Tag: भारत

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, किंग करेंगे आराम तो वहीं रिंकू, तिलक के पास होगा मौका, हार्दिक नहीं ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान!

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, किंग करेंगे आराम तो वहीं रिंकू, तिलक के पास होगा मौका, हार्दिक नहीं ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान!

    ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ भारत (India) को इस साल एक दो नहीं बल्कि 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है। आपको बता दें कि यह सीजन एशिया कप (Asia Cup 2023) के बाद और विश्व कप से पहले खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। ऐसे में भारतीय टीम को अपने आप को पूरी तरह से सेट करना होगा।

    लेकिन अब इसी बीच खबर यह भी है कि, विश्व कप से पहले चोट के डर की वजह से सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल आईपीएल (IPL 2023) के सीजन में कुछ युवा बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसमें यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह का नाम शामिल है।

    टीम इंडिया से एक ही मैच में हारी Australia और Pakistan दोनों, जानिए मैच की क्या है खास 9 बातें

    Australia के खिलाफ सीरीज से पहले विराट कोहली को मिलेगा आराम

    यशस्वी जयसवाल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी के रूप में उतरे थे और उन्होंने शानदार पारी पारी खेली थी। जयसवाल ने इस सीजन 1 शतक की मदद से 625 रन बनाया है। इसके बाद अगला नाम रिंकू सिंह का है, वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। रिंकू सिंह ने इस सीजन में अंतिम ओवरों में चेंज करते हुए 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

    रिंकू सिंह का पूरे सीजन में पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 474 रनों का योगदान दिया। इसके बाद नाम आता है, तिलक वर्मा का, जो मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। तिलक वर्मा ने 11 पारी में 303 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। विश्व कप के लिए विराट कोहली को आराम दिया जाएगा।

    विराट कोहली इस विश्व कप के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसलिए उनको पहले से कोई चोट ना लग जाए, इस वजह से उनको आराम दिया जाएगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि अनुभवी मोहित शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले जितेश शर्मा और चेन्नई सुपर किंग के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

  • World Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका, फाइनल से पहले लिया संन्यास

    World Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका, फाइनल से पहले लिया संन्यास

    आगामी 7 जून से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के लिए दोनों टीमों के धाकड़ बल्लेबाज और गेंदबाजों को टीम में शामिल किया जा रहा है। लेकिन अब इसी बीच भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी ने फॉर्मेट से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

    World Test Championship Final के प्लेइंग 11 से होगी इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी, Rohit Sharma की बढ़ गई टेंशन

    Wolrd Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने संन्यास

    हालांकि इस खिलाड़ी का टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा योगदान भी है। यहां पर जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि अंबाती रायडू हैं। अंबाती रायडू जिन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 मैच खेलते हुए अपने बल्ले से काफी अच्छा योगदान दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया है।

    जिसमे उन्होंने लिखा कि, ‘मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। मैंने जब बचपन में पहली बार क्रिकेट बैट और बॉल से घर पर खेलता था, तब मैंने अपने शानदार यात्रा की कल्पना ही नहीं की थी, लेकिन यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैंने अंडर- 15 से लेकर नेशनल टीम तक का सफर तय किया।’

    उन्होंने लिखा कि, ‘चेन्नई और गुजरात दो बेहतरीन टीमें 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल पांच ट्रॉफी.. उम्मीद है कि आज रात छठी। यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा।’

  • Asia Cup 2023 को लेकर जल्द लिया जाएगा बड़ा फैसला, बीसीसीआई सूत्र से सामने आई ये बड़ी जानकारी

    Asia Cup 2023 को लेकर जल्द लिया जाएगा बड़ा फैसला, बीसीसीआई सूत्र से सामने आई ये बड़ी जानकारी

    अगले महीने एशिया कप (Asia Cup) होने जा रहा है, जिसको लेकर इन दिनों अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही है। एशिया कप (Asia Cup) को लेकर असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) ने अभी तक इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

    एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के आयोजन के बारे में अगले आगामी 2 सप्ताह के भीतर निर्णय लेने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हम एशिया कप (Asia Cup) पर अगले 2 सप्ताह में फैसला कर लेंगे।

    Asia Cup 2023 को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, Pakistan से छिन सकती हैं मेजबानी, BCCI को मिल गई बहुत बड़ी जीत

    Asia Cup को लेकर जल्द लिया जाएगा फैसला

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी जा कर आए हैं। उन्होंने एसीसी के सदस्यों के साथ पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अधिकांश सदस्य देश इस मुद्दे का एक सौहार्दपूर्ण और समय पर समाधान चाहते हैं, क्योंकि टूर्नामेंट अपने समय के कारण बहुत महत्व रखता है।

    सूत्रों ने यह भी कहा कि, एशिया कप से टीम को विश्व कप की तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसलिए इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करना और भी महत्वपूर्ण है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि, अगर भारत पाकिस्तान में खेलने के खिलाफ फैसला करता है तो पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा, चाहे वह एसीसी या आईसीसी इवेंट हो।

    भारत सहित सदस्य देशों के 2 सप्ताह के भीतर एशिया कप में भागीदारी पर स्पष्ट रूप के साथ आने की उम्मीद है। पीसीबी ने यह भी कहा कि, यदि इवेंट को दूसरे देश में ट्रांसफर किया जाता है तो वह टूर्नामेंट से हट जाएगा। हालांकि अब ये देखना है कि इस मामले में क्या फैसला आता है।

  • जून में इस बड़े मुकाबले के लिए INDIA आ रही PAKISTAN की टीम, बोर्ड ने अचानक लिया चौंकाने वाला फैसला

    जून में इस बड़े मुकाबले के लिए INDIA आ रही PAKISTAN की टीम, बोर्ड ने अचानक लिया चौंकाने वाला फैसला

    भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के रिश्ते तल्ख रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि पाकिस्तान (Pakistan) की टीम अगले महीने एक बड़ी चैंपियनशिप के लिए भारत आने वाली है। इस बात का ऐलान बीते दिन यानी बुधवार को किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत (India) और पाकिस्तान के बीच कई सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। हालांकि अब पाकिस्तान (Pakistan) भारत (India) में आएगा और यहां पर भारत के साथ मैदान पर मुकाबला करेगा।

    Pakistan को सता रहा है अब Asia Cup 2023 के रद्द होने का डर, नुकसान से बचने के लिए तैयार कर रहा प्लान B

    जून में India आ रही Pakistan की टीम

    आपको बता दें कि, आगामी एशिया कप 2023 और आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था और कई अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई थी। हालांकि अब पीसीबी और बीसीसीआई ने अपना अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट मुकाबला काफी समय से नहीं हुआ है। लेकिन अब इसी बीच एक बड़ी खबर आई है।

    दरअसल बात है कि अगले महीने दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ चैंपियनशिप के लिए पाकिस्तान की टीम बैंगलोर का दौरा करेगी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने बुधवार को इसकी पुष्टि भी कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दोनों देशों को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

  • MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    भारत में क्रिकेट (Cricket) को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है, बच्चों से लेकर बड़े तक का क्रेज क्रिकेट (Cricket) को लेकर अक्सर देखने को मिलता है। ज्यादातर लोगों का सपना क्रिकेट (Cricket) खेलने का होता है। कई लोग तो ये भी चाहते हैं कि, एक बार भारत के लिए क्रिकेट (Cricket) जरूर खेलें। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों का सपना होता है कि वो एक दिन महेंद्र सिंह धोनी जैसे हेलीकॉप्टर शॉट या फिर विराट कोहली जैसी कवर ड्राइव खेल सके। हालांकि इन शॉर्ट को अकेला काफी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन अब इसी बीच एक छोटे से बच्चे का एक वीडियो सामने आया है। जिसका शॉर्ट देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

    Cricket: शिप पर अनोखे तरीके से खेला जा रहा क्रिकेट, दिल छूने वाला है ये वीडियो वायरल, देखिए…

    MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा

    इस बच्चे ने हेलीकॉप्टर शॉट और कवर ड्राइव शॉट को अपने बाएं हाथ का खेल बना लिया है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे खुद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा अपने घर में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। बैटिंग के दौरान वह भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को मारता दिखाई दे रहा है। यह बच्चा विराट कोहली की तरह भी शॉट मारता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    जिसने भी बच्चे के शॉर्ट्स देखें वो उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उसे अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। ज्यादातर लोग बच्चे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

  • ICC ODI Ranking में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, बस इतनी सी हो गई चूक, वर्ना पास होती बादशाहत

    ICC ODI Ranking में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, बस इतनी सी हो गई चूक, वर्ना पास होती बादशाहत

    आज यानी गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने सालाना वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking ) की जारी की है। इस बार इस रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम 118 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर बनी हुई है। जबकि पाकिस्तान ने भारत को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी की वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब यह टीम दूसरे नंबर पर आ गई है।

    ICC ODI RANKING: शुभमन गिल ने शानदार शतक के बाद आईसीसी रैकिंग में भी दिखाया जलवा, जानें टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची

    ICC ODI Ranking में भारत से आगे निकला पाकिस्तान

    जबकि भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी, जिसका उसे सालाना वनडे रैकिंग में काफी ज्यादा फायदा हुआ है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत की टीम ने 1 महीने से भी ज्यादा समय से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। जिसका फायदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वनडे रैंकिंग में मिला है। हालांकि आपको बता दें कि पाकिस्तान और भारत के बीच काफी कम रेटिंग पॉइंट का अंतर है। सालाना अपडेट रैंकिंग में पाकिस्तान के 116 रेटिंग पॉइंट्स है, जबकि भारत के पास 115 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

  • ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ इस बड़ी टीम का ऐलान, नए कप्तान के साथ जीत का ठोकेगी दावा

    ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ इस बड़ी टीम का ऐलान, नए कप्तान के साथ जीत का ठोकेगी दावा

    वनडे वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) इस साल भारत में होने जा रहा है, जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस वनडे टूर्नामेंट (ICC World Cup 2023) की मेजबानी भारत को दी गई है और यह मैच आगामी अक्टूबर या नवंबर के महीने में होने वाला है। गौरतलब है कि साल 2011 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत में आईसीसी का यह बड़ा टूर्नामेंट (ICC World Cup 2023) खेला जाएगा। बता दें कि, साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    World Cup 2023 के शेड्यूल का इस दिन होने जा रहा ऐलान, जाने भारत-पाकिस्तान का कहां खेला जाएगा मुकाबला

    ICC World Cup 2023 के लिए हुआ टीम का ऐलान

    अब इसी बीच एक टीम का ऐलान भी हो गया है। ताजा खबर के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच खेलने के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। बता दें कि, क्वालीफायर मैचों में वेस्टइंडीज भी खेलेगी और ये मुकाबला ज़िंबाब्वे में होगा। वेस्टइंडीज स्कोर वर्ल्ड कप खेलने के लिए क्वालीफायर में टॉप 2 में अपनी जगह बनानी पड़ेगी, नहीं तो टीम का वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी अधूरा रह जाएगा।

    बता दें कि, 18 जून से यह मुकाबले खेले जाएंगे और इसमे 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने क्वालीफायर मैचों के लिए 15 सदस्य टीम की घोषणा की है। जिसमे 7 ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में खेल रहे हैं। टीम इस प्रकार है- शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड।

    वेस्टइंडीज बोर्ड ने इस बात की भी जानकारी दी है कि, इन क्वालीफायर मैच से पहले यूएई के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली है। इसके लिए भी बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत आगामी 7 जून से होने वाली है। टीम इस प्रकार है – शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, शमरह ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, डोमिनिक ड्रेक्स, केवम हॉज, अकीम जॉर्डन, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस।

  • World Cup 2023 के शेड्यूल का इस दिन होने जा रहा ऐलान, जाने भारत-पाकिस्तान का कहां खेला जाएगा मुकाबला

    World Cup 2023 के शेड्यूल का इस दिन होने जा रहा ऐलान, जाने भारत-पाकिस्तान का कहां खेला जाएगा मुकाबला

    World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की मज़ेबानी भारत कर रहा है. बताया जा रहा है की इंडिया में शुरू होने वर्ल्ड कप की शुरुवात 5 अक्टूबर में हो सकती है. बता दें की, ICC 2023 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

    World Cup 2023 का इस दिन होगा फाइनल, जानिए पूरा शेड्यूल

    बता दें की, आईपीएल अभी चल रहा है. आईपीएल के साथ-साथ अब वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) को लेकर भी लोगो में उत्साह बना हुआ है. आईपीएल जून तक खत्म हो जाएगा. लेकिन इसके बाद वर्ल्ड कप की शुरुवात हो जाएगी. 5 अक्टूबर को इस वर्ल्ड कप की शुरुवात होने जा रही है. विश्व कप के लिए बीसीसीआई की ओर से कुल 15 वेन्यू शॉर्टलिस्ट किए गए हैं.

    वही अगर फाइनल मैच की बात करे तो 19 नवंबर को खेला जाएगा. इसके साथ ही सबसे ज्यादा दिलचस्प मैच भारत और पाकिस्तान का माना जाता है. दोनों ही मुल्कों का मैच देखने के लिए सब एक्साइटेड रहते हैं. इसके साथ आपको ये भी बताते हैं की, वर्ल्ड कप के मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे.

    वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला इस दिन खेला जाएगा

    बता दें की, ICC 2023 वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान ( IND vs PAK) के बीच वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के बीच कड़ टक्कर देखने को मिल सकती है.

    भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकत है. इस मैदान पर 1 लाख दर्शक मैदान में बैठकर इस मैच का मजा ले सकते हैं. बता दें की, ये भारत के बड़े स्टेडियम में से एक है.

     

    ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने कर ली अपनी ही पड़ोसन से शादी, वायरल होती हैं फोटोज, कुछ ऐसा है टीम इंडिया के प्लेयर का हाल

  • भारत का वो जासूस जिसने पाकिस्तान में रहकर बचाई 20,000 भारतीय सैनिकों की जान

    भारत का वो जासूस जिसने पाकिस्तान में रहकर बचाई 20,000 भारतीय सैनिकों की जान

    Indian SPY Ravindra Kaushik एक जासूस की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी होती है। फिर वो चाहे किसी भी देश का जासूस (Indian SPY Ravindra Kaushik) हो। आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसे जासूस की कहानी बताने जा रहे है जिसने पाकिस्तान (Pakistan) में रहते हुए भारत के लिए जासूसी की थी और 20,000 भारतीय सैनिकों की जान भी बचाई थी।

    जिस जासूस के बारे में हम आपको बताने जा रहे है उन्होंने महज 23 साल की उम्र में ही देश की रक्षा की खारित पाकिस्तान (Pakistan) जासूसी करने चला गया था और फिर कभी वापस नहीं लौटा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर उसी जासूस की जिंदगी पर आधारित है। जिस जासूस की हम बात कर रहे है उनका नाम रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) है।

    राजस्थान में हुआ था Indian SPY Ravindra Kaushik का जन्म

    देश के लिए जासूसी करने वाले रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। उनको बचपन से अभिनय करने का शौक था। ऐसे में एक बार उनको भारत की रॉ एजेंसी में शामिल होने का मौका मिला। उसी समय भारत की रॉ एजेंसी की स्थापना हुई थी और एजेंसी अच्छे जासूसों की तलाश कर रही थी।

    Indian SPY Ravindra Kaushik ने नाटक में निभाया था जासूस का रोल

    एक बार एक नाटक में भारत और चीन युद्ध के समय की परिस्थिति को दिखाया गया था। इस नाटक को सेना के अधिकारी भी देख रहे थे। इस नाटक में रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) ने भारत के जासूस का किरदार निभाया था। रविंद्र कौशिक के काम से सेना के अधिकारी इतने ज्यादा प्रभावित थे कि उन्हें रॉ एजेंट में शामिल होने का मौका दे दिया। रविंद्र कौशिक ने भी रॉ एजेंसी में एक जासूस बनने के लिए तैयार हो गए।

    जासूस बनने की ली भी ट्रेनिंग

    पढ़ाई पूरी करते ही रविंद्र कौशिक ने रॉ एजेंसी में ट्रेनिंग ली। उनको मुस्लिम युवक बनने के लिए उर्दू और फारसी भाषा की खास ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा उनको आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद रविंद्र कौशिक की जिंदगी से जुड़ी पूर्व जानकारियों को निरस्त कर दिया गया है। परिवार से जुड़ी जानकारियों को छिपा दिया गया है। इसके बाद साल 1975 में रविंद्र कौशिक को नबी अहमद शाकिर के नाम से पाकिस्तान भेजा गया।

    यहां पर वो बतौर आम नागरिक रहने लगे। पाकिस्तान जाकर उन्होंने लॉ कॉलेज में एडमिशन ले लिया था। कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बड़ी चलाकी से पाकिस्तान आर्मी में शामिल हो गए।

    पाकिस्तान आर्मी बने अधिकारी
    अपनी काबिलियत के दम पर रविंद्र कौशिक ने पाकिस्तान आर्मी में एक बड़े अधिकारी का पद हासिल किया। ऐसा कहा जाता है कि रविंद्र कौशिक ने पाकिस्तान में एक चीज सच्चे दिल से की थी वो है अमानत नाम की लड़की से प्यार। जिससे उन्होंने शादी की और उनकी एक बेटी भी हुई।

    पाकिस्तान की आर्मी में रहते हुए रविंद्र कौशिक ने पाक के सभी जासूस जो भारत में जासूसी कर रहे थे उनकी जानकारी दी। जो भारतीय सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। भारत की सुरक्षा मामलों उनका योगदान काफी अहम माना जाता है। उनके द्वारा भेजी गई जानकारियां बहुमूल्य साबित हो रही थी।

    सिर्फ इतना ही नहीं एक बार रविंद्र कौशिक के द्वारा भेजी गई जानकारी की वजह से 20000 भारतीय सैनिक की जान बच गई थी। उनके इस काम से खुश होकर उस वक्त के गृहमंत्री ने उनको टाइगर नाम की उपाधि दी थी। रविंद्र कौशिक को राष्ट्रीय धरोहर नामक पद से नवाजा भी गया था। उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनको टाइगर के नाम से संबोधित करती थी।

    एक बार जब रॉ ने एक और अन्य जासूस को रविंद्र कौशिक के साथ रहने के लिए भेजा तो पाकिस्तान को उस जासूस के बारे में जानकारी हो गई। इसके बाद उसको गिरफ्तार करके रविंद्र कौशिक के बारे में जानकारी हासिल की। रविंद्र कौशिक के बारे में जानने के बाद पाकिस्तान सेना के अधिकारी हैरान रह गए। इसके बाद उनको सियालकोट की जेल में डाल दिया गया और उनको खूब प्रताड़ित किया गया। उनकी जिंदगी का अंतिम समय बहुत दुख में बीता। जहां पर ना वो अपने परिवार का प्यार पा सके और ना ही कभी दोबारा अपने वतन आ पाए। उनका ये योगदान देश कभी नहीं भूलेगा।

    India vs Pakistan: वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, World Cup भी नहीं कर पाया ये कमाल

    IPL 2023 शुरु होने से पहले ही Mumbai Indians ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बना दिया नया हेड कोच

  • भारत के इस गाँव में महिलाएं नहीं पहनती हैं कपड़े, अपने पतियों से भी रहती हैं दूर

    भारत के इस गाँव में महिलाएं नहीं पहनती हैं कपड़े, अपने पतियों से भी रहती हैं दूर

    भारत वैसे तो काफ़ी तरक्की कर रहा है. देश और दुनिया में भारत का नाम हो रहा है. लेकिन आज भी भारत में एक ऐसा गाँव है जहाँ महिलाएं बगैर कपड़ों के घूमती हैं. यहाँ तक की वो अपने पति से भी दूर रहतीं हैं. ये गाँव भारत के सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस में बसा हुआ है.

    भारत के इस गाँव में महिलाओं के बदन पर नहीं मिलेंगे एक भी वस्त्र

    भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित पिणी गांव में आज भी ऐसी परम्पराएं हैं जिसपर कोई भी आम व्यक्ति भरोसा नहीं करेगा. हिमाचल प्रदेश के इस गाँव में 5 दिन महिलाएं बगैर कपड़ों के रहतीं हैं. बताया जाता है की सावन का महीना वो समय होता है जब महिलाएं यहाँ कपड़े नहीं पहनतीं.

    बता दें की, सावन के महीने में भारत के पिणी गांव में महिलाएं  5 दिन अपने पति तक से नहीं मिल सकती हैं. यहाँ पर ऐसा माना जाता है की अगर महिलाएं इस परम्परा का उल्लंघन करती हैं तो उसका उन्हें बहुत बुरा खमियाजा भुगतना पड़ता है.

    इस परम्परा का किया उल्लंघन तो कोई नहीं बचेगा

    दरअसल इस गाँव में एक परम्परा है जिसका पालान महिलाओं के साथ पुरुषों को भी करना पड़ता है. पुरुषों के लिए 5 दिन तक शराब पीना और मांस खाना पूरी तरह से वर्जित है. अगर महिला या पुरुष इस परमपरा को नहीं मानते तो उनके साथ आगे आने वाले वक़्त में सब कुछ अशुभ होने लगता है.

    देश के इस अद्भुत गाँव में ऐसी प्रचलित प्रथा के पीछे एक कहानी है. कहा जाता है की, प्राचीनकाल में इस गाँव में राक्षसों ने कब्ज़ा कर रखा था. राक्षस यहाँ पर सुंदर और सजी-सवरी महिलाओं को उठा ले जाते थे और उनके साथ गलत काम करते थे. राक्षसों के इस आतंक से पीड़ित हो कर भगवान ने इन राक्षसों का वध किया था.

    ये भी पढ़ें: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, टीम में नहीं मिल रहा था मौका