आईपीएल 2022 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हो रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस के लिए रिद्धीमान साहा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी। साहा ने अच्छे शॉट लगाए, दूसरे छोर पर गिल बड़ी पारी नहीं खेली सके। पहले विकेट के रूप में गिल मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए। गिल का विकेट गेंदबाज के साथ फील्डर ग्लेन मैक्सवेल के नाम रहा, जिन्होंने स्लिप में एक हाथ से शानदार कैच लपका।
मैथ्यू वेड ने गुस्से में फेंका बैट और हेलमेट
Matthew Wade reaction in dressing room!#RCBvGT #mathewwade#Wade pic.twitter.com/iKPxIe2vW2
— Kavya Sharma (@Kavy2507) May 19, 2022
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का दूसरा विकेट मैथ्यू वेड के रूप में गिरा। मैथ्यू वेड एलबीडबल्यू का शिकार हुए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल द्वारा पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड स्वीप खेलने गए, और मिस हो गए। गेंद पैड पर लगी, अपील हुई तो अंपायर ने उंगली उठा कर आउट दे दिया।
इसके तुरंत बाद ही मैथ्यू वेड ने डीआरएस का सहारा लिया, और बोले कि उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा है। लेकिन टीवी पर देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले या ग्लव्स किसी से भी नहीं टकराया है। इस वजह से वेड को दोबारा आउट करार दिया। इसके बाद मैथ्यू वेड काफी नाराज हो गए और काफ़ी ज़्यादा गुस्से में भी दिखे। उन्होंने डगआउट में बल्ले और हेलमेट को तेजी से फेंककर अपना गुस्सा निकाला।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11– विराट कोहली, रजत पाटीदार, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 – रिद्धीमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, लॉकी फर्ग्युसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी

