Tag: कार्तिक आर्यन

  • फिल्म Satyaprem Ki Katha के लिए Kiara Advani और Kartik Aaryan ने मेकर्स से वसूले करोड़ों रूपए, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

    फिल्म Satyaprem Ki Katha के लिए Kiara Advani और Kartik Aaryan ने मेकर्स से वसूले करोड़ों रूपए, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। जिसे देखने के बाद अब फैंस को फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) द्वारा अभिनीत फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) आगामी 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    Box Office पर चौथे दिन ही धराशायी हुई Kartik Aaryan की Shehzada, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Kartik Aaryan ने लिए 25 करोड़

    फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के अलावा और भी कई दिग्गज कलाकार हैं। जिसमें गजराज राव, शिखा तलसानिया और रितु शिवपुरी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। तो ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए कलाकारों ने मेकर्स से कितनी फीस ली है।

    बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने इससे पहले फिल्म भूल भुलैया 2 में काम किया था और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। ऐसे में मेकर्स को फिल्म सत्यप्रेम की कथा से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम की कथा फिल्म में अपने किरदार के लिए मेकर्स से 25 करोड़ की मोटी रकम ली है। वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने किरदार के लिए मेकर से 4 करोड रुपए लिए हैं।

    Kartik Aaryan और Kiara Advani की दिखेगी जोड़ी

    अभिनेता गजराज राव ने फिल्म में कार्तिक आर्यन के पिता का किरदार निभाया है और इस किरदार के लिए उन्हें मेकर्स ने 1 करोड़ रुपए लिए हैं। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने कार्तिक की मां का किरदार निभाया है, उन्हें इस फिल्म में अपने किरदार के लिए 75 लाख मिले हैं। वहीं अभिनेत्री शिखा तलसानिया ने 22 लाख, रितु शिवपुरी को 40 लाख रुपए मिले हैं। कलाकारों ने सत्यप्रेम की कथा फिल्म के लिए मेकर से काफी मोटी फीस ली है। हालांकि अब यह देखना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं।

  • मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर साथ नजर आए Kartik Aaryan और Kriti Sanon, जल्द मिल सकती है गुड न्यूज

    मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर साथ नजर आए Kartik Aaryan और Kriti Sanon, जल्द मिल सकती है गुड न्यूज

    बाॅलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन (Kartik Aaryan Kriti Sanon) की हाल ही में रिलीज हुई शहजादा था। जिसमें दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन (Kartik Aaryan Kriti Sanon) एक साथ अपनी इस फिल्म का प्रमोशन किया था। ये बात अलग है कि उनकी ये फिल्म बाॅक्स आफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन (Kartik Aaryan Kriti Sanon) की कुछ नई तस्वीरें सामने आई। दोनों को एक साथ देखा गया है।

    आपको बता दें कि, दोनों मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिखाई दिए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो रही है।

    Box Office पर चौथे दिन ही धराशायी हुई Kartik Aaryan की Shehzada, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Kartik Aaryan Kriti Sanon साथ आए नजर

    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की इन तस्वीरें के सामने आने के बाद उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे है। अगर हम बात करें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की तो दोनों को एक साथ मनीष मल्होत्रा के घर जाते नजर आ रहे है। इस दौरान की अगर हम तस्वीरों की बात करें तो इमसे अभिनेत्री नए लुक में नजर आ रही है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    कृति की ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही है जिसमे देखा जा सकता है कि वो ब्लू और व्हाइट प्रिंटेंड ड्रेस में नजर आ रही है। यहां पर अभिनेत्री मीडिया को स्माइल करते हुए पोज दे रही है। अगर हम बात करें कार्तिक आर्यन की तो वो एक कूल लुक में दिखाई दे रहे है।

    Kartik Aaryan Kriti Sanon जल्द दे सकते हैं गुड न्यूज

    अभिनेता कार्तिक भी ब्लू कलर की शर्ट में कूल नजर आ रहे है। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही है। इन दोनों को एक साथ देखने के बाद फैंस अलग अलग कयास लगा रहे है। फैंस का कहना है कि जल्द ही इन दोनों की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है। हालांकि अब ये देखना है कि फैंस का ये कयास कितना सही होता है।

  • डॉक्टर के परिवार से आते हैं कार्तिक आर्यन, परिवार संग शेयर की थी फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

    डॉक्टर के परिवार से आते हैं कार्तिक आर्यन, परिवार संग शेयर की थी फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे युवा एक्टर हैं, जिनके माता-पिता या कोई रिश्तेदार फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। वह अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

    ग्वालियर में हुआ था कार्तिक आर्यन का जन्म

    कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता मनीष तिवारी और माता माला तिवारी दोनों डॉक्टर हैं। इसके अलावा उनके घर में एक बहन है। कार्तिक आर्यन ने मुंबई के डीवाई पाटील इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही वे फिल्मों में काम के लिए ऑडिशन देते रहते थे।

    फिल्मों से रहा है कार्तिक आर्यन का वास्ता

    कार्तिक फिल्मों में काम करना चाहते हैं लेकिन ये बातें उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद बताई थी। अपने संघर्ष के दिनों में है वे 12 लोगों के साथ एक अपार्टमेंट में रहते थे और उनके लिए खाना बना कर कुछ पॉकेट मनी का जुगाड़ करते थे। प्यार का पंचनामा में 4 मिनट के मोनोलॉग से उन्हें काफी सूरत में लीवर और वह हिंदी फिल्म का सबसे लंबे सिंगल शॉट में से एक है।

    इसके बाद कार्तिक आर्यन को “पति पत्नी और वोह” “भूल भुलैया-2” ने सुपरस्टार बना दिया। हाल ही में उनकी फिल्म आई थी, शहजादा जिसको लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे हालाकिं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    वो काफी अच्छी कॉमेडी भी करते हैं, उन्हें प्यार का पंचनामा, फिल्म में देखा जा चुका है। शहजादा फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक एक नए अवतार में नजर आए लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म बिल्कुल भी हिट नहीं हुई। एक्शन ड्रामा फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कीर्ति सेनन भी नजर आईं। ये फिल्म पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई थी।

  • Box Office पर चौथे दिन ही धराशायी हुई Kartik Aaryan की Shehzada, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Box Office पर चौथे दिन ही धराशायी हुई Kartik Aaryan की Shehzada, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शहजादा (Shehzada) है। फिल्म रिलीज के बाद बाॅक्स आफिस पर उतनी अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है जितनी मेकर्स ने उम्मीद की थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके है। इन चार दिनों में शहजादा (Shehzada) को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, वो कुछ खास अच्छे नहीं है।

    ये कहा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) लोगों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब नहीं हुई है। शहजादा (Shehzada) की कमाई का आलम ये है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म मंडे लिटमस टेस्ट में फेल हो गई है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Kartik Aaryan की शहजादा कमाए इतने करोड़

    अगर हम कार्तिक आर्यन की शहजादा के चैथे दिन के शुरूआती आंकड़ों की बात करें तो इसने बाॅक्स आफिस पर करीब 1.07 करोड़ हैं। इस हिसाब से फिल्म शहजादा ने भारतीय बाॅक्स आफिस पर चार दिनों में महज 21.27 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है।

    कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    Kartik Aaryan की शहजादा हुई धराशयी

    फिल्म को लेकर जो आंकड़े सामने आए है वो काफी निराश करने वाले है। हालांकि कार्तिक आर्यन की शहजादा को शाहरूख खान की फिल्म पठान से कड़ी टक्कर मिल रही है। पठान बाॅक्स आफिस पर रिलीज के बाद लगातार चैथे दिन अपनी धाक जमाए हुए है। पठान ने भारतीय बाॅक्स आफिस पर 516 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है।

    अगर हम बात करें शहजादा की तो ये बीते 17 फरवरी को रिलीज हुई है थी। जिसमे कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

    Shahrukh Khan की Pathan की वजह से पिट गई Kartik Aaryan की शहजादा, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

  • Shahrukh Khan की Pathan की वजह से पिट गई Kartik Aaryan की शहजादा, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

    Shahrukh Khan की Pathan की वजह से पिट गई Kartik Aaryan की शहजादा, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी खासी कमाई कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके है और इन तीन दिनों में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) ने 20.20 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जबकि मेकर्स उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म बॉक्स आफिस पर करीब 35 करोड़ रूपए का कारोबार करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

    Kartik Aaryan की Shehzada ने कमाए इतने करोड़

    शहजादा ने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 6 करोड़ रूपए का कारोबार की थी, दूसरे दिन 6.65 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 7.55 करोड़ कमाए। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 20.20 करोड़ हो चुका है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    ​इसका कारण शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) है। पठान रिलीक के चौथे सप्ताह से बॉक्स आफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। पठान दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ रूपए का कारोबार कर इतिहास रचने की तैयारी में है।

    कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    Kartik Aaryan की शहजादा रही औसत

    अगर फिल्म शहजादा का किसी फिल्म के साथ टक्कर नहीं हुई होती तो ये और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करती। पठान के अलावा शहजादा को हॉलीवुड की फिल्म एंट मैन 3 से भी कड़ी ​टक्कर मिली है। जिसकी वजह से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा की कमाई प्रभावित हुई है। जबकि मेकर्स को उम्मीद थी कि शहजादा बॉक्स आफिस पर भूल भुलैया 2 की तरह सुपरहिट होती।

    Shehzada के प्रोड्यूसर्स को Kartik Aaryan ने लौटा दी थी फीस, अब एक्टर ने खुद खोला इसका राज

  • Shehzada के प्रोड्यूसर्स को Kartik Aaryan ने लौटा दी थी फीस, अब एक्टर ने खुद खोला इसका राज

    Shehzada के प्रोड्यूसर्स को Kartik Aaryan ने लौटा दी थी फीस, अब एक्टर ने खुद खोला इसका राज

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये फिल्म रिलीज के बाद कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने फिल्म शहजादा (Shehzada) के जरिए बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म से प्रोड्यूसर बनने का फैसला क्यों लिया है इसके बारे में उन्होंने खुलासा किया है। एक खास बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया तो अभिनेता ने कहा कि, शुरुआत में मैं ‘शहजादा’ (Shehzada) के लिए बतौर प्रोड्यूसर ऑनबोर्ड नहीं था।

    Kartik Aaryan ने छोड़ दी थी फीस

    अभिनेता ने कहा कि, हपले मैंने इसके लिए अपनी फीस ले ली थी, फिर एक संकट आ गया। फिल्म संकट से गुजर रही थी और उसे आगे बढ़ाने के लिए किसी की जरूरत थी। इसलिए मैंने अपने प्रोड्यूसर से कहा कि मैंने अपनी फीस छोड़ दी है। इस तरह सब कुछ हुआ और मैं को-प्रोड्यूसर बन गया।

    Kartik Aaryan ने बताया कारण

    जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्होंने फीस वापस कर दी है तो उन्होंने कहा कि, लगभग। इस तरह से उनका इस फिल्म पर से कुछ भार कम हुआ। मैंने ये फिल्म तब साइन की थी जब मैंने भूल भुलैया 2 भी साइन नहीं की थी। दोनों फिल्में साथ थी। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि इसका बजट कुछ ज्यादा नहीं थी लेकिन ये एक एक्शन फिल्म है। इसलिए इसे कुछ बजट की जरूरत थी।

    Kartik Aaryan ने इन 5 लड़कियों के साथ रखा है संबंध, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं शामिल

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कहा कि, हम कुछ अन्य इश्यूज से जूझ रहे थे जिसके चलते मैंने फीस छोड़ दी। हम अब भी अच्छी जगह है।

    रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    अगर हम बात करें फिल्म शहजादा की तो इसमे कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रहे है। ये फिल्म साउथ की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है।

    कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

  • कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर चर्चा में है। उनकी फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) के साथ हॉलीवुड की फिल्म एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया भी रिलीज हुई है। शाहरूख खान की पठान के बाद दर्शकों को दो बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने को मिला है।

    अब अगर बात करें शहजादा (Shehzada) की तो रिलीज के बाद पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर पहले दिन के जो आंकड़े सामने आए है वो कुछ खास नहीं है।

    कार्तिक आर्यन की Shehzada का कलेक्शन

    फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी खुद अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके अनुसार फिल्म शहजादा ने ओपनिंग डे में कुल 6 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इसका मतलब ये है कि ​शहजादा की शुरूआत ठीक ठाक है। वहीं उम्मीद ये भी की जा रही है कि ये पहले वीकेंड में अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। वहीं अगर बात करें फिल्म एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया की तो इसने भारतीय बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है।

    रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    एंटमैन से कड़ी टक्कर

    पहले दिन हॉलीवुड की फिल्म एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया ने बॉक्स आफिस पर करीब नौ करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जिसे क्रिटिक्स अच्छी शुरूआत बता रहे है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया ने शहजादा को पहले दिन कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया की कमाई कार्तिक आर्यन की शहजादा के लिए मुसीबत बन सकती है।

    कार्तिक आर्यन की Shehzada ने रचा इतिहास

    कार्तिक आर्यन की शहजादा को बॉक्स आफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला हो लेकिन आईएमडीबी पर इसले धमाका कर दिया है। शहजादा ने रेटिंग के मामले में पठान, केजीएफ चैप्टर 2 और दंगल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शजहादा की आईएमडीबी पर रेटिंग 9 है जो काफी बेहतरीन बताई जा रही है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    पठान: 6.6 रेटिंग
    बाहुबली 2: 8.2 रेटिंग
    दंगल: 8.3 रेटिंग
    केजीएफ चैप्टर 2: 8.3 रेटिंग

    इस लिहाज से शहजादा ने कमाल कर दिया है। पठान, बाहुबली 2, दंगल और केजीएफ चैप्टर 2 भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में आती है। ऐसे में आईएमडीबी रेटिंग के मामले में इन चारों फिल्मों को पीछे छोड़ना कार्तिक आर्यन की शहजादा के लिए बहुत बड़ी बात है।

    अगर हम बात करें शहजादा की तो इसमे कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आ रही है। शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंडपुरमलो का हिंदी रीमेक है।

    Kartik Aaryan ने इन 5 लड़कियों के साथ रखा है संबंध, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं शामिल

  • रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    बॉलीवुड (Bollywood) कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर चर्चा में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा आगामी 17 फरवरी यानी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म शहजादा (Shehzada) ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का 76 प्रतिशत रिकवरी कर ली है।

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) ने ये रिकवरी डिजिटल और सैटेलाइट राइट से की है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ने अलग अलग राइट्स को मिलाकर करीब 65 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। इसके अलावा फिल्म शहजादा (Shehzada) के म्यूजिक राट्स और सैटेलाइट राइट्स के 10—10 करोड़ रूपए मिले है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Kartik Aaryan की Shehzada ने की धाकड़ कमाई

    वहीं अगर हम बात करे फिल्म के ओटीटी राइट्स की तो इसे नेटफ्लिक्स ने करीब 40 करोड़ रूपए में खरीदा है। जबकि इसके ओवरसीज राइट्स करीब 5 करोड़ रूपए में डील हुई है। इस हिसाब से कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत से 65 करोड़ रूपए निकाल लिए है जो लागत का 76 प्रतिशत है। ऐसे में फिल्म को अपना पूरा बजट निकालने के लिए 20 करोड़ रूपए कमारे की और जरूरत है। फिल्म का बजट करीब 85 करोड़ रूपए बताया जा रहा है।

    Kartik Aaryan ने इन 5 लड़कियों के साथ रखा है संबंध, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं शामिल

    साउथ की फिल्म का रीमेक है Shehzada

    अगर हम बात करें शहजादा की तो इसमे कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेड़ेकर, राजपाल यादव और अंकुर राठी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है। इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई साउथ की फिल्म अला वैकुंठापुत्रमुलू का हिंदी रीमेक है। जिसमे अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आए थे।

    किसने गिफ्ट की आदिपुरुष के डायरेक्टर Om Raut को मिली लग्जरी गाड़ी, कीमत है हैरान करने वाली

  • Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अगली फिल्म शहजादा (Shehzada) इसी 17 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की पिछली फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी, ​फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। भूल भुलैया 2 की सफलता को देखते हुए अब मेकर और फिल्म क्रिटिक्स को लगता है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आमागी फिल्म शहजादा (Shehzada) भी रिलीज के बाद अच्छा कारोबार करेगी। लेकिन लगता है कि मेकर और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

    Kartik Aaryan की शहजादा के लिए मुसीबत

    दरअसल बात ये है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा के मेकर ने हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। एडवांस बुकिंग से जो आंकड़े सामने आए है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शहजादा मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) के साथ ही हॉलीवुड की फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया भी रिलीज हो रही है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया और शहजादा में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है।

    मई के महीने में ये 3 फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का करेंगी मनोरंजन, इन 2 फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़त

    तरण आदर्श जारी किया आंकड़ा

    हाल ही में फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया और शहजादा के एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर किए है। जिसके अनुसार एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया शहजादा से आगे निकल गई है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, एंट मैन 3 और शहजादा के पहले दिन की टिकटे सुबह साढ़े दस बजे तक।

    एंट मैन 3
    पीवीआर: 24,860
    आइनॉक्स: 12,000
    सिनेपोलिस: 7,047
    कुल: 43,907

    शहजादा
    पीवीआर: 1,845
    आइनॉक्स: 1,000
    सिनेपोलिस: 638
    कुल: 3,483

    ये जो आंकड़े सामने आए है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि एंट मैन 3 के आगे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा पानी मांगते नजर आएगी। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद ही बताया जा सकता है कि इसका भविष्य क्या होगा।

    Kartik Aaryan ने इन 5 लड़कियों के साथ रखा है संबंध, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं शामिल

    किसने गिफ्ट की आदिपुरुष के डायरेक्टर Om Raut को मिली लग्जरी गाड़ी, कीमत है हैरान करने वाली

  • मुंबई में किराए के मकान में रहते हैं करोड़ों कमाने वाले ये 7 बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, महीने का रेंट उड़ा देगा आपके होश

    मुंबई में किराए के मकान में रहते हैं करोड़ों कमाने वाले ये 7 बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, महीने का रेंट उड़ा देगा आपके होश

    बॉलीवुड: मुंबई एक ऐसा शहर जहां लोगों के सपने सच होते हैं. यही उम्मीद दिलों में रख कर हर कोई मुंबई आना चाहता है. मुंबई सितारों की नगरी है जहां सेलिब्रिटी की चका चौंध भरी जिंदगी देख हर कोई प्रभावित होता है. कई लोगों को ऐसा लगता है की इन सितारों के पास उनका खुद का घर है बंगला है, खूबसूरती के लिए सब कुछ मौजूद है. वहीं हर एक सुविधा उपलब्ध है. तो ये तो सच है की इन सितारों के पास सारी सुविधा उपलब्ध है.

    बड़ी बड़ी गरियों से लेकर बड़े बड़े घर. लेकिन क्या आप जानते हैं की कई ऐसे सितारें हैं को अपने खुद के घर में नहीं बल्कि किराए के घर में रहते हैं जिसकी कीमत सुन आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी. तो चलिए आज जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनका मुंबई में अपना नहीं बल्की किराए का घर है.

    मुंबई में किराए के मकान में रहते हैं करोड़ों कमाने वाले ये 7 बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

    • विकी कौशल

    लिस्ट में सबसे पहला नाम विकी कौशल और कैटरीना कैफ का है. इन दोनों ने साल 2021 में एक दूसरे से शादी की थी. वहीं अब दोनो जुहू में रहते हैं और इनका घर किराए का है. इस घर का रिराया 8 लाख रूपये महीना है. दोनों ने इस घर को 5 साल के लिए खरीदा है.

    • सलमान खान

    लिस्ट में दुसरा नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है. जी हां लाखों करोड़ों दिलों की धाकड़ सलमान खान भी अपने घर में नहीं बल्कि किराए के मकान में रहते हैं. सलमान खान का वैसे तो मुंबई में खुद का बंगला है लेकिन इसके बाद भी वो किराए के घर में रहना पसंद करते हैं जिसका किराया हर महीने के हिसाब से 8.25 लाख है. सलमान मुंबई के सबसे पॉश एरिया बांद्रा में रहते हैं.

    • जैकलीन फर्नांडिस

    लिस्ट में तीसरा नाम अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का है. जैकलीन अच्छी खासी कमाई करती हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने मुंबई में खुद का घर नहीं बल्की किराए का घर ले कर रखा है. जैकलीन जिस घर को किराए पर लिया है वो प्रियंका चोपड़ा का घर है जिसका किराया वो हर महीने 6.50 लाख रूपये देती हैं.

    • कृति सेनन

    लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री कृति सेनन का है. कृति सेनन मुंबई के अंधेरी में रहती हैं और वो जिस अपार्टमेंट में रहती हैं वो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का है. कृति का ये फ्लैट काफी महंगा है.

    • ऋतिक रोशन

    लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का है. ऋतिक रोशन रेंट के अपार्टमेंट में रहते हैं जिसका किराया वो 8.50 लाख महीना देते हैं. वहीं ऋतिक फिलहाल अपना एक बेहद खूबसूरत और आलीशान बंगला बनवा रहे हैं जिसकी कीमत 97.92 करोड़ है.

    • आयुष्मान खुराना 

    अगला नाम बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का है. आयुष्मान जिस अपार्टमेंट में रहते हैं वो बेहद लग्जरी है और इसकी कुमार 5.50 लाख रूपये महीना है. वहीं आपको बता दें आयुष्मान इस अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं.

    • कार्तिक आर्यन 

    इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक और सितारे का नाम शुमार है जो हैं कार्तिक आर्यन. कार्तिक आर्यन भी किराए के घर में रहते हैं जो की सुपरस्टार शाहिद कपूर का है. इस अपार्टमेंट का किराया कार्तिक 7.50 लाख रूपये हर महीने का देते हैं.