Tag: आईपीएल 2022

  • कुलदीप यादव ने आत्महत्या करने का कर लिया था फैसला, टीम में जगह नहीं मिलने से निराश था स्पिनर, जानें पूरा मामला

    कुलदीप यादव ने आत्महत्या करने का कर लिया था फैसला, टीम में जगह नहीं मिलने से निराश था स्पिनर, जानें पूरा मामला

    भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के मौजूदा समय में अच्छे स्पिनरों की बात करें तो उसमें कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) का नाम नजर आता है. चोट के कारण लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए कुलदीप आज अपना 27वाँ जन्मदिन मना रहे हैं. उनको लेकर बात करें तो एक समय कुलदीप यादव ने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला कर लिया था. जिसके बारें में हम आपको इस लेख में बतायेंगे.

    कुलदीप यादव ने आत्महत्या करने का किया था फैसला

    कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) के पिछले 2 साल बेहद खराब रहे हैं. 2019 विश्व कप (WORLD CUP 2019) के बाद से उन्हें भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में कम मौके मिल रहे हैं. जिसकी एक सबसे बड़ी वजह उनकी फॉर्म भी रही है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कुलदीप यादव चोट के कारण दूसरा लेग नहीं खेल पाए थे. अब वो चोट से वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं.

    एक समय ऐसा था कि जब कुलदीप को आत्महत्या करने के ख्याल आया करते थे. जिसके बारें में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था. कुलदीप जब मात्र 13 साल के थे, तो उस समय उनको आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे. उस समय उन्हें यूपी की अंडर 15 टीम में जगह नहीं मिली थी. जिससे वो बहुत ज्यादा निराश हो गए थे. उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का भी फैसला कर लिया था.

    कुछ ऐसे बदल गयी थी कुलदीप की हालत

    कुछ समय के बाद कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) को घरेलू टीम में जगह मिल गयी. जहाँ पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें आईपीएल (IPL) में खेलने का मौका मिल गया. वहां पर शानदार प्रदर्शन करने के कारण ही वो भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए नजर आए. अब तक उन्होंने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए 7 टेस्ट मैच खेलकर 26 विकेट अपने नाम किए हैं. 65 वनडे मैच में उन्होंने 107 विकेट हासिल किए हैं. जबकि 23 टी20 मैच में 41 विकेट झटकाए हैं. आईपीएल में उन्होंने 45 मैच खेलकर 40 विकेट लिए हैं.

    इसे भी पढ़े: IND vs BAN: प्यार में धोखा खाकर आए आशिक़ की तरह दूसरे मैच में नज़र आये कुलदीप यादव, झूठी मुस्कान से खुद को VIDEO में सँभालते दिखे KULDEEP

  • IPL 2023: शुभमन गिल ने 10 छक्के जड़कर क्वालीफायर 2 में रचा था एक नया इतिहास, अब किंग कोहली से भी निकलेंगे आगे

    IPL 2023: शुभमन गिल ने 10 छक्के जड़कर क्वालीफायर 2 में रचा था एक नया इतिहास, अब किंग कोहली से भी निकलेंगे आगे

    शुभमन गिल आईपीएल के इस सीजन में एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए हैं. उन्होंने इस सीजन ने अपनी टीम को ज्यादातर मैच जीतने में मदद की है. उनका प्रदर्शन इतना ख़ास था की अब उनका नाम किंग कोहली के साथ जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है की गिल अब दूसरे कोहली हैं. वैसे तो आईपीएल में कोहली ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आइए आपको बताते हैं की इस बार गिल ने क्या कमाल दिखाया है.

    कोहली इस इस क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल

    शुभमन गिल ने इस बार इतिहास रच दिया है. उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. टीम इंडिया के लिए भी अब वो एक परफेक्ट प्लेयर हो गए हैं. गिल ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने गुजरात को कई ऐसे मैच दिए हैं जो गुजरात ने सिर्फ उनकी वजह से जीते हैं.

    इसी के साथ बता दें की, बीते मैच में उन्होंने मुंबई को धूल चटा दी है. मुंबई को करारी हार मिली है. जिसके चलते वो अब फाइनल से बाहर हो गई है. गिल ने मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली है. उन्होंने इस मैच में 60 गेंद पर 129 रन बनाए हैं. इन रनों में 10 छक्के 7 चौके शामिल हैं.

    गिल की वजह से फाइनल में आई गुजरात

    वैसे देखा जाए तो गुजरात को फाइनल में पहुँचाने में गिल का बड़ा हांथ रहा है. उन्होंने इस सीजन शतक की बौछार कर दी है. मुंबई को हराने के बाद से गिल और भी ज्यादा जय-जयकार हो रही है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीमस भी खूब वायरल हो रहे हैं.

    बता दें की, गिल मुंबई के खिलाफ मैच खेलने के बाद एक शानदार क्लब में शामिल हो गए हैं. गिल विराट के मुकाबले पर धीरे-धीरे पहुँच रहे हैं. शुभमन गिल ने लगातार 2 शतकों के साथ विराट कोहली और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. गिल ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

     

    ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी

  • IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के ये 3 खिलाड़ी टीम को दिला सकते हैं 5वीं आईपीएल ट्रॉफी, MS DHONI का नाम शामिल नहीं

    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के ये 3 खिलाड़ी टीम को दिला सकते हैं 5वीं आईपीएल ट्रॉफी, MS DHONI का नाम शामिल नहीं

    बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को आईपीएल 2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) हुआ था. जिसके बाद से अब सभी टीमों ने सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम का नाम भी शामिल है. इस टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जो इस टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. ऐसे में हम आपको उन 3 खिलाड़ियो के बारें में बताने वाले हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को लगातार दूसरा और ओवरऑल 5वां आईपीएल खिताब दिलाने की क्षमता रखते हैं.

    1. रितुराज गायकवाड़

    RUTURAJ GAIKWAD

    बल्लेबाजी की बात करें तो युवा सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ की ओर सबकी नजरें टिकी हुई है. पिछले सीजन में ये खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुका है. जिसके कारण ही अब वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में भी नजर आ रहे हैं. अब नए सीजन में रितुराज को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने 6 करोड़ में रिटेन किया है.

    इस बार टूर्नामेंट मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेला जाएगा, जहाँ पर इस खिलाड़ी को बहुत अनुभव है. जिसके कारण एक बार फिर से रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) का बल्ला चला तो टीम का 5वां आईपीएल खिताब जीतना पक्का हो जाएगा. गायकवाड़ बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आते हैं, जिसके साथ अब उनका स्ट्रॉइक रेट भी बढ़ गया है.

    (more…)

  • आईपीएल 2022 में बीसीसीआई ने बना दिया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जय शाह ने हासिल किया सम्मान

    आईपीएल 2022 में बीसीसीआई ने बना दिया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जय शाह ने हासिल किया सम्मान

    आईपीएल 2023 का ऑक्शन केरल के कोचि में होना है, लेकिन इसी बीच आईपीएल 2022 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसकी वजह हम आपको बताते हैं, दरअसल आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने 27 नवंबर को एक ट्वीट कर बताया कि IPL 2022 फाइनल के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इसके लिए उसे खास सर्टिफिकेट भी दिया गया है। बीसीसीआई सचिव की इस जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर स्टेडियम की चर्चा काफी तेज हो गई है।

    ट्वीट में क्या बोले बीसीसीआई सचिव जयशाह

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले से ही सबसे बड़ा स्टेडियम होने का खिताब मिला हुआ है। इसके बाद सबसे ज्यादा दर्शकों के वहां आने का गिनीज बुक ऑफ वर्लड रिकॉर्ड पाकर सभी खुश हैं। इस बीच सचिव जय शाह ट्वीट कर लिखा,

    ‘मुझे गर्व और खुशी है कि GCA मोटेरा के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम को किसी एक टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित थे। इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का बहुत-बहुत आभार।’’

    कितनी है स्टेडियम की क्षमता

    आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबाल गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस स्टेडियम में ही ये मुकाबला खेला गया था। आपको बता दें कि इस स्टेडियम की छमता इसकी क्षमता 110,000 दर्शकों की है जो कि ऑस्ट्रेलिया के मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) से लगभग 10,000 अधिक है। आईपीएल 2023 को लेकर भी इसी बीच चर्चा तेज हो गई है। दरअसल आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में होना है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी लिस्ट बीसीसीआई को सौंप चुकी हैं। इसके बाद रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नाम को लेकर बहस और चर्चाएं  काफी बढ़ गई हैं।

  • BCCI के अंपायर्स के एग्जाम का चौंकाने वाला नतीजा, 140 में से 137 हुए फेल! जानिए पूरी डिटेल्स

    BCCI के अंपायर्स के एग्जाम का चौंकाने वाला नतीजा, 140 में से 137 हुए फेल! जानिए पूरी डिटेल्स

    क्रिकेट के मैदान पर अंपायर का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। अंपायर का एक गलत फैसला किसी भी टीम की हार जीत पर निर्भर करता है। ऐसे में अंपायर बनने के लिए आपको एक टेस्ट देना होता है। इस टेस्ट में पास होने के बाद ही आपको अंपायरिंग करने की अनुमति मिलती है। भारत में क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई (BCCI) ने पिछले महीने अंपायरों की भर्ती के लिए एक टेस्ट लिया।

    टेस्ट में 140 लोगों ने भाग लिया। लेकिन आपको यह जानकार काफी आश्चर्य होगा की 140 में से सिर्फ 3 लोगों ही इस टेस्ट को पास कर पाए। यह टेस्ट महिला और जूनियर मैच ग्रुप डी में अंपायरिंग के लिए लिया गया था।

    कुल 200 अंकों की परीक्षा में 90 अंक की कटऑफ

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह टेस्ट 200 अंक का था। इसकी कट ऑफ 90 रखी गयी थी। 200 अंकों में 100 अंक लिखित परीक्षा, 35 अंक मौखिक एवं वीडियो जबकि 30 अंक फिजिकल टेस्ट थे। बता दें कि वीडियो टेस्ट में फुटेज से जुड़े सवाल थे। लगभग सभी ने प्रैक्टिकल टेस्ट में तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लिखित परीक्षा में फेल नज़र आये। बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने इस ख़राब रिजल्ट की वजह मुश्किल एग्जाम पेपर को बताते हुए कहा,

    “परीक्षा मुश्किल थी लेकिन हम इसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। अगर आगे आप नेशनल और       इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग करना चाहते हैं तो वहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है। अंपायर के पास खेल की समझ, नियमों का पूरा ज्ञान होना जरूरी है।”

    BCCI को दोबारा करना होगा शुरू

    बीसीसीआई (BCCI) के द्वारा आयोजित किये गये टेस्ट में इतने खराब रिजल्ट के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीसीसीआई के पूर्व खेल प्रबंधक रत्नाकर शेट्टी ने भी कहा की उन्हें लगता है की बोर्ड को अभी काफी बड़ा बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि,

    “बीसीसीआई को प्रत्येक राज्य संघ में नए अंपायरों के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों को फिर से शुरू करना चाहिए। साल 2006 में,    BCCI ने सेवानिवृत्त प्रथम श्रेणी अंपायरों के एक समूह की पहचान की और उन्हें शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षित किया। हम मुंबई, कर्नाटक और तमिलनाडु के अलावा प्रत्येक राज्य इकाई में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करते थे, जहां नियमित अंपायर कोचिंग होती है।”

    आईपीएल में दिखी थी खराब अंपायरिंग

    हाल ही में आईपीएल 2022 में भारतीय अंपायरों के फैसले काफी ज्यादा गलत देखने को मिले थे। कई गलत फैसले तो डीआरएस की वजह से बदले गये तो कई पर टीम के कप्तानों को मैदान पर ही उतरना पड़ा। कई खिलाड़ियों जैसे ऋषभ पंत, धोनी, और विराट कोहली ने भी कई मौकों पर अंपायर के फैसले पर हैरानी जताते हुए नाराजगी भी जाहिर की।

  • KKR ने देश के सबसे सफल कोच को बनाया हेड कोच, IPL 2023 में टीम की जीत हुई पक्की!

    KKR ने देश के सबसे सफल कोच को बनाया हेड कोच, IPL 2023 में टीम की जीत हुई पक्की!

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) तो बेहद ही दिलचस्प रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया है। वहीं अब केकेआर ने बहुत बड़ा फैसला ले लिया है। आईपीएल की बेहतरीन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बहुत बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल केकेआर ने देश के सबसे सफल कोच और भारत के पूर्व खिलाड़ी चंद्रकांत पंडित को अपनी टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है।

    दरअसल आपको बता दें डॉमेस्टिक सर्किट में एक कोच के तौर पर चंद्रकांत पंडित को पहचाना जाता है। चंद्रकांत पंडित तीन टीमों को सफल बना चुके हैं और रणजी ट्राफी दिला चुके हैं।

    केकेआर ने बनाया चंद्रकांत को हेड कोच

    KKR ने देश के सबसे सफल कोच को बनाया हेड कोच, IPL 2023 में टीम की जीत हुई पक्की!

    आईपीएल की सबसे बेहतरीन और सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी कोचिंग से बेहतरीन योगदान देने वाले चंद्रकांत पंडित को हेड कोच बना दिया है। मध्य प्रदेश टीम के जब चंद्रकांत हेड कोच थे तो उन्होंने पहली रणजी ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद चंद्रकांत ने मुंबई के हेड कोच रहे फिर उन्हें ट्रॉफी दिलाई। देश के सबसे सफल कोच रह चुके हैं।

    वही केकेआर ने इनके हेड कोच बनाए जाने पर खुद मुहर लगाई है। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर कहां है कि,

    “हम चंद्रकांत पंडित को अपनी टीम का हेड कोच बनाए जाने पर बहुत खुश हैं। आने वाले आईपीएल में हमारी टीम का हिस्सा होंगे। चंद्रकांत के प्रशिक्षण में हमारी टीम खेलती नजर आएगी। भेजो करते हैं उसके पीछे उनका पूरा समर्पण होता है। हमें उम्मीद है कि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी अच्छी बनने वाली है।”

    चंद्रकांत ने दिया बड़ा बयान

    KKR ने देश के सबसे सफल कोच को बनाया हेड कोच, IPL 2023 में टीम की जीत हुई पक्की!

    आपको बता दें 60 साल के चंद्रकांत ने भारत के लिए पांच टेस्ट और 36 वनडे मैच खेले हैं। एक बार इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि आईपीएल के शुरुआती साल में उनकी केकेआर के ओनर शाहरुख खान के साथ एक मीटिंग हुई थी। हालांकि उन्होंने तबियत साफ तौर पर कहा था कि वह केकेआर के हेड कोच नहीं होंगे।  लेकिन हेड कोच बन जाने पर उन्होंने बहुत बड़ा बयान दिया है। चंद्रकांत ने कहा है,

    “मैंने कोलकाता नाइट राइडर्स के बारे में बहुत सारी बातें सुनी है। मैंने काफी सकारात्मक बात इनके बारे में सुनी है मैं सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए बहुत खुश हूं। मैं पूरी सकारात्मक के साथ काम करना चाहता हूं”।

    Read More-IND vs ZIM: दीपक चाहर ने शानदार कमबैक से सोशल मीडिया में मचाया तहलका, फैंस ने कहा- “अब आस्ट्रेलिया का टिकट का हैं पक्का”

  • राहुल तेवतिया ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ की शादी, दोनों की लव स्टोरी हैं बहुत ज्यादा रोमांचक

    राहुल तेवतिया ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ की शादी, दोनों की लव स्टोरी हैं बहुत ज्यादा रोमांचक

    ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते काफी लोकप्रिय हैं. लेकिन राहुल तेवतिया को अभी तक एक भी बार टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है. आईपीएल 2022 में राहुल तेवतिया ने गुजरात टाइटंस के लिए धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए काफी सुर्खियां में रहे थे और इस बार उनकी पत्नी काफी सुर्खिया बटोर रही हें, आइए जानते हें इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में…

    बचपन की दोस्त सांग रचाई शादी

    राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) की शादी रिद्धि पन्नू (Ridhi Pannu) से पिछले साल ही हुई थी. आपको बढ़ाता दें इन दोनों की शादी लव मैरिज हें, दोनों बचपन से ही एक दूसरे को अच्छे से जानते थे.

    फिलहाल रिद्धि पन्नू (Ridhi Pannu) एक हाउसवाइफ हैं. रिद्धि पन्नू सोशल मीडिया पर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) के साथ अक्सर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. आईपीएल 2022 के दौरान भी रिद्धि पन्नू की कई फोटोज वायरल भी हुई थीं. इनके हर एक पोस्ट को फैंस बहुत ही पसंद करते है.

    फैंस भी हें इनके दीवाने

    हालांकि राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) की पत्नी रिद्धि पन्नू (Ridhi Pannu) बहुत ही खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती से उनके फैंस दिवाने बन चुके हैं. रिद्धि पन्नू को लोग क्रिकेटरों की पत्नी में सबसे ज्यादा खूबसूरत महिला भी मानते हैं. राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) और रिद्धि पन्नू (Ridhi Pannu) की शादी काफ़ी धूमधाम से हुई थी जिसमें कई क्रिकेटर भी शामिल हुए थे.

    टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत, नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल जैसे कई खिलाड़ी इस शादी के बाद राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) के लिए आईपीएल 2022 यादगार रहा. इस पूरे सीजन में उन्होंने 16 मैच खेले जिसमें 147.62 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, और खिताब भी जीता था.राहुल तेवतिया की पत्नी, खूबसूरती के चलते बटोर रही सुर्खिया.

    read more: पाकिस्तानी गेंदबाज ने MS Dhoni से पहली मुलाकात में मांग ली थी CSK की जर्सी, जानिए पूरा मामला

  • Ravindra Jadeja ने आईपीएल टीम को लेकर शेयर किया पोस्ट, लोगों ने कहा- ‘स्वागत है मुंबई इंडियंस टीम…’

    Ravindra Jadeja ने आईपीएल टीम को लेकर शेयर किया पोस्ट, लोगों ने कहा- ‘स्वागत है मुंबई इंडियंस टीम…’

    आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी करते नजर आए रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) हाल में ही चर्चा में बने हुए हैं दरअसल रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुछ अच्छे संबंध नहीं है कुछ दिन पहले रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े पोस्ट डिलीट कर दिए थे। जिसके बाद चर्चा में आ गए थे इन दिनों फिर से एक बार रविंद्र जडेजा चर्चा में आ गया दरअसल रविंद्र जडेजा इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

    वहीं से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है और साथ में कुछ ऐसा लिख दिया जिसके चलते लोग अंदाजा लगा रहा है कि अबकी बार रविंद्र जडेजा मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

    रविंद्र जडेजा ने शेयर किया पोस्ट

    रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। आई पी एल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आए थे लेकिन इस दौरान उनका करियर कुछ खास नहीं रहा जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा। इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आ रहा है रविंद्र जडेजा ने नीली जैसी में कुछ तस्वीरें शेयर की है और साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है,ब्लू एडिक्शन।

    वही रविंद्र जडेजा ने नीली जैसी में इन तस्वीरों को शेयर किया जिसके बाद लोगों ने इसका कनेक्शन मुंबई इंडियंस टीम से जोड़ लिया है दरअसल मुंबई इंडियंस टीम की भी नीली जर्सी है जिसके चलते लोग कह रहे हैं कि अबकी बार रविंद्र जडेजा मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की प्रतिद्वंदी टीम मुंबई इंडियंस का रंग नीला है। जिसके चलते लोग रविंद्र जडेजा का स्वागत कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे कमेंट

    जबसे रविंद्र जडेजा ने यह पोस्ट शेयर की है तब से इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं हर जगह रवींद्र जडेजा की ही चर्चा हो रही है। इनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’ कि अगले साल जडेजा मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ जाएंगे इसी वजह से उन्हें ब्लू एडिक्शन हो गया है’।

    वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’ अब रविंद्र जडेजा का मुंबई इंडियंस में खेलना तय है’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुंबई इंडियंस में आपका स्वागत है’। इसी तरह के कमेंट इनकी इस पोस्ट पर आ रहे हैं हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि रवींद्र जडेजा आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

    Read More-इस Indian Player का दिल आ गया इस मशहूर अदाकारा पर, सोशल मीडिया पर चैट भी हुआ वायरल

  • गुजरात टाइटंस के इस Bowler ने छुड़ाए अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने, कमाल का प्रदर्शन देख लोगों के उड़े होश

    गुजरात टाइटंस के इस Bowler ने छुड़ाए अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने, कमाल का प्रदर्शन देख लोगों के उड़े होश

    आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज साईं किशोर (Bowler Sai Kishore) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। साईं किशोर इस वक्त अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा रहे हैं। इन दिनों साईं किशोर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वाहन पार्क दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

    टीम की तरफ से साईं किशोर तेज गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन जीत दिलाई है। इसी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हर जगह साईं किशोर की तारीफ की जा रही है ‌।

    साईं किशोर ने छुड़ाए बल्लेबाजों के पसीने

    साईं किशोर ने तेज गेंदबाजी करते हुए तिरुपुर की टीम के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दरअसल तिरुपुर ने टॉस जीतकर चेपाॅक को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जिसमें चेपाॅक की टीम ने 133 रन बनाकर 134 रनों का लक्ष्य दिया। वही तिरुपुर तमिझांस टीम महज 73 रनों पर ही सिमट गई इसमें सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन साईं किशोर ने किया है।

    आर साईं किशोर ने 4 ओवरो में 2 रन देकर चार विकेट चटकाए हैं और टीम को जबरदस्त जीत दिलाई है। इस दौरान विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए साईं किशोर ने अपने नाम पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीत लिया है। साईं किशोर आईपीएल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

    आईपीएल में कर दिखाया था बेहतरीन प्रदर्शन

    इस Bowler ने छुड़ाए अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने , कमाल का प्रदर्शन देख लोगों के उड़े होश

    बाएं हाथ के के बाजी करने वाले साईं किशोर ने आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दरअसल साईं किशोर ने आइपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया था। इन्होंने आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि या फिर 5 मैचों में ही खेल पाए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे।

    हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस की तरफ से या बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आए थे। इनके प्रदर्शन को देखकर कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी खुश हो गए थे। जिस तरह इन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग ने जलवा बिखेरा है उसी तरह आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

    Read More-IND vs WI: आवेश खान ने वनडे टीम में किया डेब्यू, डेब्यू पर बधाई देने के साथ-साथ फैंस ने प्रदर्शन के लिए किया जमकर ट्रोल

  • IPL के इस सीजन में गुजरात टाइटंस को हारे हुए मैच जीतवाकर स्टार बने राहुल तेवतिया, जानिए कितने करोड़ की संपति के हैं मालिक

    IPL के इस सीजन में गुजरात टाइटंस को हारे हुए मैच जीतवाकर स्टार बने राहुल तेवतिया, जानिए कितने करोड़ की संपति के हैं मालिक

    राहुल तेवतियाः क्रिकेट इस खेल को पसंद करने वालों की दुनिया में कोई कमीं नहीं हैं। आप कहीं भी रहे आपको क्रिकेट प्रेमी मिल ही जाएंगे। अलग-अलग देशों के बढ़ते क्रिकेट लीगों ने क्रिकेट और क्रिकेटरों को और पूरी दुनिया में प्रचलित बना दिया हैं। भारत (INDIA) की आईपीएल (IPL) क्रिकेट लीग की गिनती दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीगों में होती। इस लीग में शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ी रातों रात स्टार बन जाता हैं। इन्हीं सितारों में भारतीय खिलाडी राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA) भी शामिल हैं।

    राहुल पहले राजस्थान रॉसल्स (RAJASTHAN ROYALS) के लिए शानदार खेल दिखाते हुए स्टार बने थे। फिर साल 2022 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए मैच विनर बनकर वो क्रिकेट फैंस के दिलों में छा गए। इस साल के आईपीएल से राहुल की कमाई में भी काफी ज्यादा इजा़फा हो गया हैं। आज हम आपको राहुल तेवतिया के नेटवर्थ से परिचित कराने वाले हैं।

    राहुल तेवतिया हैं करोंड़ो की संपति के मालिक

    राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA) ने साल 2018 से आईपीएल खेलना शुरू किया था। इस सीजन के ऑक्शन में उनकी बेस प्राइज पहले 10 लाख थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर 2.5 करोड़ हो गयी। दिल्ली डेयरडेविल्स (DELHI DAREDEVILS) ने राहुल पर भरोसा जताते हुए 3 करोड़ की कीमत पर टीम में उन्हें खरीदा था। फिर साल 2020 और 2021 में राहुल राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के लिए खेला करते थे।

    राजस्थान के लिए खेलते हुए भी उन्हें 3 करोड़ रूपए की कीमत मिली थी। साल 2022 का आईपीएल राहुल तेवतिया के लिए किसी बड़े सपने से कम नहीं था। इस साल वो अपने प्रदर्शन से भी छाए रहे और इस साल उन्हें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS)  ने खूब मालामाल भी किया हैं। गुजरात ने उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रूपए में खरीद कर टीम में शामिल किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल की कुल संपति 26 करोड़ हैं।

    साल 2020 के आईपीएल में बने थे चर्चा का विषय

    राहुल तेवतिया साल 2020 और 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। साल 2020 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राहुल तेवतिया चर्चा का विषय बने थे। राहुल ने इस सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर 5 छक्के जड़े थे। जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गए थे।

    साल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होने कई हारे हुए मैच में अपनी तूफानी पारी से टीम को मैच जीताया हैं। राहुल तेवतिया अभी 28 साल के हैं। राहुल ने अब तक 51 आईपीएल मैच खेले हैं। जिनमें 37 पारियो में उन्होने 25.57 की औसत से 129.52 की स्ट्राइक रेट से 588 रन बनाए हैं।