Tag: एशिया कप

  • Asia Cup 2023 में खेलने जा रही ये 6 टीमें, भारत के ग्रुप में इन 3 टीमों को मिली जगह

    Asia Cup 2023 में खेलने जा रही ये 6 टीमें, भारत के ग्रुप में इन 3 टीमों को मिली जगह

    Asia Cup 2023: एशिया कप जो लेकर जो बवाल चल रहा था फ़िलहाल वो अब खत्म हो गया है. एशिया कप को लेकर अब सभी बहुत उत्सुक हैं. बता दें की, एशिया कप कहाँ होगा इसकी डेट भी फाइनल हो गई साथ ही यह भी बताया जा रहा है की टीम इंडिया पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी. BCCI ने सख्त रुख अपनाया था और कहा था की टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. आइए आपको बताते हैं की इस बार एशिया कप (Asia Cup 2023) कैसा होने वाला है.

    Asia Cup 2023 होने वाला है बेहद ही खास, टीमें जोरो-शोरो से कर रही तैयारी

    बता दें की, एशियाई क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जिसमें 4 मैच पाकिस्तान में और 9 श्रीलंका में होंगे. इस घोषणा के बाद एक चीज़ साफ़ हो गई है की भारत बनाम पाकिस्तान के जो भी मैच हैं वो सिर्फ और सिर्फ श्रीलंका में होंगे.

    श्रीलंका में शानदार मैच का आयोजन होगा. इसी के साथ बता दें की, जो विवाद बीते दिनों चल रहा था वो गतिरोध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब जय शाह की अगुआई वाले एसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है.

    भारत पाकिस्तान होंगे एक ही ग्रुप में

    मिली जानकारी के मुताबिक, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) को दो ग्रुप में बाटा गया है. भारत पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में होंगे और अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश एक ग्रुप में होंगे. नेपाल ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है.

    इस बार नेपाल को खेलता देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है. बता दें की, पिछली बार एशिया कप की ट्रॉफी श्रीलंका के हांथो में गई थी. इस बार टीम इंडिया से लोगो को काफी उम्मीदें है क्योंकि वर्ल्ड कप भी नज़दीक है.

     

    ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप, क्या श्रीलंका में नहीं होगा इस बार एशिया कप, फिर बदला वेन्यू

  • Asia Cup 2023 के फाइनल में भारत ने बनाई जगह, रच दिया इतिहास, अब ट्रॉफी उठाने को है तैयार

    Asia Cup 2023 के फाइनल में भारत ने बनाई जगह, रच दिया इतिहास, अब ट्रॉफी उठाने को है तैयार

    Asia Cup 2023: जहाँ एक तरफ पुरुषों का का एशिया कप शुरू होने वाला है. वहीं अब दूसरी तरफ महिलाएं शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. महिला टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिसके बाद से अब महिला क्रिकेट टीम सुर्ख़ियों में छाई हुई है. बता दें की, हांगकांग में इन दिनों एशियाई क्रिकेट परिषद महिला इमर्जिंग एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) खेला जा रहा है. आइए आपको बताते हैं की आगे क्या होने वाला है.

    Asia Cup 2023 में महिला क्रिकेट टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

    महिला इंडिया-ए समेत कुल आठ टीमों के बीच वीमेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया के मैचों पर बारिश हावी दिखाई दी है. वैसे तो महिलाओं की क्रिकेट टीम काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है.

    19 जून को मैच हुआ था जिसमें भारत ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इंतज़ार किया जा रहा है तो बस दूसरे फाइनलिस्ट का. एशिया कप 2023 में फाइनल मुकाबले को लेकर सभी उत्सुक हैं.

    एशिया कप के लिए अब महिलाओं से है पुरुषों को सीखने की ज़रूरत

    मिली जानकारी के मुताबिक, अब आगामी एशिया कप (Asia Cup 2023) पुरुषों का भी होने वाला है. उसके लिए उन्हें अब महिलाओं से कुछ नसीहत लेने की ज़रूरत है. कहा जा रहा है की अब महिला क्रिकेट टीम पूरे फॉर्म में चल रही है.

    हांग कांग के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी. यह फैसला सही साबित हुआ. बता दें कि 20 जून को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAW vs BANW) की महीला टीमों के बीच खेला जाएगा. जिसके बाद जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

     

    ये भी पढ़ें: Jay Shah ने एक बार फिर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भी छिनी मेजबानी

  • Asia Cup 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रिंकू-यशस्वी को मौका, तो रहाणे रहेंगे कप्तान

    Asia Cup 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रिंकू-यशस्वी को मौका, तो रहाणे रहेंगे कप्तान

    Asia Cup 2023: एशिया कप की मेजबानी को लेकर काफी वक़्त से विवाद चल रहा था. पाकिस्तान मेजबानी करेगी या श्रीलंका इसको लेकर संशय बना हुआ था. लेकिन अब संशय के बादल छटते हुए नज़र आ रहे हैं. पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिल गई है. हाइब्रिड पालिसी के तहत अब मैच पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों जगह होगा. अब सवाल उठता है की ऐसे में टीम इनिदा की प्लेइंग 11 कैसे होने वाली है. आइए आपको बताते हैं.

    Asia Cup 2023 टीम इंडिया के खिलाड़ी नहीं होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा

    भारत बनाम पाकिस्तान का मैच बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है. इस मैच में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी. साथ ही एशिया कप (Asia Cup 2023) भारत के परिपेक्ष से बहुत ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि इसकी प्लेइंग 11 का असर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप पर दिखेगा.

    WTC फाइनल में टीम इंडिया मिली करारी हार के पीछे सबसे बड़ा कारण था टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का गलत चुनाव. इसको लेकर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. उन्होंने बताया था की कैसे टीम इंडिया ने गलत प्लेइंग 11 का चयन किया है.

    टीम इंडिया से कप्तान होंगे ये धुरंधर खिलाड़ी

    एशिया कप (Asia Cup 2023)  में टीम इंडिया की तरफ से इस बार रोहित शर्मा कप्तानी नहीं करेंगे. रोहित शर्मा ने WTC फाइनल में टीम इंडिया को निराशा दी थी. जिसके बाद से उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. बता दें की, एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे अजिंक्य रहाणे.

    अजिंक्य रहाणे का गेम देखकर सभी लोग उनसे इम्प्रेस हैं इसलिए कहा जा रहा है की अजिंक्य रहाणे को कप्तानी मिल सकती है. इसके अलावा टीम इंडिया की ये होने वाली है प्लेइंग 11-

    यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

     

    ये भी पढ़ें: IND vs SL: एशिया कप में इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का तोड़ दिया दिल, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुई वापसी

     

  • Asia Cup 2023 में 1 या 2 नहीं बल्कि इतनी बार होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब खेले जायेंगे मैच

    Asia Cup 2023 में 1 या 2 नहीं बल्कि इतनी बार होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब खेले जायेंगे मैच

    Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. लेकिन अब एशिया कप 2023 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है. टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे. इसके अलावा श्रीलंका में भी कुछ मैच होंगे. एशिया कप में सबसे हॉट मैच अगर किसी टीम के बीच होने वाला है तो वो टीम भारत-पाकिस्तान. हर कोई जानना चाहता है की इन देशों के मैच कब कहाँ और कैसे होंगे. आइए आपको बताते है की भारत-पाकिस्तान का मैच कितनी बार खेला जाएगा.

    Asia Cup 2023 में इन दोनों देशों की सबसे हॉट टीमें इस होंगी आमने-सामने

    होने वाले एशिया कप (Asia Cup 2023) में भारत के ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी होने वाली है. हालाँकि, पाकिस्तान इसकी मेजबानी करेगा लेकिन टीम इंडिया सोच समझकर टीम को मैदान में उतरना होगा. हाल ही में हुए WTC फाइनल में टीम इनिया की प्लेइंग 11 विफल नज़र आई.

    इसी के साथ अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर सचिन तेंदुलकर ने भी सवाल उठाए थे. बता दें की, एशिया कप में BCCI नहीं चाहता की कोई भी चूक हो. इसीलिए सारे इंतजामात पहले से ही किए जा रहे हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को मजबूत बनाया जा रहा है.

    दोनों मुल्कों की टीमें एक ही ग्रुप में है

    मिली जानकारी के मुताबिक, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं. जिसके चलते दोनों टीमें के बीच मुकाबला खेला ग्रुप में ही एक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का मुकाबला बहुत ही दिलचस्प होने वाला है.

    बता दें की, अगर दोनों टीमें सुपर 4 में पहुंचती है तो इन दोनों टीमें के बीच मुकाबला खेला जाएगा. वैसे तो पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों में ही एशिया कप के मैच होने वाले हैं. इन मैचों का सर अब वर्ल्ड कप पर भी पड़ेगा.

     

    ये भी पढ़ें: World Cup 2023 रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान होने वाला है आखिरी टूर्नामेंट, हार्दिक भी नहीं अब ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान

  • Asia Cup 2023 में शुभमन गिल को मिलेगी भारतीय टीम कप्तानी, रिंकू-यशस्वी सहित इन 9 खिलाड़ियों का होगा टीम इंडिया मेंडेब्यू

    Asia Cup 2023 में शुभमन गिल को मिलेगी भारतीय टीम कप्तानी, रिंकू-यशस्वी सहित इन 9 खिलाड़ियों का होगा टीम इंडिया मेंडेब्यू

    Asia Cup 2023: अभी तो फ़िलहाल WTC फाइनल इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जा रहा है. ये फाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा है. मैच की शुरुवात 7 से जून से हुई है और ये फाइनल 11 जून तक खेला जाएगा. इस मैच को लेकर ICC ने रिजर्व डे की भी घोषणा की थी. अगर बारिश होती है तो 12 जून इसका रिजर्व डे है. आइए आपको बताते हैं की अब एशिया कप को लेकर क्या बड़ा अपडेट सामने आया है.

    Asia Cup 2023 को लेकर ये जानकारी निकल कर आई सामने, जानिए क्या हुआ

    बताया जा रहा है की, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) को लेकर पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब टीम को श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने बड़ा झटका दिया है. हाल ही में, पाकिस्तान ने  हाइब्रिड मॉडल की पेशकश की थी. पाकिस्तान का ऐसा मानना था की उसके इस ,मॉडल की तरफदारी कुछ चुने हुए देश करेंगे.

    लेकिन अब पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है की, पाकिस्तान के द्वारा पेश किए गए  हाइब्रिड मॉडल को श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपना समर्थन नहीं दिया है जिसके बाद अब पाकिस्तान एक बार फिर से बौखला गया है.

    भारत की ओर से एशिया कप खेल्गी टीम बी

    बता दें की, अब यह जानकारी निकलकर सामने आई है की, BCCI टीम बी को एशिया कप के लिए भेज सकती है. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में दावेदारी ठोक दी है. जिसमें में कोलकाता के रिंकू सिंह का भी नाम है.

    इसके अलावा यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिलेगा. बता दें की, जायसवाल ने आईपीएल में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. अब गिल को एशिया कप (Asia Cup 2023) में  टीम बी का कप्तान भी बनाया जा सकता है.

     

    ये भी पढ़ें: एशिया कप से पहले ही मैदान में आमने सामने होंगी भारत-पाक की टीमें, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला

  • ASIA CUP 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, ये दिग्गज खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी

    ASIA CUP 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, ये दिग्गज खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2023) के बाद भारतीय क्रिकेट टीम काफी ज्यादा व्यस्त होने वाली है। आपको बता दें कि इस साल कई सारे मैच खेले जाएंगे। जिसमे विश्वकप, एशिया कप (ASIA CUP) जैसे मुकाबले शामिल है। इस बार विश्वकप भारत की सरजमीं पर खेला जाएगा, जो करीब 12 साल बाद होने जा रहा है। यह विश्वकप 5 अक्टूबर को होगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को एशिया कप (ASIA CUP) भी खेलना है जो इस साल पाकिस्तान में होने वाला है। यह एशिया कप (ASIA CUP) विश्व कप से ठीक पहले सितंबर के महीने में खेला जाएगा।

    Asia Cup 2023 की तारीख का हुआ ऐलान, मैदान पर इस दिन खेला जाएगा Ind vs Pak का महामुकाबला

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एशिया कप (ASIA CUP) में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत नहीं शामिल होंगे। इन दोनों को चोट लगी हुई है, जिसकी वजह से वह क्रिकेट की दुनिया से इन दिनों दूर हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह अब आईपीएल के कुछ सुपरस्टार को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    ASIA CUP में पंत और बुमराह की जगह लेंगे ये दो दिग्गज खिलाड़ी

    गौरतलब है कि, क्रिकेटर ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से वह लंबे समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर है और इन दिनों रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि अब उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। ऋषभ पंत की जगह रिंकू सिंह को लेने की बात की जा रही है। रिंकू सिंह इन दिनों आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इसके अलावा भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह भी काफी समय से खाली है। जसप्रीत बुमराह को पीठ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह एशिया कप से बाहर रहेंगे। उनकी जगह युवा सेंसेशन आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

    बता दें कि, एशिया कप के तुरंत बाद भारतीय टीम विश्वकप खेलेगी। इसलिए एशिया कप में अपने अच्छे प्रदर्शन के​ लिए सबसे शानदार खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है। एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना लाजमी है, तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी टीम में रहेंगे। बता दें कि, टीम के कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे, इसके अलावा 15 सदस्य टीम में

    ASIA CUP: 15 सदस्यीय टीम इंडिया

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रिंकू सिंह, आकाश मधवाल, अक्षर पटेल, युज़वेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

  • Asia Cup 2023 को लेकर जल्द लिया जाएगा बड़ा फैसला, बीसीसीआई सूत्र से सामने आई ये बड़ी जानकारी

    Asia Cup 2023 को लेकर जल्द लिया जाएगा बड़ा फैसला, बीसीसीआई सूत्र से सामने आई ये बड़ी जानकारी

    अगले महीने एशिया कप (Asia Cup) होने जा रहा है, जिसको लेकर इन दिनों अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही है। एशिया कप (Asia Cup) को लेकर असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) ने अभी तक इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

    एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के आयोजन के बारे में अगले आगामी 2 सप्ताह के भीतर निर्णय लेने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हम एशिया कप (Asia Cup) पर अगले 2 सप्ताह में फैसला कर लेंगे।

    Asia Cup 2023 को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, Pakistan से छिन सकती हैं मेजबानी, BCCI को मिल गई बहुत बड़ी जीत

    Asia Cup को लेकर जल्द लिया जाएगा फैसला

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी जा कर आए हैं। उन्होंने एसीसी के सदस्यों के साथ पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अधिकांश सदस्य देश इस मुद्दे का एक सौहार्दपूर्ण और समय पर समाधान चाहते हैं, क्योंकि टूर्नामेंट अपने समय के कारण बहुत महत्व रखता है।

    सूत्रों ने यह भी कहा कि, एशिया कप से टीम को विश्व कप की तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसलिए इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करना और भी महत्वपूर्ण है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि, अगर भारत पाकिस्तान में खेलने के खिलाफ फैसला करता है तो पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा, चाहे वह एसीसी या आईसीसी इवेंट हो।

    भारत सहित सदस्य देशों के 2 सप्ताह के भीतर एशिया कप में भागीदारी पर स्पष्ट रूप के साथ आने की उम्मीद है। पीसीबी ने यह भी कहा कि, यदि इवेंट को दूसरे देश में ट्रांसफर किया जाता है तो वह टूर्नामेंट से हट जाएगा। हालांकि अब ये देखना है कि इस मामले में क्या फैसला आता है।

  • Asia Cup 2023: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप, क्या श्रीलंका में नहीं होगा इस बार एशिया कप, फिर बदला वेन्यू

    Asia Cup 2023: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप, क्या श्रीलंका में नहीं होगा इस बार एशिया कप, फिर बदला वेन्यू

    इस साल एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर इन दिनों अलग अलग खबरें सामने आ रही है। इसी बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी ने एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन श्रीलंका में करवाने का विरोध कर रहा है। ऐसे में अगर एशियाई क्रिकेट परिषद पाकिस्तान के प्रस्ताव को एक्सेप्ट नहीं करता है तो वो इस टूर्नामेंट से हटने पर विचार कर सकता है।

    Pakistan को सता रहा है अब Asia Cup 2023 के रद्द होने का डर, नुकसान से बचने के लिए तैयार कर रहा प्लान B 

    Asia Cup: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप

    बता दें कि, पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की। एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बजाय श्रीलंका में करवाने का विरोध किया।

    बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि,

    ‘सेठी ने इस बात पर जोर दिया एसीसी को पाकिस्तान का एशिया कप के लिए संशोधित हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए और अगर अधिकतर सदस्य चाहते हैं कि इसका आयोजन किसी दूसरी जगह पर होना चाहिए तो फिर यूएई में इसका आयोजन किया जाना चाहिए जैसा कि 2018 और 2022 में किया गया था।’

    सूत्रों ने कहा कि,

    ‘सेठी में बीसीसीआई की एसीसी के सामने रखी गई इन चिंताओं को खारिज कर दिया कि सितंबर में यूएई में काफी गर्मी होती है क्योंकि बीसीसीआई ने 2020 में सितंबर से लेकर नवंबर तक आईपीएल का आयोजन यूएई में ही किया था।’

  • Asia Cup 2023 को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, Pakistan से छिन सकती हैं मेजबानी, BCCI को मिल गई बहुत बड़ी जीत

    Asia Cup 2023 को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, Pakistan से छिन सकती हैं मेजबानी, BCCI को मिल गई बहुत बड़ी जीत

    एशिया कप (Asia Cup) को लेकर इन दिनों एक के बाद एक कई बड़ी खबर आ रही है। अब इसी बीच खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, श्रीलंका के आगामी एशिया कप (Asia Cup) की मेजबानी करने की संभावनाएं हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद टूर्नामेंट को पाकिस्तान से शिफ्ट करने के लिए तैयार है। खबरों में बताया जा रहा है कि, टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। इसी बीच कयास लगाया जा रहा है कि, इस महीने के अंत तक निणर्य आ सकता है। श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की ओर से टूर्नामेंट की मेजबानी का समर्थन करने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Asia Cup 2022: बाबर आजम और रिजवान ने नहीं इस खिलाड़ी ने ली हार की पूरी जिम्मेदारी, मांग रहा है अब माफी

    Pak से छिन सकती हैं Asia Cup की मेजबानी

    इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी नहीं है, संकेत मिल रहे हैं कि वह इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर सकता है। दरअसल बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट को घरेलू मैदान पर कराने चाहता है। वहीं बीसीसीआई को एसीसी के अन्य सदस्य देशों से समर्थन मिल रहा है। हालांकि आपको बता दें कि, पाकिस्तान में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के कारण भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना संभव नहीं है। बीसीसीआई की इस चिंता के बाद पीसीबी ने एशिया कप की मेजबानी के लिए एक हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था, जहां भारत के मैचों की मेजबानी दुबई में की जाती।

    रिपोर्ट के अनुसार, उस प्रस्ताव को टूर्नामेंट ब्रॉडकास्टर के साथ किसी का भी समर्थन नहीं मिला। इसके अलावा सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में चरम गर्मी होने के कारण अन्य बोर्ड इस पर सहमत दिखाई नहीं दिए। हाल ही में एसीसी सदस्यों की एक अनौपचारिक बैठक के दौरान ओमान ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की थी। लेकिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका को एक आदर्श स्थान माना गया है।

  • Pakistan को सता रहा है अब  Asia Cup 2023 के रद्द होने का डर, नुकसान से बचने के लिए तैयार कर रहा प्लान B

    Pakistan को सता रहा है अब Asia Cup 2023 के रद्द होने का डर, नुकसान से बचने के लिए तैयार कर रहा प्लान B

    पाकिस्तान का अड़ियल रवैया एक बार नहीं बल्कि कई बार देखने को मिल चुका है। इसी बीच एशिया कप (Asia Cup) के आयोजन को लेकर भी संशय की स्थिति बन चुकी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि, एशिया कप (Asia Cup) को रद्द करने की तैयारी हो चुकी है। बीसीसीआई (BCCI) ने 5 देशों के अलग टूर्नामेंट की योजना बनानी शुरू कर दी है।

    जो एशिया कप के रद्द होने से खाली हुई विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है। अब इसी बीच खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि, पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के रद्द होने पर अपना बी प्लान भी तैयार करना शुरू कर दिया।

    Asia Cup 2022: बाबर आजम और रिजवान ने नहीं इस खिलाड़ी ने ली हार की पूरी जिम्मेदारी, मांग रहा है अब माफी

    पाकिस्तान को सताया Asia Cup रद्द होने का डर

    सूत्रों के हवाले से आई खबरों में बताया जा रहा कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस साल सितंबर में एशिया कप रद्द होने की स्थिति में अपने प्लान बी के तहत विभिन्न बोर्डों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, पीसीबी पूरे एशिया कप की मेजबानी किसी स्थान पर करना नहीं चाहता है। समय केवल दो विकल्प हैं, या तो पाकिस्तान में खेले या हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करें।

    पाकिस्तान के बाहर पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लाने के सभी प्रयासों को बर्बाद कर देगी। यह 2025 में पाकिस्तान में चैंपियन ट्रॉफी को भी प्रभावित करेगा, यदि एशिया कप हो जाता है, तो पाकिस्तान भारत में आईसीसी विश्व कप की तैयारी के लिए द्वपक्षीय या त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। इस संबंध में पीसीबी ने दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे, आयरलैंड और वेस्टइंडीज से संपर्क किया है।