एशिया कप में पाक के खिलाफ भारतीय टीम के ये 3 खिलाड़ी दिला सकते हैं जीत, इन खिलाड़ियों के सामने पस्त हो सकती है टीम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद क्रिकेट का रोमांच का खत्म होने वाला नहीं है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड (T20 WORLD CUP) कप से पहले एशिया कप खेलेगी। इसमें भारत पाकिस्तान की टीम के बीच क्रिकेट का महासंग्राम होना है। इन मैचों का इंतजार अभी से फैंस करने लगे हैं। इसके लिए फैंस भारत व पाकिस्तान की टीमों का आंकलन करने लगे हैं। आज हम 3 ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे जो पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं। इन खिलाड़ियों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम बेबस नजर आ सकती है।
1- दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान टीम के पास शुरुआती ओवर में अच्छे गेंदबाज हैं जिनको खेलने के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) , केएल राहुल (KL RAHUL) व विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन मैच के डेथ ओवर में उन बल्लेबाजों के न होने पर दिनेश कर्तिक इन बल्लेबाजों पर कड़ा प्रहार कर सकते हैं।
वैसे अभी पाकिस्तान की मौजूदा समय में जो गेेंदबाजी उसमें हसन अली, हारिस रउफ व शाहीन शाह अफरीदी मुख्य रूप से तेज गेंदबाज हैं। शाहीन अफरीदी (SHAEEN AFRIDI) को छोड़ दिया जाए तो दोनों गेंदबाज डेथ ओवर में काफी मंहगें साबित होते हैं, इसका फायदा दिनेश कार्तिक को मिल सकता है।
2-सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) एक हिटर बल्लेबाज हैं। यह फास्ट गेंदबाजों के साथ स्पिंन गेंदबाजों को काफी अच्छा खेलते हैं। पाकिस्तान की टीम में मौजूदा समय में 2 स्पिंग गेंदबाज हैं। अगर ऐसे में अगर शुरुआती बल्लेबाज जल्द आउट भी हो जाते हैं तो बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव पारी को संभालने के साथ अच्छे शॉट भी खेलेने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं।
3- टी नटराजन

टी नटराजन (T NATRAJAN) भारतीय टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन चोट के कारण वो टीम से बाहर हो गए थे लेकिन अब एक बार फिर से उनकी वापसी हो गई। भारतीय टीम के पास मौजूदा समय में शुरुआती ओवरों में विकेट लेने वाले कोई विशेष गेंदबाज नहीं हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUNESHWAR KUMAR) और जसप्रीत बुमराह शुरुआती ओवरों में अक्सर विकेट नहीं ले पाते हैं।
इसके विपरीत टी नटराजन शुरुआती ओवर में विकेट लेने में कामयाब गेंदबाज हैं। यह बाबर आजम (BABAR AZAM) व मो. रिजवान (MOHD RIZWAN) पर अकेले ही भारी पड़ सकते हैं। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि टी नटनराजन को अभी तक पाकिस्तान की टीम ने नहीं खेला है, ऐसे में वो सफल गेंदबाज एशिया कप में साबित हो सकते हैं।
Tags: दिनेश कार्तिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,