Tag: सूर्यकुमार यादव

  • IPL 2022, RR vs GT: रियान पराग को सपोर्ट कर जमकर ट्रोल हुए सूर्यकुमार यादव, फैंस ने कहा- आप से बेहतर उम्मीद थी सूर्या

    IPL 2022, RR vs GT: रियान पराग को सपोर्ट कर जमकर ट्रोल हुए सूर्यकुमार यादव, फैंस ने कहा- आप से बेहतर उम्मीद थी सूर्या

    आईपीएल 2022 का क्वालिफायर-1 का मुकाबला कल 24 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। गुजरात ने 7 विकटों से जीतकर आईपीएल के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग (RIYAN PARAG) कल के मैच से सोशल मीडिया में छाते हुए लोगों के द्वारा बहुत ट्रोल किए गए। दरअसल पराग ने अपने सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर चिल्लाते हुए नज़र आए। इस पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जिससे फैंस दोनों को ही काफी ट्रोल कर रहे हैं।

    सूर्यकुमार यादव रियान पराग का सपोर्ट कर हुए ट्रोल

    Suryakumar Yadav's tweet on Riyan Parag's 'attitude' causes social media stir | Cricket - Hindustan Times

    कल गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स कोलकत्ता के ईडन गार्डन में क्वालिफायर-1 का मुकाबला खेल रही थी। गुजरात ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। जब रियान पराग बल्लेबाजी करते हुए रन आऊट हुए तो वह अपने सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को घूरते हुए नज़र आए। और फील्डिंग के वक्त भी अपने साथी खिलाड़ी देवदत्त पाडिकल पर चिल्लाते हुए नज़र आए।

    रियान पराग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाऊंट पर कहा- “फील्ड पर अमेंजिंग एटिट्यूड रियान पराग।” सूर्यकुमार यादव के इस टि्वट पर लोग बहुत गुस्से में आ गए। पराग के साथ उन्हें भी सोशल मीडिया में लोगों ने खूब ट्रोल किया।

    फैंस ने कुछ इस तरह किया ट्रोल

    https://twitter.com/RegeParag/status/1529155925864480770?s=20&t=JmiQS5mangztGfN1PXSS-w

    https://twitter.com/Sanchitbabu/status/1529321182784212992?s=20&t=SVJgHdW-rOAkLfR6Chmvyg

     

    सूर्यकुमार यादव ने बताया किस चीज़ को लेकर पराग के लिए किया था टि्वट

    IPL 2022: Suryakumar Yadav's tweet on Riyan Parag's 'attitude' during GT vs RR goes viral

    रियान पराग को उनकी गलत हरकत पर सपोर्ट करने से फैंस सूर्यकुमार यादव को ट्रोल कर रहे थे। लेकिन सुर्यकुमार यादव ने फैंस के रिएक्शन को देखकर साफ किया कि उन्होने रियान पराग की फील्डिंग को लेकर तारीफ करते हुए टि्वट किया था। सूर्यकुमार ने अपने टि्वटर पर लिखा-

    “कल रात उनकी फील्डिंग के लिए गाईस चिल”

  • 3 कारण जानिए, क्यों टी20 विश्व कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह है भारतीय टीम में एकदम पक्की

    3 कारण जानिए, क्यों टी20 विश्व कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह है भारतीय टीम में एकदम पक्की

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) काफी दिनों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी वो श्रीलंका (SRILANKA) दौरे को छोड़कर शेष मैचों में भारतीय टीम में नजर आते हैं। इसके पीछे कुछ खास बातें हैं जो ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को खास बनाती हैं। यही वजह है कि चाह कर भी चयनकर्ता और कप्तान उनको टीम से अलग नहीं कर पा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी है मुख्य वजहें…

    1- टॉप 5 में एकमात्र बांए हाथ का बल्लेबाज

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आमतौर से 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। ये काफी दिनों से कोई लंबी पारी टीम के लिए नहीं खेल सके हैं। इसके बाद भी टीम पर इनको भरोसा है। इसका पहला कारण यह है कि भारतीय टीम की सलामी जोड़ी से लेकर सूर्यकुमार यादव  (SURYAKUMAR YADAV) तक जितने भी खिलाड़ी हैं सभी दायें हाथ के बल्लेबाज हैं।

    सिर्फ 5वें नंबर पर आने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। आमतौर से क्रिकेट में माना यह जाता है कि जब क्रीज पर एक दायें हाथ और एक बायें हाथ का बल्लेबाज एक साथ हो तो गेंदबाजों को गेंद में विवधता डालना मुश्किल हो जाता है। साथ ही हर गेंद पर फील्ड को अगल तरह से सेट करना पड़ता है। इस कारण ऋषभ पंत टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं।  (more…)

  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, दीपक चाहर पर भी आई बड़ी अपडेट 

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, दीपक चाहर पर भी आई बड़ी अपडेट 

    टीम इंडिया (TEAM INDIA) 9 से 19 जून तक साउथ  अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने जा रही है। इसमें टीम इंडिया के सामने अपनी धरती पर जीत सबसे बड़ी चुनौती होगी लेकिन भारतीय टीम के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत उनके चोटिल खिलाड़ी हैं। मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) व रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मौजूदा समय में यह एनसीए के सलाह पर काम कर रहे हैं लेकिन इनका साउथ अफ्रीका दौरे पर लौटना काफी कठिन है।

    इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे सूर्यकुमार यादव व रवींद्र जडेजा

    टीम इंडिया आईपीएल (IPL) के खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका व उसके बाद इंग्लैंड की टीम के साथ खेलेगी। इसमें चोटिल खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव व रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे। इस बीच अगर एक महीने में यह दोनों खिलाड़ी अपने को रिकवर करने में कामयाब हो जाते हैं तो इंग्लैंड दौरे पर दोनों खिलाड़ियों को भेजा जाएगा।

    इसके अलावा दीपक चाहर पर भी एक बड़ी अपडेट आई है। इनको अभी भी अपनी चोट से उभरने में समय लगेगा। लगभग यह तय है कि यह इंग्लैंड के दौरे पर भी फिट नहीं हो पाएंगे।

    यह है टीम इंडिया के तीनों खिलाड़ी को लेकर अधिकारिक बयान

    चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही टीम इंडिया के इन तीनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर एक वेबसाइड ने चयन समिति के एक सदस्य के हवाले लिखा है कि सूर्यकुमार यादव व रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं लेकिन, उम्मीद है कि सूर्या और जडेजा इंग्लैंड दौरे तक फिट हो जाएंगे।

    यदि वो 15 तारीख तक 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भेजा जाएगा और वह इंग्लैंड (ENGLAND) में अपना रिहैब पूरा करेंगे। जहां तक दीपक की बात है तो उन्हें अभी महीने भर से ज्यादा समय लगेगा। हालांकि ऑफिशियल तौर पर अभी इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

  • IPL 2022: इस खिलाड़ी ने आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को किया रिप्लेस, मुंबई इंडियंस ने खुद किया ऐलान

    IPL 2022: इस खिलाड़ी ने आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को किया रिप्लेस, मुंबई इंडियंस ने खुद किया ऐलान

    आईपीएल 2022 का 14वां सीजन मुंबई इडियंस MUMBAI INDIANS) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है मुंबई को इस सीजन 12 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फीकी रही है।  मुंबई इंडियंस को झटका लगा था जब सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए है लेकिन अब मुंबई ने आधिकारिक ऐलान करके यह बताया कि आकाश मधवाल (AAKASH MADHWAL) सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस कर रहे हैं।

    आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस ने किया टीम में शामिल

    मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े आकाश मधवाल, दिग्गजों को कराएंगे नेट प्रैक्टिस

    आकाश मधवाल (AAKASH MADHWAL) को मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। आकाश मधवाल दांए हाथ के तेज़ गेंदबाज़ है उन्होने साल 2019 में भारतीय घरेलू क्रिकेट से अपने खेल की शुरूआत की थी। आकाश क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तीनों प्रारूपों में टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। आकाश मुंबई इंडियंस के प्रेसिजन कैंप का हिस्सा थे और काफी समय से इस कैंप में अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

    गुजरात के खिलाफ चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हुए थे सूर्यकुमार यादव

    IPL 2022: Why Suryakumar Yadav isn't playing for MI against KKR?

    सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए  सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। उन्होंने 8 मुकाबलों में 145.67 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए है जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम को सूर्यकुमार यादव ने अपनों कंधों पर लेकर रखा था। सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। 6 मई 2022 को गुजरात टाइटंस को खिलाफ टीम के मैच के दौरान वो चोटिल हो गए थे।

    मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 17 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस सीजन को अच्छे नोट में खत्म करने के लिए मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला अपने नाम करना होगा।

  • एशिया कप में पाक के खिलाफ भारतीय टीम के ये 3 खिलाड़ी दिला सकते हैं जीत, इन खिलाड़ियों के सामने पस्त हो सकती है टीम

    एशिया कप में पाक के खिलाफ भारतीय टीम के ये 3 खिलाड़ी दिला सकते हैं जीत, इन खिलाड़ियों के सामने पस्त हो सकती है टीम

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद क्रिकेट का रोमांच का खत्म होने वाला नहीं है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड (T20 WORLD CUP) कप से पहले एशिया कप खेलेगी। इसमें भारत पाकिस्तान की टीम के बीच क्रिकेट का महासंग्राम होना है। इन मैचों का इंतजार अभी से फैंस करने लगे हैं। इसके लिए फैंस भारत व पाकिस्तान की टीमों का आंकलन करने लगे हैं। आज हम  3 ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे जो पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं। इन खिलाड़ियों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम बेबस नजर आ सकती है।

    1- दिनेश कार्तिक

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान टीम के पास शुरुआती ओवर में अच्छे गेंदबाज हैं जिनको खेलने के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) , केएल राहुल (KL RAHUL) व विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन मैच के डेथ ओवर में उन बल्लेबाजों के न होने पर दिनेश कर्तिक इन बल्लेबाजों पर कड़ा प्रहार कर सकते हैं।

    वैसे अभी पाकिस्तान की मौजूदा समय में जो गेेंदबाजी उसमें हसन अली, हारिस रउफ व शाहीन शाह अफरीदी मुख्य रूप से तेज गेंदबाज हैं। शाहीन अफरीदी (SHAEEN AFRIDI) को छोड़ दिया जाए तो दोनों गेंदबाज डेथ ओवर में काफी मंहगें साबित होते हैं, इसका फायदा दिनेश कार्तिक को मिल सकता है।

    (more…)

  • टी20 विश्व कप 2022 जीतने के लिए रोहित शर्मा को करनी होगी इन 3 क्षेत्रों में मेहनत, वर्ना फिर होगी पाकिस्तान से हार

    टी20 विश्व कप 2022 जीतने के लिए रोहित शर्मा को करनी होगी इन 3 क्षेत्रों में मेहनत, वर्ना फिर होगी पाकिस्तान से हार

     आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) की आमद होने जा रही है। सभी इंटरनेशनल टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लग गई है। भारतीय टीम को पिछले टी 20  विश्वकप में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्धी टीम पाकिस्तान से भी हार गई थी। ऐसाा इस बार न हो इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा को अभी से काम करने की जरूरत है।

    हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन से ऐसे तीन क्षेत्र हैं जहां पर मेहनत कर टीम एक बार फिर से टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022)को ला सकती है।

    1- जसप्रीत बुमराह का ढूंढना होगा पार्टनर

    टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022)को जीतने के लिए टीम को सबके पहले अपनी गेंदबाजी पर फोकस करना होगा। टीम के पेसर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) रन को रोकने के साथ अक्सर शुरुआती विकेट निकालने में कामयाब हो जाते हैं लेकिन दूसरे से छोर से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का सहयोग न मिलने से जसप्रीत बुमराह की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

    टीम को अपनी इस बड़ी कमी को पूरा करना होगा। आईपीएल (IPL) में अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, टी नटरानज व भुनेश्वर कुमार में से किसी एक को तैयार कराकर अच्छी गेंदबाजी करानी होगी।

    (more…)

  • IND vs RSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके ये 3 खिलाड़ी टी20 विश्व कप में पक्की करेंगे अपनी जगह

    IND vs RSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके ये 3 खिलाड़ी टी20 विश्व कप में पक्की करेंगे अपनी जगह

    आईपीएल 2022  (IPL 2022) के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम भारतीय दौरे पर 5 टी 20 मैचों की सीरीज भारतीय टीम से खेलने आ रही है। यह मैच 9 से 19 जून तक खेले जाएंगें। इससे टी20 क्रिकेट का रोमांच आईपीएल (IPL) बाद भी जारी रहेगा। ऑस्ट्रेलिया में नंबवर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP 2022) के तहत साउथ अफ्रीका का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण होगा। अभी इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन मई के दूसरे सप्ताह के बाद टीम की घोषणा हो जाएगी।

    आज के इस लेख में हम आपको बताएं कि कौन से 3 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर टी 20 वर्ल्डकप की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

    1- सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव  (SURYAKUMAR YADAV) भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण उनको श्रीलंका दौरे के दौरान टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इसके बाद वो आईपीएल  (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेले हैं। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 303 रन बनाए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर उनकी भारतीय टीम में वापसी के आसार हैं। अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनको टी 20 विश्वकप में स्थान मिल सकता है।

    (more…)

  • भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों की फिटनेस टीम के लिए बनी है बड़ा सिरदर्द, लंबे समय तक रहेंगे टीम से बाहर

    भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों की फिटनेस टीम के लिए बनी है बड़ा सिरदर्द, लंबे समय तक रहेंगे टीम से बाहर

    भारतीय टीम (INDAIAN TEAM) मौजूदा समय में फिटनेस की समस्या से जूझ रही है। टीम के 3 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। यह चयनकर्ताओं के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। इनको साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) दौरे के दौरान खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे में इन खिलाड़ियों की कमी टीम को अवश्य खलेगे। कारण यह है कि भारतीय टीम के जो 3 खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं वो सभी अपने फन में महारत रखते हैं और यह विभिन्न अवसरों पर भारतीय टीम के संकटमोचन बनने का भी कार्य करते हैं।

    1- दीपक चाहर

    भारतीय टीम के युवा पेसर गेंदबाज दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) वेस्टइंडीज  दौरे के बाद से टीम से बाहर हैं। यह चोट के चलते आईपीएल 2022 के सीजन में नहीं खेल पाए। पहले यह मसल इंजरी व बाद में बैक इंजरी की समस्या के चलते लगातार एनसीए कैंप में इलाज करा रहे हैं। अब तक यह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।

    अब आईपीएल (IPL) के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर इनके खेलने की संभावना काफी कम है। ऐसे में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) दौरे के दौरान उनकी कमी खलेगी। जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUNRAH) के साथ उनका साथ देने के लिए टीम के अभी तक कोई उपयुक्त बॉलर नहीं है। हालांकि चयनकर्ता बुमराह का साथ देने वाले गेंदबाज की तलाश में जरूर हैं।

    (more…)

  • सूर्यकुमार यादव की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलेंगे या नहीं? जानिए क्या है BCCI का जवाब 

    सूर्यकुमार यादव की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलेंगे या नहीं? जानिए क्या है BCCI का जवाब 

    भारतीय टीम(INDIAN TEAM) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के इंजर्ड हो जाने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद साउथ अफ्रीका की दौरे पर आने वाली है। इस दौरान 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेली जाएगी। इसमें मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खेल पाएंगे  या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है। अब बीसीसीआई (BCCI) ने सूर्यकुमार यादव के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान उपलब्ध होने को लेकर जवाब दिया है। जानिए क्या है बीसीसीआई का जवाब..

    बीसीसीआई ने कहा सूर्यकुमार यादव की चोट गंभीर

    मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से आईपीएल 2022 में बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज खेल रहे सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने  8 मैचों में 43 की औसत से 303 रन बनाए हैं लेकिन बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच से पहले उनको मसल इंजरी हो गई। इससे वो अब मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर हो गए हैं। वो मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (MI) के मेडिकल स्टाप की देखरेख में हैं।  साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) दौरे के दौरान टीम में वो शामिल किए जाएंगे या नहीं, इसको लेकर बीसीसीआई ने अपना जवाब पेश किया है। बीसीसीआई (BCCI) ने कहा है कि

    “उनकी चोट तोड़ा गंभीर है. हम उन्हें रेस्ट देना उचित समझेंगे। साउथ अफ्रीका की सीरीज में उनके ना खेलने को लेकर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा कि वह इस सीरीज में उपलब्ध होंगे या नहीं। हम बिना फिट हुए टीम के साथ जोड़कर रिक्स नहीं लेना चाहेंगे”

    बीसीसीआई ने कहा सूर्यकुमार पहले एनसीए जाएं फिर होगा फैसला

    सूर्यकुमार यादव  (SURYAKUMAR YADAV) ने आईपीएल  (IPL) में शानदार बल्लेबाजी की है। मध्यक्रम में आकर उन्होंने पारी को संभालने समेत फिनिशर की भूमिका भी निभाई है। टीम इंडिया इनको प्रयोग मध्य क्रम के बल्लेबाज व फिनिशर दोनों रोल में कर सकती है। ऐसे में उनके चोट लग जाने के कारण टीम ने एक साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान के उम्दा खिलाड़ी को खो दिया है। बीसीसीआई ने एक जवाब में बताया है कि सूर्यकुमार उनकी टी20 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उनका फिट होना जरूरी है। बीसीसीआई ने कहा है कि

    “वह एक बार NCA जाएं. वहां उनकी इंजरी का पूरी तरह से पता चला चाएगा।  हम फिर उसके आधार पर फैसला करेंगे. उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते NCA आएंगे। वह हमारे टी-20 वर्ल्डकप का मजबूत हिस्सा है. इसलिए हम कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे”

    यहां देखें सूर्यकुमार यादव की पोस्ट….

     

  • इंटरनेशनल क्रिकेट में 360 डिग्री प्लेयर के नाम से हैं जाने जाते हैं ये 3 बल्लेबाज, बन सकते हैं एबी डिविलियर्स के उत्तराधिकारी

    इंटरनेशनल क्रिकेट में 360 डिग्री प्लेयर के नाम से हैं जाने जाते हैं ये 3 बल्लेबाज, बन सकते हैं एबी डिविलियर्स के उत्तराधिकारी

    इंटरनेशनल क्रिकेट में  तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जो 360 डिग्री प्लेयर के नाम से जाने जाते हैं। यानी कि यह प्लेयर किसी भी तरह कोई भी शॉट खेलने का माद्दा रखते हैं। अब तक क्रिकेट में  पहले 360 डिग्री प्लेयर के नाम पर एबी डिबिलियर्स (AB DE VILLIERS) को ही जाना जाता था, यह मैदान के हर ओर गेंद को खेलने का माद्दा रखते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 नए खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे हैं जो निकट भविष्य में एबी डिबिलियर्स  (AB DE VILLIERS) की जगह ले सकते हैं, यानी के उनके उत्तराधिकरी के रूप में नजर आने लगे हैं।

    जोस बटलर

    इंटरनेशनल क्रिकेट में एबी डिबिलियर्स (AB DE VILLIERS) के सबसे प्रमुख उत्तराधिकारी के रूप में इंग्लैंड (ENGLAND) के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER) हैं। यह मौजूदा मैदान के हर ओर अच्छे और किताबी शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही मौजूदा समय में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।

    जोस बटलर (JOS BATTLER) ने अब तक 148 वनडे में 3263 रन, 57 टेस्ट में 5365 रन व टी 20 में 88 मैच  में 1516 रन बना चुके हैं। मौजूदा आईपीएल (IPL) सीजन में उनका बल्ला खूब रन बरसा रहा है। इस सीजन में वो अब तक 3 शतक व 3 अर्द्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 588 रन बनाए हैं।

    (more…)