Tag: सौरव गांगुली

  • World Cup 2023 को लेकर सौरव गांगुली ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, इन टीमों के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला

    World Cup 2023 को लेकर सौरव गांगुली ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, इन टीमों के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला

    World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुवात 5 अक्टूबर से हो जाएगी. वर्ल्ड कप को लेकर रोज़-रोज़ नए खुलासे होते रहते हैं. इसी बीच अब जानकारी मिली है की, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है की इस बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीम आमने-सामने भिड़ने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं की उन्होंने क्या भविष्यवाणी की है.

    World Cup 2023 में ये टीमें पहुंचेंगी टॉप 4, होगा धमाल

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया है की कौन सी वो टीमें होने वाली हैं जो टॉप 4 का हिस्सा होंगी. वैसे तो भारत के परिपेक्ष से इस बार का सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही बहुत अहम होने वाला है.

    वर्ल्ड कप (World Cup 2023) को लेकर गांगुली ने बता दिया है की, इस बार सेमीफाइनल का ताज किसके सर सजेगा. 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले इस मेगा इवेंट में गांगुली के अनुसार मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. इसके अलावा गांगुली ने चौथी टीम के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से किसी एक बताया है.

    सौरव गांगुली ने अपने इंटरव्यू में कर डाला है बड़ा खुलासा

    बता दें की, गांगुली ने सबसे पहले जिन टीमों का जिक्र किया वो तो ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया हैं. लेकिन इसके आगे भी उन्होंने ने वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के सेमीफाइनल को लेकर बहुत सी बातें सामने रखी हैं. उन्होंने कहा है की,

    वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मेरी पहली पसंद के तौर पर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम है. आप बड़े इवेंट्स में न्यूजीलैंड की टीम को हल्के में नहीं ले सकते. ऐसे में मैं 5 टीमों को अपनी सेमीफाइनल की रेस में मानूंगा. इसमें मैं पाकिस्तान को भी शामिल करना चाहूंगा.

     

     

    ये भी पढ़ें: इस फिल्म स्टार के पीछे पागल हो गए सौरव गांगुली, पत्नी डोना गांगुली से होने लगी थी तलाक की बातेंं

  • सौरव गांगुली ने अपने जन्मदिन पर लिया ऐसा संकल्प, जानकार सब रह गए हैरान, मच गया हडकंप

    सौरव गांगुली ने अपने जन्मदिन पर लिया ऐसा संकल्प, जानकार सब रह गए हैरान, मच गया हडकंप

    सौरव गांगुली: बीसीसीआई (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये उनका जन्मदिन बहुत ही ख़ास होने वाला है. बता दें की, अब गांगुली फिफ्टी क्रॉस कर चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है. इसी के साथ यह भी बता दें की,  साल 2003 में भारत को एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था. अब उन्होंने अपने इस खास दिन पर ये अनोखा संकल्प लिया है.

    सौरव गांगुली का ये संकल्प छाया सुर्ख़ियों, सोशल मीडिया पर भी कर रहा ट्रेंड

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो,  क्रिकेट के मैदान में झंडे गाड़ने वाले गांगुली का जन्म आज ही के दिन 1972 में चंडीदास और निरुपा गांगुली के घर हुआ था, उनके पिता का प्रिंट का व्यापार था और वह कोलकाता के कुछ रसूखदार परिवारों में से एक थे.

    इसी के साथ यह भी बता दें की, सौरव शुरू से ही काफी संपन्न परिवार से थे लेकिन इसके बावजूद भी वो देश के लिए खेलना चाहते थे. देश के लिए कुछ भी कर सकते थे. गांगुली हमेशा से भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शुमार हुए हैं.

    गांगुली ने किया था विडियो पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुआ था खूब वायरल

    बता दें की, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आज 51 साल के हो गए. क्रिकेट वर्ल्ड में दादा नाम से मशहूर गांगुली ने इस विशेष दिन की पूर्व संध्या पर एक वीडियो पोस्ट किया है. ये विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

    दादा ने अपने वायरल विडियो में कहा था की,

    “लीडर और स्‍पोर्ट्समैन के नाते, अपने बुनियादी सिद्धांतों के प्रति निष्‍ठाभाव ही मेरी कामयाबी का राज़ है. मैं पिछले कई दशकों के अपने अनुभवों, व्‍यावहारिक बातों और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अत्‍यधिक दबाव में भी काम करने के तौर-तरीकों को साझा करना चाहता हूं. यह कोर्स वास्‍तव में, मेरे अनुभवों का निचोड़ है, जिसे मैं विरासत के तौर पर सौंपना चाहता हूं.”

     

    ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने बताया कैसे भारतीय टीम जीतेगी विश्व कप 2023, रोहित-द्रविड़ को दिया सबसे बड़ा गुरूमंत्र

  • Sourav Ganguly ने वर्ल्ड कप से पहले लगा दी चिंगारी, अब आग लगना माना जा रहा तय

    Sourav Ganguly ने वर्ल्ड कप से पहले लगा दी चिंगारी, अब आग लगना माना जा रहा तय

    Sourav Ganguly: वर्ल्ड कप की शुरुवात होने वाली है. इस बार का वर्ल्ड कप बेहद ही ख़ास होने वाला है. वर्ल्ड कप की शुरुवात 5 अक्टूबर से हो रही है. इसी के साथ इस बार के वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. भारत के ऊपर सबसे ज्यादा प्रेशर होने वाला है. इसी के साथ कहा गया है की इस बार BCCI किसी भी तरीके का रिस्क नहीं लेना चाहता है. अब सौरव गांगुली ने भी वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी बात कह डाली है. आइए आपको बताते हैं की सौरव गांगुली ने क्या कहा है.

    Sourav Ganguly ने कह डाली ऐसी बात सुनकर सब रह गए हैरान

    बता दें की, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर नजर रखने की सलाह दी है. इसी के साथ उन्होंने अब एक और आग लगा दी है.

    गांगुली को वैसे भी अपने स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. अब उन्होंने फिर से एक ऐसी बात बोल दी है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है. कहा जा रहा है की गांगुली ने सही बात बोली है. अब फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर विडियो हो रहा वायरल

    मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया अब गांगुली (Sourav Ganguly) का इंटरव्यू तेज़ी से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा है की,

    “भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर के बहुत ज्यादा हाइप रहती है. लेकिन पिछले कुछ सालों में अगर देखें तो दोनों टीमों के बीच कुछ खास क्वालिटी देखने को नहीं मिली है. भारत अधिकतम मैच एकतरफा ही जीत लेता है.”

     

    ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

  • Sourav Ganguly ने फिर से किंग कोहली को सुनाई खरी खोटी, कहा “वो IPL नहीं जीत सकता”

    Sourav Ganguly ने फिर से किंग कोहली को सुनाई खरी खोटी, कहा “वो IPL नहीं जीत सकता”

    Sourav Ganguly: आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है. इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और आईपीएल की सबसे सक्सेसफुल टीमों में से एक बन गई है. इसके पहले सिर्फ मुंबई के पास ही ये खिताब था. आईपीएल के 16 सीजन पूरे हो चुके हैं. आईपीएल जब भी शुरू होता है तब ऐसा लगता है की देश का त्यौहार शुरू हो गया है. फ़िलहाल जो टीम अभी तक आईपीएल नहीं जीती है वो है RCB. आइए आपको बताते हैं की अब गांगुली ने क्या कहा है.

    Sourav Ganguly की बातों से नाराज हुए RCB फैंस, जानिए गांगुली ने क्या कहा

    सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और विराट कोहली के बीच राइवलरी का किसे नहीं पता. दोनों ही एक दूसरे से खफा नजर आते हैं. हाल ही में, आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाने से मना कर दिया था.

    जिसको लेकर बहुत बवाल हुआ था. सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी. अब गांगुली ने कोहली को लेकर फिर जहर उगला है. कोहली और गांगुली (Sourav Ganguly) की नहीं यह बात सबको पता है. अब गांगुली ने जो कहा है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    सौरव गांगुली ने बताई बड़ी वजह क्यों RCB हमेशा हो जाती है फेल

    बता दें की, सौरव गांगुली पत्रकार विक्रांत गुप्ता के साथ बातचीत करते हुए नज़र आ रहे थे. इस बातचीत में गांगुली के मुंह से विक्रांत की वजह विराट निकल जाता है. अब ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    दरअसल ऐसा हुआ की, सौरव गांगुली के मुंह से जब विक्रांत की जगह विराट निकल जाता है तो वो तुरंत बात संभाल लेते हैं. वो कहते हैं की,  आईपीएल में खिताब जीतना आसान नहीं है, विराट. हालांकि, इसके बाद वह जल्द ही विक्रांत बोल देते हैं.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: विराट कोहली ने फिर तोड़ा 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों का दिल, ऑस्ट्रेलिया के हाथ में थमाई फाइनल की ट्रॉफी

  • Sourav Ganguly इंग्लैंड में भी विराट कोहली से निभा रहे पक्की दुश्मनी, घमंड की वजह से विराट को किया इंग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

    Sourav Ganguly इंग्लैंड में भी विराट कोहली से निभा रहे पक्की दुश्मनी, घमंड की वजह से विराट को किया इंग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

    Sourav Ganguly: WTC फाइनल की शुरुवात 7 जून को हो गई थी. इस मैच ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन टीम ऑस्ट्रेलिया ने 327 रन 3 विकेट के नुक्सान पर बनाए. ये मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ कुछ खास कमाल नहीं करते हुए नज़र आ रहे हैं. अब इंग्लैंड में दादा और कोहली का भी एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं की आखिर क्या है पूरा मामला.

    Sourav Ganguly के इस अंदाज़ से सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

    ट्रेविस हेड के बेहतरीन शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के पहले दिन 327 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया है. हेड ने 146 रनों की नाबाद पारी खेली है. उनका शतक WTC फाइनल में इतिहास बन गया है. वो एक लौते ऐसे प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने WTC में शतक जड़ा है.

    मैच के पहले दिन ही बहुत कुछ देखने को मिला है. दादा और विराट की गहमागहमी काफी वक़्त से देखने को मिल रही है. बता दें की, र्ल्ड टेस्ट चैंपियन का  दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मैदान पर रवि शास्त्री सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज मैच का विश्लेषण कर रहे थे. इसी बीच एक विडियो तेज़ी से अब वायरल हो रहा है.

    दादा और कोहली की लंबे वक़्त से चल रही है दुश्मनी

    दरअसल हुआ यूँ की, विराट कोहली हरभजन सिंह और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री से बात करते हुए बिग स्क्रीन पर नज़र आ रहे थे.  इसके थोड़ी ही देर बाद फ्रेम में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान गांगुली (Sourav Ganguly) नज़र आए. लेकिन उस वक़्त विराट वहा से जा चुके थे.

    अब दोनों का ये विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. दोनों के फैंस अपनी-अपनी तरह से कमेंट कर रहे हैं. अब फैंस कह रहे हैं की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट से बिना मिले चले गए.

     

    ये भी पढ़ें: हो गया सौरव गांगुली और जय शाह की पॉलिटिक्स का खुलासा! दादा चले ICC के सबसे बड़े अधिकारी बनने और जय शाह….

  • 90 के दशक वो ऐतिहासिक मैच जब सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद भी नहीं बंद हुआ टीम, मैच का हुआ था रोमांचक अंत

    90 के दशक वो ऐतिहासिक मैच जब सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद भी नहीं बंद हुआ टीम, मैच का हुआ था रोमांचक अंत

    India Vs Pakistan – 18 जनवरी 1998 का दिन कोई भी भारतीय क्रिकेट प्रशंशक भूल नहीं सकता है,क्योंकि  24 साल पहले सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान (India Vs Pakistan) से ऐसा मैच जीता था जो भूले नहीं भूलता। उस मैच की यादें आज भी फैंस के जहन में ताजा हैं। वैसे तो भारत और पाकिस्तान का हर मैच खास होता है लेकिन ये मैच इसलिए स्पेशल है क्योंकि टीम इंडिया ने मुकाबला 317 रन बनाकर जीता था। मैच की खास बात ये थी कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पवेलियन लौटने के बाद भी फैंस टीम इंडिया से जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी।

    पाकिस्तान ने खड़ा किया पहाड़नुमा स्कोर !

    18 जनवरी, 1998 को ढाका में खेले गए इस फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 314 रन बनाए थे। ओपनर सईद अनवर(Saeed Anwar) ने तूफानी शतक ठोकते हुए 132 गेंदों में 140 रन बनाए थे। अनवर के बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले थे। इजाज अहमद (Ijaz Ahmad) ने भी 112 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी। भारतीय बॉलिंग अटैक के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 314 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उस दौर में एक तरह से विजयी टोटल माना जाता था।

    भारत ने दिया था ऐसा करारा जवाब !

    बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) ने तूफानी शुरुआत दिलाई। खासतौर पर सचिन तेंदुलकर काफी आक्रामक दिखे और उन्होंने 26 गेंदों में 41 रन बना डाले। लेकिन 9वें ओवर में शाहिद अफरीदी (Shahid afridi) ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर भारत को बड़ा झटका दे दिया। जिसके बाद नंबर 3 पर ऑलराउंडर रॉबिन सिंह (robin singh) उतरे और उन्होंने गांगुली के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय स्कोर को 250 रनों तक पहुंचा दिया।इस दौरान रॉबिन सिंह ने अर्धशतक और सौरव गांगुली ने शानदार शतक ठोका।

    कानितकर ने चौके के साथ दिलाई थी जीत !

    हालांकि 39वें ओवर में खेले में ट्विस्ट आया। रॉबिन सिंह 82 रन पर आउट हो गए. कप्तान अजहरुद्दीन (Azharuddin) भी 4 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। 43वें ओवर तक सौरव गांगुली का विकेट भी गिर गया और टीम इंडिया मुसीबत में पड़ गई। दबाव के लम्हों में नवजोत सिद्धू (Siddhu)और नयन मोंगिया का विकेट भी गिर गया।

    अंत में कनितकर (Kanitkar) और जवागल श्रीनाथ (Sreenath) की जोड़ी मैच को आखिरी ओवर तक ले आई और टीम इंडिया को 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। आखरी ओवर में गेंद पाकिस्तान के घातक गेंदबाज सकलैन मुश्ताक के हाथ में था। दबाव भरे लम्हे में कनितकर ने बेहतरीन शॉट खेला और चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

  • Sourav Ganguly की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, अब Z-श्रेणी के घेरे में रहेंगे दादा, जानिए क्‍या है इसकी वजह?

    Sourav Ganguly की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, अब Z-श्रेणी के घेरे में रहेंगे दादा, जानिए क्‍या है इसकी वजह?

    Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली वैसे तो अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. अब खबर आई है की उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. हर कोई जानना चाहता है की इसके पीछे की वजह क्या है. आखिर क्यों दादा को Z-श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. ऐसे खबर ये भी आई थी की पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को अब दिल्ली कैपिटल्स टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है. आइए जानते है इन ख़बरों में कितनी सच्चाई है.

    Sourav Ganguly की क्यों बढ़ाई कई सुरक्षा, ये है बड़ी वजह

    वैसे तो इस वक़्त आईपीएल चल रहा है, जहां एक तरफ खबरे आ रही थी की आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स की टीम को नए कोच की ज़रूरत है. बता दें की, अब दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है. ऐसे में उसके कोच को बदलने की चर्चा चल रही है. कहा जा रहा था की दिल्ली का नया कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को बनाया जाएगा.

    बता दें की, अब दादा (Sourav Ganguly) की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है. इसकी वजह है की, बंगाल सरकार ने स्‍वयं संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बढ़ाने का निर्णय लिया है. अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि दादा की सुरक्षा को कोई खतरा तो नहीं है.

    दादा अपनी टीम दिल्ली के साथ कर रहे है यात्रा

    बता दें की, इन दिनों दादा (Sourav Ganguly) अपनी टीम दिल्ली के साथ यात्रा कर रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है की,

    “गांगुली फिलहाल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं और 21 मई को कोलकाता लौटेंगे. उसी दिन से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी.”

    आईपीएल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है. ऐसे में दिल्ली के कोच पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अब इरफ़ान पठान ने कहा है की,

    “दिल्ली डगआउट में सौरव गांगुली की उपस्थिति एक बड़ी बात है.”

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • ICC ने WTC FINAL 2023 से पहले नियमों में किए 3 बड़े बदलाव, भारतीय टीम को ट्रॉफी जीतने में मिलने वाली है बड़ी मदद

    ICC ने WTC FINAL 2023 से पहले नियमों में किए 3 बड़े बदलाव, भारतीय टीम को ट्रॉफी जीतने में मिलने वाली है बड़ी मदद

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने आज यानि सोमवार को बड़े बदलाव किए हैं। आईसीसी (ICC) ने सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली पुरुष क्रिकेट समिति और महिला क्रिकेट समिति की सिफारिशों को मंजूरी देने के बाद खेल की स्थिति में बदलाव किया है। इसका ऐलान आज यानी सोमवार को किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) की तरफ से बदलाव की जो घोषणा की है, ये आगामी 1 जून से लागू होंगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, क्रिकेट काउंसिल की तरफ से ये बदलाव नए नियम सॉफ्ट सिग्नल हेलमेट की अनिवार्यता से संबंधित हैं।

    World Test Championship से पहले ICC ने किए ये बड़े बदलाव

    आईसीसी ने कहा कि, मैदानी अंपायर कोई भी निर्णय लेने से पहले टीवी अंपायर से परामर्श करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट समिति की बैठकों में सॉफ्ट सिग्नल्स पर चर्चा की गई है। समिति ने इस पर विस्तार से विचार किया और निष्कर्ष निकाला कि सॉफ्ट सिग्नल अनावश्यक हैं। ये कई बार भ्रमित करने वाले भी थे क्योंकि कैच के रेफरल रिप्ले से कई बार निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन जाती है।

    अन्य बड़ी घोषणाओं में हाई रिस्क पोजिशन पर हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इन तीन जगहों पर जरूरी है हेलमेट पहनना

    – जब बल्लेबाज तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे हों।
    – जब विकेटकीपर स्टंप तक खड़ा हो।
    – जब फील्डर विकेट के सामने बल्लेबाज के करीब हो।

    नए नियम के अनुसार जब फ्री हिट गेंद स्टंप पर हिट करेगी तो इस पर बने रन गिने जाएंगे। अगर किसी बल्लेबाज को फ्री हिट पर बोल्ड किया जाता है और रन बनते हैं। तो उन्हें बल्लेबाज के खाते में जोड़ा जाएगा। नए नियम 1 जून 2023 को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के साथ लागू होंगे।

  • Sourav Ganguly ने पहलवानों के चल रहे प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, पूर्व कप्तान कही दो टूक बात

    Sourav Ganguly ने पहलवानों के चल रहे प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, पूर्व कप्तान कही दो टूक बात

    Sourav Ganguly: जंतर-मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग उठ रही है. इसी के उनके इस्तीफे की बाते भी तेज़ हो गई. हालाँकि, उन्होंने इस्तीफ़ा देने से साफ़ इनकार कर दिया था. बता दें की, अब पहलवानों के धरने पर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने खुल कर अपनी बात रखी है. आइए जानते है की सौरब गांगुली ने क्या कहा है.

    Sourav Ganguly ने खुलकर रखी अपनी बात, जानिए क्या कहा

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना लंबे अरसे से चल रहा है. पहले इस धरने की शुरुवात 18 जनवरी को हुई थी जब पहलवानों ने उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न, जातिवाद, क्षेत्रवाद को लेकर खुलकर अपनी आवाज़ उठाई थी. अब इस धरने का कई लोग समर्थन कर रहे हैं.

    इसी बीच अब सौरव गांगुली भी खुलकर सामने आए है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा कुश्ती विवाद का ‘समाधान’ हो जाएगा लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

    पुलिस के साथ हुई पहलवानों और पत्रकारों की झड़प

    मिली जानकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई थी. पहलवानों का कहना है की बारिश से बचने के लिए उन्होंने कुछ सामान मंगवाया था. लेकिन पुलिस वो सामान उन तक नहीं पहुँचने दिया.

    इसी के साथ बता दें की, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती कुछ सामान लेकर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इसी के साथ पत्रकार साक्षी जोशी भी पहुंची थी लेकिन देर रात उनकी भी पुलिस से झड़प हो गई थी.

     

    ये भी पढ़ें: किसान पिता ने पहलवानी का बढ़ाया था उत्साह, 5 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत , Gold Medal लाकर देश का नाम किया रोशन

     

  • Sourav Ganguly की बेटी की सुंदरता के सामने, बॉलीवुड की चमक भी पड़ जाती है फीकी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

    Sourav Ganguly की बेटी की सुंदरता के सामने, बॉलीवुड की चमक भी पड़ जाती है फीकी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

    सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अपने बेबाक अंदाज़  के लिए जाने जाते हैं. बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही उनको बेहतर इंसान भी कहा जाता है. भले ही गांगुली की कप्तानी में 2003 में भारत ने विश्व कप न जीता हो. लेकिन दादा के तरीके को आज भी सराहा जाता है. इन दिनों दादा से ज्यादा चर्चा उनकी बेटी की है.

    Sourav Ganguly की बेटी हैं एलिगेंट और बेहद स्टाइलिश

    सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से ज्यादा इन दिनों उनकी बेटी सना गांगुली मशहूर हो रहीं हैं. सना कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देते हुए नज़र आती हैं. बताया जाता है की सना अपने पिता की लाडली हैं. दादा की बेटी को ‘प्रिंसेज ऑफ कोलकाता’ कहा जाता है. बता दें की सना के फैन्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी तस्वीरे शेयर करते हैं.

    21 साल की सना ने स्टारकिड्स को भी पीछे छोड़ दिया है. जानकारी के लिए बता दें की, सना अपनी मां डोना गांगुली की तरह एक बेहतरीन डांसर भी हैं. सना गांगुली डांस भी गजब का करती हैं. सना को ट्रेडिशनल ड्रेस में भी कई बार स्पॉट किया गया है. उन्होंने एक बार ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी प्यारी लग रहीं थी. और साथ ही पढ़ने में भी उन्हें काफी अच्छा बताया जाता है.

    सना की स्माइल के कायल हैं उनके फैन्स

    सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) एक बेहतर क्रिकेटर होने के साथ ही स्मार्ट भी लगते हैं. कहा जाता है की सना के अंदर उनके पिता के ही फीचर्स हैं. गांगुली की बेटी सना की स्माइल की भी खूब तारीफ होती है. उनके चहरे की मासूमियत अलग से ही झलकती है.

    अगर बात सोशल मीडिया की करें तो सना के फैन्स सोशल मीडिया पर उनका अकाउंट चलाते हैं. उनके फैन्स सना की तस्वीरे पोस्ट किया करते हैं. जिसमें अभी हाल ही में सना के फैन्स ने एक पोस्ट डाली थी. जिसमें सना ने वाइट कलर का गाउन पहन रखा था.

     

    ये भी पढ़ें: इस फिल्म स्टार के पीछे पागल हो गए सौरव गांगुली, पत्नी डोना गांगुली से होने लगी थी तलाक की बातेंं