Category: आईपीएल 2023

  • IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड का किया ऐलान, जेम्स नीशम-रासी वेन को बाहर कर किया हैरान

    IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड का किया ऐलान, जेम्स नीशम-रासी वेन को बाहर कर किया हैरान

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की पिछली बार की रनरअप राजस्थान रॉयल्स (RR) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : “राजस्थान रॉयल्स के ओनर ने मारे मुझे 3 से 4 थप्पड़”, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर का आईपीएल को लेकर बड़ा बयान

    आईपीएल 2023: राजस्थान रॉयल्स (RR)

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने NZ के डेरिल मिशेल और साउथअफ्रीकी स्टार रासी वैन डेर डूसन को रिलीज कर दिया है।

    RR के रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन (C), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमेयर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा।

    RR के रिलीज़ खिलाड़ी: अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डैरेल मिचेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वेन डर दुसां, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका।

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

    आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।

  • IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

    IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : IPL 2023 में चमकने के लिए तैयार हुई सनराइजर्स हैदराबाद, टॉम मूडी को रिप्लेस कर ब्रायन लारा बनें नए हेड कोच

    आईपीएल 2023: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इन दिनों आईपीएल के मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

    सनराइजर्स रिटेन किए गए खिलाड़ी – अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

    सनराइजर्स रिलीज किए गए खिलाड़ी: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

    आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।

  • यश धूल और सरफराज खान को रिटेन कर दिल्ली कैपिटल्स ने खेला शानदार खेल, IPL 2023 में ऐसी होगी पूरी टीम

    यश धूल और सरफराज खान को रिटेन कर दिल्ली कैपिटल्स ने खेला शानदार खेल, IPL 2023 में ऐसी होगी पूरी टीम

    दिल्ली कैपिटल्सः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद अब सारा ध्यान क्रिकेट फैंस का आईपीएल ( IPL) पर आकर रूक गया हैं। आज आईपीएल की सारी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम बताने चुकी हैं। कुछ खिलाड़ियों के रिलीज ने सवाल खड़े किए हैं वहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में वापस से देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) का पिछले सीजन में प्रदर्शन ठीक-ठाक ही था टीम अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस से हार गई थी जिसके बाद टीम प्लेऑफ से बाहर और आरसीबी मुंबई की जीत के प्लेऑफ में पहुंच गई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन ज्यादा खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया हैं आइए आपको बताते हैं कौन रिटेन और कौन रिलीज हुआ हैं-

    यह भी पढ़े- IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटन्स ने सौंपी अपनी लिस्ट, गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को किया बाहर! यहाँ देखें पूरा स्क्वाड

    यश धूल और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी बनें रहेंगे दिल्ली का हिस्सा

    दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में इस वक्त कई खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ, यश धूल, सरफराज खान व कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी के साथ डेविड वॉर्नर, रोवमेन पॉवेल, एनरिक नॉटर्ज, मुस्तफिजुर रहमान और लुंगी एन्गिडी जैसे खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया हैं। आइए आपको दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची दिखाते हैं-

    रिटेन खिलाड़ीः ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमेन पॉवेल, सरफराज खान, यश धूल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोट, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, मुस्तफिजुर रहमना, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

    शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने किया रिलीज

    शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रेड कर दिया था। शार्दुल का पिछला सीजन ठीक-ठाक ही था। दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल संग 5 खिलाड़ियों को बाहर किया हैं जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए 19.45 करोड़ रूपए बचे हैं। आइए आपको रिलीज खिलाड़ी की लिस्ट दिखाते हैं-

    रिलीज खिलाड़ीः शार्दुल ठाकुर, टिम सिफर्ट, अश्विन हैबर, केएस भरत, मंदीप सिंह।

    यह भी पढ़े- कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2023 जीतने के लिए 16 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानें कौन हुआ अंदर और बाहर?

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2023 जीतने के लिए 16 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानें कौन हुआ अंदर और बाहर?

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2023 जीतने के लिए 16 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानें कौन हुआ अंदर और बाहर?

    कोलकाता नाइट राइडर्स टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद अब सारा ध्यान क्रिकेट फैंस का आईपीएल ( IPL) पर आकर रूक गया हैं। आज आईपीएल की सारी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम बताने चुकी हैं। कुछ खिलाड़ियों के रिलीज ने सवाल खड़े किए हैं वहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में वापस से देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की कप्तानी में आखिरी दम तक लड़ती हुई नजर आई थी लेकिन टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। जीत की राह पक्की करने के लिए केकेआऱ ने 16 खिलाड़ियों को बाहर कर सिर्फ खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं।

    यह भी पढ़े- IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने सौंपी अपनी लिस्ट, अर्जुन तेंदुलकर अंदर तो पोलार्ड बाहर! देखें पूरा स्क्वाड

    श्रेयस अय्यर ही बनें रहेंगे कप्तान

    श्रेयस अय्यर के रूप में कोलाकाता के पास एक शानदार हीरा हैं जिसे टीम खोना नहीं चाहेगी टीम ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताते हुए अगले सत्र के लिए भी उन्हें कप्तान चुना हैं। श्रेयस अय्यर के साथ-साथ लॉक फर्गुयस्न, सुनिल नारायण, आंद्रे रसल, नितिश राणा और वेंक्टेश अय्यर जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

    लॉकी फर्गुयस्न और रहमनुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से खरीदा हैं जो टीम के लिए शानदार एसेट हो सकते हैं। आइए आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट दिखाते हैं-

    KKR रिटेन खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितिश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंक्टेश अय्यर, आंद्रे रसल, सुनिल नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्गुयस्न, उमेश यादव, टिम साऊदी, हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती, अंकुल रॉय, रिंकु सिंह।

    पैट कमिंस व नबी सहित यह खिलाड़ी हुए बाहर

    पैट कमिंस जो अपने देश के लिए समय देने के लिए अगले साल आईपीएल का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आएंगे जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया हैं। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी और आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। केकेआर ने इन खिलाड़ियों के साथ-साथ अजिंक्य रहाणे और शिवम मावी को भी बाहर कर दिया हैं।

    कोलकाता की टीम ने कुल 16 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया हैं। जिसके बाद आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए उनके पास 7.05 करोड़ रूपए बचे हुए हैं जो कि सभी टीमों के मुकाबले सबसे कम हैं। आइए आपको कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नाम बताते हैं-

    KKR रिलीज खिलाड़ीः पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करूनार्तने, ऐरॉन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, राशिक सलाम, शेल्डन जैक्शन।

    यह भी पढ़े- ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, जडेजा बने रहेंगे टीम का हिस्सा जानें CSK में कौन अंदर कौन बाहर?

  • IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटन्स ने सौंपी अपनी लिस्ट, गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को किया बाहर! यहाँ देखें पूरा स्क्वाड

    IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटन्स ने सौंपी अपनी लिस्ट, गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को किया बाहर! यहाँ देखें पूरा स्क्वाड

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : आईपीएल 2023 की तैयारी के लिए गुजरात लायंस की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, दिग्गज को करने वाले हैं ट्रेड

    आईपीएल 2023: गुजरात टाइटन्स (GT)

    IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपनी पहली आईपीएल जीत के बाद इतिहास रचा था। टाइटन्स के पास हार्दिक पांड्या, राशिद खान, डेविड मिलर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए एक मजबूत कोर टीम है। गुजरात ने मैथ्यू वेड को रिटेन किया है।

    आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल 2023) सीजन के लिए गुजरात के लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्ला गुरबाज को ट्रेडिंग के जरिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

    जीटी रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक, गिल, मिलर, साहा, वेड, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर, साई किशोर, जयंत यादव, शमी, अल्जारी, दयाल, नूर अहमद, दर्शन नलकंडे और प्रदीप सांगवान।

    जीटी रिलीज खिलाड़ी: हमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन।

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

    आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।

  • IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने सौंपी अपनी लिस्ट, अर्जुन तेंदुलकर अंदर तो पोलार्ड बाहर! देखें पूरा स्क्वाड

    IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने सौंपी अपनी लिस्ट, अर्जुन तेंदुलकर अंदर तो पोलार्ड बाहर! देखें पूरा स्क्वाड

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

    वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल के अब तक के सबसे टीम यानी मुंबई इंडियंस के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : कायरन पोलार्ड ने IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़े झटके के साथ दी खुशखबरी, जानें पूरा माजरा

    आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस (MI)

    मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल का पिछला सीजन यानी 2022 बहुत ही खराब रहा था। जिसके बाद आज मुंबई ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। हालांकि, पांच बार के चैंपियन ने टीम के अपने मुख्य सदस्यों को बरकरार रखा है। कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह सभी को बरकरार रखा गया है।

    MI रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

    MI रिलीज़ हुए खिलाड़ी: कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

    आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।

  • ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, जडेजा बने रहेंगे टीम का हिस्सा जानें CSK में कौन अंदर कौन बाहर?

    ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, जडेजा बने रहेंगे टीम का हिस्सा जानें CSK में कौन अंदर कौन बाहर?

    चेन्नई सुपर किंग्सः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद अब सारा ध्यान क्रिकेट फैंस का आईपीएल ( IPL) पर आकर रूक गया हैं। आज आईपीएल की सारी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम बताने चुकी हैं। कुछ खिलाड़ियों के रिलीज ने सवाल खड़े किए हैं वहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में वापस से देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जिनके लिए पिछला सीजन काफी ज्यादा निराशाजनक था टीम ने पिछला सीजन 9वें पायदान पर खत्म किया था अब टीम अगले सीजन पुरानी गलतियों से सीखकर नए इरादे के साथ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उतरती हुई नजर आएगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया हैं। आइए आपको बतातें है कि सीएसके ने किसे रिटेन और किसे रिलीज किया हैं।

    यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटन्स का हिस्सा नहीं रहेंगे ये 5 खिलाड़ी, हो सकते हैं टीम से बाहर

    रविंद्र जडेजा समेत इन खिलाड़ियों को सीएसके ने किया रिटेन

    आईपीएल 2022 के बाद रविंद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब जब सीएसके ने अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट साझा की हैं तब सब साफ हो गया हैं रविंद्र जडेजा को चेन्नई ने रिटेन किया है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया हैं। सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे. राजवर्धन हंगेरकर, मथिशा पथिराना और महीश ठीकासाना जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। आइए आपको रिटेन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं-

    महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुब्रेंशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगेरकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथिशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महिश ठीकसाना।

    ड्वेन ब्रावो को चेन्नई ने कर दिया रिलीज

    आज चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो का नाम देखकर फैंस को झटका लगा हैं क्योंकि ब्रावो लंबे समय से चेन्नई का हिस्सा थे इतना समय सीएसके के साथ बिताने के बाद अगले सीजन के लिए ब्रावो को रिलीज कर दिया गया हैं. गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग डिपॉर्टमेंट में ड्वेन ब्रावों शानदार हैं। ब्रावो के साथ क्रिस जॉर्डन और एडम मिलने जैसे खिलाड़ी भी रिलीज कर दिए गए हैं। आइए आपको रिलीज खिलाड़ियों के नाम बताते हैं-

    ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिलने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन।

    यह भी पढ़े- BCCI ने फैंस को दे डाली बड़ी खुशखबरी IPL से संन्यास लेकर धोनी भारतीय टीम का बनेंगे हिस्सा, जानें पूरी खबर

  • आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटन्स का हिस्सा नहीं रहेंगे ये 5 खिलाड़ी, हो सकते हैं टीम से बाहर

    आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटन्स का हिस्सा नहीं रहेंगे ये 5 खिलाड़ी, हो सकते हैं टीम से बाहर

    आईपीएल 2023 यानि 16वें सीजन में कई उलट फेर देखने को मिल सकते हैं। टूर्नामेंट में गुजरात की टीम से एक नहीं दो नहीं बल्की 5 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। टीम ऑक्शन के लिए तैयार है। आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस पिछले ही सीजन में जुड़ी है। पहली बार जुड़कर भी टीम टूर्नामेंट जीत गई। इस साल नीलामी दिसंबर के अंत में बेंगलुरु में होगी।  इस दौरान टीम के 5 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में…

    गुरकीरत सिंह मान

    आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुरकीरत सिंह मान को टीम ने 50 लाख रुपए में देकर खरीदा था लेकिन इस खिलाड़ी को बीते आईपीएल में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। गुरकीरत का आईपीएल में रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 41 मैचों में अब तक 551 रन बनाए हैं और 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

    विजय शंकर

    विजय शंकर को टीम ने मेगा ऑक्शन में 1.40 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। टीम विजय शंकर से अच्छे प्रदर्शन की आशा कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह कुछ खास कमाल इस मैच में दिखा नहीं पाए थे।

    वरुण आरोन

    वरुण आरोन को मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें गुजरात ने 2 मैच खिलाए और इन मैचों में वह 2 ही विकेट ले सके थे। इस साल वरुण को टीम से रिलीज करने के चांसेस हैं।

    मैथ्यू वेड

    मैथ्यू वेड को गुजरात टाइटंस ने 60 लाख खर्च करके खरीदा था।  उन्होंने 10 मैच खेले जिसमें उन्होंने 157 रन ही पाए। इसलिए मैथ्यू को टीम से बाहर निकाला जा सकता है।

    डोमिनिक ड्रैक्स

    डोमिनिक ड्रैक्स को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने 1.10 करोड़ की रकम खर्च करके खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसलिए डोमिनिक ड्रैक्स को टीम से बाहर निकाला जा सकता है।

  • “मैं मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की नहीं सोच सकता…” , किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया सन्यास! MI के नाम लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

    “मैं मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की नहीं सोच सकता…” , किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया सन्यास! MI के नाम लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

    मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने इस साल ही इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट लिया था। इसके बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। वहीं, एक बार फिर पोलार्ड ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट (Kieron Pollard IPL Retirement) का ऐलान कर दिया है। पोलार्ड आईपीएल (IPL) नहीं खेलेंगे। साल 2022 का आईपीएल पोलार्ड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। वो पुरे सीजन आउट ऑफ़ फॉर्म थे।

    यह भी पढ़ें : किरोन पोलार्ड ने पहले 600वां टी20 मैच का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर तुफानी पारी से मनाया जश्न, देखें वीडियो

    किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया संन्यास

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन (IPL Retention 2023) नहीं किए जाने के बाद पोलार्ड ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए एक पोस्ट अपने फैंस संग साझा किया। पोलार्ड ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए दिल छूने वाली बात लिखी। उन्होंने लिखा,

    “मैं इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने की नहीं सोच सकता और इसलिए ही इससे रिटायरमेंट ले रहा हूं।”

    आईपीएल 2023 के लिए किरोन पोलार्ड को मिली नई जिम्मेदारी

    बतौर क्रिकेटर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताने वाले पोलार्ड अब टीम के लिए नई भूमिका में होंगे। उनकी रिटायरमेंट की घोषणा के साथ मुंबई इंडियंस ने जानकारी दी है कि पोलार्ड अब बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी सेवा देंगे। आपको बता दें कि पोलार्ड को मुंबई ने 2010 में ख़रीदा था, तब से लेकर पोलार्ड इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले।

    कुछ ऐसा रहा पोलार्ड का आईपीएल करियर

    कायरन पोलार्ड ने आईपीएल में साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था। जिसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पोलार्ड ने एमआई के लिए खेले गए 13 आईपीएल सीज़न में कुल 189 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 28.7 के औसत और 147.3 करे ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 3412 रन बनाए हैं।

    जिसमें उनके बल्ले से 16 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं गेंदबाज़ी करते हुए भी पोलार्ड ने आईपीएल में 69 विकेट झटके हैं। बहरहाल, अब पोलार्ड बल्लेबाज़ी कोच की भूमिका में टीम की सहायता करते हुए नज़र आएंगे।

  • BCCI ने फैंस को दे डाली बड़ी खुशखबरी IPL से संन्यास लेकर धोनी भारतीय टीम का बनेंगे हिस्सा, जानें पूरी खबर

    BCCI ने फैंस को दे डाली बड़ी खुशखबरी IPL से संन्यास लेकर धोनी भारतीय टीम का बनेंगे हिस्सा, जानें पूरी खबर

    महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तान हैं भारत को 3 बार आईसीसी (ICC) ट्रॉफी दिलाने के साथ-साथ धोनी 4 बार आईपीएल (IPL) की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर चुके हैं। धोनी जल्द ही आईपीएल 2023 में पीली जर्सी में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें यह आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला हैं इसके बाद धोनी जल्द ही किसी खास काम में जुटने वाले हैं। भारत का बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन कैसा चल रहा हैं हम जानते हैं अब बीसीसीआई (BCCI)  धोनी को वापस से भारतीय टीम में बुलानी वाली हैं आइए आपको पूरी खबर बताते हैं।

    यह भी पढ़े- धोनी जैसा कारनामा करेंगे बटलर- जोस बटलर की कप्तानी के पूरे कायल हो चुके हैं माइकल वॉन, कह डाली यह बड़ी बात

    भारतीय टीम के साथ जुडेंगे महेंद्र सिंह धोनी

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 का अंत हो चुकी हैं भारत को सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में शर्मनाक हार झेलकर बाहर होना पड़ा हैं भारत इंग्लैंड से पूरे 10 विकेट से हार गई थी। इस हार के साथ अब भारत का ट्रॉफी जीतने का इंतजार और बढ़ गया हैं। भारत जिस तरह के अप्रोच के साथ वर्ल्ड कप में उतरी थी वैसे कभी कोई ट्रॉफी नहीं जीती जा सकती कुछ खिलाड़ियों को छोड़ कर किसी में हमें शानदार इंटेंट देखने को नहीं मिला।

    टेलीग्राफ की खबर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल आखिरी आईपीएल एक खिलाड़ी के तौर पर होने वाला हैं। जिसके बाद धोनी सन्यास लेंगे और भारतीय टीम के साथ जुडेंगे। खबर के अनुसार भारत की टी20 टीम में मजबूती लाने के लिए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव को इस्तेमाल करने का सोचा हैं।

    भारतीय टीम को निडर बनाएंगे धोनी

    भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में बहुत धीमा खेलते हुए नजर आयी हैं वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में भारतीय ओपनरों ने शानदार और फराटेदार शुरूआत नहीं दिलाई। धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला वर्ल्ड कप साल 2007 में जीता था तब से लेकर अब तक भारत एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई। पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप 2021 में महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़े थे।

    लेकिन उस समय भारत ग्रुप स्टेज खेलकर ही बाहर हो गई थी। धोनी अनुभव का भंडार हैं जिसे अब बीसीसीआई अगले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पूरी तरह इस्तेमाल करना चाहती हैं। धोनी भारतीय टीम को वापस से वैसा बनाते हुए नजर आएंगे जिस ब्रांड के क्रिकेट के लिए हमारी टीम जानी जाती थी।

    यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के वो 4 सबसे ख़ास पल, जिसे याद कर खिलाडियों के साथ फैंस भी नहीं रोक सकते अपने आंसू