Tag: हरभजन सिंह

  • Harbhajan Singh ने चुने दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, किंग कोहली को नहीं किया लिस्ट में शामिल

    Harbhajan Singh ने चुने दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, किंग कोहली को नहीं किया लिस्ट में शामिल

    Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अक्सर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. एक वक़्त था जब अपने गेम के लिए भज्जी फेमस रहते थे. लेकिन अब अपने स्टेटमेंट के लिए सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. अक्सर वो कुछ ना कुछ ऐसा कहते हैं की अन्य क्रिकेटर के फैंस नाराज हो जाते हैं. बता दें की, अब उन्होंने ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में किंग कोहली का नाम शामिल नहीं किया है. जिसकी वजह से अब उन्हें कोहली के फैंस खूब ट्रोल भी कर रहे हैं.

    Harbhajan Singh ने दिया इन पांच खिलाड़ियों का नाम, अब सोशल मीडिया मचा तहलका

    भज्जी (Harbhajan Singh) ने जिन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं उनमें ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी भारत के दो खिलाड़ी और इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को जगह दी है. सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है की भज्जी ने जिस एक खिलाड़ी को जगह दी है वो ना ही किंग कोहली है और ना ही आर अश्विन.

    बता दें की, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन को सबसे पहले सिलेक्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी उन्होंने इस लिस्ट में शामिल किया है. हर कोई उनकी ये लिस्ट देखकर हैरान है.

    कप्तान रोहित शर्मा के समर्थन में आए भज्जी

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों निशाने पर हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद रोहित को कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है. दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल पूछे हैं.

    अब भज्जी (Harbhajan Singh) ने खुलकर रोहित शर्मा का समर्थन किया है. इसी के साथ बता दें की, भज्जी ने दो दिग्गज भारतीय प्लेयर को अपनी लिस्ट में जगह दी है वो खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा. जडेजा का प्रदर्शन दो हाल के दिनों में सभी ने देखा ही था.

     

    ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को लगा तगड़ा झटका, बदला रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर, कोच राहुल द्रविड़ ने दी जानकारी

     

  • Harbhajan Singh ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब फिर से क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए आयेंगे नजर

    Harbhajan Singh ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब फिर से क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए आयेंगे नजर

    Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया से संन्यास ले चुका एक खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर खेलता दिखाई देने वाला है. वैसे तो संन्यास लेने के बाद ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं. जिन्होंने कभी वापसी नहीं की है और हमेशा के लिए मैदान से दूर हो गए हैं. लेकिन अब हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) टीम में वापसी करते हुए नज़र आ रहे हैं.

    Harbhajan Singh की वापसी के सोशल मीडिया पर छाया ऐसा माहौल

    बता दें की, हरभजन सिंह टीम की तरफ से खेलने वाले बेहतरीन खिलाड़ी हुआ करते थे. इस वक़्त उनको मैदान पर देखा तो जाता है लेकिन सिर्फ और सिर्फ कमेंटरी करते हुए. हांथ में उनके अब गेंद की जगह माइक दिखता है.

    लेकिन अब फिर एक बार उनके हांथो में गेंद दिखने वाली है. दरअसल, भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आगामी ग्लोबल टी20 कनाडा (GT20 Canada) के तीसरे सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे.

    वर्ल्ड कप 2007 में दिखाया था अपना जादू

    हरभजन सिंह वो खिलाड़ी हैं जो उस वक़्त टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे जिस वक़्त टीम मुश्किल वक़्त से गुजर रही थी और साथ मुश्किल वक़्त से गुजरने के बाद टीम इंडिया ने दो वर्ल्ड कप की जीत का सवाद चखा था.

    बता दें की, भज्जू पाजी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हिस्सा थे. कहा जाता है की उन्होंने कई बार सिर्फ अपनी दम पर टीम इंडिया को मैच जितवाए हैं. हरभजन सिंह आज भी क्रिकेट की दुनिया में उतना ही नाम है जितना की पहले हुआ करता था.

     

    ये  भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ इस बड़ी टीम का ऐलान, नए कप्तान के साथ जीत का ठोकेगी दावा

  • 3 भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जिनके नाक पर हमेशा रहता है गुस्सा, खुद को समझते हैं खेल से बड़ा

    3 भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जिनके नाक पर हमेशा रहता है गुस्सा, खुद को समझते हैं खेल से बड़ा

    खिलाड़ियों के लिए उनका खेल पूजा की तरह होता है। खेल चाहे जो भी खिलाड़ियों के लिए उससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। क्रिकेट के खेल में भी ऐसा ही होता है। प्लेयर को न हो वो क्रिकेट से बढ़कर नहीं हो सकता है, क्योंकि क्रिकेट है तो क्रिकेटर है। लेकिन कुछ भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने गुरुर में इतने चूर हो जाते हैं की खेल से ज्यादा तव्वज्जो अपने आप को देने लगते हैं। हम आज इस आर्टिकल के जरिये ऐसे ही 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने आपको खेल से भी ज्यादा बड़ा समझते हैं।

    3 भारतीय टीम के खिलाड़ी जिनके नाक पर रहता है गुस्सा !

    हरभजन सिंह –

    शानदार स्पिन गेंदबाजों में से एक भारतीय टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने बहुत नाम कमाया है। हरभजन सिंह अपने कमाल की बल्लेबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों की हवाइयां उदा देते थे, लेकिन वो साल 2016 के बाद से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वह आईपीएल (IPL) खेलते हुए नजर आते थे लेकिन उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है।

    भज्जी मैदान पर प्रैक्टिस करने में काफी कतराते थे। हरभजन सिंह आईपीएल कैंप में बहुत काम ही नजर आते हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकत है की वह प्रैक्टिस से जी चुराते है। वो टीम के साथ आखिरी पलों में जुड़ते हैं। जिस कारण उनके प्रदर्शन पर भी प्रभाव दिखा है। भारतीय टीम के खिलाड़ी भज्जी अपने आप को खेल से भी ज्यादा महतवपूर्ण समझते हैं।

    हार्दिक पांडया –

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के मौजूदा आलराउंडर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) सफल क्रिकेटर्स में से एक है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में कपिल देव (KAPIL DEV) और इरफ़ान पठान (IRFAN PATHAN) को धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी होने का सम्मान प्राप्त है। इनके बाद मौजूदा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांडया में इसी तरह से गुण देखे गए। वैसे हार्दिक पांडया ने भारत के लिए कई मैचों में बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी का करतब दिखाया है, हालांकि कुछ सालों से पंड्या अपने फॉर्म से बाहर चल रहे हैं।

    हार्दिक पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस की समस्या से जुंझ रहे हैं। उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने फिटनेस की समस्या से पार पाते हुए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में तो फिर से जगह बना ली, लेकिन अभी भी गेंदबाजी में उन्हें इतना ज्यादा कारगर नहीं देखा जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए कोई घरेलू क्रिकेट मैच भी नहीं खेलते और ना ही गेंदबाजी को नेट में ज्यादा तवज्जो देते हैं। इस कारण से उन्हें टेस्ट से तो जगह गंवानी पड़ी है, अब उनका खेल से बड़ा समझने का ये रवैया आगे और भी नुकसान कर सकता है।

    क्रुणाल पांडया –

    स्टार ऑलराउंडर भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) के बाद उनके बड़े भाई क्रुणाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने भी जगह बना ली। फिलहाल क्रुणाल पांडया भारतीय सीमित ओवर की टीम में शामिल हैं, जिनको कुछ मैच खेलने का मौका भी मिल चुका है। गौरतलब है की इन्होने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। लेकिन फिर भी समय समय अपने आप को इस खेल से बड़ा समझने का उदाहरण देते रहे हैं।

    हाल के दिनों में उनका बड़ौदा टीम के कप्तान होने के दौरान अपने साथी खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) से गलत व्यवहार करना हो या मैदान में बार-बार जरूरत से ज्यादा अपने साथी खिलाड़ियों पर गुस्सा दिखाना हो, क्रुणाल की इस हरकत में कोई सुधार नहीं है। भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पांडया के लिए ये खराब आचरण और खेल से बड़ा समझने की नीति उन्हें भारी भी पड़ सकती है।

    इसे भी पढ़े: Deepak Hooda ने बनाया अनोखा अनोखा विश्व रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

  • IPL 2023: Harbhajan Singh ने बताया कौन सी 4 टीमें अब प्लेऑफ की रेस में हैं सबसे आगे, फाइनलिस्ट का भी किया खुलासा

    IPL 2023: Harbhajan Singh ने बताया कौन सी 4 टीमें अब प्लेऑफ की रेस में हैं सबसे आगे, फाइनलिस्ट का भी किया खुलासा

    इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) चल रहा हैं और ज्यादातर टीमों ने अपने अपने हिस्से के मैच भी खेल लिए है। अब वक्त प्लेऑफ के नजदीक आ रहा है। इसी बीच आईपीएल टीमों की भविष्यवाणी भी शुरू हो चुकी है। प्लेऑफ के बीच अब पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बात की। इसके अलावा हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट पर भी बात की है।

    इन खिलाड़ियों ने सरेआम मुंबई की मालकिन नीता अंबानी के लिए मजे, किसी ने बाहों में भरा, तो किसी ने किया किस

    Harbhajan Singh ने चुनी प्लेऑफ की टीमें

    हरभजन सिंह के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2023 (IPL 2023) के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। उनके अनुसार राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंटस इस साल नॉकआउट मुकाबले नहीं खेल पाएंगी।

    अगर हम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस समय हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस 12 अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि लखनऊ की टीम दूसरे नंबर पर और चेन्नई की टीम तीसरे नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर बैंगलोर, छठे नंबर पर मुंबई और सातवें नंबर पर पंजाब है।

    धोनी के संन्यास लेने पर बोलें Harbhajan Singh

    एमएस धोनी के संन्यास लेने पर हरभजन सिंह ने कहा कि,

    ‘वह कब संन्यास लेंगे, इसके बारे में केवल उन्हें ही पता है। केवल धोनी ही जानते हैं कि धोनी कब संन्यास लेंगे। मैंने पिछले साल कहा था कि वह इस साल खेलेंगे। मुझे नहीं पता कि वह अगले साल भी खेलेंगे या नहीं। हां, अगर वह अगले साल खेलेंगे तो लोग उन्हें देखकर काफी खुश होंगे।’

  • इन खिलाड़ियों ने सरेआम मुंबई की मालकिन नीता अंबानी के लिए मजे, किसी ने बाहों में भरा, तो किसी ने किया किस

    इन खिलाड़ियों ने सरेआम मुंबई की मालकिन नीता अंबानी के लिए मजे, किसी ने बाहों में भरा, तो किसी ने किया किस

    Nita Ambani Viral Video: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी है। उनकी आईपीएल में खुद की एक टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है, यह आज तक सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है।

    हालांकि पिछले कुछ सीजंस मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस खराब चल रही है। लेकिन फिर भी टीम जीते या हारे नीता अंबानी (Nita Ambani) उन्हें सपोर्ट उन्हें जरूर आती है। उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है, इसलिए वह अक्सर स्टेडियम में उनका प्रोत्साहन बढ़ाने आती है।

    आपको बता दें कि नीता अंबानी की टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में 5 बार आईपीएल जीत चुकी है। जिसकी खुशी में नीता अंबानी ने काफी खुशी से जश्न मनाया है। वह खिलाड़ियों को गले लगाते हुए, कई बार कैमरा में कैद हुई है। जिसके बाद उनकी क्लोजनेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

    हरभजन सिंह ने उठाया था गोंद

    साल 2013 में पहली बार आईपीएल कप मुंबई इंडियंस ने जीता था। इस दौरान नीता अंबानी और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ की एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में भज्जी नीता अंबानी को गोद में उठाए हुए दिख रहे है।

    इसके बाद यह तस्वीर सोचा मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। इसके अलावा कई तस्वीरें ऐसी है, जिन्हे लेकर नीता अंबानी सुर्खियों में आई है। जिन्हे देख फैंस बहुत हैरान हो गए।

  • हरभजन सिंह की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, इस साथी क्रिकेटर से मांगा था गीता बसरा का नंबर, फिर प्रपोजल को कर दिया था मना

    हरभजन सिंह की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, इस साथी क्रिकेटर से मांगा था गीता बसरा का नंबर, फिर प्रपोजल को कर दिया था मना

    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपने क्रिकेट से सबको अपना फैन बना चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी बला की खूबसूरत हैं। जब वह मैदान में क्रिकेट खेला करते थे जब बल्लेबाज उनकी फिरकी के सामने नाचते नजर आते थे लेकिन क्रिकेट से संन्यास के बाद वह राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। वह आज पंजाब की आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।

    टीम इंडिया के शानदार क्रिकेटर हैं। वह अपनी स्पिन गेंदबाजी के आलावा अपनी पर्सनल और दबंग पर्सनालिटी के लिये भी मशहूर हैं। उनकी पत्नी बला की खूबसूरत हैं।

    बला की खूबसूरत हैं हरभजन सिंह की पत्नी

    हरभजन सिंह की पत्नी बला की खूबसूरत हैं। वह अपनी पत्नी गीता बसरा से वो अजनबी के सेट पर मिले थे। उस दौरान भज्जी लंदन में थे। पहली ही नजर में गीता को देखकर वह क्लीन बोल्ड हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने साथी क्रिकेटर युवराज सिंह से गीता के बारे में पूछा था। भज्जी ने युवराज से कहा था कि क्या तुम उस लड़की को जानते होगे?। उन्हें उस लड़की से मिलना हैं।

    मैसेज कर डेट पर बुलाया था भज्जी को

    इसके बाद उन्हें गीता का मोबाइल नंबर फिर से मिल गया था। इसके बाद भज्जी ने मैसेज भेजकर गीता को कॉफी पर बुलाया लेकिन भज्जी के मैसेज का जवाब नहीं आया। जब साल 2007 में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड जीता तो गीता ने बधाई मैसेज भेजा और दोनों की पहली मुलाकात आईपीएल 2008 के दौरान हुई।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

    एक बार गीता ने भज्जी से आईपीएल की 2 टिकेट मांगी दी और भज्जी ने आसानी से दो टिकेट अरैंज करके उन्हें दे दी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद भज्जी ने गीता को प्रपोज कर दिया था लेकिन गीता ने ये कहकर मना कर दिया था कि उन्हें अपने करियर पर फोकस करना हैं। लेकिन मुलाकात होती रहीं और प्यार ने दोनों के दिलों में दस्तक दे दी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी।

  • हरभजन सिंह ने चाहते हैं आशीष नेहरा बने भारतीय टीम के कोच, जानें क्या है नेहरा जी की 4 सबसे बड़ी काबिलियत

    हरभजन सिंह ने चाहते हैं आशीष नेहरा बने भारतीय टीम के कोच, जानें क्या है नेहरा जी की 4 सबसे बड़ी काबिलियत

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली करारी हार के कारण टीम के खिलाड़ियों को शर्म का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हुए और अब हेड कोच राहुल द्रविड़ की काबिलियत पर भी प्रश्न चिह्न लगाया जा रहा है। पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि राहुल द्रविड़ के साथ एक ऐसे शख्स को कोचिंग स्टाफ में होना चाहिए जो हाल ही में टी20 फॉर्मेट खेला हो और जो इस फॉर्मेट को बेहतर समझता हो। इसको लेकर हरभजन सिंह ने भी आशीष नेहरा का नाम लिया है।

    हरभजन सिंह ने कहा आशीष नेहरा को है अनुभव

    हरभजन सिंह ने कहा कि आशीष नेहरा टी20 फॉर्मेट को ज्यादा बेहतर समझता है। नेहरा को 88 IPL मैचों का अनुभव है और साथ ही वो 27 टी20आई मैच भी खेले हैं। आशीष नेहरा की खास बात है कि टीम मैनेजमेंट में माहिर हैं। इससे खिलाड़ी नर्वस नहीं होते हैं और वो मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। गुजरात टाइटंस के लिए भी नेहरा ने यही किया। नेहरा ने कई युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जो बड़े नाम भी नहीं थे। इसमें साईं किशोर, साहा, वेड, राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अंत में इन्हीं खिलाड़ियों ने टीम को चैंपियन बनाया।

    हार्दिक पांड्या और आशीष की जोड़ी दिखा सकती है कमाल

    आशीष नेहरा की खास बात यह है कि वो आंकड़ों को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। उनका सीधा मानना है कि अगर खिलाड़ी अच्छा है तो वो किसी भी हालात और विरोधी के खिलाफ बेहतर कर सकता है। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने बाएं हाथ के स्पिनर्स को गेंदबाजी नहीं कराई जाती लेकिन नेहरा इसके बिल्कुल उलट हैं।

    वो आंकड़ों से ज्यादा खिलाड़ी की फॉर्म और काबिलियत को तवज्जो देते हैं। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या भी अगले कप्तान हैं। हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस की टीम को जीत दिलाई। नेहरा को अगर टी20 टीम की कोचिंग सौंपी जाती है तो ये पूर्व गेंदबाज आपको बेहतर करके दे सकता है।

  • हरभजन सिंह ने कहा राहुल द्रविड़ को निकाल कर इस खिलाड़ी को बनाओ कोच, अपने दम पर जीता देगा आईसीसी ट्रॉफी

    हरभजन सिंह ने कहा राहुल द्रविड़ को निकाल कर इस खिलाड़ी को बनाओ कोच, अपने दम पर जीता देगा आईसीसी ट्रॉफी

    टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद टीम इंडिया का मोराल डाउन हो गया है। कई जगह तो टीम के कोच के बदलाव की बातें जोर पकड़ रही हैं। राहुल द्रविड़ की जगह कोच बदलने को लेकर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी अपनी राय दी है।

    कोच को लेकर क्या बोले हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने टीम इंडिया को कोच को लेकर कहा कि टीम इंडिया को नया कोच बनाना चाहिए। आशीष नेहरा को भारत के टी20 कोचिंग सेटअप का हिस्सा होना चाहिए। हरभजन सिंह के अनुसार नेहरा टी20 फॉर्मेट को हेड कोच राहुल द्रविड़ से बेहतर जानते हैं। हरभजन ने पीटीआई से कहा,

     “टी20 फॉर्मेट में आपके पास आशीष नेहरा जैसा कोई शख़्स होना चाहिए, जो हाल ही में क्रिकेट से रिटायर हुआ हो। वह इसे बेहतर जानते हैं। पूरे सम्मान के साथ राहुल के लिए मैं कहना चाहूंगा, हम इतने साल एक साथ खेले हैं, लेकिन यह एक मुश्किल फॉर्मेट है।”

    मिलकर काम कर सकते हैं दो कोच

    हरभजन सिंह ने आगे कहा,

    “जिसने हाल में टी20 क्रिकेट खेला है वह टी20 में कोचिंग के लिए बेहतर है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप राहुल को टी20 से हटा दें। आशीष और राहुल 2024 विश्व कप के लिए इस टीम को तैयार करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। इस तरह से राहुल के लिए भी आसान है जो न्यूज़ीलैंड दौरे की तरह ब्रेक ले सकते हैं और आशीष उनकी ग़ैरमौजूदगी में यह काम कर सकते हैं।

    शीर्ष तीन के सभी (रोहित, विराट, केएल) को अपनी स्ट्राइक रेट बढ़ाने की ज़रूरत है। जब आप 110 या 120 के स्ट्राइक पर बल्लेबाज़ी करते हैं और 180 बनाने की कोशिश करते हैं तो यह कठिन होता है। उन्हें पहले 10-12 ओवरों में प्रति ओवर कम से कम 9 रन बनाने होंगे।”

    इसके बाद भज्जी से कोहली और रोहित के भविष्य के बारे में पूछा गया कि वह आगे खेलेंगे या नहीं। इसको लेकर उन्होंने कहा,

    “मैं टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं कि वे खेलना चाहते हैं या नहीं। वे क्वालिटी खिलाड़ी हैं यदि वे फ़िट रहते हैं तो क्यों नहीं, बशर्ते उनका दृष्टिकोण अलग हो। खिलाड़ियों को रातोंरात नहीं बदला जा सकता है, दृष्टिकोण को बदलना होगा।”

     

  • “केएल राहुल को निकालो बाहर”- भारत की हार के बाद हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा राहुल के साथ इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करने की कर दी मांग

    “केएल राहुल को निकालो बाहर”- भारत की हार के बाद हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा राहुल के साथ इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करने की कर दी मांग

    हरभजन सिंहः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में अब टीम इंडिया का विजय रथ रूक चुका हैं। कल 30 अक्टूबर को हुए मुकाबले में भारत (INDIA) को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से रोमांचक मुकाबले में 5 विकटों से हार झेलनी पड़ी हैं। भारपत ने वर्ल्ड़ कप की शुरूआत में लगातार दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन अब भारत के हाथों निराशा लगी हैं, मैच में भारत से कई गलतियां हुई हैं जिस पर टीम को काम करने की जरूरत हैं।

    पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH)  ने इस शर्मनाक हार के बाद इन 2 खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की आवाज उठा दी हैं। हरभजन सिंह ने इन दो खिलाड़ियों की जगह पर टीम में मौजूद होनहार खिलाड़ियों को जगह देने की बात कही हैं।

    केएल राहुल को निकालो बाहर- हरभजन सिंह

    साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बल्लेबाजी में निराशाजनक ता। सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चल पाया। केएल राहुल का खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रहा हैं।  वहीं गेंदबाजी में टीम ने शानदार प्रदर्शन तो किया लेकिन अंत के ओवर में टीम उसे लेकर नहीं जा पायी जिसके चलते टीम को हार झेलनी पड़ी। रविचंद्रन अश्विन ने कल के मैच में काफी ज्यादा रन दे डालें।

    हरभजन सिंह ने इस हार के बाद केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन को खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग कर दी हैं। हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्स तक में बात करते हुए कहा-

    “केएल राहुल एक महान खिलाड़ी हैं, हम सभी जानते हैं कि वह एक मैच विजेता हैं। लेकिन अगर वह इस तरह अपनी फॉर्म से जूझ रहा है, तो मुझे लगता है कि आपको ऋषभ पंत को लाना चाहिए। कार्तिक चोटिल लग रहा है, मुझे नहीं पता कि उसकी क्या स्थिति है। अगर वह उपलब्ध नहीं हैं तो ऋषभ पंत रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। आपको ऐसा में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन मिलेगा। आप दीपक हुड्डा को भी ला सकते हैं और वह कुछ ओवर भी फेंक सकते हैं।”

    चहल को मिलनी चाहिए टीम में जगह- हरभजन सिंह

    भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अब तक एक भी मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आए हैं जिसकी वजह टीम को बल्लेबाज और गेंदबाज का कॉबिनेशन मिल रहा हैं यही हैं, लेकिन अब रोहित शर्मा को चहल को उपयोग करने के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि अश्विन से ज्यादा किफायती चहल साबित हो सकते हैं। हरभजन सिंह ने चहल को टीम में ले जाने के बारे में बात करते हुए कहा-

    “चहल ने विकेट लेकर अपनी प्रतिष्ठा बनाई है, उन्होंने साबित किया है कि वह इन छोटे प्रारूपों में बड़े मैच के विजेता हैं। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर लेग स्पिनर कोई हो सकता है। उसे खेलने नहीं देना एक गलती है और अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं पहली बार में यह गलती नहीं होने देता क्योंकि मैं उसे टीम में शामिल कर लेता।”

  • टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह की हुई पत्नी के हाथों पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह की हुई पत्नी के हाथों पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी बीच टीम इंडिया के ही पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में हरभजन का खराब डांस देख उनकी पत्नी उनकी पिटाई कर देती हैं। हरभजन सिंह फिलहाल राजनीति में अपना पैर रख चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया के पुराने चेहरे के तौर पर सभी उनको जानते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर ही उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

    क्यों हुई भज्जी की पिटाई

    राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शादी की सातवीं सालगिरह के दिन पत्नी के हाथ से पिटाई झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर शेयर हुए इस वीडियो को सभी काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में भज्जी अलग ही अंदाज में घर में एंट्री मारते हैं लेकिन गीता उनकी पिटाई कर देती हैं। इस मजाक-मस्ती भरे वीडियो में हरभजन सिंह ‘शादी के साइड इफेक्ट’ के बारे में बता रहे हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

    7वीं सालगिरह पर शेयर किया वीडियो

    गीता बासरा ने  ‘एनिवर्सी स्पेशल. शादी के साइड इफेक्ट पार्ट-6. शादी की 7वीं सालगिरह मुबारक हो पतिदेव.’ कैप्शन लिखकर शेयर किये इस वीडियो में हरभजन सिंह ने कमेंट किया और लिखा ‘किस-किस के साथ एनिवर्सिरी पर ऐसा होता है या फिर यह रोज का ही मामला है।’

    ये हुआ वीडियो में इस इंस्टाग्राम रील में हरभजन सिंह ‘गुंडे’ फिल्म के गाने पर डांस करते हुए एंट्री मारते हैं, जिसके बोल हैं- तूने मारी एंट्री यार दिल में बजी घंटियां।

    गीता बासरा को भज्जी का डांस पसंद नहीं आता और वह हरभजन को मस्ती भरे अंदाज में पीटने लगती हैं। गीता बासरा और हरभजन सिंह ने शादी के बाद का माहौल बताने के लिए एक सीरीज शुरू की थी, जिसका यह छठा वीडियो है। इस वीडियो में एनिवर्सी के दिन भज्जी पत्नी के हाथों पिटते नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह और गीता बारसा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।