साउथ अफ्रीका के खिलाफ रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, दीपक चाहर पर भी आई बड़ी अपडेट 

By Shadab Ahmad On May 18th, 2022
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, दीपक चाहर पर भी आई बड़ी अपडेट 

टीम इंडिया (TEAM INDIA) 9 से 19 जून तक साउथ  अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने जा रही है। इसमें टीम इंडिया के सामने अपनी धरती पर जीत सबसे बड़ी चुनौती होगी लेकिन भारतीय टीम के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत उनके चोटिल खिलाड़ी हैं। मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) व रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मौजूदा समय में यह एनसीए के सलाह पर काम कर रहे हैं लेकिन इनका साउथ अफ्रीका दौरे पर लौटना काफी कठिन है।

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे सूर्यकुमार यादव व रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया आईपीएल (IPL) के खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका व उसके बाद इंग्लैंड की टीम के साथ खेलेगी। इसमें चोटिल खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव व रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे। इस बीच अगर एक महीने में यह दोनों खिलाड़ी अपने को रिकवर करने में कामयाब हो जाते हैं तो इंग्लैंड दौरे पर दोनों खिलाड़ियों को भेजा जाएगा।

इसके अलावा दीपक चाहर पर भी एक बड़ी अपडेट आई है। इनको अभी भी अपनी चोट से उभरने में समय लगेगा। लगभग यह तय है कि यह इंग्लैंड के दौरे पर भी फिट नहीं हो पाएंगे।

यह है टीम इंडिया के तीनों खिलाड़ी को लेकर अधिकारिक बयान

चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही टीम इंडिया के इन तीनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर एक वेबसाइड ने चयन समिति के एक सदस्य के हवाले लिखा है कि सूर्यकुमार यादव व रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं लेकिन, उम्मीद है कि सूर्या और जडेजा इंग्लैंड दौरे तक फिट हो जाएंगे।

यदि वो 15 तारीख तक 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भेजा जाएगा और वह इंग्लैंड (ENGLAND) में अपना रिहैब पूरा करेंगे। जहां तक दीपक की बात है तो उन्हें अभी महीने भर से ज्यादा समय लगेगा। हालांकि ऑफिशियल तौर पर अभी इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags: दीपक चाहर, भारतीय क्रिकेट टीम, रवींद्र जडेजा, साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,