सूर्यकुमार यादव की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलेंगे या नहीं? जानिए क्या है BCCI का जवाब 
सूर्यकुमार यादव की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलेंगे या नहीं? जानिए क्या है BCCI का जवाब 

भारतीय टीम(INDIAN TEAM) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के इंजर्ड हो जाने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद साउथ अफ्रीका की दौरे पर आने वाली है। इस दौरान 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेली जाएगी। इसमें मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खेल पाएंगे  या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है। अब बीसीसीआई (BCCI) ने सूर्यकुमार यादव के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान उपलब्ध होने को लेकर जवाब दिया है। जानिए क्या है बीसीसीआई का जवाब..

बीसीसीआई ने कहा सूर्यकुमार यादव की चोट गंभीर

मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से आईपीएल 2022 में बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज खेल रहे सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने  8 मैचों में 43 की औसत से 303 रन बनाए हैं लेकिन बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच से पहले उनको मसल इंजरी हो गई। इससे वो अब मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर हो गए हैं। वो मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (MI) के मेडिकल स्टाप की देखरेख में हैं।  साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) दौरे के दौरान टीम में वो शामिल किए जाएंगे या नहीं, इसको लेकर बीसीसीआई ने अपना जवाब पेश किया है। बीसीसीआई (BCCI) ने कहा है कि

“उनकी चोट तोड़ा गंभीर है. हम उन्हें रेस्ट देना उचित समझेंगे। साउथ अफ्रीका की सीरीज में उनके ना खेलने को लेकर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा कि वह इस सीरीज में उपलब्ध होंगे या नहीं। हम बिना फिट हुए टीम के साथ जोड़कर रिक्स नहीं लेना चाहेंगे”

बीसीसीआई ने कहा सूर्यकुमार पहले एनसीए जाएं फिर होगा फैसला

सूर्यकुमार यादव  (SURYAKUMAR YADAV) ने आईपीएल  (IPL) में शानदार बल्लेबाजी की है। मध्यक्रम में आकर उन्होंने पारी को संभालने समेत फिनिशर की भूमिका भी निभाई है। टीम इंडिया इनको प्रयोग मध्य क्रम के बल्लेबाज व फिनिशर दोनों रोल में कर सकती है। ऐसे में उनके चोट लग जाने के कारण टीम ने एक साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान के उम्दा खिलाड़ी को खो दिया है। बीसीसीआई ने एक जवाब में बताया है कि सूर्यकुमार उनकी टी20 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उनका फिट होना जरूरी है। बीसीसीआई ने कहा है कि

“वह एक बार NCA जाएं. वहां उनकी इंजरी का पूरी तरह से पता चला चाएगा।  हम फिर उसके आधार पर फैसला करेंगे. उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते NCA आएंगे। वह हमारे टी-20 वर्ल्डकप का मजबूत हिस्सा है. इसलिए हम कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे”

यहां देखें सूर्यकुमार यादव की पोस्ट….

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *