IPL 2022, RR vs GT: रियान पराग को सपोर्ट कर जमकर ट्रोल हुए सूर्यकुमार यादव, फैंस ने कहा- आप से बेहतर उम्मीद थी सूर्या
IPL 2022, RR vs GT: रियान पराग को सपोर्ट कर जमकर ट्रोल हुए सूर्यकुमार यादव, फैंस ने कहा- आप से बेहतर उम्मीद थी सूर्या

आईपीएल 2022 का क्वालिफायर-1 का मुकाबला कल 24 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। गुजरात ने 7 विकटों से जीतकर आईपीएल के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग (RIYAN PARAG) कल के मैच से सोशल मीडिया में छाते हुए लोगों के द्वारा बहुत ट्रोल किए गए। दरअसल पराग ने अपने सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर चिल्लाते हुए नज़र आए। इस पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जिससे फैंस दोनों को ही काफी ट्रोल कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव रियान पराग का सपोर्ट कर हुए ट्रोल

Suryakumar Yadav's tweet on Riyan Parag's 'attitude' causes social media stir | Cricket - Hindustan Times

कल गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स कोलकत्ता के ईडन गार्डन में क्वालिफायर-1 का मुकाबला खेल रही थी। गुजरात ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। जब रियान पराग बल्लेबाजी करते हुए रन आऊट हुए तो वह अपने सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को घूरते हुए नज़र आए। और फील्डिंग के वक्त भी अपने साथी खिलाड़ी देवदत्त पाडिकल पर चिल्लाते हुए नज़र आए।

रियान पराग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाऊंट पर कहा- “फील्ड पर अमेंजिंग एटिट्यूड रियान पराग।” सूर्यकुमार यादव के इस टि्वट पर लोग बहुत गुस्से में आ गए। पराग के साथ उन्हें भी सोशल मीडिया में लोगों ने खूब ट्रोल किया।

फैंस ने कुछ इस तरह किया ट्रोल

 

सूर्यकुमार यादव ने बताया किस चीज़ को लेकर पराग के लिए किया था टि्वट

IPL 2022: Suryakumar Yadav's tweet on Riyan Parag's 'attitude' during GT vs RR goes viral

रियान पराग को उनकी गलत हरकत पर सपोर्ट करने से फैंस सूर्यकुमार यादव को ट्रोल कर रहे थे। लेकिन सुर्यकुमार यादव ने फैंस के रिएक्शन को देखकर साफ किया कि उन्होने रियान पराग की फील्डिंग को लेकर तारीफ करते हुए टि्वट किया था। सूर्यकुमार ने अपने टि्वटर पर लिखा-

“कल रात उनकी फील्डिंग के लिए गाईस चिल”