Tag: सूर्यकुमार यादव

  • IPL 2022, RCB vs MI: लगातार चौथा मुकाबला हारी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस, आरसीबी ने दर्ज की 7 विकेट से जीत

    IPL 2022, RCB vs MI: लगातार चौथा मुकाबला हारी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस, आरसीबी ने दर्ज की 7 विकेट से जीत

    पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. मुंबई की टीम लगातार चौथा मुकाबला इस सीजन में हार गई.

    मुंबई इंडियंस ने दिया था 152 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और कप्तान  रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने 26-26 रनों की पारियां खेली. वहीं तिलक वर्मा (TILAK VARMA) और किरोन पोलॉर्ड तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 8 रन हीं जोड़े तो वहीं रमनदीप सिंह ने भी 6 रनों का स्कोर बनाया.

    अंत में जयदेव उनादकट ने नाबाद 13 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 37 गेंदो पर 68 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जबकि आकाशदीप ने भी 1 विकेट अपने नाम किया.

    लगातार चौथा मुकाबला हारी मुंबई इंडियंस की टीम

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए सलामी बल्लेबाजी अनुज रावत (ANUJ RAWAT) ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 16 रनों की अहम पारी खेली.

    नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी 48 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने मैच को 7 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की लगातार चौथा मुकाबला इस सीजन में हार गई हैं. मुंबई के लिए जयदेव उनादकट ने एक विकेट हासिल किया.

  • IPL 2022, KKR vs MI, STAT: इस मैच में बने 9 बहुत बड़े रिकॉर्ड, ऑलरांउडर पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक बहुत बड़ा इतिहास

    IPL 2022, KKR vs MI, STAT: इस मैच में बने 9 बहुत बड़े रिकॉर्ड, ऑलरांउडर पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक बहुत बड़ा इतिहास

    एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 14वां मैच खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर दिया है.

    मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास

    पैट कमिंस ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स
    KKR vs MI STAT PAT CUMMINS RECORD

    1. कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें 22 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने तो वहीं 8 मैच केकेआर की टीम ने जीता है.

    2. आईपीएल डेब्यू पर सबसे कम उम्र के विदेशी खिलाड़ी
    17Y 11D – मुजीब-उर-रहमान
    17Y 283D – संदीप लामिझाने
    18Y 170D – मिशेल मार्श
    18Y 197D – राशिद खान
    18Y 342D – डेवाल्ड ब्रेविस

    3. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया है.

    बेबी एबी डिविलियर्स का दिखा जलवा तो वहीं फैंस ने रोहित शर्मा को जमकर किया ट्रोल
    KKR vs MI BABY AB HIT ROHIT TROLL

    4. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने आज आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है.

    5. वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने आज अपने आईपीएल करियर का 5वां अर्धशतक लगाया है.

    6. आईपीएल के सबसे महंगे ओवर
    37 पी परमेश्वरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2011
    37 हर्षल पटेल बनाम सीएसके मुंबई डब्ल्यूएस 2021
    35 डेनियल सैम्स बनाम केकेआर पुणे 2022 *
    33 रवि बोपारा बनाम केकेआर कोलकाता 2010
    33 परविंदर अवाना बनाम सीएसके मुंबई डब्ल्यूएस 2014

    पैट कमिंस का सोशल मीडिया पर चला जादू, डेनियल सैम्स को फैंस ने किया ट्रोल 
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    7. पुणे में आईपीएल खेलों में केकेआर: खेला 7- जीता 7

    8. आईपीएल में सबसे तेज 50 रन
    14 केएल राहुल (KL RAHUL) बनाम डीसी मोहाली 2018
    14 पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022 *
    15 यूसुफ पठान बनाम SRH कोलकाता 2014
    15 सुनील नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017

    9. पैट कमिंस (PAT CUMMINS) अंतिम 3 पारियां बनाम MI
    33(12)
    53*(36)
    56*(15) — आज

  • IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता, लगातार तीसरा मुकाबला हारी एमआई

    IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता, लगातार तीसरा मुकाबला हारी एमआई

    पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14वां मैच खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. पैट कमिंस के तूफान में मुंबई इंडियंस उड़ गई.

    मुंबई इंडियंस ने दिया था 162 रनों का लक्ष्य

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की शुरूआत बेहद खराब रही कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) मात्र 3 रन ही बना सके. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने भी 14 रन ही बनाए. हालांकि बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डिवाल्ड ब्रेविस ने 29 रनो की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. किरोन पोलॉर्ड ने भी नाबाद 22 रन मात्र 5 गेंदो में बनाए.

    नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने भी 38 रन बनाए. जिसके कारण मुंबई इंडियंस ने 161 रन बनाए. कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने 2 विकेट तो वहीं वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 5 विकेट से कोलकाता की टीम ने जीता
    IPL 2022 KKR vs MI PAT CUMMINS

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की शुरूआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) जहाँ मात्र 6 रन तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए थे. सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 56 रनों की अहम पारी खेली. जहाँ सैम बिलिंग्स ने 17 रन तो वहीं नीतिश राणा ने भी 8 रन ही जोड़ा.

    रसेल भी 11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. लेकिन अंत में पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने मात्र 15 गेंदो में 56 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 5 विकेट से मैच जीता दिया. जिसके साथ ही मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हार गई. मुंबई के लिए टाइमल मिल्स (TYMAL MILLS) ने 2 विकेट अपने नाम किया.

  • IPL 2022: रोहित शर्मा के बाद ये 3 खिलाड़ी संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी, नंबर 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़ा उम्मीदवार

    IPL 2022: रोहित शर्मा के बाद ये 3 खिलाड़ी संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी, नंबर 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़ा उम्मीदवार

    आईपीएल (IPL) के जब 2 दिग्गज कप्तानों की बात होती है तो उसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का नाम नजर आता है. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम के दिग्गज धोनी ने अपने कप्तानी से संन्यास ले लिया. उन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ठीक पहले रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को अपना उत्तराधिकारी बनाया है.

    अब हिटमैन सबसे सीनियर आईपीएल कप्तान नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम को रोहित ने 5 बार आईपीएल का विजेता बनाया है. लेकिन उनके उत्तराधिकारी की तलाश अब इस टीम ने करना शुरू कर दिया है. जिसके लिए 3 सबसे बड़े उम्मीदवार नजर आ रहे हैं. जिनके बारे में इस लेख में हमने बताया है.

    रोहित शर्मा के बाद ये 3 खिलाड़ी संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी

    1. किरोन पोलॉर्ड

    KIERON POLLARD

    दिग्गज तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) आईपीएल 2010 से ही मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) टीम का हिस्सा हैं. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की गैरमौजूदगी में वो टीम की कप्तानी भी करते हुए नजर आ रहे हैं. अभी भी उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है. मुंबई इंडियंस टीम उन्हें फिनिशर के रूप में प्रयोग करते हैं. जबकि मौका पड़ने पर गेंदबाजी करते हुए भी नजर आते हैं.

    जबकि फिल्डिंग में भी इस खिलाड़ी को बहुत ज्यादा योगदान होता है. मौजूदा समय में वो वेस्टइंडीज टीम के वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी कर रहे हैं. जहाँ पर उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है. ऐसे में अगर अगले 2 से 3 सालों में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी छोड़ते हैं तो पोलॉर्ड को मुंबई की टीम अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है.

    (more…)

  • IPL 2022: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस एक बार खिताब के लिए कर रही है दावा, जानिए टीम की क्या है मजबूती और कमजोरी

    IPL 2022: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस एक बार खिताब के लिए कर रही है दावा, जानिए टीम की क्या है मजबूती और कमजोरी

    बीसीसीआई (BCCI) ने अभी से ही आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां शुरू कर दी है. ये सीजन मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेला जाएगा. जहाँ पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) टीम का सफर 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ डीवाई पाटिल में शुरू होगा.

    कई दिग्गज खिलाड़ियो को रिलीज करने के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने कई युवा खिलाड़ियो पर दांव लगाया है. जिसके कारण अब कई एक्सपर्ट मुंबई को खिताब का दावेदार नहीं मान रहे हैं. इस लेख में हमने बताया है कि मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) टीम की कमजोरी और मजबूती क्या है.

    मुंबई इंडियंस की IPL 2022 के लिए टीम

    ROHIT SHARMA

    रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि, ईशान किशन (विकेटकीपर), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, मोहम्मद अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी.

    मैच विनर खिलाड़ी हैं मुंबई इंडियंस टीम की सबसे बड़ी मजबूती

    MUMBAI INDIYANS

    अगर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) टीम की आईपीएल 2022 (IPL 2022) की टीम देखे तो उसमें कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आते हैं. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन, नंबर 3 के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नजर आते हैं. इसके अलावा टीम के पास कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे दिग्गज खिलाड़ी है.

    जो अपना दिन होने पर अकेले ही मैच जीताने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा इस टीम में टिम डेविड, डेनियल सैम्स और टाइमल मिल्स नजर आ रहे हैं. जो टीम को जीत दिलाने में बेहद अहम भूमिका अदा कर सकते हैं. जिसके कारण ही इन्हें आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम का मजबूत पक्ष बताया जा सकता है.

    अनुभवी खिलाड़ियो की नजर आ रही है कमी

    MUMBAI INDIYANS

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस टीम में कई कमजोरी नजर आ रही है. जो इस चैंपियन टीम को खिताब से दूर ले जा सकती है. इस टीम के पास प्रतिभाशाली लेकिन युवा चेहरे नजर आ रहे हैं. जो बड़े स्टेज में खेलते हुए दबाव में आ सकते हैं. प्लेइंग इलेवन में 3 नए चेहरों को मौका देना अब कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की मजबूरी बन जाएगी.

    जिसमें तिलक वर्मा (TILAK VARMA) और संजय यादव का नजर आता है. तेज गेंदबाजी में टीम के पास अब जयदेव उनादकट नजर आ रहे हैं. जिनका आईपीएल (IPL) में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. वहीं स्पिन गेंदबाजी में कोई भी बहुत बड़ा खिलाड़ी नहीं नजर आने वाला है. जिसके कारण इसे मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की IPL 2022 में कमजोर कड़ी कही जा रही है.

    यहाँ देखें मुंबई इंडियंस का IPL 2022 में पूरा शेड्यूल

    MUMBAI INDIYANS

    क्रमांकतारीखबनामसमयवेन्यू
    127 मार्च दिल्ली कैपिटल्स(A)03:30 PMब्रेबोन स्टेडियम
    202 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स(A)03:30 PMडीवाय पाटिल स्टेडियम
    306 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्स(A)07:30 PMएमसीए स्टेडियम पुणे
    409 अप्रैलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(B)03:30 PMएमसीए स्टेडियम पुणे
    513 अप्रैलपंजाब किंग्स(B)07:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
    616 अप्रैललखनऊ सुपर जायंट्स(A)07:30 PMब्रेबोन स्टेडियम
    721 अप्रैलचेन्नई सुपर किंग्स(B)07:30 PMडीवाय पाटिल स्टेडियम
    824 अप्रैललखनऊ सुपर जायंट्स(A)07:30 PMवानखेड़े स्टेडियम
    930 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स(A)07:30 PMडीवाय पाटिल स्टेडियम
    1006 मईगुजरात टाइटन्स(B)07:30 PMब्रेबोन स्टेडियम
    1109 मईकोलकाता नाइट राइडर्स(A)07:30 PMडीवाय पाटिल स्टेडियम
    1212 मईचेन्नई सुपर किंग्स(B)07:30 PMवानखेड़े स्टेडियम
    1317 मईसनराइजर्स हैदराबाद(B)03:30 PMवानखेड़े स्टेडियम
    1421 मईदिल्ली कैपिटल्स(A)07:30 PMवानखेड़े स्टेडियम
  • IPL 2022: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सीजन शुरू होने से पहले लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलेंगे पहला मैच

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सीजन शुरू होने से पहले लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलेंगे पहला मैच

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां अब अपने चरम पर है. बीसीसीआई (BCCI) इस बार का पूरा सीजन मुंबई और पुणे में करा रहा है. 26 मार्च से शुरू होने वाले सीजन 15 के लिए टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सीजन शुरू होने से पहले चैपिंयन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) को बहुत बड़ा झटका लगा है. दोनों ही टीमों के कुछ दिग्गज खिलाड़ी पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं.

    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीम को लगा बड़ा झटका

    MS DHONI AND ROHIT SHARMA

    26 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है. जहाँ पर पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के सामने मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम होगी. इस बीत एमआई (MI) और सीएसके (CSK) की टीम को बड़ा झटका लगा है.

    मुंबई के सबसे सफल खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) पहले मैच में चोट के कारण नहीं खेल पायेंगे. हालांकि वो दूसरे मैच से प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं. बात चेन्नई सुपर किंग्स की करें तो पहले मैच में रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) के खेलने पर भी संशय नजर आ रहा है. वहीं दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) तो शुरूआती मैचों में पहले से ही उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं. जिसके कारण इनकी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन शुरूआती मैचों में नहीं नजर आ पायेंगी.

    खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं दोनो टीमें

    आईपीएल

    अब तक मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 5 बार तो चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 4 बार खिताब पर कब्जा किया है. ऐसे में इन दोनों टीमों की दावेदारी एक बार फिर से खिताब पर नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जैसा कप्तान है तो वहीं सीएसके (CSK) के पास दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) नजर आते हैं.

    वहीं इन दोनों ही टीमों में अनुभवी खिलाड़ियो के साथ युवा जोश भी नजर आ रहा है. अब देखना है कि 2 नई टीमों के आने के बाद क्या एमआई (MI) और सीएसके का दबदबा बरकरार रहता है या नहीं. फैंस भी अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

  • IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस को छठी बार बना सकते हैं आईपीएल का विजेता, अकेले मैच जिताने की रखते हैं क्षमता

    IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस को छठी बार बना सकते हैं आईपीएल का विजेता, अकेले मैच जिताने की रखते हैं क्षमता

    आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात करे तो उसमें सबसे पहला नाम मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) का आता है. इस टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल (IPL) के खिताब पर कब्जा किया है. पिछले सीजन इस टीम का प्रदर्शन बहुत ज्यादा शानदार नहीं रहा था. जिसके कारण कई बड़े सवाल खड़े हुए, लेकिन अब एक नई टीम के साथ मुंबई फिर से मैदान पर नजर आने वाली है.

    इस टीम में कई बड़े मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जो अकेले दम पर मैच को जिताने की क्षमता रखते हैं. पहले भी इन्हीं खिलाड़ियो ने मुंबई को आईपीएल (IPL) विजेता बनाया है. आज हम आपको इस लेख में उन 3 भारतीय खिलाड़ियो के बारें में बताने वाले हैं, जो मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम को छठी बार विजेता बना सकते हैं.

    3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस को छठी बार बना सकते हैं आईपीएल का विजेता

    1. सूर्यकुमार यादव

    SURYAKUMAR YADAV

    भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के पिछले 2 से 3 सालों में अपना कद बहुत बड़ा कर लिया है. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया था. नंबर 3 पर खेलते हुए सूर्या ने कई मैच अपने दम पर मुंबई को जिताए हैं. भारतीय टीम के लिए जो फॉर्म उनका चल रहा है उसे सूर्या आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी जारी रखने का प्रयास करेंगे.

    इस बार सूर्या के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. जहाँ पर वो आक्रामक अंदाज में बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस खिलाड़ी का आत्मविश्वास बहुत अच्छा है, जिसके कारण फैंस को इनसे उम्मीदे हैं. ऐसे में अगर इस खिलाड़ी का फॉर्म आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा रहा तो मुंबई की टीम शानदार वापसी करके एक बार फिर से खिताब पर कब्जा जमा सकती है.

    (more…)

  • बीसीसीआई ने जारी की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियो की लिस्ट, पुजारा और रहाणे को हुआ नुकसान तो वहीं सूर्या को हुआ बड़ा फायदा

    बीसीसीआई ने जारी की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियो की लिस्ट, पुजारा और रहाणे को हुआ नुकसान तो वहीं सूर्या को हुआ बड़ा फायदा

    बीसीसीआई (BCCI) ने आज सलाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कई बड़े बदलाव अब नजर आ रहे हैं. जहाँ पर दिग्गज चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA), शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. वहीं सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को बीसीसीआई ने बड़ा फायदा दिया है. इसी के साथ कुछ और चौकाने वाले फैसले भी लिए गए हैं.

    BCCI ने जारी की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियो की लिस्ट

    BCCI

    अब अगर सभी ग्रेड के खिलाड़ियो की सैलरी पर बात करें तो ए प्लस ग्रेड वालों को साल में सात करोड़ रुपये जबकि ए, बी और सी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को साल में क्रमश: 5, 3 और 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. पीटीआई के अनुसार भारतीय टीम (INDIAN TEAM) चयनकर्ताओं से इसको लेकर राय ली गई थी. जिसके बाद ही बीसीसीआई (BCCI) ने ये अहम फैसला लिया था.

    चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA), शिखर धवन और इशांत शर्मा (ISHANT SHARMA) को डिमोट करके ग्रेड ए से कुछ को ग्रेड बी तो कुछ खिलाड़ियो को ग्रेड सी में भेज दिया है. खिलाड़ियो का ये सलाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक लागू होगा.

    जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) नया कॉन्ट्रैक्ट ला सकती है. पिछले साल इस लिस्ट में 28 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन अब खिलाड़ियो की संख्या 27 हो गई है. इस लिस्ट से कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

    यहाँ पर देखें सभी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियो की लिस्ट

    INDIAN TEAM

    ग्रेड ए+: विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

    ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत.

    ग्रेड बी: चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा.

     ग्रेड सी: शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर.