कायरन पोलार्ड ने IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़े झटके के साथ दी खुशखबरी, जानें पूरा माजरा

By Twinkle Chaturvedi On November 15th, 2022
कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्डः आईपीएल (IPL) 2023 की तैयारियां और इसका पहला चरण शुरू हो चुका हैं। इस बार आईपीएल का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्ची में होने वाला हैं लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों को रिलीज और ट्रेड़ करने की प्रकिया शुरू हो चुकी हैं। आज 15 नवंबर आईपीएल (IPL) द्वारा सभी टीमों के लिए आखिरी डेट निर्धारित की गई हैं आज सभी टीमों को रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट सौंपनी हैं।

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) जिसके लिए आईपीएल 2022 काफी ज्यादा खराब गया था अब टीम को इस आईपीएल के शुरू होने से पहले एक झटका भी लगा हैं और फायदा भी हुआ है आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़े-  अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने दिखा दिया बाहर का रास्ता, अब इस टीम के लिए डेब्यू करेंगे मास्टर-ब्लास्टर के बेटे!

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनें कायरन पोलार्ड

आईपीएल 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बद् से बद्तर था 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच भी नहीं जीत पाई थी। मुंबई इंडियंस इस बार शानदार इंटेंट के साथ उतरती हुई नजर आएगी लेकिन उससे पहले ही टीम को एक झटका कायरन पोलार्ड (KIERON POLLARD) ने दे दिया हैं दरअसल कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से अब सन्यास का ऐलान कर दिया हैं। कायरन पोलार्ड काफी लंबे समय से मुबंई इंडियंस के साथ बने हुए हैं।

सीजन 3 की शुरूआत से वह टीम का हिस्सा थे पिछला आईपीएल उनका खास नहीं गया था 11 मैचों में वह 144 रन ही बना पाए थे। अब कायरन पोलार्ड ने एक खिलाड़ी के तौर पर ाईपीएल को छोड़कर एक बैटिंग कोच के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होने कहा हैं एक बार जो एमाई हैं वह हमेशा एमआई रहेगा। कायरन पोलार्ड के इस नए जर्नी का उनके फैंस को इंतजार रहेगा।

शानदार रहा हैं आईपीएल करियर

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी  पोलार्ड एक आईपीएल लीजेंड हैं। बल्ले और गेंद से उनको आईपीएल को कई शानदार मैच दिए है मुंबई इंडियंस के लिए कायरन पोलार्ड नाममुकिन को मुमकिन बना देते थे। कायरन ने 171 मैचों में 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रहा हैं।

वहीं उन्होने 16 अर्धशतकीय पारी खेल हैं। कायरन ने 107 मैचों में गेंद से कमाल दिखाते हुए 8.79 की इकॉनमी से 69 विकेट लिए है। उनका गेंदबाजी करते हुए सबसे बेस्ट 4-44 हैं उन्होने आईपीएल में कुछ 103 कैच भी पकड़े हैं। आईपीएल के मैदान में कायरन पोलार्ड का खेल हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े- IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए 15 नवंबर है रिटेंशन का आखिरी दिन, कौन हुआ अंदर और कौन बाहर? यहाँ देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

Tags: आईपीएल 2023, कायरन पोलार्ड, मुंबई इंडियस,