अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने दिखा दिया बाहर का रास्ता, अब इस टीम के लिए डेब्यू करेंगे मास्टर-ब्लास्टर के बेटे!

By Twinkle Chaturvedi On November 14th, 2022
अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकरः आईपीएल (IPL) 2023 शुरू होने में समय हैं लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर में आईपीएल (IPL) का मिनी ऑक्शन होने वाला हैं इस ऑक्शन से पहले टीमें आपस में ट्रेल के चलते खिलाड़ियों को खरीद रही हैं। वहीं टीमों ने धीरे-धीरे करके खिलाड़ियों को रिलीज करना भी शुरू कर दिया हैं।

आईपीएल (IPL) की सबसे धमाकेदार खबर हाल ही में जो आ रही हैं वह यह हैं कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने रिलीज कर दिया हैं। अर्जुन पिछले 2 साल से मुंबई के साथ हैं लेकिन मुंबई ने एक बार भी उन्हें खेलने काल मौका नहीं दिया जिसके चलते अब अर्जुन को रिलीज कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़े- अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद की गिल्लियां उड़ाकर अपने प्रदर्शन का मनवाया लोहा, एक ओवर में पलट दिया सारा खेल

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को किया रिलीज

अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शानदार नजर आए। अर्जुन पिछले 2 साल से आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन उन्हें एक बार भी डेब्यू का मौका नहीं दिया गया। इस बार का सीजन मुंबई के लिए खराब था लग रहा था अंत के मैचों में अर्जुन को मौका मिल सकता हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आईपीएल 2023 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को रिलीज और ट्रेड करना शुरू कर दिया हैं।

मुंबई इंडियंस ने भी अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली हैं जिसमें से एक नाम अर्जुन तेंदुलकर का भी हैं। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा मुंहई इंडियंस अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, आकाश माधवाल, राहुल बुद्धी, मुरूगन अश्विन और टाइमल हिल्स शामिल हैं।

दूसरे टीम के लिए खेलते हुए अर्जुन को मिलेगा मौका

अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट के सत्र में गोवा के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे क्योंकि मुंबई के तरफ से उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे और ठीक ऐसा मंजर हमें आईपीएल 2023 में दिख सकता हैं। अर्जुन तेंदुलकर 2 साल आईपीएल में बिता चपके लेकिन अब तक डेब्यू से दूर हैं।

मुंबई ने उनको रिलीज करने की तैयरी कर ली हैं जिसके बाद कोई टीम उन पर भरोसा दिखाएगी इसका मतलब उन्हें खेलने का मौका जरूर मिलेगा। हाल ही में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन आईपीएल 2023 में कोलाकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 की तैयारी के लिए गुजरात लायंस की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, दिग्गज को करने वाले हैं ट्रेड

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2023, मुंबई इंडियस,