Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अगली फिल्म शहजादा (Shehzada) इसी 17 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की पिछली फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी, फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। भूल भुलैया 2 की सफलता को देखते हुए अब मेकर और फिल्म क्रिटिक्स को लगता है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आमागी फिल्म शहजादा (Shehzada) भी रिलीज के बाद अच्छा कारोबार करेगी। लेकिन लगता है कि मेकर और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
‘ANT MAN 3’, ‘SHEHZADA’ ADVANCE BOOKING STATUS… Tickets sold for *Day 1*… Update: Tue, 10.30 am…#PVR#AntMan3: 24,860#Shehzada: 1,845#INOX#AntMan3: 12,000#Shehzada: 1,000#Cinepolis#AntMan3: 7,047#Shehzada: 638
Total…
⭐️ #AntMan3: 43,907
⭐️ #Shehzada: 3,483 pic.twitter.com/lcp7KfWady— taran adarsh (@taran_adarsh) February 14, 2023
Kartik Aaryan की शहजादा के लिए मुसीबत
दरअसल बात ये है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा के मेकर ने हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। एडवांस बुकिंग से जो आंकड़े सामने आए है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शहजादा मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) के साथ ही हॉलीवुड की फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया भी रिलीज हो रही है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया और शहजादा में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है।
तरण आदर्श जारी किया आंकड़ा
हाल ही में फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया और शहजादा के एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर किए है। जिसके अनुसार एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया शहजादा से आगे निकल गई है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, एंट मैन 3 और शहजादा के पहले दिन की टिकटे सुबह साढ़े दस बजे तक।
एंट मैन 3
पीवीआर: 24,860
आइनॉक्स: 12,000
सिनेपोलिस: 7,047
कुल: 43,907
शहजादा
पीवीआर: 1,845
आइनॉक्स: 1,000
सिनेपोलिस: 638
कुल: 3,483
ये जो आंकड़े सामने आए है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि एंट मैन 3 के आगे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा पानी मांगते नजर आएगी। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद ही बताया जा सकता है कि इसका भविष्य क्या होगा।
किसने गिफ्ट की आदिपुरुष के डायरेक्टर Om Raut को मिली लग्जरी गाड़ी, कीमत है हैरान करने वाली
Tags: एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया, कार्तिक आर्यन, बॉलीवुड, शहजादा,