खेली थी। वे भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके अलावा वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।

  • भारतीय फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, जानिए विश्व कप 2023 से पहले कब वापसी करेंगे ऋषभ पंत

    भारतीय फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, जानिए विश्व कप 2023 से पहले कब वापसी करेंगे ऋषभ पंत

    टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों अपने एक्सीडेंट के कारण मुंबई के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक्सीडेंट काफी गंभीर था और उन्हें शरीर के कई हिस्से पर चोटें भी आई हैं जिस कारण डॉक्टर को सर्जरी करनी पड़ी। अब ऐसा माना जा रहा है कि उनकी सफल सर्जरी के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है और वह टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2023 खेल सकते हैं।

    टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं पंत

    वनडे वर्ल्ड कप में किस तरह की भूमिका निभाते हैं यह उनके रिहैब पर निर्भर करेगा कि वह खेलने के लिए कितना फिट है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत के वनडे फॉर्मेट में बेहद ही शानदार आंकड़े हैं। पंत के फैन्स टीम में उनकी कमी को समझ रहे हैं, इसलिए जल्द ही उनकी वापसी की चिंता कर रहे हैं।

    ऋषभ की सर्जरी तो सक्सेसफुली हुई है लेकिन इसे ठीक होने में कम से कम 6 हफ्ते का वक्त लगता है। इसके बाद उनकी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू होगी फिर 2 महीने बाद यह जांचा जाएगा कि वह खेलने लायक है या नहीं। कई खिलाड़ी अपनी इंजरी के बाद टीम के लिए अच्छी वापसी नहीं कर पाए हैं, लेकिन कई खिलाड़ियों ने तो शानदार कमबैक किया है।

    ऐसे हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

    टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ 30 जनवरी को अपनी मां से मिलने अपने घर रुड़की जा रहे थे। वहां जाते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। वह कार में फंस गए थे, कांच तोड़कर वह कार से बाहर आए थे। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी। उन्हें सिर, पैर, लोअर बैक और पीठ में गंभीर चोट आई थी। उन्हें देहरादून के अस्पताल में रखा गया था, इसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया। जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

  • टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड सीरीज में दे रहे हैं शानदार परफॉर्मेंस, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जगह कर ली पक्की

    टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड सीरीज में दे रहे हैं शानदार परफॉर्मेंस, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जगह कर ली पक्की

    टीम इंडिया हाल ही में न्यूजीलैंड टीम के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 12 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ये स्टार्स टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इसमें नाम शामिल है शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज का।

    इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

    भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 350 रनों का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की खतरनाक पारी के दम पर मैच जीतने के करीब पहुंच गई थी। इस बीच मोहम्मद सिराज ने अपनी सूझबूझ से शानदार गेंदबाजी की। 10वें ओवर में 2 विकेट झटककर टीम इंडिया की जीत पक्की हो गई।

    वहीं, शुभमन गिल अपने फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी शुभमन गिल ने शानदार परफॉर्मेंस देकर शतक लगाया था। उन्होंने भारत के लिए 20 वनडे मैचों में 37 विकेट अपने नाम किए हैं। शुभमन गिल शानदार गेम खेल रहे हैं, उन्होंने पहले वनडे मैच में तूफानी 208 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाए हैं। अभी तक उन्होंने भारत के लिए 19 ODI मैचों में 1102 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक लगाए हैं।

    जिता सकते हैं वर्ल्ड कप

    टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज गिल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप खेलने के बड़े दावेदार हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी भारत को वनडे वर्ल्ड कप दिला सकते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में शुभमन गिल साथ के रूप में सलामी बल्लेबाज भी हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में 1983 में फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में वर्ल्ड कप जीता था।

  • टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से तहलका, लगातार 3 शतक लगाकर ठोका वापसी का दावा

    टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से तहलका, लगातार 3 शतक लगाकर ठोका वापसी का दावा

    टीम इंडिया के खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करते हैं। इसके कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिसने रणजी में शानदार पारी खेली है, लेकिन उन्हें वनडे वर्ल्ड में जगह नहीं मिलेगी। दिलचस्प है कि वह भारत के लिए वर्ल्ड कप भी खेल चुका है।

    विजय शंकर के नाम को लेकर चर्चा

    टीम इंडिया के खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलना मुश्किल कहा जा रहा है, उसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तूफान ला दिया है। जिस भारतीय खिलाड़ी का जिक्र किया जा रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि विजय शंकर हैं। विजय शंकर ने 4 साल पहले टीम इंडिया के लिए मैच खेला था। अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना नामुमकिन ही कहा जा सकता है।

    हालांकि विजय शंकर रणजी ट्रॉफी में बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं, उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक जमाया। आपको बता दें कि तमिलनाडु के लिए खेल रहे विजय शंकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी मैच में 187 गेंदों पर 112 रन बनाए हैं।

    कुछ ऐसा है विजय शंकर का करियर

    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का हिस्सा रहे विजय शंकर उस टूर्नामेंट के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए हैं। जब उन्हें वर्ल्ड कप में शामिल किया गया तो काफी आलोचना हुई थी। 32 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर में अभी तक 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में कुल 223 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 101 रन बनाए हैं। वनडे में वह 4 जबकि टी20 इंटरनेशनल में कुल 5 विकेट भी ले चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 2500 से ज्यादा रन हैं। फिर भी उनको टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।