Author: Satyodaya Media

  • क्रिकेट जगत के ऐसे 6 दिग्गज खिलाड़ी जिनका करियर चोट की वजह से हो गया खत्म!, महान खिलाड़ी का नाम भी है शामिल

    क्रिकेट जगत के ऐसे 6 दिग्गज खिलाड़ी जिनका करियर चोट की वजह से हो गया खत्म!, महान खिलाड़ी का नाम भी है शामिल

    क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए चोटिल होना कोई नयी बात नहीं है। हर खेल की तरह यहाँ भी आपको चोट की वजह से टीम से ड्राप होने वाले खिलाड़ी देखने को मिल जाते है। आज के समय में कोई भी चोट ऐसी नहीं है जो ठीक ना हो पाए। बेहतर मेडिकल सर्विसेज होने के बावजूद भी काफी बार खिलाड़ी को गहरी चोट के चलते अपना क्रिकेट करियर छोड़ना पड जाता है।

    कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो यदि चोट का शिकार न होते तो उनका करियर और ऊंचाइयों को छूता, तो चलिए नजर डालते है ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर जो अगर चोटिल न होते तो बहुत ही शानदार खिलाड़ी होते।

    चोट के कारण इन 6 खिलाड़ियों के करियर पर लगा ब्रेक !

    फिलिप ह्यूज (ऑस्ट्रेलिया)

    25 दिसंबर 2014 को साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी फिलिप ह्यूज बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद 27 दिसंबर को इनकी मौत हो गई। क्रिकेट की दुनिया में यह एक काला दिन था।

    नाथन ब्रैकेन (ऑस्ट्रेलिया)

    31 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज नाथन ब्रैकेन को घुटने की चोट लगी थी। जिसे ना तो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने और ना ही नाथन ब्रैकेन ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद इन्होंने लगातार मैच खेले और चोट का असर इतना हो गया कि अपने करियर में फिर से कभी नहीं खेल पाए। इन्होंने अपने करियर में 5 टेस्ट, 116 वनडे और 19 टी20 मैच खेले।

    क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया) –

    क्रिस लिन क्रिकेट जगत के सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक है। वह टीम को शानदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाते थे , चाहे वह कोई पिच हो या कोई गेंदबाजी लाइन-अप हो, वह गेंदबाजों पर कहर की तरह बरसते थें। बल्ले के साथ लिन सबसे खतरनाक माने जाते है। इसलिए उन्हें टी 20 प्रारूप में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक बना दिया है।

    किसी भी क्रिकेट प्रशंसक को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि टी20 के एक्सपर्ट लिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 मैच खेले है। चोटों ने लिन के करियर को दुनिया में सबसे अजीब क्रिकेटरों में से एक बना दिया है।अपने बाएं कंधे पर तीन सर्जरी होने के बाद, लिन अभी भी और चोटों को रोक नहीं पा रहे है।

    डेल स्टेन (ऑस्ट्रेलिया) –

    डेल स्टेन क्रिकेट की दुनिया में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक है। तेज गेंदबाज को 2015 विश्वकप के अंत के बाद से चोटों ने परेशान करना शुरू कर दिया। तब से, उन्होंने लगातार चोटों के कारण टीम से बाहर रहना पड़ा हैं। उन्हें अपनी बाएं एड़ी में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ छोड़ना पड़ा, जिसने उन्हें छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर कर दिया।

    कंधे की चोट, एड़ी की चोट, हड्डी की चोट ने बहुत हद तक इस तेज गेंदबाज का करियर खराब कर दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच और 116 ओडीआई खेले हैं। तेज गेंदबाज को 2018 आईपीएल नीलामी में चोट के कारण ही बाहर रहना पड़ा।

    नाथन कॉल्टर नाइल (ऑस्ट्रेलिया)-

    कॉल्टर-नाइल, ऑस्ट्रेलियाई फास्ट-गेंदबाज दुनिया के सबसे अजीब क्रिकेटरों में से एक है। जब भी उसने पीले रंग की जर्सी पहनी है उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद, वह नियमित चोटों के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं।

    उन्हें 2015 विश्व कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और कई अन्य मल्टीनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट चोट के कारण टीम से बाहर रहना पड़ा। 2013 में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने के बाद उन्होंने अपने करियर में केवल 21 ओडीआई और 19 टी20 मैच खेले हैं। उनके लगातार चोटों के कारण उनके करियर भी खतरे में हैं।

    क्रेग कीस्वेटर (इंग्लैंड)

    क्रेग कीस्वेटर इंग्लैंड की शानदार खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन एक मैच के दौरान डेविड विली की खतरनाक गेंद सीधी इनकी आंख पर आग लगी थी जिसके चलते इनकी 70 से 80% रोशनी चली गई। जिसके बाद इनका खेलना नामुमकिन के बराबर हो गया। इंग्लैंड की टीम के लिए इन्होंने 46 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले थे।

    इसे भी पढ़े: IPL 2023: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज आया 1 करोड़, इंग्लैंड के खिलाड़ी होंगे ऑक्शन में मालामाल

  • इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के कारनामे सोशल मीडिया पर हो गए थे उजागर, नाम सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

    इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के कारनामे सोशल मीडिया पर हो गए थे उजागर, नाम सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

    आज क्रिकेट इतिहास के कई ऐसे खिलाड़ी है जो दूसरों के लिए रोल मॉडल का काम करते हैं। सोशल मीडिया पर इनसे जुड़ी खबरे आये दिन सामने आती हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के सितारे आज अपनी-अपनी अलग स्‍टाईल के चलते लोगों के बीच मशहूर हैं। आपको बता दें धोनी से लेकर गांगुली तक सभी धुरंधुरों की अलग ही शैली है। फिर चाहे भारत की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ हों या फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ही क्यों ना हो।

    वहीं दूसरी तरफ अपनी कुछ गलतियों की वजह से विवादों में भी घिरे रहते है। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेट के वो कौन-से धुरंधर हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बार शर्मसार करने वाली हरकत की। जी हां तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्टार खिलाड़ियों से मिलवाने जा रहे हैं, जो क्रिकेट जगत में अपने कारनामों से काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने रहे।

    शेन वार्न –

    इस लिस्ट में पहला नाम दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न (Shane warne) का है। इन्होंने जितना नाम कमाया था उससे कही ज्यादा बदनाम हुए थे, इन्हे जितना इनके खेल के लिए जाना जाता था उतना ज्यादा विवादों के लिए भी मशहूर थे। शेन वार्न का नाम कई बड़े सेक्स स्कैंडल में आ चूका था।

    साल 2019 में एशेज के दौरान भी इन्होंने इन्ही कारणों से जमकर सुर्खियां बटोरी थी। 2006 में जब वो इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। तो उस समय उन्होंने एक वहां पर रहने वाली 24 वर्षीय लड़की को मैसेज करना शुरू किया था। उसके बाद कुछ सैलून पहले भी वो ऐसा ही एक स्टूडेंट के साथ कर रहे थे। उस लड़की से उनकी सभी चैट बाद में बाहर आ गयी थी।

    मोहम्मद शमी –

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (MD Shami)का नाम भी इस तरह के मामलो से अछूता नहीं रहा है। इस बात की खबर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ (Haseen Jahan) ने खुद मीडिया से आकर बताई थी। उनके कई लड़कियों के साथ रिश्ते की बात भी सामने आयी थी। जिसके बाद उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ पुलिस केस भी कर दिया था। शमी इन कारणों से काफी विवादों से घिरे रहते थे।

    एक बार मोहम्मद शमी विश्व कप के लिए इंग्लैंड में थे। जहाँ पर उन्होंने किसी अनजान लड़की को मैसेज कारण शुरू किया था। लड़की को ना जाननें के बाद भी वो उसे लगातार मैसेज कर रहे थे। जिसके बाद लड़की ने उसका स्कीनशॉट सोशल मीडिया पर डाल दिया था। हसीन जहाँ ने इसके अलावा कई और मैसेज मोहम्मद शमी के लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर सबके सामने रख दिया था।

    युजवेंद्र चहल –

    स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)का नाम इस लिस्ट में देखकर शायद आप यकीं नहीं कर पाएंगे। इस खिलाड़ी की छवि बहुत अच्छी है। लेकिन चहल भी सोशल मीडिया पर ऐसे विवाद में घिरते हुए नजर आये थे। उन्होंने किसी लड़की को बार – बार मैसेज भेजा था। ये बात खुद उस लड़की ने सोशल मीडिया पर आकर बताई थी।

    युजवेंद्र चहल भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने एक लड़की की फोटो पर कमेंट किया था। हालाँकि उसमे कुछ भी ख़राब नहीं था। लेकिन अन्य आम लड़कियों की तरह वो भी इस जवाब को पाने के बाद चौंक गयी थी। उस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चहल को फैन्स ने ट्रोल किया था।

    इमाम उल हक़

    पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (Imam -ul-haq) भी विश्व कप खत्म होने के बाद ऐसे ही स्कैंडल में फसे हुए नजर आये थे। जब कुछ लड़कियों ने सोशल मीडिया पर आकर कहा था की वो एक ही समय में तीन से चार लड़कियों को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उनको करारी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

    इमाम को इस हादसे के बाद एक धमकी भी दी गयी थी जिसमें कहा गया था की वो सुधर जाएँ नहीं तो उनके वीडियो भी वायरल हो जायेंगे। इमाम के कई चैट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गये थे। जिसमें वो लड़कियों से अभद्र बाटे कर रहे थे।

    मोंटी पनेसर

    लिस्ट में आखिरी नाम इंग्लैंड टीम के पूर्व भारतीय मूल के स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) का है। पनेसर पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। इन्होंने बहुत ही फेमस डेटिंग एप टिंडर के जरिये एक लड़की को मैसेज भेजने शुरू कर दिए थे। ये उन्होंने एक मैच के फ़ौरन बाद किया था। जिसके बाद से उनके मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गये थे। इतना ही नहीं मोंटी पनेसर ने उस लड़की को होटल में मिलने के लिए भी बुलाया था। लेकिन मैच के अधिकारीयों ने उन्हें वहां जाने से मना कर दिया था।

    इसे भी पढ़े: IPL 2023: किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं मोहम्मद शमी की पत्नी, हॉटनेस देख कर छूट जाएंगे पसीने

  • 3 दिग्गज खिलाड़ी जो बैड बॉय के नाम से रहे हैं बहुत मशहूर, अधिक लड़कियों से सम्बन्ध बनाने के अलावा है नशे की है गन्दी लत!

    3 दिग्गज खिलाड़ी जो बैड बॉय के नाम से रहे हैं बहुत मशहूर, अधिक लड़कियों से सम्बन्ध बनाने के अलावा है नशे की है गन्दी लत!

    किसी भी खेल से जुड़ा कोई भी एथलीट अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहते हैं। बात करें आजकल के क्रिकेटर्स की तो उनकी फिटनेस तो बेहद जरूरी है। क्रिकेट जगत के इतिहास में ऐसे कई स्टार खिलाड़ी हुये हैं, जिन्होंने अपने खेल के जबरदस्त प्रदर्शन का नजारा पेश कर नाम कमाया है।

    वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने अपने बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी के प्रदर्शन से हटकर अन्य वजहों से सुर्खियां बटोरी है और क्रिकेट जगत में बदनामी के साथ नाम बनाया है। आज के आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में पढ़ने वाले हैं जिन्हे लोग उनके खेल से कम और बुरी आदतों से ज्यादा पहचानते हैं।

    क्रिकेट इतिहास के तीन बैड – बॉयज

    क्रिस गेल

    मैदान पर लम्बे छक्के और चौके जड़ने वाले क्रिस गेल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मैदान पर उनका खेल को लेकर सीरियस नेचर सबका ध्यान अपनी ओर है ,लेकिन क्या आप जानते हैं मैदान के बाहर यह खिलाड़ी हमेशा मौज -मस्ती के साथ रहता है। अपने गंगम डान्स और लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय क्रिस गेल को स्माोकिंग की बुरी लत के शिकार हैं। गेल को कई बार पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग करते हुए स्पाॅट किया जा चुका है, जिसके बाद यह खबर मीडिया में सुर्खियां बन जाती थी।

    शेन वार्न

    ऑस्ट्रेलिया टीम के दिवंगत स्पिनर शेन वाॅर्न का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिकेट करियर में अपनी गेंदबाजी के दम पर जितना नाम बनाया था ,उससे कहीं ज्यादा मैदान के बाहर अपने गलत आदतों से बदनाम हुए थें।आपकों बता दें, नशे के लत के आदी हो चुके ऑस्ट्रेलिआई क्रिकेटर शेन वाॅर्न को ड्रग्स लेने की वजह से साल 2003 के विश्व कप से पहले बैन कर दिया गया था। इसके बाद भी वो नशे की लत को छोड़ने में नाकाम रहे। गौरतलब है की शेन ने 52 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली थी। 4 मार्च 2022 को इन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    इयान बाॅथम

    इंंग्लैंड क्रिकेट टीम के लीजेण्ड पूर्व क्रिकेटर इयान बाॅथम ने अपने प्रदर्शन से लोगो के होश उड़ाए थे। वह अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाते थे। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खेल पर ध्यान और शांत नजर आनें वाले इयान बाॅथम मैदान के बाहर एक अलग ही लाइफस्टाइल जीते है। उनके क्रिकेट करियर के दौरान एक इंग्लैंड के एक प्रसिद्ध न्यूज पेपर ने बाॅथम की एक विवादित तस्वीर छापी थी, जिसमें वह स्मोकिंग करते हुए नजर आ रहे थे। इस घटना के बाद उन्हें इसका दोषी मानते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दो महीनों का बैन लगा दिया था।

    इसे भी पढ़े: शेन वॉर्न के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया की ‘वर्ल्ड हॉटेस्ट ग्रैंडमा’ का बड़ा दावा, मरने से पहले भी कर रहे थे अय्याशी

  • 90 के दशक वो ऐतिहासिक मैच जब सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद भी नहीं बंद हुआ टीम, मैच का हुआ था रोमांचक अंत

    90 के दशक वो ऐतिहासिक मैच जब सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद भी नहीं बंद हुआ टीम, मैच का हुआ था रोमांचक अंत

    India Vs Pakistan – 18 जनवरी 1998 का दिन कोई भी भारतीय क्रिकेट प्रशंशक भूल नहीं सकता है,क्योंकि  24 साल पहले सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान (India Vs Pakistan) से ऐसा मैच जीता था जो भूले नहीं भूलता। उस मैच की यादें आज भी फैंस के जहन में ताजा हैं। वैसे तो भारत और पाकिस्तान का हर मैच खास होता है लेकिन ये मैच इसलिए स्पेशल है क्योंकि टीम इंडिया ने मुकाबला 317 रन बनाकर जीता था। मैच की खास बात ये थी कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पवेलियन लौटने के बाद भी फैंस टीम इंडिया से जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी।

    पाकिस्तान ने खड़ा किया पहाड़नुमा स्कोर !

    18 जनवरी, 1998 को ढाका में खेले गए इस फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 314 रन बनाए थे। ओपनर सईद अनवर(Saeed Anwar) ने तूफानी शतक ठोकते हुए 132 गेंदों में 140 रन बनाए थे। अनवर के बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले थे। इजाज अहमद (Ijaz Ahmad) ने भी 112 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी। भारतीय बॉलिंग अटैक के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 314 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उस दौर में एक तरह से विजयी टोटल माना जाता था।

    भारत ने दिया था ऐसा करारा जवाब !

    बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) ने तूफानी शुरुआत दिलाई। खासतौर पर सचिन तेंदुलकर काफी आक्रामक दिखे और उन्होंने 26 गेंदों में 41 रन बना डाले। लेकिन 9वें ओवर में शाहिद अफरीदी (Shahid afridi) ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर भारत को बड़ा झटका दे दिया। जिसके बाद नंबर 3 पर ऑलराउंडर रॉबिन सिंह (robin singh) उतरे और उन्होंने गांगुली के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय स्कोर को 250 रनों तक पहुंचा दिया।इस दौरान रॉबिन सिंह ने अर्धशतक और सौरव गांगुली ने शानदार शतक ठोका।

    कानितकर ने चौके के साथ दिलाई थी जीत !

    हालांकि 39वें ओवर में खेले में ट्विस्ट आया। रॉबिन सिंह 82 रन पर आउट हो गए. कप्तान अजहरुद्दीन (Azharuddin) भी 4 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। 43वें ओवर तक सौरव गांगुली का विकेट भी गिर गया और टीम इंडिया मुसीबत में पड़ गई। दबाव के लम्हों में नवजोत सिद्धू (Siddhu)और नयन मोंगिया का विकेट भी गिर गया।

    अंत में कनितकर (Kanitkar) और जवागल श्रीनाथ (Sreenath) की जोड़ी मैच को आखिरी ओवर तक ले आई और टीम इंडिया को 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। आखरी ओवर में गेंद पाकिस्तान के घातक गेंदबाज सकलैन मुश्ताक के हाथ में था। दबाव भरे लम्हे में कनितकर ने बेहतरीन शॉट खेला और चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

  • 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हे अंडर 19 में नहीं मिली जगह, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में बिखेरा अपना जलवा

    5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हे अंडर 19 में नहीं मिली जगह, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में बिखेरा अपना जलवा

    देश के युवा खिलाड़ी अगर टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं तो उनके लिए अंडर 19 क्रिकेट सबसे उत्तम प्लेटफार्म हैं। इस मंच पर अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया के लिए खेलने की राह आसान हो जाती हैं, कई खिलाड़ी इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

    जहा कुछ प्लेयर्स असफल तो कुछ खिलाड़ी सफल भी हुए हैं। जिसमें से कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिस्ट में भी शामिल हो गये हैं। कुछ खिलाड़ी इस युवा टीम में जगह नहीं बना पाते हैं। जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत के जरिये भारतीय टीम में जगह बनाई और खुद को एक दिग्गज खिलाड़ी के रूप में साबित किया।

    आज इस लेख में हम 5 ऐसे इंडियन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो अंडर19 वर्ल्ड कप के लिए रिजेक्ट कर दिया गए हालाँकि बाद में वह टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आये। इसके साथ ही वो मैच विनर के तौर पर भी खुद को साबित कर पाए। आइये जानते हैं उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में।

    1. भुवनेश्वर कुमार

    32 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को भारत की अंडर 19 टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जिसके बाद दिसंबर 2012 भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला। इन्होंने कई मैचों में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया है। भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट मैच में 26.1 के औसत से 63 विकेट हासिल किया।

    जबकि 121 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 35.1 के औसत से 141 विकेट अपने नाम किया है। टी20 फ़ॉर्मेट में भुवी ने 62 मैच में 24.0 के औसत से 64 विकेट अपने नाम किये है। भुवी टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। इन्होंने डेथ ओवर में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर कई आवशयक विकेट चटकाए हैं। कुछ समय से खिलाड़ी अपनी फिटनेस कारण टीम से बाहर चल रह था हालाँकि इन्होंने एक बार फिर मैदान पर एंट्री ले ली है।

    2 . जसप्रीत बुमराह

    भुवनेश्वर कुमार की तरह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी अंडर19 विश्वकप के लिए नजरंदाज़ कर दिया गए थे लेकिन वर्तमान में वह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज में से एक है। बुमराह ने सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा हैं।

    जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट मैच में 21.7 के औसत से 123 विकेट हासिल किये हैं। जबकि उन्होंने 70 एकदिवसीय मैच में भी 25.4 के औसत से 113 विकेट अपने नाम किया है। वही 57 टी20 मैच में 19.9 के औसत से 57 विकेट भी अपने नाम किया है।

    28 वर्षीय बुमराह के फेंके गए सटीक यॉर्कर के आगे अच्छे से अच्छा धुरंधर भी चारों खाने चित हो जाता है। बुमराह डेथ वर्ष में महत्वपूर्ण विकेट निकलने की छमता रखते हैं। टीम इंडिया का यह स्टार गेंदबाज कई मैच में विनर शाबित हो चुका है।

    3. अजिंक्य रहाणे

    अपने तकनीकी कौशल और क्षमता से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी युवा खिलाड़ी के रूप में भारत अंडर19 टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे। लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए कड़ी मेहनत की और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुए।

    अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 82 टेस्ट मैच में 38.5 की औसत से 4931 रन बनाये हैं। जबकि 90 एकदिवसीय मैच में रहाणे ने 35.3 के औसत से 2962 रन बनाये हैं और इन्होने 20 टी20 मैच में रहाणे ने 20.8 की औसत से 375 रन बनाये हैं। इससे पता चलता है की ये कितने अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

    रहाणे ने कई बार अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों के होश उड़ाए हैं। हालाँकि 34 वर्षीय खिलाड़ी फ़िलहाल कुछ समय से टीम से बाहर चल रहा है और इन्हे टीम में खेलने का मौका काफी कम मिल रहा है।

    4. गौतम गंभीर

    वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भी अंडर 19 में नहीं चुना गया था। इसके बावजूद भी उन्होंने गिव उप न करते हुए कड़ी मेहनत की और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही इन्होने कई यादगार परियां भी खेली और भारतीय टीम को जीत की तरफ बढ़ाया।

    गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट मैच में 42.0 के औसत से 4154 रन बनाये। 147 एकदिवसीय मैच में गंभीर ने 39.7 के औसत से 5238 रन भी अपने नाम किये है. जबकि 37 टी20 मैच में गौतम गंभीर ने 27.4 के औसत से 932 रन बनाये थे।

    गंभीर 2007 वर्ल्डकप के दौरान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इनकी शानदार पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है की गौतम गंभीर अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब कमेंटेटर के साथ उन्होंने राजनीती की दुनिया में भी अपना कदम रखा है।

    5. महेंद्र सिंह धोनी –

    भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो अंडर 19 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए थे लेकिन उन्होंने क्रिकेट के अपने जूनून को कायम रखा और रेलवे की सरकारी नौकरी छोड़कर क्रिकेट के सपने को पूरा किया।

    महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट मैच में 38.1 के औसत से 4876 रन बनाये। जबकि 350 एकदिवसीय मैच में धोनी ने 50.6 के औसत से 10773 रन बनाये। इसके अलावा उन्होंने 98 टी20 मैच में खेलकर 37.6 के औसत से 1617 रन बनाये हैं।

    भारत के लिए तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट को अलग बुलंदियों पर पहुँचाया है। इन्होने कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कीया है जिसे तोडना तो दूर उस बारे में सोच के भी खिलाड़ियों के पसीने छूटने लगते है। सफल कप्तानों की लिस्ट में इनका नाम सबसे ऊपर है।

    इसे भी पढ़े: मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

  • भारतीय टीम में साथ खेलने का सपना देख रही है इन 3 भाइयों की जोड़ी, पांडया और पठान ब्रदर्स को छोड़ सकती है पीछे

    भारतीय टीम में साथ खेलने का सपना देख रही है इन 3 भाइयों की जोड़ी, पांडया और पठान ब्रदर्स को छोड़ सकती है पीछे

    Indian Cricket Team- भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है जब दो भाई टीम इंडिया के लिए एक साथ खेल रहे हों। इनमे कुछ बहुचर्चित नाम भी शामिल हैं जैसे पंड्या ब्रदर्स, पठान ब्रदर्स और चाहर ब्रदर्स। इन्होने भारतीय टीम के लिए एक साथ क्रिकेट खेला है। लेकिन टीम इंडिया में कुछ जोड़ियाँ ऐसी भी हैं जो खेलने के लिए एक मौका ढूंढ रही हैं।

    आज हम चर्चा करेंगे तीन ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जो भारत के घरेलू क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन भारतीय टीम के लिए अभी तक खेल नहीं पायी हैं। इसमें दो जोड़ी तो ऐसी भी है जो टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए तरस रही हैं। वही एक में छोटे भाई ने इंडियन टीम में जगह तो बनाई लेकिन फिर बाहर भी हो गया।

    सिंह ब्रदर्स (अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह) –

    लिस्ट में सबसे पहला नाम अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह का है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा अनमोलप्रित सिंह और पंजाब किंग्स का हिस्सा प्रभसिमरन सिंह भाई हैं। ये एक साथ पले -बढ़े हैं तथा साथ ही क्रिकेट की जगत में भी कदम रखा है। हालांकि भारतीय टीम में एक साथ खेलने की ख्वाहिश रखने वाले भाई टीम इंडिया में डेब्यू करने के इंतजार में हैं।

    बता दें दोनों ने पंजाब के लिए क्रिकेट एक साथ खेला लेकिन आईपीएल में इन्हे दो अलग अलग टीमों ने अपने खेमें में जोड़ा है। सबसे बड़ा सवाल यह है की क्या दो भाई भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक साथ खेल पाएंगे।बता दें दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिलते है।वही इनका प्रदर्शन भी उतना कुछ खास नहीं होता है।

    सक्सेना ब्रदर्स ( जलज सक्सेना और जतिन सक्सेना ) –

    केरल का प्रतिनिधित्व करने वाले जलज सक्सेना भारतीय टीम में इंट्री करने के प्रवल दावेदारों में से एक हैं। घरेलू क्रिकेट में जलज का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन अब तक उन्हे टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। जलज सक्सेना ने घरेलू क्रिकेट में 123 फर्स्ट क्लास मैचों में 6334 रन बनाए, वहीं उन्होंने 347 विकेट भी झटके।

    लेकिन उन्हे अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अवसर नहीं प्राप्त हुआ है। वहीं उनके बड़े भाई जतिन सक्सेना भी घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आते हैं। लेकिन वह भी अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। जतिन ने घरेलू क्रिकेट में 22 मैचों में 964 रन बनाए, उन्होंने अपने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 15 विकेट भी झटके

    धवन ब्रदर्स (ऋषि धवन और राघव धवन ) –

    घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले ऋषि धवन और राघव धवन की जोड़ी भी उन्ही जोड़ियों में से एक है जो एक साथ भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देख रही है । हालांकि ऋषि धवन को भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने का मौका तो मिला था , लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। जबकि उनके बड़े भाई अभी तक डेब्यू भी नहीं कर पाए।

    ऋषि धवन को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच साल 2016 में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के लिए खेलने का अवसर प्राप्त हुआ था । हालांकि वह बेहतर प्रदर्शन करने में फेल रहे थे। वहीं अगर उनके बड़े भाई राघव धवन की बात करें तो वह घरेलू क्रिकेट में कुल 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें उन्होंने 381 रन बनाए।

    इसे भी पढ़े: DC vs PBKS: युवा किंग प्रभसिमरन सिंह की परफॉरमेंस की फैन हुई प्रीति जिंटा, मास्टर-ब्लास्टर ने भी की जमकर तारीफ

  • इन 9 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की पत्नियों के आगे बॉलीवुड अभिनेत्री भी पड़ जाएँगी फीकी, इनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं!

    इन 9 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की पत्नियों के आगे बॉलीवुड अभिनेत्री भी पड़ जाएँगी फीकी, इनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं!

    Pakistan Cricket- पाकिस्तान क्रिकेट टीम(Pakistan cricket team) के खिलाड़ी अपने खेल के लिए जितनी सुर्खियां बटोरते हैं ,उनकी पत्नियां भी अपनी खूबसूरती के लिए उतनी ही फेमस हैं । भारत के खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड के बारे में अधिकतर लोगों को पता है, पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

    दरअसल पाकिस्तान Pakistan  एकमात्र ऐसा देश है जिसके क्रिकेटर्स की पत्नियां उस तरह से सार्वजनिक रुप से दिखाई नहीं देती हैं जैसे बाकी देशों की दिखाई देती हैं।हम यहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बता रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि इनमें से दो खिलाड़ियों की पत्नियां भारतीय हैं।

    हसन अली –

    पाकिस्तान Pakistan के स्टार प्लेयर हसन अली ने भारत की शामिया आरजू से साल 2019 में निकाह किया था। जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। इनकी पहली मुलकात दुबई में ही हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार पनपने लगा और फिर दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया।बता दें शामिया अमीरात एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर हैं। वो मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है।

    मोहम्मद आमिर-

    पाकिस्तान Pakistan के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने खेल के साथ-साथ फिक्सिंग को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे हैं। उनके प्यार का संबंध भी फिक्सिंग से ही है। आमिर जब फिक्सिंग के मामले में लंदन में सजा काट रहे थे, तब उनकी मुलाकात नरजिस खातून से हुई थी। दरअसल आमिर का केस नरगिस के हाथों में ही था। नरगिस एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी लड़की हैं ,और ये बेहद सुन्दर भी लगती हैं। आमिर और नरगिस ने 2016 में निकाह किया था।

    शोएब मालिक –

    भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक के बारे में सभी जानते हैं। सानिया मिर्जा भारत की जानी-मानी टेनिस खिलाड़ी हैं। जबकि शोएब मलिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में पाकिस्तान की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2019 में शोएब मलिक के साथ शादी के बंधन में बंधी।

    सानिया मिर्जा ने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, और डबल्स कैरर में कुल 42 खिताब। वह पूर्व डबल्स वर्ल्ड नंबर 1 भी हैं और 2003-2013 से उन्हें भारत की नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में स्थान दिया गया था। सानिया और शोएब ने अप्रैल 2010 में से शादी की थी। ये दोनों अब इजहान नाम के एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं।

    वहाब रियाज –

    पाकिस्तान Pakistan के बाएं हाथ के गेंदबाज वहाब रियाज़ (Wahab Riaz) ने साल 2013 पाकिस्तान के मशहूर कारोबारी की बेटी ज़ैनब चौधरी से शादी रचाई थी। इनको कई बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया जिस दौरान इनकी सुंदरता ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। इनके आगे बॉलीवुड की अदाकाराओं की सुंदरता भी फीकी लगने लगती है।

    सरफ़राज़ अहमद –

    पाकिस्तान को चैंपियस ट्राफी पर कब्जा कराने वाले कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी सैयदा खुश्बख्त शाह भी काफी खूबसूरत हैं। सरफराज और उनकी शादी साल 2005 में हुई थी. वो कई बार स्टेडियम में अपने पति को चीयर करते हुए दिखाई देती हैं, दोनों को एक बेटा और एक बेटी हैं।

    इमाद वसीम –

    बाएं दाथ के फिरकी गेंदबाज़ इमाद वसीम ने साल 2019 में सानिया अश्फाक से शादी की थी, सानिया पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं और उनका जन्म भी ब्रिटेन में ही हुआ था.सानिया अशफाक एक ब्रिटिश पाकिस्तानी लड़की है। जबकि इमाद वसीम वेल्स में जन्मे पाकिस्तान क्रिकेटर हैं। दोनों की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इमाद वसीम मौजूदा दौर में Pakistan के उभरते हुए खिलाड़ी हैं। सानिया अशफाक और इमाद वसीम ने साल 2019 में शादी की थी और उनका निकाह इस्लामाबाद की शाह फैसल मस्जिद में हुआ था।

    मोहम्मद हाफिज –

    Pakistan के सीनियर खिलाडियों में शुमार और प्रोफ़ेसर के नाम से मशहूर मोहम्मद हफीज़ की शादी साल 2007 में हुई थी, उनकी पत्नी का नाम नाजिया हफीज़ है, दोनों की लव मैरिज हुई है। ये बेहद खूबसूरत हैं। यह कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं। नाजिया हफीज भी क्रिकेट फैन हैं।

    शहीद अफरीदी –

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की पत्नी नादिया अफरीदी हैं। शाहिद अफरीदी ने 2000 में अपने मामा की बेटी नादिया अफरीदी के साथ निकाह किया था। निकाह के बाद इनकी पत्नी की खूबसूरती के चर्चे काफी सुनने को मिले थे। नादिया अफरीदी हिजाब में सार्वजनिक रूप से दिखाई देती हैं।

    वसीम अकरम –

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने क्रिकेट की पिच पर भले ही कई महान बल्लेबाजों को बोल्ड किया हो पर ऑस्ट्रेलिया की शनीरा की खूबसूरती पर वो खुद ही बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद शनीरा अकरम से शादी की थी। दोनों ने 2013 में एकदूसरे से शादी रचाई थी। बता दें शनीरा थॉम्पसन एक पीआर सलाहकार थी , जबकि वसीम अकरम एक कमेंटेटर थे। कपल की एक बेटी भी है। जिसका नाम आयला है।

    इसे भी पढ़े: “काश की तू मेरे सामने होता”- शाहीन अफरीदी की लाश वाले कमेंट पर अपना आपा खोकर वसीम अकरम ने फैन को सुनाई खरी खोटी

  • टीम इंडिया के इन 5 फ्लॉप क्रिकेटर की सुपर हॉट पत्नियां ,तस्वीरें देख आप भी हो जायेंगे कायल

    टीम इंडिया के इन 5 फ्लॉप क्रिकेटर की सुपर हॉट पत्नियां ,तस्वीरें देख आप भी हो जायेंगे कायल

    टीम इंडिया (Team India) होना जितना मुश्किल है, उससे कही ज्यादा मुश्किल उसमें जगह बनाये रखना है। हर खिलाड़ी का सपना होता है की वह अपने देश के लिए खेले। कई प्लयेर अपनी मंजिल तक पहुँच भी जाते हैं लेकिन वो अपने खेल को बरक़रार नहीं रख पाते हैं।लेकिन उन खिलाड़ियों से ज्यादा लाइमलाइट उनकी पत्नियों को मिलता है। आज हम ऐसे ही 5 फ्लॉप भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में जानेगे जिनका करियर काफी छोटा रहा।

    लेकिन इनकी पत्नियों का खूबसूरती ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। आइये नजर डालते हैं टीम इंडिया के उन पांच क्रिकेटर्स की बाला की खूबसूरत पत्नियों पर !

    अशोक डिंडा – श्रेयषी रूद्र

    लिस्ट में सबसे पहला नाम अशोक डिंडा (Ashok Dinda) और उनकी खूबसूरत पत्नी श्रेयसी रूद्र (Sreyasi Rudra) का नजर आ रहा है। अशोक डिंडा की पत्नी काफी खूबसूरत हैं। अपनी हॉटनेस के लिए वो अक्सर ही तारीफे लुटती हैं। ये केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि दिमाग की भी तेज हैं। इन्होने इंजीनियरिंग की हुई है और फ़िलहाल एक एमएनसी कंपनी में इंजीनियर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। डिंडा ने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में कुल 13 वनडे मैच और 9 टी-20 खेले हैं, जिसमें उनका औसत काफी खराब रहा था।

    विनय कुमार – ऋचा सिंह

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं विनय कुमार (Vinay Kumar) ) की पत्नी ऋचा सिंह (Richa singh )। विनय कुमार इंडिया के डोमेस्टिक क्रिकेट में कर्नाटका की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। घरेलू फील्ड पर इनका काफी बोलबाला है। विनय कुमार की पत्नी रिचा सिंह (Richa Singh) पूरी तरह से स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं।

    बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फींकी लगने लगती हैं। रिचा सिंह बेंगलुरु में स्थित इंटेग्रिटी स्पोर्ट्स कंपनी की डायरेक्टर हैं। विनय कुमार टीम इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके हैं. विनय कुमार आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2013 में खेले थे। और टीम में लौट पाना असम्भ नजर आता है।

    स्टुअर्ट बिन्नी – मयंती लैंगर

    स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) भारतीय क्रिकेट टीम में हरफनमौला (आलराउंडर ) खिलाड़ी के तौर पर खेलते थे। स्टुअर्ट बिन्नी ने साल 2012 में मयंती लैंगर (Mayanti Langer) से शादी रचाई थी। मयंती लैंगर बेहद हसीन नजर आती हैं।मयंती पेशे से एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं। अक्सर ही आपने उन्हें टीवी पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए देखा होगा। बता दें स्टुअर्ट ने केवल 6 टेस्ट मैच, 14 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेले हैं।

    मनोज तिवारी -सुष्मिता रॉय

    मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) और उनकी पत्नी का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है। मनोज तिवारी की पत्नी सुष्मिता रॉय (Sushmita Roy), क्रिकेटरों की पत्नियों में सबसे ज्यादा खूबसूरत और हॉट के तौर पर देखी जाती हैं।उनकी सुंदरता के सभी कायल हैं। सुष्मिता रॉय अपने स्टाइलिश लुक के कारण सोशल पर जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) इंडिया टीम के लिए 12 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बता दें फ़िलहाल मनोज तिवारी इस समय बंगाल की ममता सरकार में खेल मंत्री हैं।

    परविंदर अवाना – संगीता कसाना

    लिस्ट में आखिरी नाम परविंदर अवाना (Parvinder Awana) और उनकी पत्नी का है। परविंदर ने इंडियन टीम (Team India) के लिए साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 2 T20 मैच खेले हैं जिसमें 11.83 के औसत के रन लूटाए थे। अवाना ने साल 2018 में पुलिस इंस्पेक्टर संगीता कसाना (Sangeeta Kasana) के साथ परिणय सूत्र में बंध गए थे। अवाना की पत्नी काफी खूबसूरत दिखती हैं।

  • इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के पास है अपना प्राइवेट जेट, कीमत सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

    इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के पास है अपना प्राइवेट जेट, कीमत सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

    Indian cricketer’s private jets- भारत में क्रिकेट को धर्म, जबकि क्रिकेटरों को भगवान का दर्ज़ा दिया जाता है। भारत के कुछ क्रिकेटरों ने अपने दमदार प्रदर्शन का नजारा पेश करके हुए नाम और सोहरत के साथ बेशुमार दौलत भी कमाई है। आज भारतीय क्रिकेटरों के पास दौलत और शौहरत की कोई कमी नहीं है। दुनिया के टॉप 10 अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है।

    सचिन तेंदुलकर हो या विराट कोहली इनकी संपत्ति करोड़ों में नहीं, बल्कि अरबों में है। भारतीय क्रिकेटरों के पास आज आलिशान घर, करोड़ों के होटल, करोड़ों की लग्ज़री कारें और लाखों रुपये की क़ीमत वाली बाइक्स भी हैं। भारत के कुछ क्रिकेटर तो ऐसे भी हैं जिनके पास ख़ुद के Private jet भी हैं। आज हम आपको ऐसे ही भारतीय क्रिकेटरों के नाम बताने जा रहे हैं जो ‘प्राइवेट जेट’ के मालिक हैं।

    ये भारतीय खिलाड़ी जिनके पास हैं अपना private jet!

    कपिल देव –

    भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक कपिल देव (Kapil Dev) के पास भी अपना खुदका प्राइवेट जेट है। जिसकी कीमत लगभग 260 करोड़ रूपए है। साल 1983 में अपनी कप्तानी में भारत को पहला ‘वर्ल्ड कप’ दिलाने वाले कपिल हर साल करोड़ो रूपए कमाते हैं। क्रिकेट, कमेंट्री, एंडोर्समेंट, पब्लिक अपीरियंस और इन्वेस्टमेंट उनके आय का है। वर्तमान में कपिल देव की नेट वर्थ 220 करोड़ रुपये के क़रीब है।

    सचिन तेंदुलकर –

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पास भी ख़ुद का एक ‘प्राइवेट जेट’ हैं, जिसकी क़ीमत क़रीब 260 करोड़ रुपये है। साल 2016 बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक निजी जेट में सचिन के साथ यात्रा कर रहे थे। वर्तमान में सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ 1110 करोड़ रुपये तक है।

    महेंद्र सिंह धोनी –

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। धोनी के पास भी एक ‘प्राइवेट जेट'(Private jet) हैं, जिसकी क़ीमत 260 करोड़ रुपये बताई जाती है। अपने जेट के साथ धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के कप्तान धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी हर साल 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ 846 करोड़ रुपये के क़रीब है।

    विराट कोहली –

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी एक ‘प्राइवेट जेट'(Private jet) पर अपना मालिकाना अधिकार रखते हैं। किंग कोहली के इस जेट की क़ीमत 125 करोड़ रुपये के क़रीब है। कुछ समय पहले जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तो विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कि एक फोटो जेट के साथ वायरल हुई थी।

    विराट अक्सर अपनी पत्नी के साथ अपने इस जेट से ट्रैवल करते हुए नजर आते हैं। उनके इस प्राइवेट जेट का नाम Cessna 680 Citation Sovereign है।बता दें वर्तमान में विराट कोहली की नेटवर्थ 840 करोड़ रुपये के क़रीब है.

    इसे भी पढ़े: IPL में Virat Kohli के शतक ने तोड़े सभी बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजो की लिस्ट में निकल गए सबसे आगे

  • 3 भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जिनके नाक पर हमेशा रहता है गुस्सा, खुद को समझते हैं खेल से बड़ा

    3 भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जिनके नाक पर हमेशा रहता है गुस्सा, खुद को समझते हैं खेल से बड़ा

    खिलाड़ियों के लिए उनका खेल पूजा की तरह होता है। खेल चाहे जो भी खिलाड़ियों के लिए उससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। क्रिकेट के खेल में भी ऐसा ही होता है। प्लेयर को न हो वो क्रिकेट से बढ़कर नहीं हो सकता है, क्योंकि क्रिकेट है तो क्रिकेटर है। लेकिन कुछ भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने गुरुर में इतने चूर हो जाते हैं की खेल से ज्यादा तव्वज्जो अपने आप को देने लगते हैं। हम आज इस आर्टिकल के जरिये ऐसे ही 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने आपको खेल से भी ज्यादा बड़ा समझते हैं।

    3 भारतीय टीम के खिलाड़ी जिनके नाक पर रहता है गुस्सा !

    हरभजन सिंह –

    शानदार स्पिन गेंदबाजों में से एक भारतीय टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने बहुत नाम कमाया है। हरभजन सिंह अपने कमाल की बल्लेबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों की हवाइयां उदा देते थे, लेकिन वो साल 2016 के बाद से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वह आईपीएल (IPL) खेलते हुए नजर आते थे लेकिन उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है।

    भज्जी मैदान पर प्रैक्टिस करने में काफी कतराते थे। हरभजन सिंह आईपीएल कैंप में बहुत काम ही नजर आते हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकत है की वह प्रैक्टिस से जी चुराते है। वो टीम के साथ आखिरी पलों में जुड़ते हैं। जिस कारण उनके प्रदर्शन पर भी प्रभाव दिखा है। भारतीय टीम के खिलाड़ी भज्जी अपने आप को खेल से भी ज्यादा महतवपूर्ण समझते हैं।

    हार्दिक पांडया –

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के मौजूदा आलराउंडर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) सफल क्रिकेटर्स में से एक है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में कपिल देव (KAPIL DEV) और इरफ़ान पठान (IRFAN PATHAN) को धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी होने का सम्मान प्राप्त है। इनके बाद मौजूदा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांडया में इसी तरह से गुण देखे गए। वैसे हार्दिक पांडया ने भारत के लिए कई मैचों में बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी का करतब दिखाया है, हालांकि कुछ सालों से पंड्या अपने फॉर्म से बाहर चल रहे हैं।

    हार्दिक पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस की समस्या से जुंझ रहे हैं। उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने फिटनेस की समस्या से पार पाते हुए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में तो फिर से जगह बना ली, लेकिन अभी भी गेंदबाजी में उन्हें इतना ज्यादा कारगर नहीं देखा जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए कोई घरेलू क्रिकेट मैच भी नहीं खेलते और ना ही गेंदबाजी को नेट में ज्यादा तवज्जो देते हैं। इस कारण से उन्हें टेस्ट से तो जगह गंवानी पड़ी है, अब उनका खेल से बड़ा समझने का ये रवैया आगे और भी नुकसान कर सकता है।

    क्रुणाल पांडया –

    स्टार ऑलराउंडर भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) के बाद उनके बड़े भाई क्रुणाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने भी जगह बना ली। फिलहाल क्रुणाल पांडया भारतीय सीमित ओवर की टीम में शामिल हैं, जिनको कुछ मैच खेलने का मौका भी मिल चुका है। गौरतलब है की इन्होने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। लेकिन फिर भी समय समय अपने आप को इस खेल से बड़ा समझने का उदाहरण देते रहे हैं।

    हाल के दिनों में उनका बड़ौदा टीम के कप्तान होने के दौरान अपने साथी खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) से गलत व्यवहार करना हो या मैदान में बार-बार जरूरत से ज्यादा अपने साथी खिलाड़ियों पर गुस्सा दिखाना हो, क्रुणाल की इस हरकत में कोई सुधार नहीं है। भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पांडया के लिए ये खराब आचरण और खेल से बड़ा समझने की नीति उन्हें भारी भी पड़ सकती है।

    इसे भी पढ़े: Deepak Hooda ने बनाया अनोखा अनोखा विश्व रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी