IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटन्स ने सौंपी अपनी लिस्ट, गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को किया बाहर! यहाँ देखें पूरा स्क्वाड

आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2023 की तैयारी के लिए गुजरात लायंस की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, दिग्गज को करने वाले हैं ट्रेड

आईपीएल 2023: गुजरात टाइटन्स (GT)

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपनी पहली आईपीएल जीत के बाद इतिहास रचा था। टाइटन्स के पास हार्दिक पांड्या, राशिद खान, डेविड मिलर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए एक मजबूत कोर टीम है। गुजरात ने मैथ्यू वेड को रिटेन किया है।

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल 2023) सीजन के लिए गुजरात के लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्ला गुरबाज को ट्रेडिंग के जरिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

जीटी रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक, गिल, मिलर, साहा, वेड, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर, साई किशोर, जयंत यादव, शमी, अल्जारी, दयाल, नूर अहमद, दर्शन नलकंडे और प्रदीप सांगवान।

जीटी रिलीज खिलाड़ी: हमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन।

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।