Tag: शिखर धवन

  • शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में से कौन है सबसे बेहतर युवा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के दिग्गज ने दिया इसका जवाब

    शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में से कौन है सबसे बेहतर युवा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के दिग्गज ने दिया इसका जवाब

    टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में शुभमन गिल की शानदार पारी को लेकर तारीफ हो रही है। वहीं, शुभमन गिल ने शिखर धवन के साथ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सीरीज में शतकीय पारी भी संभाली। इस शानदार पारी के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने भी बड़ा बयान देते हुए शुभमन गिल को हर मायने में पृथ्वी शॉ से बेहतर बताया है।

    क्या बोले साइमन डुल

    आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डुल (Simon Doull) वनडे सीरीज में ब्रॉडकास्टर टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वो अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी ब्रॉडकास्टर टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्होंने गिल को शुरुआती दिनों में भी बल्लेबाजी करते हुए काफी करीब से देखा है। शुभमन गिल को लेकर साइमन डूल ने कहा कि “शुभमन गिल काफी अच्छे बल्लेबाज हैं, वो पृथ्वी शॉ से काफी बेहतर खिलाड़ी कहे जा सकते है, उस समय भी मैंने यह स्टेटमेंट दिया था जो काफी बड़ा समझा गया था।”

    साइमन (Simon Doull) के साथ-साथ हर्षा भोगले ने भी कमेंट्री बॉक्स में लगभग चार साल पुराने किस्से को याद करते हुए बोले,“मुझे याद है मैंने डुल को मैसेज करके पूछा था की गिल या शॉ, तो उन्होंने गिल बोला था।”

    गिल अंडर 19 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    शुभमन गिल की फॉर्म को देखते हुए दोनों को बेहतरीन वनडे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को साथ में आखिरी बार तभी साझेदारी की थी। दोनों ने टेस्ट फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया और अपने टेस्ट डेब्यू में ही शतक भी लगाया था। इसके बाद गिल ने खुद को अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनाया था। शुभमन ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा है।

  • भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर दोहराई अपनी पुरानी गलती, लगातार भुगतना पड़ता है इसका खामियाजा

    भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर दोहराई अपनी पुरानी गलती, लगातार भुगतना पड़ता है इसका खामियाजा

    भारतीय टीम बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज आज से हुआ है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने अपनी टी20 सीरीज खेली थी जिसमें टीम ने शानदार जीत हासिल की थी. इस सीरीज में भारत की कमान संभाल रहे कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक ऐसे मुद्दे को छेड़ा जो भारत की पिछले कई साल से चल रही कमी और गलती को दर्शा गया. वहीं अब आज कुछ दिन बाद जब वनडे सीरीज का आगाज हुआ तो भारतीय टीम ने उसी गलती को दोहराते एक बार फिर देखा गया और परिणाम स्वरूप आज पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा.

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज के वनडे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 307 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा. जिसे चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सफल रही और मुकाबला 7 विकेट से जीत गई. भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी तो बिलकुल ठीक रही मगर गेंदबाजी ने आज टीम को फिर डूबा दिया.

    भारतीय टीम में नहीं था छठा गेंदबाज

    आज के इस वनडे मुकाबले में भारतीय टीम में बल्लेबाज तो मौजूद थे. कुछ युवा गेंदबाजों ने इस फॉर्मेट में अपना डेब्यू भी किया, वहीं शार्दुल ठाकुर सभी तेज गेंदबाजों में से सबसे अनुभवी निकले. स्पिनर की बात करें तो युजवेंद्र चहल, और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में टीम।के पास दो विकल्प था. कुल मिला कर टीम में 5 गेंदबाज मौजूद थे. तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपना डेब्यू किया लेकिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया.

    उनके अलावा किसी भी तेज गेंदबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और कहीं न कहीं उनका खराब प्रदर्शन और अनुभव की कमाई ही आज के मुकाबले में भारत की हार की वजह बनी. लेकिन सबसे बड़ी वजह ये रही की टीम में छठा गेंदबाज विकल्प ही नहीं मौजूद था. बीते कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या ने अपने बयान में साफ साफ कहा था की टीम में गेंदबाजी का विकल्प होना बेहद किफायती होता है.

    जान कर दोहराई गलती

    बीते दिनों टी20 सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने साफ शब्दों में कहा था की टीम ने ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी का विकल्प होना टीम के लिए किफायती होता है. वहीं अब आज से शुरू हुई वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में यहीं गलती फिर से होते दिखी. वनडे टीम की कमान भलेही शिखर धवन के हाथों में है लेकिन कोच तो वहीं वीवीएस लक्ष्मण ही हैं.

    तो सब बातें जानने के बाद भी टीम में गेंदबाजों का विकल्प पर्याप्त नहीं था. ऐसा भी कुछ नहीं था की स्क्वाड में गेंदबाजों का विकल्प नहीं उपलब्ध था. लेकिन टीम ने उन गेंदबाजों का इस्तेमाल नहीं किया और बेवजह बिना जरूरत के ऋषभ पंत को टीम में उतार दिया जब की विकेटकीपर के रुप में टीम के पास संजू सैमसन मौजूद थे.

    वनडे वर्ल्ड कप से पहले सुधारनी होगी गलती.

    भारतीय टीम में लगातार एक ही गलती देखने को मिल रही है. लगभग कई सारे मैचों में टीम को इस गलती का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है लेकिन फिर भी ये गलती सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है. जिस गलती की हम बात कर रहे हैं वो है टीम में गेंदबाजों की कमी.

    आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के मुकाबले में भी वहीं गलती देखने को मिली जिसका खामियाजा टीम को हार से भरना पड़ा. अगले साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है और इस मेगा इवेंट से पहले टीम के इस गलती को सुधारना होगा. नहीं तो इसका बड़ा खामियाजा टीम को इस मेगा इवेंट में भुगतना पड़ सकता है.

  • दिग्गज टिम साउदी ने भारतीय टीम के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

    दिग्गज टिम साउदी ने भारतीय टीम के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

    न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला गया है। यह मैच सभी खिलाड़ियों के लिए काफी खास रहा है। उमरान और अर्शदीप के वनडे में डेब्यू करने से लेकर शिखर के लिस्ट ए में 12 हजार रन पूरे किए। इस मैच में खिलाड़ियों ने कई मुकाम हासिल किए। इसी में से एक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने भारतीय कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन को पवेलियन भेज वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

    टिम साउदी ने लिया करियर का 200वां विकेट

    टीम इंडिया के खिलाफ खिलाड़ी गेंदबाज टिम साउदी ने टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन को आउट कर दिया। ये एक विकेट न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के करियर का 200वां विकेट बन गया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पवेलियन का रास्ता दिखाकर टिम साउदी ने वनडे करियर का 200वां विकेट लिया। टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की ओर से 50 ओवर के क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट निकालने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के नाम हैं डेनियल विटोरी (297), काइल मिल्स (240), क्रिस हैरिस (203) और क्रिस केंर्स (200)।

    ऐसा है साउदी का करियर

    टिम साउदी ने वनडे मैच में 202 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में खास उपलब्धि भी हासिल की है। दरअसल, टिम  क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टी20 में 100, वनडे में 200 और टेस्ट में 300 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 106 टी20 इंटरनेशनल मैच में 134 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि टेस्ट क्रिकेट की 166 की पारियां 347 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा।

    इसके अलावा उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दूसरे मैच में हैट्रिक हासिल की थी। टिम द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी बार यह कारनामा किया गया। अपना यह रिकॉर्ड बनाकर टिम साउदी ने बहुत बड़ा इतिहास रच डाला है।

  • दीपक चाहर को पहले मैच में शिखर धवन ने इसलिए नहीं दी प्लेइंग इलेवन में जगह, कारण जानकर हो जायेंगे परेशान

    दीपक चाहर को पहले मैच में शिखर धवन ने इसलिए नहीं दी प्लेइंग इलेवन में जगह, कारण जानकर हो जायेंगे परेशान

    दीपक चाहर: न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही जिसका आगाज आज यानी 25 नवंबर को हुआ है. भारतीय टीम की कमान इस वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन के हाथों में सौंपी गई है. आज के इस पहले मुकाबले में कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग इलेवन में एक धाकड़ खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जिसने हर किसी को चौका दिया. ये खिलाड़ी हैं भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर. वहीं लोगों की हैरानी के बीच सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कहीं न कहीं शिखर धवन के इस कदम का जवाब दे रहा है. चलिए जानते हैं पूरे मसले को.

    क्या थी दीपक चाहर के वनडे मैच से भर होने की वजह?

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रही वनडे सीरीज का आज आगाज हुआ है. इस सीरीज के आज के पहले मुकाबले में कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग इलेवन में भारतीय गेंदबाज को जगह नहीं दी जिसे लेकर वो सवालों के घेरे में आ गए थे. शिखर धवन ने इस मुकाबले में दीपक चहर को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा और अन्य गेंदबाजों को मेरे डेब्यू करने का मौका दिया. दीपक चाहर को टीम से बाहर रखने को लेकर शिखर धवन पर सवाल उठने लगे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके जरिए दीपक चहर की फिटनेस को लेकर कुछ अपडेट मिल रही है.

    दरअसल हुआ यूं की आज न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान जब कैमरा डगआउट की तरह घुमा तो वहां भारतीय टीम गेंदबाज दीपक चाहर फिजिशियन की सहायता से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे थे. ये सब कैमरे में कैद हो गया और वीडियो की तरह सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया, जिसके बाद फैंस द्वारा कयास लगाए जाने लगे की दीपक चाहर चोटिल हैं शायद इसी वजह से उन्हें आज के मुकाबले में शिखर धवन ने उन्हें आज की प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया.

    https://twitter.com/shavezkh1099/status/1596023988962017280

    दीपक चाहर का दमदार कमबैक

    लंबे समय से चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे थे भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर. वहीं उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच खेल कर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी जो की बेहद दमदार रही थी. इस मुकाबले में दीपक ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था. आपको बता दें दीपक चहर को चोट साल 2022 में फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में लगी थी जिसके चलते उन्हें आईपीएल से भी बाहर रहना पड़ा था वहीं भारतीय टीम के अन्य मुकाबलों से भी वो बाहर ही थे.

  • NZ vs IND: शर्मनाक हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा, निकालने लगे अपना गुस्सा

    NZ vs IND: शर्मनाक हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा, निकालने लगे अपना गुस्सा

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच की तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी 25 नवंबर को हुआ. आज इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 307 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सफल हुई. मैच में भारत की हार के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया.

    शिखर धवन का बड़ा बयान

    भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मुकाबले में आज न्यूजीलैंड ने बाजी मारते हुए 7 विकेट से जीत हासिल करी. वहीं मुकाबले में भारत की हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया. शिखर धवन ने अपने बयान में कहा,

    “हमने जो लक्ष्य बनाया था हमें उससे खुशी थी, पहले 10–15 ओवर तक गेंदबाजी ने अपना कमाल दिखाया. आज का ग्राउंड बाकियों से कुछ अलग था, और हमने उसी के हिसाब से हमारे गेंदबाजों ने आज शॉर्ट लेंथ गेंद डाली, जिसका फायदा टॉम लैथम ने उठाया और वहीं से हमारे हाथ से मैच निकलता गया. खास कर 40वें ओवर में गेम पूरी तरह पलट गया था. अगर हम जीतते तो ज्यादा खुशी होती लेकिन यहां खेलना बेहद रोमांचक रहा. टीम में कई युवा खिलाड़ी थे जिन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. हमें अपने प्लान को और अच्छा बनाना होगा और बल्लेबाजों को बल्लेबाजी में मुश्किलें देनी होगी.”

    शिखर धवन का प्रदर्शन

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच की वनडे सीरीज का आज पहला मैच था जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 306 रनों की पारी खेली. भारत की पारी का आगाज करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने बेहतरीन साझेदारी निभाई. कप्तान धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

    उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की शनदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 13 चौके भी शामिल थे. शिखर धवन के करियर का ये 39वांशतक रहा. आज अपने शनदार प्रदर्शन के दम पर शिखर धवन ने अपने 12 हजार रनों का अकड़ा पूरा कर लिया.

  • NZ vs IND, STAT REPORT: मुकाबले में बने कुल 19 बड़े रिकॉर्ड्स, हार कर भी कप्तान शिखर धवन ने रच दिया इतिहास

    NZ vs IND, STAT REPORT: मुकाबले में बने कुल 19 बड़े रिकॉर्ड्स, हार कर भी कप्तान शिखर धवन ने रच दिया इतिहास

    आकलैंड के मैदान पर आज भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. जिसमें केन विलियमसन ने टॉस जीतकर शिखर धवन की टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 306 रन ही बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. इस मुकाबले में कुल 19 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. धवन ने मैच हारकर भी इतिहास रच दिया है.

    मैच में बने कुल 19 रिकॉर्ड्स, शिखर धवन ने रचा इतिहास

    1. न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 111 मैच खेले हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीता तो वहीं भारतीय टीम ने 55 मुकाबले अपने नाम किया है. एक मैच इस बीच टाई रहा तो 5 मैच बेनतीजा रहा है.

    2. न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार 13 वनडे मुकाबले अपने घर में जीत लिया है.

    3. शिखर धवन ने आज लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

    4. शुभमन गिल ने आज अपने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक जड़ दिया है.

    5. श्रेयस अय्यर ने आज वनडे करियर का 13वां पचासा लगाया है.

    6. शिखर धवन ने आज वनडे करियर में अपना 39वां अर्धशतक जड़ा है

    7. केन विलियमसन ने आज अपने ODI करियर का 40वां पचासा लगाया है.

    8. टॉम लॉथम ने आज अपने ODI करियर का 7वां शतक जड़ा है.

    9. केवल दूसरी बार न्यूजीलैंड ने वनडे में भारत के खिलाफ 300+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है. सबसे ज्यादा: हैमिल्टन में 348, 2020

    10. वनडे चेज़ में चौथे विकेट या उससे कम के लिए नाबाद 200+ साझेदारी
    226 * इयोन मॉर्गन – रवि बोपारा डबलिन 2013
    221 * केन विलियमसन – टॉम लॉथम ऑकलैंड 2022

    11. न्यूजीलैंड बनाम भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी
    208 * केन विलियमसन – टॉम लॉथम ऑकलैंड 2022
    200 रॉस टेलर – टॉम लॉथम मुंबई डब्ल्यूएस 2017
    190 रॉस टेलर – स्कॉट स्टायरिस डंबुला 2010

    12. न्यूजीलैंड बनाम भारत के लिए वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
    124 * टॉम लॉथम ऑकलैंड 2022
    120 एन एस्टल राजकोट 1999
    118 केन विलियमसन दिल्ली 2017

    14. न्यूजीलैंड में रमीज़ राजा के बाद लगातार चार या अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बने श्रेयस अय्यर

    15. टिम साउदी ट्रिपलेट के साथ पहले गेंदबाज बने
    टेस्ट में 300+ विकेट (347)
    वनडे में 200+ विकेट (200*)
    टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ विकेट (134)

    16. शिखर धवन और शुभमन गिल ने अब तक 8 पारियों में सलामी बल्लेबाजी की है, जिसमें इनकी जोड़ी ने 4 बार शतकिय साझेदारी की है.

    17. टिम साउथी ने आज वनडे करियर में अपने 200 विकेट पूरे किए.

    18. शार्दुल ठाकुर ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं.

    19. केन विलियमसन ने वनडे फॉर्मेंट में न्यूजीलैंड में ही 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

  • शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, रोहित और विराट के क्लब में हुए शामिल

    शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, रोहित और विराट के क्लब में हुए शामिल

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसका आरंभ आज यानी 25 नवंबर से होने वाला है. टीम की कमान भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में है. न्यूजीलैंड ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने इस मुकाबले में धाकड़ प्रदर्शन किया. ओपनर करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए.

    शिखर धवन ने पार किया 12 हजार रनों का आकड़ा

    भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे भारतीय धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपने अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आज यानी 25 निगम को इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पारी की शुरुआत अच्छी की और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 12 हजार रनों के आकड़े को पूरा कर लिया.

    उन्होंने आज के इस मुकाबले में 77 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की शानदार अर्दशतकीय पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके देखने को मिले. वहीं ये अर्धशतक शिखर धवन के करियर का 39वां अर्धशतक था.

    इन दोनो सलामी बल्लेबाजों ने टीम को दी अच्छी शुरुवात

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से यानी 25 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. आज इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया . टॉस में बाज़ी मारते हुए न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने बड़े ही शानदार अंदाज में किया.

    दोनो सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी निभाई और शतक तक एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा. दोनो ने मिल कर 139 गेंदों का सामना करते हुए 124 रनों की साझेदारी निभाई. शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा और इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 3 छक्का देखने को मिला. वहीं शिखर धवन ने 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

  • VIDEO: उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को इन दिग्गजो ने सौंपी वनडे डेब्यू कैप, सिंह साहब ने किया भागड़ा तो मलिक के उड़े होश

    VIDEO: उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को इन दिग्गजो ने सौंपी वनडे डेब्यू कैप, सिंह साहब ने किया भागड़ा तो मलिक के उड़े होश

    टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में खेली जा रही सीरीज में टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक वनडे डेब्यू कर रहे हैं। इसके लिए टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने अर्शदीप को वन डे डेब्यू कैप पहनाई। दरअसल, आज न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना था। इससे पहले अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को टीम इंडिया के कप्तान और कोच ने कैप पहनाकर वनडे डेब्यू के लिए दोनों को स्वागत किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी खुश हो गए।

    अर्शदीप ने तो मैदान में ही भांगड़ा करना शुरु कर दिया। आपको बता दें कि कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने अर्शदीप को पहले कैप दी। इसके बाद न्यूज़ीलैंड दौरे पर टीम के हेड कोच बने वीवीएस लक्ष्मण ने मलिक को उनकी डेब्यू कैप पहनाई। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कैप पाकर कैसा रहा खिलाड़ियों का रिएक्शन

    इन सीरीज के साथ ही टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगी है, जिसके लिए पुराने खिलाड़ियों के साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को भी हाथ आजमाने का मौका दिया जा रहा है। इस कारण अर्शदीप और उमरान मलिक को कैप पहनाकर डेब्यू के लिए आमंत्रित किया गया। कैप पहनने के बाद अर्शदीप तो वनडे कप्तान शिखर धवन के साथ भांगड़ा कर अपनी खुशी जाहिर करने लगे। तो वहीं दूसरी ओर जब लक्ष्मण ने उमरान को कैप सौंपी तो उन्होंने पहले कोच को गले लगाया। इस दौरान वह शरमाते हुए दिखे। उन्हें देख ऐसा लगा कि वह अपनी डेब्यू कैप पाकर काफी नर्वस दिखे, उन्हें  ये तक नहीं पता चला कि कैमरा कहां और किस तरफ है।

    यहां देखें ट्वीट वीडियो

    टीम इंडिया के खिलाड़ी अर्शदीप की गिनती शानदार गेंदबाजों में की जाती है। वहीं उमरान मलिक भी तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। टीम इंडिया को अपने साथ धुंआधार गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत थी, फैंस की नजरें अब दोनों गेंदबाजों पर टिकी रहेंगी।

  • शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में तोड़ देंगे विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड्स, रच सकते हैं एक नया इतिहास

    शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में तोड़ देंगे विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड्स, रच सकते हैं एक नया इतिहास

    न्यूजीलैंड के साथ पहले वनडे में टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन तोड़ सकते हैं, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। शिखर धवन अगर कल ऑकलैंड के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 50 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

    विवियन रिचर्ड्स का तोड़ देंगे रिकॉर्ड

    शिखर धवन के नाम फिलहाल 161 वनडे मैचों में 6,672 रन बनाने का रिकॉर्ड है। शिखर धवन अगर 50 रन और बना लेते हैं तो उनके वनडे क्रिकेट में 6,722 रन हो जाएंगे। विव रिचर्ड्स ने 187 वनडे मैचों में 6,721 रन बनाए थे। अगर शिखर धवन 50 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विव रिचर्ड्स से आगे निकल जाएंगे। वनडे क्रिकेट में धवन का बल्ला जमकर बोलता है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शिखर धवन पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल के साथ उतरेंगे। अपनी कप्तानी में धवन वनडे क्रिकेट के अनुभवी और माहिर क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने दम पर भारत को कई यादगार जीत दिलाई है। धवन ने मैच से पहले कहा कि

    ‘जब आप खेलते जाते हैं तो आप जो निर्णय लेते हैं उसमें आत्मविश्वास झलकता है। पहले कई बार ऐसा हुआ है कि मैं एक गेंदबाज को एक अतिरिक्त ओवर दे देता था, लेकिन अब जब मेरे पास अनुभव हो गया है तो अगर किसी को बुरा भी लगे तो भी मैं ऐसे निर्णय लेता हूं जो टीम की मदद करें और टीम के हित में हो।

    कब होगा मैच

    36 साल के शिखर धवन को भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप खेलने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। शिखर धवन को हाल ही में पंजाब किंग्स की टीम ने IPL में अपना कप्तान बनाया गया है। धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज में पहला मैच 25 नवंबर को सुबह 7 बजे होगा। वहीं, दूसरा मैच 27 और तीसरा 30 नवंबर को खेला जाएगा।

     

  • डकवर्थ लुईस नियम समझना आसान लेकिन बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता को समझ पाना मुश्किल, फैसले देख आता है फैंस को रोना

    डकवर्थ लुईस नियम समझना आसान लेकिन बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता को समझ पाना मुश्किल, फैसले देख आता है फैंस को रोना

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का फॉर्मेट और न्यूजीलैंड सीरीज में टीम इंडिया का फॉर्मेट बिल्कुल ही अलग देखा गया है। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों में भी बहुत बड़ा उलटफेर दिखाई दिया है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेलने जा रही है। उस टीम की कमान शिखर धवन संभाल रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया है।

    किस आधार पर कटा इन खिलाड़ियों का नाम

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाली टीम के 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो बांग्लादेश के खिलाफ चुनी गई टीम का हिस्सा ही नहीं हैं। इन खिलाड़ियों में शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का नाम शामिल है। इनमें संजू सैमसन पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड में सीरीज खेलने का मौका दिया गया और इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से इस खिलाड़ी को हटा दिया गया। बीसीसीआई के चयन के गणित को कोई भी समझ नहीं पा रहा है।

    वहीं बात करें सूर्यकुमार यादव की तो सूर्या टी20 वर्ल्ड कप से मैच खेल रहे हैं उन्हें आराम देने की बात सभी समझते हैं। हालांकि सूर्या अपने बल्ले से शानदार कमाल दिखा रहे थे, ऐसे में क्या उन्होंने खुद आराम मांगा है। इसके अलावा शुभमन गिल को भी न्यूजीलैंड सीरीज में मौका तो दिया गया था लेकिन मैदान में उतर कर खेलने का मौका खिलाड़ी को नहीं दिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश सीरीज के खिलाफ भी इनका नाम काट दिया गया।

    अगर किसी खिलाड़ी के प्लेइंग स्टाइल को समझना हो तो उसे लगातार खेलने का मौका तो मिलना ही चाहिए ऐसे में प्लेइंग इलेवन में हो रहे उलटफेर के कारण टीम इंडिया को सवालिया नजरों से देखा जा रहा है। ऐसे में ड्रेसिंग रूम में हर रोज चेहरे बदलेंगे तो खिलाड़ियों में आपसी समझ कैसे ‘डेवलप’ होगी। टीम इंडिया को आईसीसी टूर्नामेंट्स नहीं जीत पा रही है। आईसीसी इवेंट में आखिरी जीत उसे 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में मिली थी, ऐसे में खिलाड़ियों के उलटफेर से क्रिकेट पर क्या असर होगा, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    कप्तानी को बना दिया मजाक

    वहीं, बात करें कप्तानी की तो न्यूजीलैंड सीरीज के बाद जब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी तो उसके कप्तान रोहित शर्मा होंगे। मौजूदा वनडे कप्तान शिखर धवन उनके डिप्टी यानी उपकप्तान भी नहीं होंगे, उपकप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल निभाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के कप्तान हार्दिक पांड्या थे और वनडे के लिए शिखर धवन को चुना गया था। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल उठाए गए थे, फिर बांग्लादेश के खिलाफ कमान देने का मतलब क्या होगा?