Tag: भुवनेश्वर कुमार

  • Team India के ये 3 खिलाड़ी शराब और सिगरेट को नहीं लगाते हैं हांथ, इन चीज़ों से रहते हैं कोसो दूर

    Team India के ये 3 खिलाड़ी शराब और सिगरेट को नहीं लगाते हैं हांथ, इन चीज़ों से रहते हैं कोसो दूर

    Team India: वैसे तो क्रिकेट पार्टी में अक्सर क्रिकेटर के हांथों में ड्रिंक्स देखी जाती हैं. अज कल के समय ये कॉमन हो गया है. अल्कोहल लोग बहुत ज्यादा पीनी लगे हैं. लेकिन अभी भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो इन सब चीज़ों से बिलकुल दूर रहते हैं. इसी के साथ बताया जाता है की, खिलाड़ियों के मल्टीपल रिलेशनशिप भी होते हैं. लेकिन आज के समय भी कई खिलाड़ी इन सभी बुरी आदतों से दूर हैं. आइए आपको बताते हैं की कौन हैं वो शानदार खिलाड़ी.

    Team India के इन खिलाड़ियों ने बना रखा है अलग स्टारडम, करते हैं शानदार प्रदर्शन

    वैसे तो इन दिनों कई खिलाड़ी आगामी वेस्टइंडीज के दौरे के लिए रवाना हो रहे हैं. वेस्टइंडीज का दौरा 12 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. बता दें की, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल रवाना हो चुके हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी इस हफ्ते जा सकते हैं.

    इसी के साथ वर्ल्ड कप का भी आगाज होने वाला है. इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. तो भारत के परिपेक्ष से इस बार का वर्ल्ड कप बहुत ही अहम होने वाला है. फ़िलहाल. टीम इंडिया (Team India) के जिन तीन खिलाड़ियों का ज़िक्र हो रहा है जो किसी भी बुरी आदत से दूर हैं उनमें सबसे पहला नाम राहुल द्रविड़ का है.

    कोच होने के साथ ही ये हैं एक आइडियल व्यक्ति

    मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल द्रविड़ हर तरीके के धूम्रपान से दूर रहते हैं. वो बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं. लेकिन इसी के साथ बता दें की, राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच भी है. दूसरी नाम जो इस लिस्ट में शामिल है वो खिलाड़ी हैं, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार.

    भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी किसी तरह का नशा नहीं करते हैं और इन सभी चीजों से दूर रहते हैं. जो तीसरा नाम है इस लिस्ट में वो है गौतम गंभीर का. गौतम गंभीर वैसे तो अपने सख्त व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं लेकिन इसी के साथ बता दें की, वो भी किसी तरह का नशा नहीं करते हैं.

     

    ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने पांड्या, पंत और बुमराह को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का कप्तान, नाम सुनकर रह जायेंगे हैरान

  • Sachin Tendulkar ने किसी भी गेंदबाज़ से लिए हैं ज्यादा विकेट, जानिए ODI क्रिकेट का ये बेहतरीन रिकॉर्ड

    Sachin Tendulkar ने किसी भी गेंदबाज़ से लिए हैं ज्यादा विकेट, जानिए ODI क्रिकेट का ये बेहतरीन रिकॉर्ड

    Sachin Tendulkar: मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान् हैं. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसकी वजह से आज भी उन्हें पूजा जाता है. वैसे तो सचिन तेंदुलकर एक बेहतरीन बल्लेबाज थे और बतौर बल्लेबाज उनके नाम कई ऐसे रिकार्ड्स दर्ज हैं. लेकिन इसी के साथ वो एक बेहतरीन गेंदबाज़ भी हैं. भुवनेश्वर कुमार और जहीर खान का भी रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं की सचिन किस तरह से जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया है.

    Sachin Tendulkar को गेंदबाजी में भी हासिल है महारत

    मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी में भी महारत हासिल है. वो एक शानदार गेंदबाज़ भी हैं. बता दें की, सचिन तेंदुलकर विशुद्ध बल्लेबाज थे और पार्ट टाइम गेंदबाज थे. वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए कुल 1342 ओवर गेंदबाजी की हैं.

    लेकिन भारतीय टीम ने उनकी गेंदबाजी का प्रयोग हमेशा ही टीम के हित के लिए किया और तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कभी भी टीम को निराश नहीं किया. उन्होंने हमेशा अपना बेहतरीन प्रदर्शन ही दिया है. वैसे तो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सचिन तेंदुलकर ने 39 मैचों में 20 विकेट लिए हैं.

    इसलिए भुवनेश्वर कुमार और जहीर खान हैं सचिन से पीछे

    वैसे तो भुवनेश्वर कुमार और जहीर खान बेहतरीन गेंदबाज़ हैं. लेकिन आज इनकी तुलना सचिन से इसलिए की जा रही है क्योंकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ सचिन का प्रदर्शन से कई गुना बेहतरीन रहा है. जिसकी वजह से सचिन की गेंदबाजी को सराहना मिली है.

    बता दें की, भुवनेश्वर कुमार ने वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 विकेट और जहीर खान ने 13 विकेट चटकाए हैं. जो सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से कम हैं. सचिन तेंदुलकर को इसलिए ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाज़ी में भी महारत हासिल है.

     

    ये भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad और यशस्वी जायसवाल नहीं मानते विराट और सचिन को अपना आदर्श, इस खिलाड़ी की राह पर चल कर कर रहे मुकाम हासिल

  • Team India में अब इन 3 खिलाड़ियों की कभी नहीं होगी वापसी, मैदान के बाहर ही लेना पड़ेगा संन्यास

    Team India में अब इन 3 खिलाड़ियों की कभी नहीं होगी वापसी, मैदान के बाहर ही लेना पड़ेगा संन्यास

    Team India: WTC फाइनल के बाद तो वैसे कई खिलाड़ियों के ऊपर तलवार लटक रही है. इन खिलाड़ियों में दो नाम टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी का है. विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा जा रहा है की, रोहित शर्मा से अब कप्तानी वापस ले लेनी चाहिए. वहीं विराट कोहली के संन्यास तक की खबरे सामने आने लगी थीं. फ़िलहाल तो अब ये 3 खिलाड़ी हमेशा के लिए टीम से बाहर होने वाले हैं.

    Team India में इस खिलाड़ी की जगह पर लटक रही तलवार

    बता दें की, भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था. भुवनेश्वर कुमार का अब टीम इंडिया से हमेशा के लिए पत्ता कटने की खबर सामने आ रही है. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2015 और 2019 में भी भाग लिया था.

    इसी के साथ मनीष पांडे का भी करियर अब लगभग खत्म होता हुआ नज़र आ रहा है. वैसे तो मनीष पांडे ने लिए अपना डेब्यू साल 2015 में किया था. तब से उन्होंने टीम इंडिया के लिए 29 वनडे मैचों में 566 रन बनाए हैं. अब उनका समय भी टीम इंडिया (Team India) में पूरा हो गया है.

    शिखर धवन का समय आ गया है नज़दीक

    शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरह से खेलते हैं और एक वक़्त ऐसा था जब उन्हें टीम इंडिया (Team India) का एक अहम हिस्सा माना जाता था. शिखर धवन पहले रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नज़र आते थे.

    फ़िलहाल बता दें की,  रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्होंने वनडे टीम की कमान भी संभाली है. लेकिन अब उनका करियर भी टीम इंडिया में लगभग खत्म होते ही नज़र आ रहा है. शिखर धवन अब वापसी करेंगे या नहीं यह कहना भी अब मुश्किल है.

     

    ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ‘इस यूनिट पर अभी और मेहनत करनी…’ , शर्मनाक हार का ठीकरा कप्तान शिखर धवन ने ख़ुद के बजाये इन खिलाड़ियों के माथे फोड़ा

  • 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हे अंडर 19 में नहीं मिली जगह, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में बिखेरा अपना जलवा

    5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हे अंडर 19 में नहीं मिली जगह, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में बिखेरा अपना जलवा

    देश के युवा खिलाड़ी अगर टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं तो उनके लिए अंडर 19 क्रिकेट सबसे उत्तम प्लेटफार्म हैं। इस मंच पर अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया के लिए खेलने की राह आसान हो जाती हैं, कई खिलाड़ी इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

    जहा कुछ प्लेयर्स असफल तो कुछ खिलाड़ी सफल भी हुए हैं। जिसमें से कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिस्ट में भी शामिल हो गये हैं। कुछ खिलाड़ी इस युवा टीम में जगह नहीं बना पाते हैं। जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत के जरिये भारतीय टीम में जगह बनाई और खुद को एक दिग्गज खिलाड़ी के रूप में साबित किया।

    आज इस लेख में हम 5 ऐसे इंडियन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो अंडर19 वर्ल्ड कप के लिए रिजेक्ट कर दिया गए हालाँकि बाद में वह टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आये। इसके साथ ही वो मैच विनर के तौर पर भी खुद को साबित कर पाए। आइये जानते हैं उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में।

    1. भुवनेश्वर कुमार

    32 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को भारत की अंडर 19 टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जिसके बाद दिसंबर 2012 भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला। इन्होंने कई मैचों में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया है। भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट मैच में 26.1 के औसत से 63 विकेट हासिल किया।

    जबकि 121 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 35.1 के औसत से 141 विकेट अपने नाम किया है। टी20 फ़ॉर्मेट में भुवी ने 62 मैच में 24.0 के औसत से 64 विकेट अपने नाम किये है। भुवी टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। इन्होंने डेथ ओवर में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर कई आवशयक विकेट चटकाए हैं। कुछ समय से खिलाड़ी अपनी फिटनेस कारण टीम से बाहर चल रह था हालाँकि इन्होंने एक बार फिर मैदान पर एंट्री ले ली है।

    2 . जसप्रीत बुमराह

    भुवनेश्वर कुमार की तरह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी अंडर19 विश्वकप के लिए नजरंदाज़ कर दिया गए थे लेकिन वर्तमान में वह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज में से एक है। बुमराह ने सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा हैं।

    जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट मैच में 21.7 के औसत से 123 विकेट हासिल किये हैं। जबकि उन्होंने 70 एकदिवसीय मैच में भी 25.4 के औसत से 113 विकेट अपने नाम किया है। वही 57 टी20 मैच में 19.9 के औसत से 57 विकेट भी अपने नाम किया है।

    28 वर्षीय बुमराह के फेंके गए सटीक यॉर्कर के आगे अच्छे से अच्छा धुरंधर भी चारों खाने चित हो जाता है। बुमराह डेथ वर्ष में महत्वपूर्ण विकेट निकलने की छमता रखते हैं। टीम इंडिया का यह स्टार गेंदबाज कई मैच में विनर शाबित हो चुका है।

    3. अजिंक्य रहाणे

    अपने तकनीकी कौशल और क्षमता से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी युवा खिलाड़ी के रूप में भारत अंडर19 टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे। लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए कड़ी मेहनत की और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुए।

    अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 82 टेस्ट मैच में 38.5 की औसत से 4931 रन बनाये हैं। जबकि 90 एकदिवसीय मैच में रहाणे ने 35.3 के औसत से 2962 रन बनाये हैं और इन्होने 20 टी20 मैच में रहाणे ने 20.8 की औसत से 375 रन बनाये हैं। इससे पता चलता है की ये कितने अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

    रहाणे ने कई बार अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों के होश उड़ाए हैं। हालाँकि 34 वर्षीय खिलाड़ी फ़िलहाल कुछ समय से टीम से बाहर चल रहा है और इन्हे टीम में खेलने का मौका काफी कम मिल रहा है।

    4. गौतम गंभीर

    वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भी अंडर 19 में नहीं चुना गया था। इसके बावजूद भी उन्होंने गिव उप न करते हुए कड़ी मेहनत की और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही इन्होने कई यादगार परियां भी खेली और भारतीय टीम को जीत की तरफ बढ़ाया।

    गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट मैच में 42.0 के औसत से 4154 रन बनाये। 147 एकदिवसीय मैच में गंभीर ने 39.7 के औसत से 5238 रन भी अपने नाम किये है. जबकि 37 टी20 मैच में गौतम गंभीर ने 27.4 के औसत से 932 रन बनाये थे।

    गंभीर 2007 वर्ल्डकप के दौरान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इनकी शानदार पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है की गौतम गंभीर अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब कमेंटेटर के साथ उन्होंने राजनीती की दुनिया में भी अपना कदम रखा है।

    5. महेंद्र सिंह धोनी –

    भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो अंडर 19 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए थे लेकिन उन्होंने क्रिकेट के अपने जूनून को कायम रखा और रेलवे की सरकारी नौकरी छोड़कर क्रिकेट के सपने को पूरा किया।

    महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट मैच में 38.1 के औसत से 4876 रन बनाये। जबकि 350 एकदिवसीय मैच में धोनी ने 50.6 के औसत से 10773 रन बनाये। इसके अलावा उन्होंने 98 टी20 मैच में खेलकर 37.6 के औसत से 1617 रन बनाये हैं।

    भारत के लिए तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट को अलग बुलंदियों पर पहुँचाया है। इन्होने कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कीया है जिसे तोडना तो दूर उस बारे में सोच के भी खिलाड़ियों के पसीने छूटने लगते है। सफल कप्तानों की लिस्ट में इनका नाम सबसे ऊपर है।

    इसे भी पढ़े: मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

  • Team India में इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर बनाई थी अपनी जगह, अब संन्यास ही बचा है उनके पास आखिरी रास्ता

    Team India में इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर बनाई थी अपनी जगह, अब संन्यास ही बचा है उनके पास आखिरी रास्ता

    Team India: टीम इंडिया में कई ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने बहुत ही जद्दोजहद से अपनी जगह बने थी. लेकिन अब धीरे-धीरे उनका करियर खत्म होता नज़र आ रहा है. आज हम जिन खिलाड़ी की बात करने जा रहे उन्होंने सचिन तेंदुलकर तक का विकेट चटकाया है. लेकिन आज हाल ये हो गया है की उनके संन्यास लेने की नौबत आ गई है. आईपीएल में भी उन्होंने खराब प्रदर्शन किया है.

    Team India में इन्होने खुद बनाई जगह, फिर ख़राब प्रदर्शन की वजह से खुद ही होते जा रहे गायब

    जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं वो कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया (Team India) के तेजतर्रार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार हैं. आईपीएल का सीजन चल रहा है जहां कई खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो बिलकुल नए उसके बावजूद भी वो इस लायक नज़र आ रहे हैं की टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

    लेकिन वही दूसरी तरफ हैं टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार. बता दें की, भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा है जिन्होंने अभी तक नौ मैच खेलते हुए खास कमाल नहीं दिखाया है. ना सिर्फ टीम इंडिया में बल्कि आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है.

     कुमार को मिला था Team India में वापसी का मौका, लेकिन वो भी उनके हाँथ से निकल गया

    बता दें की, भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापसी का अच्छा ख़ासा मौका मिला था. लेकिन उन्होंने ये मौका भी गवां दिया है. भुवनेश्वर कुमार को विकेट लेने में माहिर कहा जाता है. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ कमाल नहीं दिखाया है. भुवनेश्वर कुमार के खराब प्रदर्शन के कारण ही उन्हें टीम इंडिया (Team India) से ड्रॉप कर दिया गया है. बता दें की,  सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी BCCI ने कुमार को बाहर कर दिया है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: KL Rahul ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, ​कहीं टूट ना जाए WTC में भारतीय टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना

  • IPL 2023: David Warner ने छुए Bhuvneshwar Kumar के पैर, भुवी ने डेविड को लगाया गले, वायरल हो रहा दिग्गजों का भावुक कर देने वाला ये वीडियो

    IPL 2023: David Warner ने छुए Bhuvneshwar Kumar के पैर, भुवी ने डेविड को लगाया गले, वायरल हो रहा दिग्गजों का भावुक कर देने वाला ये वीडियो

    इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल 2023) (IPL 2023) चल रहा है। इस लीग का 34वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कई बार मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे खिलाड़ियों के लिए फैंस के दिल में इज्जत और ज्यादा बढ़ गई। बता दें कि मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान डेविड वॉनर्र (David Warner) देश के शानदार गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पैर छूते नजर आए।

    3 विदेशी दिग्गज खिलाड़ी जो अगर भारतीय टीम में हो जाये शामिल तो कोई भी हराने में नहीं होगा कामयाब

    David Warner ने छुए Bhuvneshwar Kumar के पैर

    जब डेविड वॉर्नर ने भुवनेश्वर कुमार के पैर छूए तो उन्होंने वॉर्नर को गले लगा लिया। ये खूबसूरत पल कैमरे में भी कैद कर लिया गया है। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार और डेविड वॉर्नर के इस वीडियो को खुद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसे अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं। जिसे देखकर ये साफ जाहिर हो रहा है फैंस को दोनों दिग्गज क्रिकेटर्स का अंदाज पसंद आया है। वहीं डेविड वॉर्नर ने फैंस का दिल जीत लिया।

    पहले एक ही टीम के लिए खेलते थे David Warner और भुवनेश्वर कुमार

    गौरतलब है कि, डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार पहले एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला करते थे। बाद में दोनों अलग अलग टीम के लिए खेलते हैं। अगर हम बात करें डेविड की टीम दिल्ली कैपिटल्स की तो इस बार आईपीएल में दिल्ली की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, टीम को लगातार एक के बाद एक 5 मैच में शिकस्त मिली है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद है।

  • भारतीय टीम के 4 दिग्गज खिलाड़ी जो शराब-सिगरेट जैसे नशों से रहते हैं कोसो दूर, नाम सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश!

    भारतीय टीम के 4 दिग्गज खिलाड़ी जो शराब-सिगरेट जैसे नशों से रहते हैं कोसो दूर, नाम सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश!

    Indian cricket team: टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलना हर प्लेयर का सपना होता है। इसके लिए उनको अपने हेल्थ और फिटनेस का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। खेल चाहे कोई भी हो खिलाड़ी की फिटनेस उसमें अहम् भूमिका निभाती है। प्लेयर्स के खान -पान के साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने की हिदायत दी जाती है क्योंकि नशीले पदार्थ एथलीट के स्टैमिना पर बुरा असर डालते हैं।

    नतीजन उनके फॉर्म में गड़बड़ होने लगता है। बता दें अगर किसी प्लेयर को इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलना है तो उनको भी इस नियम का पालन करना पड़ेगा। आज हम बात करेंगे भारतीय क्रिकेट के 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने शराब और सिगरेट को छुआ तक नहीं है।

    Team India के 4 खिलाड़ी जो नशे से रहते हैं दूर !

    भुवनेश्वर कुमार –

    टीम इंडिया (Team India) के घातक गेंदबाजों में शामिल भुवनेश्वर कुमार अपने कातिलाना स्विंग गेंदबाजी जाने जाते हैं। इसके साथ ही वो डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की भी पूरी काबिलियत रखते हैं। अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाने में भूमिका निभाई है लेकिन चोटिल होने के बाद जब से उन्होंने वापसी की है, भुवी अपने ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

    वह अपनी लय में वापसी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं ,बता दें की इन्होने अपने डाइट का भी काफी ख्याल रखा है। यह शराब और सिगरेट जैसे बुरी चीजों से भी दुरी बनाये हुए हैं। वही बात करे इनके करियर की तो इन्होने टी20 के 213 मैचों के दौरान 25.6 की औसत से 220 विकेट चटकाएं हैं। वनडे मैच में भी इनका प्रदर्शन 35.1 की औसत का रहा है जहा इन्होने 121 मैच के दौरान 141 विकेट अपने नाम किया है।

    (more…)

  • भुवनेश्वर कुमार ने कर ली अपनी ही पड़ोसन से शादी, वायरल होती हैं फोटोज, कुछ ऐसा है टीम इंडिया के प्लेयर का हाल

    भुवनेश्वर कुमार ने कर ली अपनी ही पड़ोसन से शादी, वायरल होती हैं फोटोज, कुछ ऐसा है टीम इंडिया के प्लेयर का हाल

    टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ने अपने पड़ोस के लोगों से शादी की है। सौरव गांगुली, सुरेश रैना से लेकर भुवनेश्वर कुमार ने की लड़कियों से शादी की है। आज हम बात कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार की। भुवनेश्वर टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं। आज हम आपको बताएंगे उनकी लव लाइफ के बारे में…..

    भुवनेश्वर ने की थी पड़ोसन से शादी

    भुवनेश्‍वर कुमार ने 2017 में अपनी पड़ोसी नूपुर नागर का मेरठ में हाथ थामा था। नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में एक एमएनसी में नौकरी करती थीं। नूपुर और भुवनेश्वर दोनों ही मेरठ के रहने वाले हैं। जहां भुवनेश्वर 13 साल की उम्र से क्रिकेट पर फोकस करने लगे थे तो वहीं नूपुर ने शुरुआती पढ़ाई देहरादून से की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई और नोएडा से बीटेक की डिग्री हासिल की।

    दोनों की आज एक बेटी भी है। साल 2021 में उन्होंने शानदार गेम खेला है। एक इंटरव्यू में भुवनेश्वर कुमार ने बताया था कि वह अपनी वाइफ के साथ बहुत ज्यादा समय बिताते थे। इसी वजह से उन्हें उनसे प्यार हो गया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Surya Yadav (@surya.coach)

    मेडन ओवर के कारण चर्चा में हैं भुवनेश्वर कुमार

    टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो भुवनेश्वर मेडन ओवरों के लिए फेमस हैं। भुवनेश्वर कुमार ने इस साल में अब तक 24 टी20 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होने 7.2 की इकॉनमी से 32 विकेट अपने नाम किए हैं। जो की इस साल किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा टी20 में लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। वहीं भुवी ने एक साल में सबसे ज्यादा विकटें लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं।

    33 साल के भुवनेश्वर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं। बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार की स्विंग पढ़ने में विफल हो जाते थे, कुमार की लहराती गेंदों के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज फेल नजर आते थे। लेकिन धीरे-धीरे भुवी अब हर प्रारूप से बाहर होते जा रहे हैं, जिसके बाद उनकी जगह टीम इंडिया में अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।

  • टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो था कभी स्विंग मास्टर, अब 2 साल से टीम इंडिया में वापसी का कर रहा है प्रयास

    टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो था कभी स्विंग मास्टर, अब 2 साल से टीम इंडिया में वापसी का कर रहा है प्रयास

    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और गेंदबाज का करियर उनकी परफॉर्मेंस पर बेस्ड होता है। टीम इंडिया के पास फिलहाल कई बड़े खिलाड़ी हैं, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज शामिल हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कभी टीम इंडिया के लिए शानदार खेल खेलते थे। उस खिलाड़ी का नाम है भुवनेश्वर कुमार।

    स्विंग मास्टर कहे जाते हैं भुवनेश्वर

    भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के स्विंग मास्टर कहे जाते हैं। भुवनेश्वर कुमार भारत के प्राइम तेज गेंदबाज थे, लेकिन अब वह टीम में जगह बनाने के लिए भी तरस रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार पिछले दो सालों से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। तब से वह एकदिवसीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

    भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 121 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 35.1 के औसत से 141 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें स्विंग का किंग माना जा रहा था। पर फिलहाल वह टीम से दूर हैं।

    टीम इंडिया को मिला नया स्विंग मास्टर

    टीम इंडिया के पास पहले भुवनेश्वर कुमार जैसा खिलाड़ी था। वह फिलहाल टीम से दूर हैं, उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज हिस्सा हैं। साल 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। मोहम्मद सिराज स्विंग के अलावा अपनी रफ्तार से भी सभी को खासा प्रभावित कर रहे हैं।

    इस समय टीम इंडिया की एकदिवसीय टीम का अहम हिस्सा हैं। वह लगातार भारतीय टीम को शुरुआत में अहम विकेट दिला रहे हैं। भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिला रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार पारी खेली थी। मोहम्मद सिराज को उनकी पारी के कारण प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया है।

    दूसरे वनडे सीरीज में ऐसी है प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.

     

  • टीम इंडिया को भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार के बाद UP से मिला एक और स्विंग का सरताज, जीताएगा अगला ICC ट्रॉफी

    टीम इंडिया को भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार के बाद UP से मिला एक और स्विंग का सरताज, जीताएगा अगला ICC ट्रॉफी

    टीम इंडिया को इन दिनों अच्छे गेंदबाजों की जरूरत है। टीम इंडिया के कुछ गेंदबाज अच्छे हैं। घरेलू मैच में इन दिनों कई खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस से टीम इंडिया के लिए अपना टिकट क्लीयर करते हैं। इसमें नाम आ रहा है खिलाड़ी शिवम मावी का। आइए आपको बताते हैं कौन हैं शिवम मावी….

    नोएडा में हुआ था जन्म

    टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने वाले शिवम मावी का जन्म उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। शिवम मावी को बचपन से ही क्रिकेट से काफी लगाव था। वें काफी उम्र से क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने अपने स्कूल से प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि शिवम के पिता से उनसे नाराज थे। वें चाहते थे कि उनका बेटा एक इंजीनियर या डाॅक्टर बने। लेकिन शिवम के पिता को उनके क्रिकेट कोच फूलचंद शर्मा ने बुलाया और शिवम के क्रिकेट के हुनर के बारे में बताया। शिवम के पिता यह जानकर खुश हुए और उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट जारी रखने की अनुमति दे दी।

    टीम इंडिया में मिली जगह

    शिवम मावी अपने टारगेट को अचीव करने के लिए लगे रहे और उन्हें जल्द ही अंडर 14 में जगह मिल गई। इसके बाद उन्हें अंडर 19 में टीम जगह मिल गई। इसके बाद उसी साल आईपीएल में केकेआर ने उन्हें खरीदा। उन्होंने उसी साल हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में भी हिस्सा लिया।

    श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू

    शिवम मावी ने श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने पहले ही मैच में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने अपने बल्ले से कमाल दिखाया और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।शिवम मावी टीम इंडिया के लिए बड़े गेंदबाज के रूप में उभरकर सामने आ सकते हैं।

    उनके पहले टीम इंडिया के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार ने गेंदबाजी की थी। वह राज्य के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जो टीम इंडिया के लिए अच्छा गेम खेलते हैं। वह गेंद को स्विंग कराते हैं। इसको लेकर उनके बचपन से कोच रहे फूलचंद शर्मा ने बताया कि इस समय ये तेज गेंदबाज रफ्तार से ज्‍यादा अपने स्विंग पर ध्‍यान दे रहा है। इस समय वह 140 से 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। शिवम गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखता है।