अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद की गिल्लियां उड़ाकर अपने प्रदर्शन का मनवाया लोहा, एक ओवर में पलट दिया सारा खेल

By Twinkle Chaturvedi On October 15th, 2022
अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकरः भारत में इस वक्त घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SYED MUSHTAQ ALI TROPHY) खेली जा रही हैं। इस टूर्नामेंट में विश्व के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) के बेट अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

मौके की तलाश में अर्जुन ने महाराष्ट्र को छोड़कर गोवा क्रिकेट टीम का हाथ थामा, उनका यह फैसला सही साबित होता हुआ नजर आ रहा हैं। आज 14 अक्टूबर को हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में अर्जुन ने 4 विकेट चटकाकर अपने शानदार खेल का लोहा मनवाया हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने झटके 4 विकेट

अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं जिसके चलते उन पर हमेशा सरनेम का दबाव हमेशा बना रहता हैं। क्रिकेट फैंस हमेशा उन पर कड़ी नजर बनाए हुए रखते हैं कभी-कभी अर्जुन को ट्रोल का सामना भी करना पड़ता हैं, लेकिन आज अर्जुन ने सभी के मुंह पर ताला मारते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा (GOA) के तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन आज का मुकाबला हैदराबाद (HYDERABAD) के साथ खेल रहे थे। आज अपने चार ओवर के स्पेल में अर्जुन ने 10 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए।

इस टूर्नामेंट में अर्जुन ने अपनी अच्छी शुरूआत की हैं, पहले मैच में भले ही वो विकेट नहीं निकाल पाए थे। लेकिन दूसरे मैच में वह 2 विकेट अपने नाम करते दिखें और आज उन्होने 4 विकेट अपने नाम किए। मतलब अर्जुन अपने प्रदर्शन को लगातार आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने नहीं दिया अर्जुन को एक भी मौका

अर्जुन तेंदुलकर 2 साल से मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें अब तक एक भी बार डेब्यू का मौका नहीं दिया गया। इस साल 2022 में अर्जुन के डेब्यू का इंतजार फैंस ने बहुत किया क्योंकि मुंबई इंडियंस लगातार हार के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। लेकिन तब भी अर्जुन को मौका नहीं दिया गया। अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त युवराज सिंह के पिता से ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका असर अर्जुन के प्रदर्शन पर हम साफ देख पा रहे हैं।

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, गोवा क्रिकेट टीम, गोवा बनाम हैदराबाद, भारतीय क्रिकेट टीम, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022,